बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2024 | Bihar Civil Seva Protsahan Yojana Online Application Process, Documents

Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024: केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा देश के युवाओं को शिक्षा की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है। इसी दिशा में बिहार सरकार ने भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सिविल सेवा उत्तीर्ण छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा। इस योजना का संचालन सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। 

Bihar Civil Seva Protsahan Yojana

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जैसे सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना क्या है, इसके लाभ (Benefits), उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण दस्तावेज (Documents) आदि के बारे में भूमि जानकारी देने वाले हैं, इसलिए कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2024

बिहार सरकार द्वारा सिविल सेवा उत्तीर्ण छात्रों के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्रों को बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में उत्तीर्ण होने पर आगे की तैयारी के लिए ₹50,000 दिए जाएंगे।

Join Our WhatsApp Group!

साथ ही संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में उत्तीर्ण होने पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को एकमुश्त 1 लाख रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया इस लेख को आगे पढ़ें।

मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना

Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024 Overview

योजना का नाम बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
किसने शुरू किया बिहार सरकार
संबंधित विभागअनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
लाभार्थी राज्य के सिविल सेवा उत्तीर्ण अभ्यर्थी
उद्देश्यसिविल सेवा परीक्षा प्रोत्साहन उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करना
प्रोत्साहन राशि₹50,000 / ₹1,00,000
राज्यबिहार
हेल्पलाइन नंबर1800 345 6345
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटfts.bih.nic.in/EBCScholarship

सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना बिहार के लाभ (Benefits)

  • इस योजना को राज्य सरकार की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ सरकार द्वारा राज्य की समान्य एवं पिछड़े वर्ग की बेटियों एवं अल्पसंख्यक समाज के छात्रों को भी प्राप्त होगा।
  • इस योजना के तहत वर्ष 2021 में कुल 22 महिला उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाया गया था।
  • इस योजना के तहत बिहार लोक सेवा, पटना द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर अभ्यर्थियों को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • इसके साथ ही संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर एकमुश्त 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • इस योजना के द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ राज्य के अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही प्राप्त होगा।

बिहार फ्री लैपटॉप योजना

Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024 का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा शुरू किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सिविल सेवा परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्रों को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु 50,000 रुपए एवं एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस योजना के संचालन से राज्य के विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए प्रेरित होंगे साथ ही छात्र आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।

सिविल प्रोत्साहन योजना बिहार के लिए पात्रता (Eligibilty)

  • आवेदन करने वाला अभ्यर्थी बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • छात्र बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़े वर्ग की श्रेणी में होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा, 2021 को उत्तीर्ण किए होने चाहिए।
  • इस योजना का लाभ किसी भी अभ्यर्थी को केवल एक बार ही प्राप्त होगा।
  • पहले से किसी समान योजना का लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थी को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

बिहार सिविल प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु आपको कुछ दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ेगी जो इस प्रकार है –

  • आधार कार्ड
  • आज प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण
  • बैंक खाता विवरण
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

बिहार सरकार द्वारा शुरू किये गए Civil Sewa Protsahan Yojana 2022 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निचे बताये गए प्रोसेस को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको “New Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Bihar Civil Seva Protsahan Yojana
  • अब आपके सामने एक नए पेज पर रजिस्ट्रेशन Form खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछे गए सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जाति, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा।
Bihar Civil Seva Protsahan Yojana
  • अब आपको सभी जानकारी दर्ज करने के बाद रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको Registered User Click Here to Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आ जाएगा। इसमें आपको यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सभी जरूरी दस्तावेजों (Documents) को अपलोड करना होगा।
  • सभी प्रोसेस को पूरा कर लेने के बाद अब अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना बिहार के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे।

बिहार जल जीवन हरियाली योजना

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2022 के बारे में सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर साझा करेंगे।

नोट – वर्तमान में इस वर्ष के लिए बिहार सिबिल सेवा प्रोत्साहन योजना की तिथि समाप्त हो चूकी है। आने वाले समय में जैसे ही इसके सन्दर्भ में को अपडेट आता है, तो हम यहां पर इसकी सूचना दे देंगे। इसके अलावा आपको सलाह दी जाती है कि समय समय पर बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन की आधिकारिक वेबसाइट अपर विजिट करते रहें।

FAQ – Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024

Q 1. बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर. इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में बता दी है।

Q 2. बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? 

उत्तर. इस योजना के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के सिविल सेवा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!