हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट 2023 | Har Ghar Tiranga Certificate Download

By Admin

Published On:

har ghar tiranga certificate

Har Ghar Tiranga Certificate दोस्तों हमारा देश इस बार आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, भारत सरकार व विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा इस समय हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, देश के लोग 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा लगाएंगे, इसके लिए आप डिजिटली भी Har Ghar Tiranga Certificate अपने मोबाइल या लैपटॉप से डाउनलोड कर सकते है।

har ghar tiranga certificate

आप तिरंगा प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें, इसके लिए स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया हमने नीचे बताई है, यदि आप भी आजादी के इस अमृत महोत्सव में भागीदार बनना चाहते है, और अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते है, तो नीचे हमने तिरंगा डाउनलोड करने का तरीका बताया है, कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट 2022

यह हमारे देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ है, जिसे देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए देश भर में तिरंगा अभियान चलाया है, 13 से 15 अगस्त 2022 के बीच देश अमृत महोत्सव में अपने – अपने घरों में तिरंगा पहरा रहे है, इस वर्ष देश के नागरिकों के लिए अपने घरों पर तिरंगा पहराने की अनुमति दी गयी है। केंद्र सरकार द्वारा डिजिटली रूप से तिरंगा सर्टिफिकेट जारी करने के लिए एक वेबसाइट बनवाई है,

इस वेबसाइट पर जाकर कोई भी देश का नागरिक अपना हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकता है। आप भी यदि अपना तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते है, तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

Har Ghar Tiranga Certificate Overview Highlights

आर्टिकल नामHar Ghar Tiranga Certificate.
महोत्सव का नामआजादी के अमृत महोत्सव।
किसने शुरू कियासंस्कृति मंत्रालय द्वारा।
संबधित मंत्रालयसंस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार।
अभियान अवधि13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक।
वर्ष2022
आधिकारिकhttps://digitaltribute.in/
हर घर तिरंगा अभियान आधिकारिक वेबसाइटhttps://harghartiranga.com/

हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी की 75 वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है, हर घर तिरंगा का मुख्य उदेश्य देश के नागरिकों का तिरंगे के प्रति संबध औपचारिक / संस्थागत से ऊपर उठकर निजी सम्बन्ध स्थापित करना है। तिरंगा हमारे देश की अखंडता व आन भान शान है। घर – घर तिरंगा लगाने से न केवल तिरंगे के प्रति हमारा व्यक्तिगत संबध बनेगे बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की देश के प्रति प्रतिबद्धता भी बढ़ेगी, साथ ही देश के सभी नागरिकों के मन में देश भक्ति भावना भी पैदा होगी। तिरंगा अभियान 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 के बीच चलाया जा रहा है।

हर घर तिरंगा अभियान

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें?

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में जागरूकता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण / सर्टिफिकेट डाउनलोड करने हेतु एक अलग पोर्टल बनाया है, लोग यहां पर अपना पंजीकरण करवा सकते है। तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको निम्न चरण का अनुसरण करना होगा।

  • हर घर तिरंगा पंजीकरण के लिए सबसे पहले आपको harghartiranga की आधिकारिक वेबसाइट https://harghartiranga.com/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको दो विकल्प दिखाई देंगें, पहला Upload selfie with flag एवं दूसरा डिजिटल तिरंगा,
har ghar tiranga certificate
  • यहां पर आपके पास यदि आपको तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड करना है, तो पहला विकल्प चुने एवं यदि आपको झंडा डाउनलोड करना है, तो दूसरा विकल्प चुनें।
har ghar tiranga certificate
  • हमने यहां पर पहला विकल्प चुना है, आप अपना नाम लिखें व एक फोटो उपलोड करें।
  • चेक बॉक्स पर टिक करें, एवं इसके बाद submit बटन पर क्लिक करें।
Har Ghar Tiranga abhiyan
  • इस प्रकार आपका तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड होगा जायेगा।

हर घर तिरंगा फहराने के नियम

संस्कृति मंत्रालय के हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों पर झंडा पहराने के लिए क्या नियम है, यहां पर हम इसकी बात करने वाले है, क्यूंकि झंडा को सम्मान के साथ पहराया जाना बेहद जरुरी है, अन्यथा फिर यह अफमान की श्रेणी में आ जाता है। इसीलिए हमें अपने घरों पर झंडा पहराने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।

  • तिरंगा हमें हमेशा सही क्रम में ही पहरना चाहिए, जिसमे हमें केसरिया रंग सबसे ऊपर, इसके बाद सफ़ेद एवं फिर नीचे की ओर हरे रंग वाला भाग होना चाहिए।
  • झंडा फटा हुआ नहीं होना चाहिए, साफ होना चाहिए।
  • झंडा झुका हुआ / किसी की सलामी झुकना नहीं होना चाहिए।
  • तिरंगा / राष्ट्रीय ध्वज के साथ कोई दूसरा झंडा उसके बराबर या उससे ऊंचा नहीं पहराया जायेगा। और इसके अलावा ध्वजारोहण के ऊपर कोई फूल माला या इससे बना कोई प्रतीक सहित कोई दूसरी वस्तु राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर नहीं रखी जाएगी।
  • किसी भी समारोह या उत्सव आदि में थाली या किसी अन्य तरीके से तिरंगे का इस्तेमाल सजावट के लिए नहीं किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) को नीचे (जमीन,फर्श) जमीन या पानी पर नहीं रखा जा सकता है। तिरंगा पहराते समय झंडा इनको स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  • एक खंभे या डंडे पर जिसमे तिरंगा लगा है, उसमे अन्य कोई दूसरा झंडा नहीं लगा होना चाहिए।
  • देश के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) का उपयोग किसी प्रयोग ऐसी किसी ड्रेस के लिए नहीं किया जायेगा, जो कमर से नीचे पहनी जाती हो।

Har Ghar Tiranga Certificate से संबधित प्रश्न

प्रश्न 1 – क्या हर घर तिरंगा / राष्ट्रीय ध्वज अभियान के तहत हम तिरंगा को ऑनलाइन खरीद सकते है?

उत्तर – हाँ, आप हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन झंडा खरीद सकते है, इसके लिए आपको भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट epostoffice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।

प्रश्न 2 – हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर – तिरंगा अभियान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको harghartiranga.com पर जाना होगा, यहां पर आप अपना नाम लिखकर एवं फोटो अपलोड करके तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!