बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023 | Bihar Mukhymantri Kanya Suraksha Yojana Online Apply

Bihar Mukhymantri Kanya Suraksha Yojana [MKSY]: जैसा कि आपको पता होगा आज भी देश में लड़का एवं लड़कियों में भेदभाव किया जाता है। और देश के ऐसे कई जगहों पर कन्या भ्रूण हत्या भी होती है, जो कि कानूनन अपराध है। सरकार द्वारा भी भ्रूण हत्या को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा भी कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है। ऐसी ही एक योजना बिहार सरकार द्वारा बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया गया है। 

Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana

यदि किसी के घर में बेटी का जन्म होता है तो उन्हें इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना क्या है, इसके लाभ (Benefits), उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, कन्या सुरक्षा योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सकें। ये भी पढ़ें – बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023

बिहार सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को शुरु किया गया है। MKSY Yojana के तहत जिनके परिवार में बेटी का जन्म होगा, उन्हें आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। बिहार सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से आईडीबीआई (IDBI Bank) एवं यूको बैंक (UCO Bank) में ₹2000 का निवेश किया जाता है। जिसमें कन्या की 18 वर्ष पूरे होने पर कन्या को परिपक्वता राशि का मूल्य दिया जाता है। यदि 18 वर्ष पूरे होने से पहले कन्या की मृत्यु हो जाती हैं, तो ऐसी स्थिति में महिला विकास निगम बिहार को इस राशि का भुगतान किया जाता है। 

Join Our WhatsApp Group!

बिहार राज्य के जिन बालिकाओं का जन्म 22 नवंबर 2007 या इसके बाद हुआ है और बीपीएल श्रेणी में है, तो उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही मिल सकता है। मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से अब तक 15 लाख से अधिक बालिकाओं को लाभ प्राप्त हो चुका है। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़े।

सुकन्या समृद्धि योजना

Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana Overview 

योजना का नाम बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023
किसने शुरू किया बिहार सरकार 
लाभार्थीबिहार राज्य के नागरिक
उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकने, जन्म पंजीकरण को प्रोत्साहित करने और लिंगानुपात में सुधार के लिए
निवेश राशि 2000 रूपये
राज्यबिहार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://wdc.bih.nic.in/MKSYDetails.aspx

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। इस योजना के तहत राज्य में कन्या के जन्म पर उसके नाम पर ₹2000 की राशि को बैंक में बचत खाता खोलकर निवेश किया जाएगा। इसके बाद जब लड़की 18 वर्ष की हो जाएगी, तो उस समय उन्हें परिपक्व राशि के बराबर राशि प्रदान की जाएगी। इससे बेटियों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लाभ (Benefits)

  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी कन्याओं को प्रदान किया जाएगा।
  • बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से बेटियों के नाम पर यूको एवं आईडीबीआई बैंक में ₹2000 की राशि का निवेश किया जाएगा।
  • जब कन्या की आयु 18 वर्ष पूरी हो जाएगी, तब उन्हें परिपक्वता मूल्य के बराबर राशि प्रदान किया जाएगा।
  • यदि किसी कन्या की मृत्यु 18 वर्ष से पहले हो जाती है तो इस स्थिति में इस राशि का भुगतान महिला विकास निगम बिहार को कर दिया जाता है।
  • जिन लड़कियों का जन्म 22 नवंबर 2007 या इसके बाद हुआ है और वह बीपीएल श्रेणी से है, तो उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का कार्यान्वयन एवं संचालन महिला विकास निगम बिहार द्वारा किया जाएगा।

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना के लिए आवेदक का बिहार राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
  • बालिका का जन्म 22 नवंबर 2007 या इसके बाद होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए कन्या का जन्म पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
  • बीपीएल श्रेणी की कन्याओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • एक परिवार से केवल दो कन्याओं को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास नींद दस्तावेजों का होना आवश्यक है –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या का जन्म प्रमाण
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana हेतु आवेदन प्रक्रिया

यदि आप मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर एक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लें और इस फॉर्म को पूर्ण रूप से भरकर आंगनबाड़ी सेविका के पास जमा कर दें। इसके बाद बाल विकास विभाग अधिकारी द्वारा इसकी जांच के बाद स्वीकार कर लिया जाएगा। 

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, एवं आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से Bihar Mukhymantri Kanya Suraksha Scheme हेतु ऑनलाइन आवेदन कर पायेंगें।

  • सबसे पहले आपको MKSY Yojana के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको अप्लाई फॉर मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन Form खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भर लेना होगा।
  • इसके बाद अब आप अपने सभी महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार हर घर बिजली योजना।

पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें

  • सर्वप्रथम आप मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://wdc.bih.nic.in/MKSYDetails.aspx पर चले जाएं।
  • इसके पश्चात होम पेज पर आपको सबसे नीचे एक Login का विकल्प मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन का पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आप Login के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप आसानी से पोर्टल पर लॉगइन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

Conclusion 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए Bihar Mukhymantri Kanya Suraksha Yojana 2022 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने की कोशिश की है। उम्मीद करता हूं कि आपको यह लेख अवश्य पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे ताकि वह भी इसका लाभ प्राप्त कर सकें। धन्यवाद!

FAQ – Bihar Mukhymantri Kanya Suraksha Yojana

Q 1. बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लिए आवेदन फॉर्म कहां मिलेगा?

उत्तर. यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

Q 2. मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यदि आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप इसके कांटेक्ट नंबर 0612-2506068/250 6078 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!