झारखंड पुरानी पेंशन योजना 2024 | Jharkhand Old Pension Yojana Application Form, Benefit

Jharkhand Old Pension Yojana: झारखंड सरकार द्वारा राज्य के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती है एवं राज्य के नागरिकों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जाता है ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके। इसी दिशा में कदम उठाते हुए झारखंड राज्य सरकार द्वारा झारखंड पुरानी पेंशन योजना 2024 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सरकारी कर्मचारियों को Jharkhand Old Pension Yojana के तहत पेंशन प्रदान किया जाएगा।

Jharkhand Old Pension Yojana
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको झारखंड ओल्ड पेंशन योजना 2024 के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जैसे झारखंड पुरानी पेंशन योजना क्या है, इसके लाभ एवं विशेषताएं, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज (Documents), इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आदि। इस योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया आप इस लेख के साथ अंत तक जुड़े रहे।

झारखंड पुरानी पेंशन योजना 2024

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा झारखंड पुरानी पेंशन योजना को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। 1 अप्रैल 2004 को झारखंड सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बंद करके राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में बदल दिया गया था। लेकिन अब इसे राज्य सरकार द्वारा 1 सितंबर 2022 से पुनः शुरू कर दिया गया है। अब राज्य के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ 1 सितंबर 2022 से मिलना शुरू हो जाएगा।

ओल्ड पेंशन योजना झारखंड के अंतर्गत राज्य के सरकारी कर्मचारियों को पूर्वकालीन पेंशन योजना से मिलने वाली पेंशन की सुविधा पुण: प्रदान की जाएगी। इस योजना के संचालन से राज्य के सरकारी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिती में भी काफी सुधार आएगा। Jharkhand Old Pension Scheme के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया इस लेख को आगे पढ़ें।

झारखण्ड फसल राहत योजना

Jharkhand Old Pension Scheme 2024 Overview

योजना के नामझारखण्ड पुरानी पेंशन योजना 2024
किसने शुरू कियाझारखण्ड सरकार 
लाभार्थीराज्य के सरकारी विभागों के कर्मचारी
उद्देश्यपुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन की सुविधा प्रदान करना
वर्ष2024
राज्यझारखण्ड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
झारखण्ड ई-पेंशन पोर्टलयहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट                                 जल्द लांच की जाएगी

झारखंड पुरानी पेंशन योजना 2024 का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand Old Pension Yojana 2024 को फिर से शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी कर्मचारियों को पूर्वकालीन पेंशन योजना के तहत पेंशन की सुविधा प्रदान करना है। पुरानी पेंशन योजना झारखण्ड के पुनः संचालन से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को लाभान्वित किया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस योजना से उनके जीवन स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगे। 

झारखंड ओल्ड पेंशन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा पेंशन जयघोष महासम्मेलन में jharkhand पुरानी पेंशन योजना को पुनः शुरू करने की घोषणा कर दी गई है।
  • झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा 1 सितंबर 2022 से इस योजना को शुरू कर दिया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • ओल्ड पेंशन योजना के द्वारा राज्य के सरकारी विभागो के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगे।
  • इस योजना के संचालन से राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

ओल्ड पेंशन योजना झारखण्ड के लिए पात्रता (Eligibility)

  • इस योजना का लाभ केवल राज्य के स्थाई निवासी ही ले पाएंगे, इसलिए आवेदक झारखण्ड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदक किसी भी सरकारी विभाग में कार्यरत होना चाहिए।

झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना

Jharkhand Old Pension Scheme के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने से पहले आपके पास इन सभी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है जो इस प्रकार है –

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Jharkhand Old Pension Yojana 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया

राज्य के ऐसे नागरिक जो झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए झारखंड पुरानी पेंशन योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अभी कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि झारखंड सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना की घोषणा की गई है। अभी इस योजना से संबंधित कोई भी अधिकारिक वेबसाइट या आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं किया गया है। जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होगी। वैसे ही हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से सूचित कर देंगे, इसलिए कृपया आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको झारखंड पुरानी पेंशन योजना 2024 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूं की आज का यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें। धन्यवाद

झारखंड गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना

FAQ – Jharkhand Old Pension Scheme 2024

प्रश्न 1 – झारखंड पुरानी पेंशन योजना कब शुरू की जाएगी?

उत्तर. झारखंड राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना को 1 सितंबर 2022 से शुरू कर दिया गया है। 

प्रश्न 2 – झारखंड ओल्ड पेंशन योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर. यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी केवल इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जल्द ही राज्य सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon
error: Content is protected !!