कालिया योजना ओडिशा 2024 | Kalia Yojana List New Registration | Beneficiary List Download

Kalia Yojana 2024: ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के किसानों की आजीविका और आय वृद्धि के लिए कृषक सहायता योजना अथवा कालिया योजना की शुरुआत की है। हमारे देश में आज भी किसानों को कहीं परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत से किसान भाई ऐसे है, जिनके पास अच्छी खेती होने के वावजूद उन्हें कहीं समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसानों की इन्ही समस्या के समाधान हेतु इस योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना को किसानों की आजीविका और आय वृद्धि योजना के रूप में भी जाना जाता है।

Kalia Yojana

कालिया योजना के क्या फायदे है, इसके लिए सरकार द्वारा क्या-क्या शर्ते रखी है, कालिया योजना लिस्ट 2024 में हम अपना नाम कैसे चेक कर सकते है, आदि के संबध में हमने इस आर्टिकल में बात की है। कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

कालिया योजना लिस्ट 2024

भूमिहीन किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ओडिशा सरकार ने कालिया योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ओडिशा सरकार द्वारा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 5115 करोड़ रूपए आवंटित किये गए है। पिछले वर्ष इस योजना के तहत करीब 43 लाख किसान लाभान्वित हुए। कालिया योजना के तहत, ओडिशा सरकार किसानों को वित्तीय सहायता के रूप में कई लाभ प्रदान कर रही है।

Join Our WhatsApp Group!

इस योजना का लाभ उन्ही किसानों को मिलेगा जो आवेदन पत्र भरते है और जिनके नाम कालिया योजना सूची में दर्ज है | इस योजना के तहत सभी लाभार्थी अपना नाम लिस्ट में देख सकते है। नई सूची छोटे और सीमान्त किसानों के साथ-साथ भूमिहीन मजदूरों के लिए बनाई गयी है जो की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

PM KISAN SAMMAN NIDHI

कालिया योजना लिस्ट संक्षेप विवरण 2024

योजना का नाम कालिया योजना लिस्ट 2024 
स्तर राज्य स्तर पर 
राज्य का नाम ओडिशा 
लॉन्च की गई मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा।
लाभार्थी किसान और भूमिहीन मजदूर।
लाभ 10,000/- रूपए से 50,000/- रूपए तक।
आधिकारिक वेबसाइट http://kaliaportal.odisha.gov.in

कालिया योजना लिस्ट 2024 के उद्देश्य

  • ओडिशा सरकार का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य यही है की कर्ज में डूबे हुए किसान कर्जमुक्त हो। इसलिए सरकार ने इस योजना के लिए 10000/- करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है।
  • इस योजना के तहत कमजोर कृषि परिवारों, भूमिहीन मजदूरों के साथ-साथ सीमान्त किसानों को वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
  • योजना के तहत किसानों को एक समावेशी और लचीली सहायता प्रणाली प्रदान करना।
  • योजना के तहत कृषि क्षेत्र का विकास और कृषि उत्पादकता सुनिश्चित करना।
  • योजना के तहत किसानों की आय बढ़ाना।

कालिया योजना के लाभ

  • प्रत्येक किसान को बीज, कीटनाशक, उर्वरक खरीदने और श्रम या अन्य निवेश के लिए 25,000/- रूपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी | यह वित्तीय सहायता छोटे और सीमान्त किसानों के लिए पाँच सीजन के लिए प्रदान की जायेगी।
  • कृषि सम्बन्धी गतिविधियों जैसे बकरी पालन इकाई, मिनी लेयर यूनिट, मछुआरों के लिए मत्स्य किट, मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन, और बतख पालन इत्यादि के लिए 12,500/- रूपए वित्तीय सहायता भूमिहीन परिवारों को दी जायेगी। इस योजना के तहत राज्य की एससी और एसटी आबादी विशेष रूप से लाभान्वित होगी।
  • कमजोर काश्तकारों या भूमिहीन खेतिहर मजदूरों जो वृद्धावस्था, विकलांग या बीमारी आदि से ग्रसित है उन्हें योजना के माध्यम से 10,000/-  वित्तीय सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी।
  • योजना के तहत बचत खाताधारकों को 2,00,000/- रूपए का जीवन बीमा 330/- रूपए के मामूली प्रीमियम पर दिया जाएगा जिसमें से 165/- रूपए का भुगतान ओडिशा सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • योजना के तहत बचत खाताधारकों को 2,00,000/- रूपए का व्यक्तिगत दुर्घटना कवर 12/- रूपए के वार्षिक प्रीमियम पर दिया जाएगा जिसमें से 6/- रूपए का भुगतान ओडिशा सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • योजना के तहत कमजोर भूमिहीन मजदूरों, काश्तकारों, बटाईदारों, और कृषि परिवारों को 0% ब्याज पर 50,000/- रूपए तक का फसल ऋण उपलब्ध कराया जाएगा | कृषि को और विकसित करने के लिए यह पहल की गई है।

कालिया योजना की पात्रताएं

  • आवेदक ओडिशा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक लघु / सीमान्त किसान श्रेणी के अंतर्गत होना चाहिए।
  • आवेदक के पास 1-2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए।

कालिया योजना लिस्ट आवश्यक दस्तावेज 

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास कुछ दस्तावेजों का होना आवश्यक है, विवरण निम्न है –

  • आधार कार्ड। (आईडी प्रूफ)
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र।
  • भूमि के आवश्यक दस्तावेज।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • बैंक की पासबुक।

Kalia Yojana Beneficiary List कैसे चेक करें?

यदि आपने कालिया योजना ओडिसा के लिए आवेदन किया है, तो आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Beneficiary List में अपना नाम चेक कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको कालिया योजना ओडिशा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको Beneficiary List ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Kalia Yojana
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा, जहाँ पर आपको अपने डिस्ट्रिक्ट का चयन करना है।
  • उसके बाद अपना ब्लॉक और Gram Panchayat चुने।
  • इसके बाद view बटन पर क्लिक करें।
Kalia Yojana
  • इस प्रकार आपके सामने अब एक Pdf लिंक दिख जाएगी।
  • आप इस pdf फाइल पर क्लिक करें, इस प्रकार आपके मोबाइल या लैपटॉप पर Beneficiary List pdf file download हो जाएगी।
Kalia Yojana
  • अब आपको सूची में अपने नाम की पुष्टि के लिए अपनी कालिया आईडी, गाँव का नाम, अपना नाम, पिता / पति का नाम, और लिंग की जाँच कर लें।

Kalia Yojana eKYC Procedure 2024

भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए ओडिशा की राज्य सरकार अब आधार भुगतान ब्रिज सिस्टम (APBS) का उपयोग कर रही है | इस प्रणाली के तहत, प्रत्येक लाभार्थी की आधार सीडिंग आवश्यक है | eKYC प्रक्रिया के चरण निम्नलिखित है: 

  • सबसे पहले ओडिशा राज्य के पात्र किसान को कालिया पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए | 
  • अब आपके सामने होमपेज प्रस्तुत होगा जहाँ आपको complete your eKYC विकल्प पर क्लिक करना है | 
  • अब इस विकल्प पर क्लिक करे | 
  • आपके सामने निर्देश प्रस्तुत होंगे जिन्हे आपको ध्यान से पढ़ना है | 
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करे और फिर उसके बाद Verify ऑप्शन पर क्लिक करे | 
  • eKYC की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आपको declaration के ऑप्शन पर क्लिक करना है | 
  • आपका eKYC पूर्ण हो चुका है | 

कालिया योजना का लाभ कौन ले सकता है?

कालिया योजना ओडिशा सरकार द्वारा केवल राज्य के किसानों के लिए लायी गयी है। इसके लिए राज्य के छोटे किसान यानि कम कृषि भूमि वाले किसान पात्र है।

3 thoughts on “कालिया योजना ओडिशा 2024 | Kalia Yojana List New Registration | Beneficiary List Download”

  1. कालिया योजना पीएम किसान मंधन योजना मन्नू माझी ग्राम नंदपुर डूमर पानी उड़ीसा

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!