Delhi Bhu Naksha 2025: दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग द्वारा दिल्ली भू नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड करने की सुविधा राज्य के आम लोगों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी है। राज्य का कोई भी व्यक्ति अब अपने जमीन का नक्शा ऑनलाइन पोर्टल से चेक कर सकते है। इसके अलावा व नक्शा को प्रिंट व डाउनलोड भी कर सकते है। दोस्तों इस आर्टिकल में हमने दिल्ली भू नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताई है। भू नक्शा दिल्ली को चेक व डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ सकते है।
पिछले कहीं वर्षों से आपने देखा होगा कि सरकारी कामकाज को ऑनलाइन ले जाने की प्रक्रिया में काफी तेजी आयी है। इस प्रकार ऑनलाइन कार्यों से समय व पैसों दोनों की बचत होती है। क्यूंकि अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दूर-दराज अपने गॉव में बैठा व्यक्ति भी अपना भू नक्शा आसानी से चेक कर सकता है। उसे अब इस कार्य के लिए तहसील व अन्य कार्यालय जाने के आवश्यकता नहीं है। इस कार्य को आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते है।
दिल्ली के सभी जिले जिनका भू नक्शा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध है –
दोस्तों यहां पर हमने दिल्ली के सभी जिलों की लिस्ट दी है, जिनका भू नक्शा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध है, आप यहां पर अपने जिले का नाम चेक कर सकते है।
1 | New Delhi (नई दिल्ली) |
2 | North Delhi (नार्थ दिल्ली) |
3 | North West Delhi (नार्थ वेस्ट दिल्ली) |
4 | West Delhi (वेस्ट दिल्ली) |
5 | South West Delhi (साउथ वेस्ट दिल्ली) |
6 | South Delhi (साउथ दिल्ली) |
7 | South East Delhi (साउथ ईस्ट दिल्ली) |
8 | Central Delhi (सेन्ट्रल दिल्ली) |
9 | North East Delhi (नार्थ ईस्ट दिल्ली) |
10 | Shahdara (शाहदरा) |
11 | East Delhi (ईस्ट दिल्ली) |
भू नक्शा दिल्ली 2025 ऑनलाइन चेक कैसे करें?
दिल्ली का कोई भी व्यक्ति अपना भू नक्शा विवरण कैसे देख सकता है, इसका विस्तृत विवरण हमने यहां नीचे स्टेप बाई स्टेप दिया है। आप इसका अनुसरण करके अपना भू नक्शा डाउनलोड कर सकते है-
स्टेप 1. भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
सबसे पहले आपको भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट Revenue Geo Portal पर जाना होगा। या आप यहां दी गयी डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक करके पोर्टल पर पहुँच सकते है – gsdl.org.in/revenue
स्टेप 2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर मेनू विकल्प को चुनें।
आपके सामने अब Revenue Geo Portal दिल्ली का होम पेज ओपन हो चूका है। होम पेज पर आप Khasara Information (भू नक्शा सर्च) विकल्प पर क्लिक करें।
![bhu naksha delhi 1](https://jslps.org/wp-content/uploads/2022/05/delhi-bhu-naksha-1024x536.webp)
स्टेप 3. District, Village, Khasra चुनें।
इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अब एक पॉपअप ऑप्शन ओपन हो जायेगा। यहां पर आप अपने जिले, डिवीजन व गांव, Rectangle व खसरा का चयन करें।
![bhu naksha delhi 1](https://jslps.org/wp-content/uploads/2022/05/bhu-naksha-delhi-1-1024x525.webp)
स्टेप 4. View Ownership Details विकल्प को चुनें।
जिला, डिवीजन, रेक्टेंगल व खसरा संख्या का चयन करने के बाद अब आपको नीचे View Ownership Details विकल्प पर क्लिक करना है।
स्टेप 5. दिल्ली भू नक्शा को डाउनलोड या प्रिंट करें।
पिछले स्टेप्स को फॉलो करने के बाद अब आपके सामने आपके खेत का भू नक्शा ओपन हो चूका है। अब इसे प्रिंट आउट निकालने के लिए नीचे दिए विकल्प print map विकल्प पर क्लिक करें। इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके कंप्यूटर पर इसकी पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
![bhu naksha delhi 1](https://jslps.org/wp-content/uploads/2022/05/bhu-naksha-delhi-2-1024x470.webp)
इसे पढ़ें –भूलेख दिल्ली खसरा खतौनी ऑनलाइन
FAQ: Delhi Bhu Naksha से सम्बंधित प्रश्न
प्रश्न-1 क्या में दिल्ली भू नक्शा ऑनलाइन चेक कर सकता हूँ?
उत्तर – हाँ, आप दिल्ली भू नक्शा ऑनलाइन चेक कर सकते हो। इसके लिए हमने हमारे इस आर्टिकल में स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया बताई है। आप इसका अनुसरण करके आसानी से भू नक्शा चेक व प्रिंट कर सकते है।
प्रश्न-2 क्या में अपना भू नक्शा अपने नाम से भी सर्च कर सकता हूँ?
उत्तर – नहीं, आप दिल्ली भू नक्शा अपने नाम से सर्च नहीं कर सकते है। इसके लिए आपके पास खसरा संख्या का होना आवश्यक है। आप खसरा संख्या, जिला, डिवीज़न, गांव आदि विवरण दर्ज कर अपना भू नक्शा डाउनलोड कर सकते है।
प्रश्न-3 क्या में अपने भू नक्शा की पीडीएफ फाइल भी डाउनलोड कर सकता हूँ?
उत्तर – हाँ, आप अपने भू नक्शा की पीडीएफ फाइल भी डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल शुरू से ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। आप ऊपर दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपना भू नक्शा डाउनलोड कर सकते है।
इस प्रकार आप अपना भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। आप इसे अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से देख सकते है। इसके अलावा आप इसे डाउनलोड भी कर सकते है। दोस्तों आशा करते है, कि हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भू नक्शा दिल्ली ऑनलाइन चेक करना आ गया होगा। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के बीच भी अवश्य शेयर करें।
धन्यवाद !