Delhi Police Recruitment 2022: Head Constable (Ministerial) Vacancy Notification Out

Delhi Police Recruitment 2022: कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC – Staff Selection Commission) द्वारा दिल्ली पुलिस में पुरुष व महिला हैड कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। जिससे लंबे समय से छात्रों का इंतजार खत्म हुआ है। दिल्ली पुलिस में भर्ती होना लाखों युवाओं का सपना होता है। दिल्ली पुलिस की चयन प्रक्रिया व वर्क कल्चर दूसरे राज्यों की पुलिस से अलग होता हैं, क्योंकि दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के अधीन नहीं न होकर बल्कि भारत सरकार के अधीन कार्य करती है। इनका कार्य क्षेत्र केवल दिल्ली के अंदर ही है। इस आर्टिकल में हमने दिल्ली पुलिस भर्ती 2022 से जुडी सभी जानकारियां साझा की है। कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Delhi Police Recruitment 2022

दिल्ली पुलिस में कैरियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह किसी अवसर से कम नहीं है। दिल्ली पुलिस की इस पूरी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा तथा भौतिक परीक्षण दिल्ली पुलिस द्वारा संपन्न कराया जाएगा। दिल्ली पुलिस की इस बम्पर भर्ती में कुल 835 पद है। जिसमें से 559 पद पुरुषों के लिए तथा 276 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। क्योंकि इसकी लिखित परीक्षा सितंबर माह में होनी प्रस्तावित है।

चयन प्रक्रिया से संबंधित मुख्य बिंदु

ऑनलाइन आवेदन शुरु होने की तिथि:17-05-2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)16-06-2022
ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (Last Date)17-06-2022
चालान से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (Last Date)20-06-2022
कंप्युटर आधारित टेस्ट (CBT) दिनांकसितंबर, 2022 में प्रस्तावित
आवेदन फ़ीस (General/OBC/EWS)100/-
आवेदन फ़ीस (ST/SC)0/-
आवेदन फ़ीस (सभी महिलाओं के लिए)0/-
आवेदन पत्र संशोधन प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त शुल्क
पहली बार संशोधन
दूसरी बार संशोधन

200/-
500/-
आधिकारिक/Official वेबसाइटwww.ssc.nic.in

दिल्ली पुलिस हैड कांस्टेबल भर्ती 2022 कैटेगरी वाइस सीट विवरण

हैड कांस्टेबल (Ministerial) की भर्ती में काफी अधिक संख्या में पद निकाले गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का अच्छा मौका है। केटेगरी वाइस पदों की संख्या निम्न प्रकार वर्गीकृत की गयी हैं। 

Gender General EWSOBCSCSTTOTAL
Male241561376560559
Female 11928673230276

दिल्ली पुलिस हैड कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा

SSC द्वारा किया जाने वाली दिल्ली पुलिस हैड कांस्टेबल की चयन प्रक्रिया के लिए आयु सीमा निम्न मानदंड के अनुसार होनी चाहिए। यह आयु सीमा 1 जनवरी 2022 पर आधारित होगी।

  • कम से कम/मिनिमम आयु -18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 25 वर्ष
  • अभ्यर्थी का जन्म – 2 जनवरी 1997 से 1 जनवरी 2004 के बीच हुआ होना चाहिए। 
  • आयु सीमा में अतिरिक्त छूट SSC दिल्ली पुलिस हैड कांस्टेबल (ministerial) रिक्रूटमेंट के अनुसार दी जाएगी।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2022

SSC Delhi Police Recruitment 2022

SSC दिल्ली पुलिस हैड कांस्टेबल की इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो इस भौतिक मानदंड को पूरा करेंगे। यह मानदंड निम्न प्रकार हैं। 

केटेगरी Male Female 
लंबाई 165 cm157 cm
सीना 78-82 cmNA
दौड़ 7 मिनट में 1600 मीटर। 5 मिनट में 800 मीटर। 
लंबी कूद 12 फीट 6 इंच 9 फीट 
ऊंची कूद 3 फीट 6 इंच 3 फीट 

यह रहेगा परीक्षा का सिलेबस:

दिल्ली पुलिस हैड कांस्टेबल की इस भर्ती लिखित परीक्षा के साथ भौतिक मानदंड परीक्षण भी होगा। लिखित परीक्षा कंप्युटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। जो कि SSC द्वारा संपन्न करायी जाएगी। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें सामान्य अध्ययन, क्वॉन्टिटी एप्टीट्यूड, सामान्य बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी भाषा, और कंप्युटर व इन्टरनेट की बेसिक जानकारी से संबंधित प्रश्नों को पूछा जाएगा।

भौतिक परीक्षण व नापतौल परीक्षण (PE&MT) क्वालिफाई प्रकृति का होगा।जो दिल्ली पुलिस द्वारा संपन्न कराया जाएगा। 25 नंबर का कंप्युटर पर टाइपिंग टेस्ट होगा जिसे दिल्ली पुलिस द्वारा संपन्न कराया जाएगा। इसी के साथ कंप्युटर (फॉर्मेटिग) परीक्षण होगा जिसे दिल्ली पुलिस द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

SSC दिल्ली पुलिस हैड कांस्टेबल के लिए योग्यता:

दिल्ली पुलिस हैड कांस्टेबल की इस भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता के आधार पर अभ्यर्थी भारत के किसी भी संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) या इसके समतुल्य किसी कोर्स को पास किया हुआ होना चाहिए। वही अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन का पात्र होगा। अभ्यर्थी को टाइपिंग स्किल का भी अच्छा ज्ञान होना चाहिए। अंग्रेजी में टाइपिंग की स्पीड 30 WPM तथा हिन्दी में 25 PMW होनी चाहिए।

यह होगा वेतनमान:

हैड कांस्टेबल के इन पदों का वेतनमान लेवल-4 का है। जिसका बेसिक पे 25500 से 81100 के बीच रहेगा। अन्य भत्ते इसके अतिरिक्त होते हैं। इसी के साथ इस पोस्ट का एक अच्छा वेतनमान बनता है। 

ऑफिसियल विज्ञापनयहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें।
जेएसएलपीएस होमयहां क्लिक करें।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon
error: Content is protected !!