IGRS Uttarakhand 2024 | Department of Stamps And Registration Uttarakhand @registration.uk.gov.in

IGRS Uttarakhand 2024: उत्तराखंड सरकार द्वारा संपत्ति से संबंधित लेनदेन एवं विवाह पंजीकरण को आसान बनाने के लिए IGRS Uttarakhand पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर लोगों की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए उनके संपत्ति का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखा गया है। सरकार द्वारा निर्मित इस पोर्टल पर संपत्ति का रजिस्ट्रेशन, विवाह पंजीकरण, स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क का भुगतान आसानी से किया जा सकता है। साथ ही आप सम्पति से संबंधित दस्तावेज भी डाउनलोड कर सकते हैं। आगे इस लेख में हम आपको IGRS Uttarakhand Portal से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने वाले हैं।

विषय सूची

IGRS UK 2024 क्या है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तराखंड सरकार ने संपत्ति से संबंधित लेन-देन को आसान बनाने एवं विभिन्न प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए IGRS UK पोर्टल का निर्माण किया है। इस पोर्टल पर संपत्ति पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क का भुगतान जैसी कई अन्य सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। उत्तराखंड में कोई संपत्ति खरीदने एवं बेचने पर संपत्ति खरीदने वाले व्यक्ति को उत्तराखंड सरकार के पास स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क के रूप में एक निश्चित राशि का भुगतान करना होता है। उत्तराखंड में एक घर खरीदार पंजीकरण शुल्क और स्टांप शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर सकता है।

igrs uttarakhand

उत्तराखंड में स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क का भुगतान एक निर्धारित समयसीमा के अंदर होना चाहिए। यदि स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क का भुगतान निर्धारित समय सीमा में नहीं होता है तो सरकारी नियमानुसार जुर्माना भरना होगा। IGRS उत्तराखंड पोर्टल (registration.uk.gov.in) के माध्यम से आप आसानी से स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। यहां आपको कई अन्य सेवाओं का भी लाभ प्रदान किया जाता है। जिसके बारे में आगे हम आपको विस्तृत जानकारी देने वाले हैं।

Join Our WhatsApp Group!

उत्तराखंड उदीयमान खिलाडी छात्रवृति योजना

IGRS Uttarakhand Portal Overview 2024

पोर्टल का नामIGRS Uttarakhand / स्टाम्प और पंजीकरण विभाग 
किसने लांच किया उत्तराखंड सरकार 
लाभार्थीउत्तराखंड राज्य के नागरिक 
उद्देश्यनागरिकों को सम्पति एवं विवाह पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना 
राज्यउत्तराखंड 
वर्तमान वर्ष2024
हेल्पलाइन नंबर0135-2669905 
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://registration.uk.gov.in/ 

IGRS उत्तराखंड पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

आईजीआरएस उत्तराखंड पोर्टल पर राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। सभी सेवाओं की सूची नीचे दी गई है –

  • e-Search (Search for Registered Document)
  • e-Valuation (Calculate Stamp Duty & Registration fee)
  • Public Data Entry (Online Application for Deeds)
  • GIS Ratelist
  • e-Stamp (Online Appointment to Register Deeds)
  • e-Marriage (Marriage Registration)
  • e-Payment (To Pay Registration Fee Online)
  • Village Census Code
  • Office Location on Map

उत्तराखंड अपणी सरकार पोर्टल

IGRS Uttarakhand स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क

उत्तराखंड में पंजीकरण शुल्क और स्टांप शुल्क की दर को आप इस प्रकार समझ सकते हैं –

आवेदकपंजीकरण शुल्क (%)स्टाम्प शुल्क (%)
पुरुष2 प्रतिशत5 प्रतिशत
महिला2 प्रतिशत3.75 प्रतिशत
संयुक्त (पुरुष +महिला)2 प्रतिशत4.37 प्रतिशत
संयुक्त (पुरुष +पुरुष)2 प्रतिशत5 प्रतिशत
संयुक्त (महिला+महिला)2 प्रतिशत3.75 प्रतिशत

IGRS उत्तराखंड पोर्टल पर स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क की गणना कैसे करें

यदि आप उत्तराखंड के निवासी है और स्टांप शुल्क एवं पंजीकरण शुल्क गणना ऑनलाइन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

  • सबसे पहले आप आइजीआरएस राजस्थान के आधिकारिक पोर्टल https://registration.uk.gov.in/ पर चले जाएं। अब इसका होम पेज खुल जाएगा।
  • के होम पेज पर आपको e-Valuation (Calculate Stamp Duty & Registration Fee) के विकल्प का चयन करना होगा।
igrs uttarakhand calculate stamp duty online
  • अब आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा। जिसमें आपको जिला एवं उप पंजीयक कार्यालय का चयन करके Proceed के बटन पर क्लिक करना होगा।
igrs uttarakhand calculate stamp duty online
  • अब फिर से एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको Deed Type, Sub-Deed Type को सेलेक्ट करके Fees/Stamp Duty Details दर्ज करना होगा।
igrs uttarakhand calculate stamp duty online
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको Save & Continue के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पंजीकरण शुल्क और स्टांप शुल्क आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

IGRS Uttarakhand पोर्टल पर पंजीकृत दस्तावेज की खोज कैसे करें

उत्तराखंड के नागरिक स्टांप और पंजीकरण विभाग, उत्तराखंड पर दस्तावेजों की खोज ऑनलाइन कर सकते है। पंजीकृत दस्तावेजों की खोज ऑनलाइन करने के लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें –

  • इसके लिए सबसे पहले आप स्टांप और पंजीकरण विभाग, उत्तराखंड के आधिकारिक पोर्टल registration.uk.gov.in पर चले जाएं।
  • अब होम पेज पर Online Services के सेक्शन में e-Search (Search for Registered Document) के विकल्प का चयन करें।
igrs uk search registared documents
  • चयन करते ही आप एक नए वेबसाइट पर आ जाएंगे। अब आपको यहां कई विकल्प दिखाई देंगे-
    • Search By Village
    • Search By Property No
    • Search By Party Name
    • Search By Registration No
    • Search By PDE No.
    • Search By Registration Date
igrs uk search registared documents opt
  • इन सभी विकल्पों में से आपको किसी भी एक विकल्प का चयन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको उस विकल्प से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इतनी प्रक्रिया के बाद आपके सामने संपत्ति से संबंधित पंजीकृत दस्तावेज खुल जाएगा।

उत्तराखंड में विभिन्न कार्यों के लिए स्टाम्प शुल्क

उत्तराखंड में स्टाम्प एवं निबंधन विभाग विभिन्न नागरिक केंद्रित सेवाओं के लिए सेवा शुल्क वसूलने के लिए अधिकृत है। सेवा शुल्क सेवा की प्रकृति / वर्ग के अनुसार लिया जाता है। उत्तराखंड में विभिन्न कार्यों के लिए स्टांप शुल्क को आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके देख सकते हैं –

  • सर्वप्रथम आपको आईजीआरएस उत्तराखंड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर नीचे की ओर Schedule of Stamps Duty & Registration Fees पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके डिवाइस स्क्रीन पर एक नया page खुल कर आ जाएगा।
  • यहां आपको स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन की पीडीएफ फॉर्मेट का लिंक मिलेगा। आप इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सभी सेवाओं से संबंधित स्टांप शुल्क पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।

IGRS उत्तराखंड पोर्टल पर संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आईजीआरएस उत्तराखंड पोर्टल से संबंधित संपर्क विवरण देखने के लिए नीचे दिए गए Steps को फॉलो करें –

  • सबसे पहले स्टांप और रजिस्ट्रेशन, उत्तराखंड के आधिकारिक पोर्टल registration.uk.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज के मेन्यू में उपलब्ध Contact Us के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नए पेज पर कांटेक्ट लिस्ट ओपन हो जाएगी।

IGRS Uttarakhand पोर्टल से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. Uttrakhand में संपत्ति पंजीकरण शुल्क क्या है?

उत्तर. उत्तराखंड में सभी श्रेणियो के लिए संपत्ति के मूल्य पर 2% पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।

प्रश्न 2. क्या मैं उत्तराखंड में पंजीकरण शुल्क और स्टांप शुल्क की गणना ऑनलाइन कर सकता हूं?

उत्तर. जी हां ! आप उत्तराखंड में स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क IGRS उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके कर सकते है। इससे संबंधित जानकारी हमने इस आर्टिकल में उपलब्ध करा दी है।

प्रश्न 3. IGRS Uttarakhand पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यदि आप आईजीआरएस उत्तराखंड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते हैं या आपको कोई समस्या आती है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0135-2669905 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!