ई-श्रम कार्ड योजना 2024 | e Shram Card Registration, Online Apply, Benefit @eshram.gov.in

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं | ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन, ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन UP | ई-श्रम योजना | ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड | e shram card in hindi

e Shram Card 2024: ई-श्रम कार्ड योजना केंद्र सरकार सरकार द्वारा मुख्यतः असंगठित क्षेत्र के मजदूरों / श्रमिकों के लिए रोजगार व आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार गरीबों को मासिक रु. 1000/- व इसके अलावा 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है। योजना का उद्देश्य मुख्यतः असंगठित क्षेत्र के मजदूरों वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। वर्तमान में भारत में असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगो की संख्या लगभग 38 करोड़ है। जिनमें से ई-श्रम पोर्टल पर 18 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

e Shram Card
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कई श्रमिक ऐसे होते है, जो सरकारी योजनाओं फिर चाहे वो केन्द्रीय योजनायें हो या राज्य योजनाये, का लाभ लेने के लिए पात्र होते है, परन्तु किसी कारणवश वह इन योजनाओं का लाभ नही ले पाते है। ऐसे ही श्रमिकों को लाभ देने के लिए ही इस योजना की शुरुआत की गई है। ऐसे पोर्टल की शुरुआत के साथ ही और इसके जरिये सभी श्रमिकों की जानकारी एकत्रित की जायेगी। जिसके सरकार को कहीं लाभ है, पहला सभी श्रमिकों की जानकारी प्राप्त हो जाएगी, जिससे भविष्य में यदि कोरोना जैसी समस्या आती है, तो उन्हें सहायता राशि देने में समस्या नहीं आएगी। हमारे इस लेख में आपको श्रमिक कार्ड के बारे में जानकारी दी गयी है।

शौचालय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Join Our WhatsApp Group!

विषय सूची

ई-श्रम कार्ड योजना 2024

ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत केन्द्रीय रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी ने की थी। इस पोर्टल के द्वारा केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्र के लगभग 38 करोड़ श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करेगी। इस योजना के तहत देश के सभी मजदूरों जैसे फेरी वाले, सब्जी वाले, घरेलु कामगारों वालों को जोड़ा जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए आपको भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

पोर्टल पर मजदूरों को रजिस्ट्रेशन के पश्चात जिसमे उन्हें अपना आधार नंबर व अन्य विवरण देना होगा। इसके बाद उन्हें 12 अंकों का एक यूनिक कोड दिया जाएगा। कोई भी श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ही इस योजना का लाभ ले पाएंगे। इस योजना से संबधित विस्तृत जानकारी के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

स्किल इंडिया पोर्टल

E Shram Card Highlights 2024

योजना का नामई-श्रम कार्ड
किस ने लांच की केंद्र सरकार ने 
लाभार्थीदेश के श्रमिक
उद्देश्यदेश के श्रमिकों का डाटा इक्कठा करना 
साल 2022
आधिकारिक वेबसाइटhttps://eshram.gov.in/ 

ई-श्रमिक योजना (पात्रता) के लिए कौन आवेदन कर सकता है? 

ई-श्रम कार्ड योजना को सरकार द्वारा मुख्यतः असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए शुरू किया गया है, देश के निचले तबके के सभी लोग इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। जिनका विवरण निम्न है –

  • मिडवाइफ
  • कारपेंटर
  • लेबर वर्कर्स
  • मजदूर
  • घरेलु कामगार  
  • नाई
  • रिक्शा संचालक
  • बिल्डिंग & construction workers
  • अख़बार विक्रेता
  • फल सब्जी विक्रेता
  • आशा वर्कर

ई श्रम कार्ड के फायदे / लाभ

  • ई-श्रमिक पोर्टल के द्वारा देश काम कर रहे संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटा मिल जायेगा, जिससे सरकार द्वारा भविष्य में दी जाने वाली किसी भी योजना के लिए आसानी होगी।
  • इसके माध्यम से देश के लगभग 38 करोड़ असंगठित श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करवाया जायेगा। अभी तक कुल 18 करोड़ श्रमिक इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके है।
  • इस योजना से देश के मजदूर और श्रमिक, फेरी वाले, सब्जी वाले आदि सभी लाभान्वित होंगे।
  • सरकार के पास श्रमिक पोर्टल के माध्यम से भविष्य के लिए डाटा तैयार हो जायेगा। जिससे भविष्य में यदि कोरोना जैसी महामारी आती है तो लोगो को लाभ पहुँचाने सहायता देने में काफी मदद मिलेगी।
  • देश के सभी श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करना। 
  • देश में चल रही विभिन्न योजनाओं को एक ही प्लेटफार्म लाना है।

सरल पोर्टल हरियाणा

ई – मंडी उत्तर प्रदेश

सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

ई-श्रमिक पोर्टल का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस पोर्टल की शुरुआत केंद्र सरकार में केन्द्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने की थी। इस योजना का संचालन लेबर और एम्प्लॉयमेंट मिनिस्ट्री भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

ई-श्रम पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न योजनायें

ई-श्रम पोर्टल पर सरकार द्वारा कहीं अन्य केंद्र सरकार की योजना को इस एकल मंच पर उपलब्ध करवाया गया है। जिनका लाभ आप उठा सकते है।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 

मानधन योजना में 18 से 40 वर्ष का कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। इसके बाद इसका लाभ 60 वर्ष पूर्ण होने पर 3000 हजार की न्यूनतम पेंशन दी जाती है। इसके किसी नागरिक की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पेंशन की राशि का 50 प्रतिशत उसकी पत्नी या उसके पति को दिया जाता है। 

नेशनल पेंशन स्कीम फॉर शॉपकीपर, ट्रेडर्स एंड सेल्फ एंप्लॉयड पर्सन

नेशनल पेंशन स्कीम के अंतर्गत अगर कोई 60 वर्ष से ऊपर वाला व्यक्ति अगर महिना 50 से 200 रूपये का प्रीमियम भरता है तो उसे हा माह तक़रीबन 3000 की राशि पेंशन के तौर पर दी जाती है। इसमें लाभार्थी जो राशि जमा करता है उतनी ही राशि सरकार जमा करती है और उसके बाद पेंशन दी जाती है। 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को डिपार्टमेंट ऑफ़ फाइनेंसियल द्वारा संचालित किया जाता है। इस योजना के लिए हम किसी भी बैंक से सब्सक्रिप्शन ले सकते है। किसी भी लाभार्थी की मृत्यु हो जाने पर उनके नॉमिनी को 200000/- तक की दावा राशि दी जाती है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 

सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति ने सब्सक्रिप्शन लिया है, और उनकी सड़क या अन्य किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उनके नॉमिनी को 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाता है। इसके अलावा दुर्घटना में अपंगता के मामले में 1 लाख रुपये का प्रावधान है।

अटल पेंशन योजना 

अटल पेंशन योजना के तहत लाभार्थी को 60 वर्ष की उम्र पूर्ण होने पर उन्हें प्रति माह 1 हजार से 5 हजार तक पेंशन दी जाती है। लाभार्थी की मृत्यु हो जाने की स्तिथि में उनके नॉमिनी को पेंशन की पूरी राशि दी जाती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना 

प्रधानमंत्री आवास योजना: ग्रामीण इलाकों में जरुरतमंदों को उनके घर बनाने के लिए भी सरकार उन्हें आर्थिक सहायता देती है। इस योजना के तहत 1.2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है वही पहाड़ी इलाके में यह राशि बढ़कर 1.3 लाख हो जाती है। 

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 

इस योजना के तहत हर जरूरतमंद और गरीब परिवार को इस योजना के तहत 5 लाख तक बीमा कवर दिया जाएगा। 

अन्य योजनाएं

ऊपर जो योजनायें बताई गई है उनके अलावा इसमें और भी कई ऐसी योजनाये है इसमें शामिल है – 

ई-श्रमिक पोर्टल की योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा? 

ई-श्रमिक पोर्टल के तहत जिन भी योजनाओं का लाभ लेना चाहते है, तो सरकार द्वारा निर्धारित औपचारिकता को पूरा करना होगा, सरकार द्वारा इसकी नियमावली में समय समय बदलाव भी किये गए है। पहले पोर्टल पर उपलब्ध सभी योजनाओं के लिए अलग-अलग आवेदन करना होता था। लेकिन श्रम कार्ड के माध्यम से अब आपको ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। पोर्टल पर उपलब्ध सभी योजनाओं का लाभ आप केवल एक पंजीकरण के माध्यम से ले पाएंगे। लेकिन सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा या नहीं, यह आपकी पात्रता पर निर्भर करेगा।

ई-श्रमिक के लिए आवश्यक (documents) दस्तावेज

ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आपको नीचे दिए गए निम्न दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ सलग्न करना आवश्यक है। विवरण निम्न है –

  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • मोबाइल नंबर (यह वही मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिसे आपने आधार कार्ड बनवाते समय आधार में दर्ज करवाया था।)
  • बैंक खाता पासबुक। (आपके पास कोई भी ऐसे बैंक में खाता होना चाहिए, जो सीबीएस (ऑनलाइन) हो।
  • आयु प्रमाण पत्र। (उम्र सीमा 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।)

ऑनलाइन श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपके पास मुख्यतः इन दस्तावेजों का होना आवश्यक है। इसके अलावा भी आपके पास कुछ ऐसे दस्तावेज है, जिनकी आवश्यता आपको पढ़ सकती है।

  • आवेदक का राशन कार्ड।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • निवास प्रमाण पत्र। 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • आवेदन पत्र भरने से पहले फॉर्म में बताये गये सभी दिशा निर्देशों को पढ़ लें। उन्हें अच्छी तरह से समझ लें, जिससे आपको भविष्य में इससे सम्बंधित कोई समस्या न हो।
  • फॉर्म भरने के दौरान मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज अपने साथ रखे जिससे आप फॉर्म भरते समय उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकें।
  • यदि आप पढ़ें लिखे है, तो आप फॉर्म भरते समय अपनी निजी जानकारी खुद ही भरे। 
  • जानकारी भरते समय ध्यान रखे की कोई गलत जानकारी और अनावश्यक जानकारी नही हो, जानकारी गलत देने की स्थिति में आपका आवेदन फॉर्म कभी भी निरस्त किया जा सकता है।

ई-श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्टर कैसे करे ? 

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। इसके लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। हमने स्क्रीनशॉट के माध्यम से समझाया है, कि आप अपना ऑनलाइन e-shram card पंजीकरण कर सकते है।

  • सबसे पहले इसके लिए आपको e shram पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है। 
  • इसके बाद आप इस वेबसाइट के लिए होम पेज पर आ जाते है। 
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Register on E-Sharm विकल्प पर क्लिक करना होगा।
ई-श्रमिक कार्ड
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा। जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो) दर्ज करना होगा। इसके बाद आप कैप्चा कोड भरें, एवं epfo या esic में आपका रजिस्ट्रेशन है, या नहीं, उसे यहां पर हाँ या ना विकल्प पर टिक करें।
ई-श्रमिक कार्ड
  • इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें। आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक otp (पासवर्ड) आएगा, जिसे आपको दिए गए बॉक्स में डालना है, एवं सत्यापिक विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने ई-श्रम कार्ड का फॉर्म खुल जायेगा। आपसे यहां पर सभी विवरण माँगा जायेगा। आपको सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरकर फॉर्म को सब्मिट कर देना है।
  • आपको यहां से एक सन्दर्भ संख्या मिल जाएगी। कुछ समय बाद आपको एक 12 अंकीय यूनिक कोड जारी हो जाएगा।

ई-श्रमिक कार्ड में संसोधन कैसे करे?

यदि आपने ई-श्रमिक कार्ड बनवा लिया है, लेकिन रजिस्ट्रेशन करवाते समय कुछ गलती कर दिए हो, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्यूंकि आप इसमें आसानी से संशोधन कर सकते है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने विवरण में संशोधन कर सकते है।

  • संशोधन करने के लिए आपको सबसे पहले आपको ई श्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
  • इसके बाद आपको इस पोर्टल पर एक आप्शन Already registered और इसमें Update / Download विकल्प विकल्प करना होगा।
ई-श्रमिक कार्ड
  • इसके बाद आप नए पेज पर आ जायेंगे। जहां पर आपको अपना 12 अंकों का UAN Number एवं अपनी जन्म तारीख दर्ज करनी होगी। इसके बाद generate otp विकल्प पर क्लिक करना होगा।
shram card
  • आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (otp) आएगा। जिसे आपको सत्यापित कर देना हो।
  • आपके सामने अब फॉर्म ओपन हो जायेगा। आप अब अपने आवश्यक बदलाब कर सकते है। सभी अपडेट करने के बाद आप सबमिट बटन को दबा दें।
  • इस प्रकार आप अपने श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन विवरण में अपडेट कर सकते है।

अपना नजदीकी ई श्रम कार्ड CSC Centre / जनसेवा केंद्र कैसे खोजे

  • अपने घर के पास ई-श्रम कार्ड पोर्टल ढूंढने के लिए आप पहले e-shram की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • श्रम कार्ड पोर्टल होम पेज पर आपको csc locator ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने find my csc nic in का डेशबोर्ड खुल जायेगा।
  • यहां पर आप दायीं और अपना राज्य, जिला व पिन कोड दर्ज करें।
  • सबमिट करें, आपके सामने आपके घर के नजदीकी csc centre मैप में दिखाई देगा।

श्रम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कैसे करें?

  • श्रम पोर्टल संबधित शिकायत दर्ज करने के लिए पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • श्रम पोर्टल के होम पेज पर कॉन्टेक्ट अस (Contact us) विकल्प में शिकायत (Grievance) विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर LODGE GRIEVANCE विकल्प पर क्लिक करें।
    • पहला रेजिस्टर्ड यूजर, दूसरा ऐसे यूजर जो रेजिस्टर्ड नहीं है, एवं तीसरा सिबिल सोसाइटी व इंडीविजुवल।
  • यहां पर आप अपने अनुसार विकल्प का चयन करें।
  • आपके सामने अब शिकायत के लिए फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • फॉर्म में आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लिंग, देश का नाम, राज्य, जिला व शिकायत का प्रकार आदि विवरण भरना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए एक बॉक्स मिलेगा, आप यहां पर अपनी शिकायत को लिखें। इससे संबधित आपके पास यदि कोई दस्तावेज हो तो उसे अपलोड करने का विकल्प भी यहां पर दिया गया है। आप उसे भी अपलोड कर दें।
  • सभी विवरण होने के बाद नीचे request otp विकल्प पर क्लिक करें। otp सत्यापित होने के बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

श्रम पोर्टल पर शिकायत स्थिति कैसे जांचे?

  • ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • contact up विकल्प में grievance विकल्प पर क्लिक करें।
  • view Grievance Status विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अपनी शिकायत सन्दर्भ (Grievance ID) संख्या व मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट बटन को दबा दें।

श्रम पोर्टल UMANG आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन

श्रम कार्ड से संबधित त्वरित जानकारी के लिए आप अपने एंड्राइड या आई फ़ोन में इसका आधिकारिक एप्लीकेशन इनस्टॉल कर सकते है, जिसके माध्यम से आप ई- श्रम से संबधित जानकारी को आसानी से चेक कर सकते है। गूगल प्ले स्टोर पर आपको श्रम से संबधित कहीं एप्लीकेशन बनें है, ऐसे में आपके साथ कोई ऑनलाइन धोखा हो सकते है, इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से इसका आधिकारिक ऐप UMANG को इनस्टॉल करना चाहिए।

  • शर्म पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर आपको UMANG App का विकल्प दिखाई देगा।
  • आधिकारिक मोबाइल ऐप पर क्लिक करें।
  • आपको यह गूगल प्ले स्टोर पर रिडाइरेक्ट कर देगा।
  • इनस्टॉल बटन पर क्लिक करें, यह आपके मोबाइल पर इनस्टॉल होना शुरू कर देगा।
  • इस प्रकार अब आप श्रम पोर्टल से संबधित किसी भी जानकारी को एक्सेस कर पाएंगे।

Contact

आर्टिकल में हमने श्रम कार्ड पोर्टल से संबधित सभी बिंदुओं पर बताने की कोशिश की लेकिन यदि आपको फिर भी श्रम कार्ड से संबधित कोई समस्या आ रही है तो नीचे दिए गए ऑफिसियल टोल फ्री नंबर / हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।

contact number 011-23389928
टोल फ्री नंबर / हेल्पलाइन नंबर 14434 
ईमेल आईडी eshramcare-mole[at]gov[dot]in

ई श्रम कार्ड से संबधित पूछे (FAQ) जाने वाले सवाल

हमारे देश में इस समय ई श्रम पोर्टल चर्चा में है, श्रम पोर्टल क्या है?

भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का डिजिटल डेटा तैयार करने व उन्हें सहायता राशि सीधे बैंक खातों के माध्यम से पहुंचने के लिए पोर्टल शुरुआत की गयी है। इससे गरीब मजदूरों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

यूएएन नंबर क्या होता है?

UAN (Full Form – Universal Account Number) एक 12 अंकों की यूनिक संख्या होती है। यह नंबर ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने पर जेनेरेट होता है। इस नंबर के माध्यम से श्रमिक अपने श्रमिक कार्ड से संबधित व्योरा पता कर सकते है।

ई श्रमिक कार्ड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

श्रम पोर्टल की आधिकारक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ है। इसी पोर्टल पर श्रमिको द्वारा अपना पंजीकरण करवाना होता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!