Covid-19 वैक्सीन रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं 2024 | Covid Vaccine registration Process @cowin.gov.in | Covid 19 Wave

Covid vaccine registration website | covid.gov.in registration | वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं, | How to book slots for Under-18 | beneficiaries from Cowin self registration – 2022 | कोवैक्सिन पंजीकरण कैसे करें ? | covid 19 4th lahar

Cowin registration-2024: कोरोना वायरस ने एक बार फिर से दस्तक देना शुरु कर दिया है। दोस्तों हाल के वर्षों को इक्कीसवी सदी में कोरोना त्रासदी के रूप में हमेशा याद रखा जायेगा। क्यूंकि पुरे विश्व में पिछले दो तीन सालों से कोविड-19 टेशन चल रही है। कहीं देशों में इसके भयानक परिणाम देखने को मिले और लम्बे – लम्बे समय तक लॉक डाउन देखने को मिले। इसी बीच देश में पुनः एक बार फिर से कोविड के कुछ मामले देखने को मिल रहे है। कोविड बीमारी से बचने के लिए कोविड टीकाकरण आवश्यक है।

Covid Vaccine registration Process
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आपने अभी तक कोरोना वैक्सीन / टिका नहीं लगवाया है, तो आप covid.gov.in registration की वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है। रजिस्ट्रेशन व अप्पोइंट की पूरी प्रक्रिया हमने नीचे आर्टिकल में आसान स्टेप्स में बताई है। यदि आपने वैक्सीन की दोनों खुराखें ले ली है, तो आप cowin पोर्टल पर जाकर अपना वैक्सीन प्रमाण पत्र डाउनलोड करके अपने पास रख सकते है।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

covid vaccination registration for kids and others 2024

बच्चों के लिए वैक्सीन रजिस्ट्रेशन कैसे करवाए : सरकार द्वारा 15 से 18 वर्ष उम्र के बच्चो के लिए कोविड टिका लगाने की प्रक्रिया नए वर्ष से शुरू कर दी गयी थी। इसके अलावा बुस्टर डोज भी लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। आपको वैक्सीन लगवाने के लिए पहले कोवैक्सिन पंजीकरण करवाना आवश्यक है। आपको हम बताएँगे कि वैक्सीन रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे कर सकते है। टिका लगाने में आपको समस्या न हो, इसके लिए आपको सबसे पहले Cowin self registration की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप्प पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

cowin self registration की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप कैसे रजिस्ट्रेशन करवा सकते है? इस की स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गयी है। आपने अभी तक वैक्सीन का टिका नहीं लगवाया है, तो इसके लिए आपको पहले cowin self registration की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर cowin vaccine registration करवाना आवश्यक है। यदि आपका टीकाकरण हो चूका है, तो वैक्सीन न्यू रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक नहीं है। आपको रजिस्ट्रेशन करने में समस्या आ रही है तो तो हमने आपको नीचे बताया है कि कोविड महामारी वैक्सीन पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करना है। रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया नीचे आसान स्टेप्स बताई गयी है, कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

दिल्ली चिड़ियाघर ऑनलाइन टिकट बुकिंग कैसे करवाएं

वैक्सीन प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?

cowin vaccine registration, वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं ?

vaccine registration in hindi: कोविड-19 का रजिस्ट्रेशन कैसे करें: कोविड वैक्सीन रजिस्ट्रेशन (cowin registration) करवाने के लिए आपको सबसे पहले Cowin vaccine registration की आधिकारिक वेबसाइट cowin.gov.in पर जाना होगा। इसके लिए हमने नीचे कुछ आसान स्टेप्स में बताया है कि आप वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करवा सकते है।

कोविड-19 गाइडलाइन पीडीएफ

स्टेप एक – आप आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आने के बाद आपको बायीं ओर ऊपर कार्नर पर register/sign in विकल्प पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपके सामने कोविड-19 / को वैक्सीन रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म खुल जायेगा।

Covid vaccine registration

स्टेप दो – अब आपके सामने एक नया पेज आ जायेगा। नए पेज पर आपसे मोबाइल आपका मोबाइल नंबर माँगा जायेगा। यहां पर आप अपना मोबाइल नंबर डालें। नीचे फोटो दी गयी है। बॉक्स में मोबाइल नंबर डालने के बाद आप नीचे नीले रंग के get otp बटन पर क्लिक करें। get otp बटन दबाने पर आप एक बार फिर अगले पेज पर आ जायेंगे।

Covid vaccine registration
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

स्टेप तीन – आपने ऊपर get otp बटन दबा दिया था, जैसे ही आपने इस बटन को दबाया, तो आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक मैसेज (otp) आएगा। उसमें आपको एक पासवर्ड (otp) मिलेगा। आपको उस otp को नीचे दिए बॉक्स में डालना है। बॉक्स में otp डालने के बाद अब आप verify & Proceed विकल्प को चुनना है।

Covid vaccine registration

स्टेप चार – अब आप cowin vaccination के आपके डेशबोर्ड में आ चुके है। यानि आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो चूका है। यहां पर अब आप वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते है। अपॉइंटमेंट लेने की प्रक्रिया हमने नीचे बताई है। इसके अलावा आप आरोग्य सेतु द्वारा भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

वैक्सीन के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?

How to book slots for Under-18 beneficiaries: आपने ऊपर दी गयी प्रक्रिया से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया होगा। अब आपको अपॉइंटमेंट लेना है।

स्टेप एक – सबसे पहले आपको ऊपर दी गयी प्रक्रिया के अनुसार लॉगिन कर लेना है। आप cowin self registration के डेशबोर्ड पर आ जायेंगे। यहां पर आपको add member विकल्प को चुनना है।

cowin vaccine vaccine appointment 1

स्टेप दो – आप जैसे ही add member विकल्प पर क्लिक करेंगे। अब आपके सामने एक नया पेज आ जायेगा। नए पेज पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जैसे – नाम, जेंडर, जन्म तिथि, पहचान पत्र एवं पहचान पत्र का नंबर। इसे आपको इस फॉर्म पर दिए गए स्थान पर भरना है। इसके बाद add बटन को दबाना है। अब आपको टेक्स्ट मेसेज द्वारा एक पासवर्ड (otp) आएगा। जिसे आपको बॉक्स में भरकर सबमिट कर देना है।

cowin vaccine appointment

स्टेप तीन – add विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपका नाम डेशबोर्ड पर जुड़ जायेगा। इस प्रकार अपने cowin vaccine registration डेशबोर्ड में आप अपने परिवर के सभी सदस्यों के नाम जोड़ सकते है। सभी के नाम जोड़ने से आपको यह फायदा होगा कि आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के वेक्सीन प्रमाण पत्र संबधित डेटा एक स्थान पर मिल जायेगा।

appointment cowin vaccine

स्टेप चार – अब आपके वैक्सीन डेशबोर्ड में आपका नाम add (जुड़) हो चूका है। अब आपको schedule बटन पर क्लिक करना है। शेड्यूल बटन पर क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर आ जायेंगे। यहां पर आपको अपॉइंटमेंट करने के लिए दो विकल्प मिलेंगे। पहला आपके क्षेत्र का पिन कोड द्वारा और दूसरा राज्य व जिले के नाम द्वारा आप दोनों में से कोई भी विकल्प चुन सकते है। (नोट- आपको यहां पर पहली व दूसरी डोज के लिए एक समान विकल्प मिलेंगे।)

appointment cowin vaccine

स्टेप पांच – यदि आपने पिन कोड का विकल्प चुना है, तो आप अपने क्षेत्र का पिन कोड डालें उसके बाद सर्च बटन को दबाएं। और यदि राज्य व् जिले का विकल्प चुनने तो आप पहले अपने राज्य को चुने उसके बाद अपना जिला चुने। राज्य व जिला चुनने के बाद आप सर्च बटन को दबा दें।

appointment cowin vaccine

स्टेप छः (6) – अब आपके सामने आपके एरिया के सभी वेक्सिनेशन केंद्रों की लिस्ट आ जाएगी। आप अपने सबसे नजदीकी सेंटर को चुने जहां पर वैक्सीन उपलब्ध है। आप उस दिनांक को चुने जिस दिन आपके पास वेक्सीन लगवाने के लिए समय है। इसके बाद हरे रंग में लिखे slot पर क्लिक करें। इसके बाद आप फिर से अगले पेज पर आ जायेंगे।

appointment cowin vaccine

स्टेप सात – यहां पर आपको पुरे दिन के तीन या चार टाइम स्लॉट मिलेंगे। इसमें से आप जिस समय भी वैक्सीन लगवाने जा सकते है उस स्लॉट को चुने। और उसके बाद नीचे नीले रंग के confurm बटन को दबा दें। इस प्रकार आपके अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

appointment cowin vaccine

व्हाट्स ऐप से वैक्सीन अपॉइंटमेंट बुक करना

cowin vaccine लगवाने के लिए आपको अपना नंबर लगवाना अब काफी आसान हो गया है। अब आपको covid self registration की वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने मोबाइल पर cowin helpline number 9013151515 सेव करके इस नंबर पर व्हाट्स ऐप पर मैसेज करके आसानी से अपना अपॉइंटमेंट (नंबर) बुक कर सकते है। आपको व्हाट्स पर ऊपर दिए इस नंबर पर हेलो लिखकर भेजना है।

आपके सामने कहीं विकल्प खुल जायेंगे। अब आप अपनी भाषा को चुने। इसके बाद आपको कहीं विकल्प मिलेंगे। आप अपॉइंटमेंट का विकल्प चुनकर एवं मांगी गयी अन्य जानकारी का जबाब देकर आसानी से बुक कर सकते है। इसके अलावा आप व्हाट्स ऐप के माध्यम से अपना कोरोना रोग का प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते है

राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

कोविड रोग प्रमाण पत्र – Covid-19 Vaccine Certificate

दोस्तों आज हमारे लिए कोविड प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज बन चूका है, क्यूंकि फरवरी-मार्च 2020 में कोरोना की पहली लहर एवं फरवरी मार्च 2021 में दूसरी लहर के बाद अब फरवरी – मार्च का महीना आते – आते कोरोना एक बार फिर तीसरी लहर की ओर दस्तक दे रहा है। कोविड बीमारी के इस दौर में तमाम जगह आने जाने की कुछ रोक (बंदेशे) भी लगायी जा रही है। हो सकता है, जल्दी ही आपको एक बार फिर से लॉक डाउन देखने को मिले।

ये भी पढ़ें –

सारथि परिवहन सेवा पोर्टल

आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें

उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र

आपको ऐसे में अपना कोविड टिका सर्टिफिकेट डाउनलोड करके अपने मोबाइल में सुरक्षित (सेव) कर लेना है। यह आपको यदि इमर्जन्सी (आपातकाल) या किसी अन्य काम से बाहर जाना पढ़ें तो काफी काम आएगा। क्यूंकि आजकल जगह-जगह वैक्सीन सर्टिफिकेट माँगा जा सकता है। हमारे देश में कोवि-19 का ओमीक्रॉन वर्जन बड़ी तेजी से अपने पांव फैला रहा है।

आधार द्वारा कोविड सर्टिफिकेट डाउनलोड करना सीखें

How to Download Vaccine Certificate Using Aadhar Card: आपने यदि cowin vaccination करवा लिया है, यानि टिका लगवा काफी समय पहले ही लगवा लिया था, लेकिन अब समस्या यह आ रही है कि वैक्सीन का प्रमाण पत्र जरुरत पढ़ने पर समय से नहीं मिल पा रहा है। तो इससे आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप अपना वेक्सीन प्राणान पत्र दो मिनट के अंदर अपने मोबाइल फ़ोन द्वारा ही आसानी से देख सकते है। इसके लिए आपको केवल कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है।

_ इसके लिए आपके पास एक एंड्राइड मोबाइल (टच स्क्रीन वाला) की आवश्यकता है। आप अपने मोबाइल फ़ोन पर प्ले स्टोर को ओपन कर लें।

  • प्ले स्टोर खोलने के बाद आपको सबसे ऊपर लिखने के लिए एक बॉक्स मिलेगा। वहां पर आपको digilocker लिखना है। उसके बाद सर्च बटन पर ओके कर दें। नीचे की तरफ कहीं एप्लीकेशन खुल जायेंगे। आपको भारत सरकार का आधिकारिक एप्लीकेशन ही चुनना है।
  • आप digilocker पर क्लिक करें। इस प्रकार आपके मोबाइल पर डिजिटल लॉकर डाउनलोड हो जायेगा।
  • अब आपको get started बटन को दबाना है। यहाँ पर अब आपको दो विकल्प देखने को मिलेंगे। पहला sign in और दूसरा create account.
  • यदि आपने पहले से ही अपना खाता बनाया है, तो आप sing in विकल्प को चुने और यदि आप पहली बार डिजिटल लाकर का प्रयोग कर रहे है। तो create account विकल्प को चुनना है। आपका आधार नंबर या मोबाइल नंबर माँगा जायेगा। आप अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • यदि आप पहली बार डिजिटल लॉकर का प्रयोग कर रहे है, तो आप create account विकल्प को चुने। अब आपको एक छोटा सा फॉर्म भरने के लिए आएगा। यहां पर आपको अपना नाम (आधार कार्ड के अनुसार), जन्म तिथि, लिंग का प्रकार (महिला / पुरुष / या अन्य), मोबाइल नंबर भरना है। इसके बाद आपको अपना एक छः अंक का गुप्त पिन (स्वयं का) रखना है।
  • इसके अलावा अब आपको अपनी ईमेल आईडी एवं आधार नंबर डालना है। सभी बेसिक जानकारी भरने के बाद अब आप नीचे बने सबमिट बटन को दबा दें।
  • अब आपको मेसेज द्वारा एक पासवर्ड (otp) आएगा। जिसे आपको वहां दिए गए बॉक्स में भरना है। otp लिखकर सबमिट बटन को दबा दें। इस प्रकार आपका सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जायेगा। अब आप डिजिटल लॉकर के डेशबोर्ड पर आ गए है।
  • यहां पर आप कोविड 19 वैक्सीन प्रमाण पत्र के विकल्प को ढूंढे या सर्च बॉक्स में वैक्सीन प्रमाण पत्र लिखें।
  • आप कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट विकल्प पर क्लिक कर दें। आप आपसे यहां पर बेनेफिशरी आईडी (Beneficiary id) मांगी जाएगी। आप यहां पर अपनी 13 अंकीय बेनेफिशरी आईडी को लिखें। फिर get documents विकल्प को दबा दें। आपका कोविड रोग प्रमाण पत्र आपके सामने खुल चूका है।
सरल पोर्टल हरियाणा

तो दोस्तों आप इस प्रकार से आधार कार्ड की सहायता से डिजिटल लाकर के माध्यम से अपना कोविड वेक्सिनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है।

बूस्टर डोज वैक्सीनेशन लगना शुरू हुई

सरकार ने कोरोना के ओमीक्रॉन वर्जन के बढ़ते मामलों के चलते, नागरिको के लिए दो डोज से बाद अब अतिरिक्त डोज बुस्टर डोज देने का निर्णय लिया है। भारत में बुस्टर डोज 10 जनवरी से लगना शुरू हो गयी। फ़िलहाल यह बुस्टर डोज 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो के लिए लगवाई जा रही है। इसके अलावा बूस्टर डोज फ़्रंट लाइन कर्मचारियों को भी प्रीकॉशनरी डोज लगाना जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा। फ़्रंट लाइन कर्मचारियों में वे कर्मचारी आते है, जिन्हे लॉक डाउन के दौरान भी काम करना पड़ता है, जैसे – डॉक्टर, पुलिस कर्मी आदि।

एहतियाती डोज के लिए Cowin Portal पर रजिस्ट्रेशन शुरू

हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के लोग जो को-मॉरबिडिटीज से जूझ रहे हैं, वे अपना रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल पर भी करा सकते हैं. लेकिन यदि आपने पहली व दूसरी डोज के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। तो आपको दुबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता नहीं है। आपको कोविड वेक्सिनेशन केंद्र जाकर अपना अपॉइंटमेंट बुक करवा लेना चाहिए।

नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन डायरेक्टर और अतिरिक्त सचिव विकास शील ने एक ट्वीट में शनिवार को कहा था कि फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थ वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के नागरिकों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट का लिंक अब लाइव है. अपॉइंटमेंट बुक कराने का लिंक है

Covid-19 Booster Dose (बूस्टर डोज) से संबधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

प्रश्न 1 – cowin booster dose (बूस्टर डोज) क्या है ?

उत्तर – बूस्टर डोज को हिंदी में एहतियाती डोज कहा जाता है। जिन भारतीय नागरिकों को कोविड-19 की दोनों खुराखें दी जा चुकी है। उन्हें कोरोना के नए वेरियंट से लड़ने के लिए दी जाने वाली एक अतिरिक्त खुराख है। इससे यह किसी व्यक्ति की इम्युनिटी को बूस्ट करने का कार्य करेगी। किसी खास रोगाणु या जीवाणु से लड़ने के लिए बूस्टर डोज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बूस्टर डोज वही हो सकती है जिसे किसी भी व्यक्ति द्वारा पहले लिया गया हो। बूस्टर डोज शरीर में अतिरक्त एंटीबाडीज का निर्माण करता है।

प्रश्न 2 – बूस्टर डोज को सरकार ने फ़िलहाल किस उम्र के लोगों को लगाने की अनुमंती दी है ?

उत्तर – फ़िलहाल सरकार ने फ़्रंट लाइन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है। बूस्टर डोज 10 जनवरी 2022 से लग्न शुरू हो गयी है।

प्रश्न 3 – क्या बूस्टर डोज के लिए अलग से पंजीकरण करवाना आवश्यक है ?

उत्तर – यदि आपने पहली व दूसरी डोज के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। तो आपको अब दुबारा अलग से रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता नहीं है।

प्रश्न 4 – क्या हम वैक्सीन लनवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन खुद करवा सकते है ?

उत्तर – जी हाँ बिलकुल, आप स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन खुद करवा कसते है। आप मात्रा 5 मिनट में अपने मोबाइल फ़ोन द्वारा वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

3 thoughts on “Covid-19 वैक्सीन रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं 2024 | Covid Vaccine registration Process @cowin.gov.in | Covid 19 Wave”

Leave a Comment

error: Content is protected !!