खेलो इंडिया यूथ गेम | Khelo India Youth Game Registration Process | 2024

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 – 2024 | खेलो इंडिया रजिस्ट्रेशन | खेलो इंडिया यूथ गेम्स लिस्ट | खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कैसे जाये | Khelo India Youth Game: हमारे देश में खेल कूद का अपना अलग ही महत्व है, यही कारण है कि हमारे देश की सरकार खेल कूद की प्रतियोगिताओं को काफी बढ़ावा प्रदान देती है। प्राथमिक स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक गेम्स को काफी महत्वपूर्ण जगह दी जाती है, जिससे हमारे देश के बच्चे और युवा आगे बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी बनकर अपना व देश का नाम रोशन कर सके। 

Khelo India Youth Game
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस आर्टिकल में हमने आपको Khelo India Youth Games के बारे में जानकारी दी है, खेलो इंडिया गेम्स क्या है, इसकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है, इसमें कौन – कौन से खेल शामिल है आदि। इसीलिए खेलों इंडिया गेम्स से संबधित जानकारी के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

खेलो इंडिया यूथ गेम क्या है?

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की शुरुआत स्कूल और कॉलेजों के बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पहला संस्करण जनवरी 2018 में दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। उसके बाद से प्रति वर्ष खेलों इंडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस साल 2022 के Khelo India Games का आयोजन 4 से 13 जून तक हरियाणा के पंचकूला शहर में आयोजित किया गया। KIYG के तहत 25 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 8500 से भी अधिक खिलाड़ी हिस्सा लिया। 

खेलो इंडिया गेम्स को आप घर बैठे भी टेलीविजन के माध्यम से देख सकते है, इसका प्रसारण Star Sports चैनल पर किया जाता है। सरकार द्वारा इस कार्यक्रम पर 250 करोड़ रूपयें खर्च किये जा रहे है। यदि बात Khelo India Youth Games 2022 Medal की करें तो आपको बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स कॉम्पिटिशन के द्वारा 545 स्वर्ण , 545 रजत और 776 कांस्य मेडल प्रदान किये गए। खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 143 केंद्रों को खोलने का निश्चय किया गया है ताकि बच्चों के अंदर खेल प्रतियोगिता की भावनाओं को उजागर किया जा सके।

इन सभी खेलो इंडिया केंद्रों पर सरकार द्वारा अच्छे प्रशिक्षक और उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिन खिलाड़ियों को इस कार्यक्रम के लिए चुना जाएगा उन्हें 8 वर्षों तक के लिए, सालाना 5 लाख रुपये भी प्रदान किये जायेंगे ताकि राष्ट्र आयोजन के लिए खिलाड़ी खुद को अच्छे तरीके से तैयार कर सके।

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में आयोजित किये जाने वाले खेलो की लिस्ट

  • तीरंदाजी
  • एथेलेटिक्स
  • मुक्केबाजी
  • हैंडबॉल 
  • जुडो
  • कराटे
  • खो खो
  • तैराकी
  • बास्केटबॉल
  • शतरंज
  • हॉकी
  • जिम्नास्टिक्स
  • फुटबॉल
  • साइकलिंग
  • बैडमिंटन
  • कबड्डी
  • निशानेबाजी
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • भारोत्तोलन
  • ताइक्वांडो
  • कुश्ती
  • वुशू
  • वालीबॉल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिये पात्रता

  • खेलो इंडिया कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिन बच्चों की उम्र 17 साल से कम की है, वे अंडर 17 की श्रेणी में हिस्सा ले सकते है ।
  • इसके अलावा जिनकी आयु 17 साल से अधिक और 21 साल से कम की है, वे अंडर 21 की श्रेणी में हिस्सा ले सकते है।
  • खेलो इंडिया गेम्स में हिस्सा लेने वाले को किसी स्कूल का छात्र होना अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना।

आवश्यक डाक्यूमेंट्स

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • स्कूल बोनफाइट प्रमाण पत्र
  • बैंक डिटेल्स
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

Khelo India Youth Games के लाभ

  • Khelo India Youth Games की शुरुआत साल 2018 में खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर के द्वारा की गई थी।
  • खेलो इंडिया कार्यक्रम में पूरे देश के अलग अलग स्कूलों और कॉलेजों के बच्चों को हिस्सा लेने का मौका मिलता है।
  • इसके द्वारा देश मे खेल कूद के कार्यक्रमों को काफी बढ़ावा मिलता है।
  • इससे हमारे देश के बच्चे और युवा एक बेहतरीन खिलाड़ी बनके उभर पाएंगे।
  • खेलो इंडिया गेम्स के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष  कई प्रकार के खेल खेले जाते है। 
  • इसके अलावा इस आयोजन के अंतर्गत चुने गए छात्रों के खेल कौशल को विकसित करने के लिए स्कॉलरशिप भी दी जाती है।
  • सरकार द्वारा Khelo India Youth Games 2022 में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • खेलो इंडिया गेम्स के तहत हर साल स्कूलों और कॉलेजों से 1000 बच्चों को चुना जाएगा, जिससे बच्चों के मन मे खेल प्रतियोगिताओं के प्रति प्रोत्साहन बढेगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम रजिस्ट्रेशन 2022

यदि आप खेलो इंडिया गेम्स 2022 के लिये आवेदन करने के इच्छुक है, तो यहां पर हमने आपको इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में स्टेप बाई स्टेप बताया है, जिसका अनुसरण करके आप भी Khelo India Youth Games Registration कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको खेल मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट https://nsrs.kheloindia.gov.in/ पर जाना होगा या फिर आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सीधे इसकी वेबसाइट पर जा सकते है।
  • खेलो इंडिया के होम पेज पर आपको कहीं विकल्प मिल जायेंगें, रजिस्ट्रेशन के लिए आपको sign up विकल्प पर क्लिक करना होगा।
khelo india yuth game
  • साइन अप क्लिक पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन के लिए कहीं विकल्प मिल जायेंगे, जैसे – एथलीट, कोच, स्पोर्ट ट्रेनिंग सेंटर, स्पोर्ट सइंस्टिस्ट, टेक्निकल ऑफिसियल, मैनेजर आदि। आप यहां पर अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प पर क्लिक करें, यदि आप एथलीट है, तो एथलीट विकल्प पर क्लिक करें।
khelo india yuth game
  • यहां पर विकल्प का चयन कर लेने के बाद आपके सामने खेलो इंडिया का रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा। यहां पर पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा, इसके अलावा फोटो व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
khelo india yuth game
  • इसके पश्चात नीचे दिए गये क्रिएट प्रोफ़ाइल विकल्प पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म के दो पेज दिखाई देंगे।
  • अब आपको फॉर्म के अगले चरण में अपनी शैक्षिक योग्यता का विवरण, बैंक खाता और दस्तावेज का विवरण भर देना होगा।
  • इसके बाद जारी रखे के विकल्प पर क्लिक कर लें। अब आपके सामने इस फॉर्म का लास्ट पेज आ जायेगा। इसमें आपको अपनी कीटिंग डिटेल्स और जानकारियां भरकर इसे जमा कर लेना होता है।
  • अब आप उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के इस्तेमाल से अपनी प्रोफाइल में आसानी से लॉगिन कर सकते है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 कार्यक्रम

आपको बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के कार्यक्रमों को निम्नलिखित भागो में बांटा गया है:

  • वार्षिक खेल प्रतियोगिता
  • सामुदायिक कोचिंग विकास
  • स्कूल के बच्चों का शारीरिक
  • खेल का मैदान विकास
  • ग्रामीण और आदिवासी खेलों का विकास करना और बढ़ावा देना
  • शांति और विकास के लिए खेल
  • विकलांगो के बीच खेल को बढ़ावा देना
  • राज्य स्तरीय खेलो भारतीय केंद्र
  • महिलाओं के लिए खेल
  • प्रतिभा खोज और विकास

Conclusion 

इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमने आपको खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 (Khelo India Youth Games) की सम्पूर्ण जानकारी देने का प्रयत्न किया है। हम आशा करते है कि आपको हमारा आज का लेख जरूर ही पसंद आया होगा।

FAQ: Khelo India Youth Games 2024

प्रश्न 1. इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 कहाँ होगा?

उत्तर: इस बार Khelo India Youth Games 2024 Venue Tamilnadu है।

प्रश्न 2. खेलो इण्डिया यूथ गेम्स कार्यक्रम का पहला संस्करण कब और कहाँ किया गया था?

उत्तर: खेलो इंडिया गेम्स का पहला संस्करण  साल 2018 में, 31 जनवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon
error: Content is protected !!