झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र 2024 | Jharkhand Jharsewa Portal ऑनलाइन जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र

Jharkhand Jharsewa Portal: झारखंड सरकार द्वारा राज्य के लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र जैसे जाति, आय, निवास विवाह आदि को ऑनलाइन बनवाने के लिए Jharkhand Jharsewa Portal को विकसित (develop) करवाया गया है। यह झारखंड सरकार का मल्टीपर्पज पोर्टल है, क्यूंकि यहां पर झारखण्ड के लोगों को लगभग सभी प्रकार के प्रमाण पत्र आदि के लिए आवेदन की सुविधा दी गयी है। इसके अलावा इस पोर्टल पर आप ऑनलाइन लैंड रिकॉर्ड (भूमि जानकारी) व सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल से राज्य के निवासियों को प्रमाण पत्र संबधित किसी भी कार्य के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।

Jharkhand Jharsewa Portal

झारखंड झारसेवा पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक किसी भी प्रमाण पत्र को आसानी से घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने Jharkhand Jharsewa Certificate से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे झारखंड झारसेवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं, झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बतया हैं। इसलिए आपसे निवेदन है कि कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र 2024

सरकार द्वारा डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी सुविधाएँ ऑनलाइन प्रदान की जा रही है, ताकि राज्य के नागरिकों को किसी भी समस्या का सामना करना ना पड़े। इसलिए झारखंड सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल Jharsewa.jharkhand.gov.in को लॉन्च किया गया है।

Join Our WhatsApp Group!

इसके अलावा भी कई सारी सुविधाएं जैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि से जुड़ी जानकारी, इससे संबंधित सेवाएं एवं अन्य सुविधाएं भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। इस पोर्टल पर सभी सरकारी सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराया गया है ताकि राज्य के नागरिकों को किसी भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने ना पड़े और वह घर बैठे आसानी से सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको Jharsewa Portal पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

झारखण्ड भूलेख पोर्टल

Jharkhand Jharsewa Portal 2024 Overview

आर्टिकल का नामझारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र
किसने शुरू किया झारखंड सरकार 
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक 
उद्देश्यनागरिको को सभी सरकारी सुविधाएँ ऑनलाइन प्रदान करना
राज्यझारखण्ड
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटjharsewa.jharkhand.gov.in 

Jharsewa Jharkhand Portal का उद्देश्य

पहले राज्य के नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्य या दस्तावेज आदि को बनवाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन करने या अन्य कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। इसके अलावा काम भी समय पर नहीं हो पाता था। जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन्हीं सभी समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने झारखंड झारसेवा ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया है। 

इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोगों को सभी सेवाओं का लाभ केवल एक पोर्टल के माध्यम से मिल रहा है। इस पोर्टल के बाद लोगो को अपना काम करवाना आसान हो गया है। इसके अलावा अब लोगो को Jharkhand Jharsewa Certificate बनवाने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेगें और ना ही उन्हें किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

झारखंड विधवा पेंशन योजना

Jharkhand Jharsewa Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना आवश्यक है –

  • आवेदक झारखण्ड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

झारखण्ड साइबर क्राइम प्रिवेंशन योजना

Jharkhand Jharsewa Portal पर उपलब्ध सेवाएं

झारखंड झारसेवा पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध है, जो आप नीचे सूची में देख सकते हैं –

1. प्रमाण पत्र सेवाएं (Certificate Services)

2. सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएं

3. बाह्य सेवाएं (External Services)

  • उपभोक्ता न्यायालय सेवा
  • वाणिज्य कर विभाग की सेवाएं
  • लैंड रिकॉर्ड सेवा
  • निर्वाचन सेवा
  • कृषि पशुपालन एवं सहकारी
  • श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल
  • विभाग सर्विसेज
  • विकास विभाग की सेवाएं
  • सेवा शिकायत निवारण
  • ऊर्जा विभाग की सेवाएं
  • सरकारी सेवाओं से संबंधित फॉर्म
  • सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी
  • मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली

झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

झारखंड राज्य के वैसे इच्छुक नागरिक जो झारसेवा पोर्टल की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं, वे सभी नागरिक नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके Jharkhand Jharsewa Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Step 1.

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड झारसेवा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर इस वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।
  • इसके होम पेज पर आपको Register Yourself का एक विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
Jharkhand Jharsewa Portal register yourself
  • क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
Jharkhand Jharsewa Portal register yourself form
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं जिले का नाम दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट पर क्लिक कर देना है।

Step 2.

  • अब आपको इस पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। इसके लिए आपको Login पर क्लिक करके यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर लेना है।
Jharkhand Jharsewa Portal login
  • लॉगइन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जिसमें आपको अप्लाई फॉर सर्विस के सेक्सन में View Service के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको सभी सर्विसेज का विकल्प दिखाई देगा, अब आपको जिस भी सर्विस के लिए आवेदन करना है उस पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जिसमें आपको पूछे गए सभी जानकारी जैसे नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ, आधार संख्या, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर लेना है।
  • अब आप मांगे गए सभी दस्तावेजों (Documents) को अपलोड कर दें। इसके बाद आपको Save Annexure के बटन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार आप Jharkhand Jharsewa Certificate के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Jharkhand झारसेवा प्रमाण पत्र एप्लीकेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया

यदि आपने झारखंड झारसेवा सर्टिफिकेट के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लिया है तो अब आप आवेदन की स्थिति (Jharsewa Application Status) देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –

  • सर्वप्रथम आपको झारखंड झारसेवा के अधिकारिक वेबसाइट jharsewa.jharkhand.gov.in पर चले जाना है।
  • इस वेबसाइट में जाने के बाद होम पेज पर आपको नो स्टेटस ऑफ योर एप्लीकेशन (Tracking) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
jharkhand jharsewa treck status
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति देखने के लिए आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • यहां आपको एप्लीकेशन रिफरेंस नंबर या ओटीपी नंबर को सिलेक्ट करके संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
jharkhand jharsewa treck status online
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड को एंटर करके सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र आवेदन की स्थिति खुल जाएगी।

झारखंड झारसेवा पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको Jharkhand Jharsewa Certificate पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर एवं ईमेल आईडी के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

  • हेल्पलाइन नंबर: 0651-2401581, 2401040
  • ईमेल आईडी[email protected]

Conclusion

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया एवं झारखंड झारसेवा सर्टिफिकेट से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि इस पोस्ट के माध्यम से आपको झारखंड झारसेवा पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें। धन्यवाद !

Jharkhand Jharsewa Certificate से संबधित प्रश्न

प्रश्न 1. झारखंड झारसेवा पोर्टल पर कौन-कौन सी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं?

उत्तर. झारसेवा पोर्टल पर आप जाति, आय, जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र आदि ऑनलाइन बनवा सकते हैं। इसके अलावा आप इस पोर्टल पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं बाह्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

प्रश्न 2. झारखंड झारसेवा की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. झारखंड झारसेवा की ऑफिशियल वेबसाइट jharsewa.jharkhand.gov.in है।

प्रश्न 3. झारखंड झारसेवा क्या है?

उत्तर. झारखंड झारसेवा एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे झारखंड सरकार द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल पर राज्य के नागरिकों के लिए झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!