एन्टी भू माफिया पोर्टल यूपी 2024 | Anti Bhu Mafia Portal UP Online Complaint

एंटी भू माफिया हेल्पलाइन नंबर | एंटी भू माफिया पोर्टल यूपी | Anti Bhu Mafia Portal UP Complaint Registration Online |

Anti Bhu Mafia Portal UP: दोस्तों, भू माफिया आज के समय में हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी परेशानी बन चुका है। भू माफियों द्वारा लोगों को डरा धमकाकर आम जनता के जमीनों पर कब्जा कर लिया जाता है। इसके अलावा इन भू माफियों द्वारा सरकारी जमीनों पर भी अतिक्रमण कर लिया जाता है। इस परेशानी के समाधान हेतु यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एन्टी भू माफिया पोर्टल यूपी (शिकायत पंजीकरण) की शुरुआत की है, जहाँ यूपी की आम जनता ऑनलाइन अतिक्रमण के मामलों की शिकायत दर्ज करा सकते है। 

Anti Bhu Mafia Portal UP

आज का हमारा आर्टिकल d Portal UP के बारे में होने वाला है। आज हम आपको एन्टी लैंड माफिया पोर्टल से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां देने वाले है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

Anti Bhu Mafia Portal UP 2024

सबसे पहले जान लेते है कि आखिर UP Anti Bhu Mafiya Portal क्या है? उत्तर प्रदेश की सरकार ने भू माफियों पर नियंत्रण करने के लिए इस पोर्टल की शुरूआत की है। जहाँ यूपी की आम जनता ऑनलाइन एन्टी भू माफिया पोर्टल द्वारा अतिक्रमण या अवैध कब्जों की शिकायत अपनी राज्य सरकार से कर सकते है। आमतौर पर यह देखा जाता है कि आम जनता भू माफियों के डर से अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज नहीं करा पाते है। जिस वजह से उनके खून पसीने की कमाई से ली गई संपति उनके हाथों से चली जाती है। 

इसके अलावा भू माफियों द्वारा सरकारी संपतियों पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया जाता है जिसके बारे में सरकार संज्ञान नही ले पाती है। इन्हीं गैर कानूनी कार्यों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने एंटी भू माफिया पोर्टल को शुरू किया है। 

इस पोर्टल के माध्यम से अब आम जनता घर बैठे ही इसके खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते है ताकि प्रशासन द्वारा इसके खिलाफ कार्यवाही की जा सके। इन भू माफियों पर कार्यवाही होने से जहाँ एक ओर भू माफियों के मन मे डर पैदा होगा तो वही दूसरी ओर आम जनता के मन मे सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा।

उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल से होने वाला लाभ

  • अवैध कब्जे के खिलाफ जनता शिकायत दर्ज कराने से डरती थी लेकिन अब इस पोर्टल के माध्यम से आम जनता घर बैठे ही अवैध कब्जों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकती है। इसके लिए उन्हें अब किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नही लगाने होंगे।
  • यूपी एन्टी लैंड माफिया पोर्टल के द्वारा यूपी की आम जनता बड़ी ही आसानी से भू माफ़ियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवा सकती है।
  • आपके द्वारा दर्ज की गई शिकायतों का समाधान प्रशासन द्वारा जल्द ही कर दिया जाएगा। 
  • एन्टी भू माफिया पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायत को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए आपको यहाँ वीडियो अपलोड करने का भी ऑप्शन दिया जाता है।
  • उत्तर प्रदेश के प्रत्येक तहसील और मंडल में भू माफिया टास्क फोर्स बनाया गया है जो कि 24*7 आपकी सहायता के लिए मौजूद है।
  • UP Anti Land Mafiya Portal के माध्यम से भू माफिया के खिलाफ लिए जाने वाले एक्शन को जनता के सामने पारदर्शी रूप से रखा जाएगा।
  • इस पोर्टल पर आप जनता के द्वारा लैंड माफ़ियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने से अवैध कब्जों और भू माफिया की संख्या में कमी तो आएगी ही साथ ही साथ जनता के मन में सरकार और प्रसाशन के प्रति विश्वास जगेगा और वे खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।

उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करें

अगर आप भी एन्टी लैंड माफ़िया से संबंधित परेशानी का सामना कर रहे है तो आगे हम आपको उत्तर प्रदेश भू माफिया पोर्टल ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण के बारे में स्टेप बाइ स्टेप बताने वाले है। जिसका अनुसरण करके आप बड़ी ही आसानी से खुद ही एन्टी भू माफिया पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है:   

  • Anti Bhu Mafiya Portal में कंप्लेंट दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिये गए लिंक https://jansunwai.up.nic.in/ABMP.html पर भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर आपको शिकायत पंजीकरण का विकल्प दिखेगा। जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
Anti Bhu Mafia Portal UP
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। जहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा कोर्ड दर्ज करना होता है। 
Anti Bhu Mafia Portal UP
  • इसके बाद आपके द्वारा दिये गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी मांगे गये बॉक्स में इसे दर्ज करके वेरीफाई पर क्लिक कर लें।
  • अब आपके सामने यूपी एन्टी भू माफिया पोर्टल रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा जिसमें आपको अपनी कुछ सामान्य जानकारी और भू माफिया के खिलाफ की जानकारी भरनी होती है।
  • इसके बाद दिए गये Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।   
  • सबमिट करते ही आपका UP Anti Bhu Mafiya Portal Registration Form जमा हो जाएगा।
  • आपको यहाँ पर एक स्लीप और आपका रजिस्ट्रेशन नंबर भी प्राप्त हो जाता है जिसका इस्तेमाल करके आप भविष्य में अपने द्वारा दर्ज की गई शिकायत की स्थिति चेक कर सकते है ।
  • इसके साथ ही साथ आपके मोबाइल नंबर पर भी एन्टी भू माफिया पोर्टल ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण का रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाता है। 

यूपी एन्टी भू माफिया पोर्टल पर शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें 

यदि आपने भी एन्टी भू माफिया पोर्टल उत्तर प्रदेश के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है और आप इसकी वर्तमान स्थिति चेक करना चाहते है तो आगे हम आपको इसके पूरे प्रोसेस की जानकारी विस्तार पूर्वक देने वाले है:

  • एन्टी भू माफिया पोर्टल ऑनलाइन कंप्लेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं या फिर इस लिंक https://jansunwai.up.nic.in/ABMP.html पर क्लिक कर लें।
  • यहां पर आपको व्यू कंप्लेंट स्टेटस का विकल्प दिखाई देगा।
  • अब यहाँ पर दिए गए पहले बॉक्स में कंप्लेंट नंबर डाल दें और जिस मोबाइल नंबर को आपने यहाँ रजिस्टर्ड किया था उसे भी डाल दें। 
Anti Bhu Mafia Portal UP
  • इसके बाद कैप्चा कोर्ड डालकर चेक सिक्योरिटी पिन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद आपसे ओटीपी मांगी जाएगी। अतः आपके मोबाइल पर आई ओटीपी को यहाँ दर्ज कर दें और Submit के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने दर्ज की गई शिकायत की स्थिति दिख जाएगी।

Conclusion

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस तरह आज हमनें आपको एन्टी भू माफिया पोर्टल यूपी (शिकायत पंजीकरण) से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने की कोशिश की है। उम्मीद करते है कि इस आर्टिकल में दी गई जानकारियों से आपको जरूर फायदा मिला होगा।

Uttar Pradesh Bhulekh

FAQ: एन्टी भू माफिया पोर्टल यूपी

प्रश्न 1. Anti Land Mafiya Mobile App कैसे डाऊनलोड करें?

उत्तर: एन्टी लैंड माफिया मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए आपको प्ले स्टोर पर जाकर यूपी जनसुनवाई समाधान लिखकर सर्च करना होगा। इसके बाद आपको इसे इनस्टॉल कर लेना है और मोबाइल पर ओपन कर लेना है।

प्रश्न 2. एन्टी भू माफिया पोर्टल में कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: इस पोर्टल में वैसे लोग आवेदन कर सकते हैं जिनकी जमीन अवैध तरीके छीन ली गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!