दिल्ली चिड़ियाघर ऑनलाइन टिकट बुकिंग: देश की राजधानी नई दिल्ली के चिड़ियाघर में घूमने के इच्छुक लोग चिड़ियाघर के लिए टिकट अब ऑनलाइन बुक कर सकते है। यदि आप भी दिल्ली चिड़ियाघर घूमना चाहते है, तो आपको इसके लिए पहले अपना ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। इस आर्टिकल में हमने दिल्ली चिड़ियाघर में एंट्री के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया बताई है, आप नीचे दिए चरणों (स्टेप्स) को फॉलो करके आसानी से टिकट बुक कर सकते है।

दिल्ली चिड़ियाघर (राष्ट्रीय प्राणी उद्यान) क्या है?
दिल्ली चिड़ियाघर को वर्ष 1959 में बनाया गया था, इसका उद्धघाटन 1 नवंबर 1959 ईस्वी को किया गया था। दिल्ली चिड़ियाघर को वर्ष 1982 ईस्वी में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के रूप में मान्यता (दर्जा) दी गयी। यहां पर लगभग सभी जानवर उपलब्ध है, इसकी स्थापना हेतु तत्कालीन वन्यजीव विभाग द्वारा मनोरंजन हेतु वन्य जीव उद्यान की आवश्यकता महसूस किये जाने पर प्रकृति प्रेमी के समिति का गठन किया गया। इस समिति के प्रस्ताव के आधार पर दिल्ली चिड़ियाघर की स्थापना की गयी थी। चिड़िया घर इसे जूलॉजिकल पार्क के रूप में भी जाना जाता है, यह दिल्ली का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान दिल्ली के अलावा हैदराबाद, तेलंगाना में भी स्थित है।
इस उद्यान में लगभग सभी प्रमुख जानवर परए जाते है, जिनमें मुख्यतः सरीसृप, पक्षी, स्तनधारी और उभयचर आदि शामिल हैं। यह पार्क 300 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर जानवरों और पक्षियों की लगभग 1,500 से अधिक प्रजातियों है। वन्य जीव प्रेमियों के लिए चिड़ियाघर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह आने वाले पर्यटकों के लिए शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियों के लिए विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। दिल्ली चिड़ियाघर पार्क सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर सभी दिन खुला रहता है। यह प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) 9:30 AM (सुबह) बजे से 4:30 PM बजे तक खुला रहता है।
दिल्ली चिड़ियाघर ऑनलाइन टिकट बुकिंग संक्षिप्त विवरण 2025
आर्टिकल का नाम | दिल्ली चिड़ियाघर ऑनलाइन टिकट बुकिंग |
उद्यान का नाम | राष्ट्रीय प्राणी उद्यान |
कब शुरू हुआ | 1 नवंबर 1959 |
टिकट मूल्य | भारतीय नागरिक – ₹80 बच्चों के लिए – ₹40 |
चिड़ियाघर घूमने का समय | 9.30AM (सुबह) से 4.30PM (शाम) |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://nzpnewdelhi.gov.in/ |
दिल्ली चिड़ियाघर ऑनलाइन टिकट बुकिंग कैसे करें?
दिल्ली चिड़ियाघर एंट्री ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से घर बैठे अपना टिकट बुक कर सकते है।
स्टेप 1 – चिड़ियाघर ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आप सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट (https://nzpnewdelhi.gov.in/) पर जाएं।
स्टेप 2 – इसके होमपेज पर आने के बाद “BUY TICKET’ विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3 – नए पेज पर अब आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, इसके बाद अगले विकल्प पर कैप्चा कोड सामने बॉक्स में भरें। ऍम login with OTP विकल्प प्रेस करें।
स्टेप 4 – अगले चरण में अब आपको अपना नाम, Gender (महिला / पुरुष), उम्र व ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद continue to booking विकल्प को दबाएं।

स्टेप 5 – अब आपको घूमने की तारिक (दिनांक) व समय को चुनना होगा। जैसे ही आप समय का चयन करेंगे तो आपके समाने नीचे बुकिंग के लिए कुछ अन्य विकल्प खुल जायेंगे।

स्टेप 6 – आप यदि भारतीय है, तो नीचे लाइन के अंदर के विकल्प को भरें।
- सबसे पहले लाइन में Adult Indian (यदि आपकी उम्र 12 वर्ष से अधिक है) विकल्प के सामने विकल्प को भरें, Quantity में जितने लोग घूमने जा रहे है, उनकी संख्या भरें। संख्या भरते ही आपके कुल कितने पैसे हुए है, वह सामने स्वयं आ जायेगा।
- इसके बाद यदि आपके साथ 5 वर्ष से 12 वर्ष उम्र के बच्चे है, तो आप उनकी संख्या लिखें।
- इन विकल्पों का चयन करने के बाद अब आपको नीचे दिए Continue विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 7 – आपके सामने अब Booking Summary दिखाई देगी। इस पेज पर सभी विवरण की जाँच करने के बाद आप Make Payment विकल्प पर क्लिक करें। (नोट – यदि आपने गलती से गलत विकल्प का चयन किया है, तो यहां पर Make Change विकल्प को चुने व अपने विवरण को सही करें।)

स्टेप 8 – आपको अब पैसों का ऑनलाइन भुगतान (payment) करना होगा। इसके लिए यहां पर आपको तीन विकल्प मिलेंगे। जिनमें क्रेडिट कार्ड, Debit कार्ड (ATM) एवं नेट बैंकिंग में से आप किसी एक विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है।

इस प्रकार आप दिल्ली चिड़ियाघर में घूमने के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग कर सकते है।
इसके अलावा आप वैकल्पिक रूप से थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे BookMyShow, Paytm व फोनपे आदि के माध्यम से भी चिड़िया घर दिल्ली का ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इन वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन टिकट बुक करने की व्यस्था की गयी हैं। इसके लिए आपको इनके वॉलेट में पैसा ऐड करने होते है। आपके वॉलेट से पैसो का भुगतान हो जायेगा।
Delhi Zoo online Ticket booking FAQ
मुझे दिल्ली चिड़ियाघर में घूमने जाना है, क्या इसका टिकट वही पर काउंटर पर उपलब्ध हो जायेगा?
नहीं, ऑफलाइन काउंटर पर फ़िलहाल टिकट की व्यस्था नहीं है, इसके लिए आपको ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा।
दिल्ली चिड़ियाघर ऑनलाइन टिकट बुक की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Delhi Zoo online Ticket booking की आधिकारिक वेबसाइट https://nzpnewdelhi.gov.in/ है।