मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना 2024 | Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana Online Apply Procedure

Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana 2024: कोरोना महामारी के वक्त हमारे देश ने अपने सबसे बुरे दौर को देखा है। इस महामारी के कारण न जाने कितने बच्चों ने अपने माता पिता को खो दिया है, जिसकी कमी उनके जीवन में हमेशा बनी रहेगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार उन अनाथ हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समय-समय पर कई सरकारी योजनाओं की शुरुआत करती रहती है ताकि उन्हें जीवन में आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। इसलिए मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल आशिर्वाद योजना को शुरू किया गया है। 

Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana

इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी अनाथ बच्चों को राज्य सरकार के तरफ से आर्थिक,  शैक्षणिक, व्यावसायिक और चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana 2024 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने वाले है ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सके। आगे हम आपको मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana 2024

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना 2022 की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई है। इस योजना को प्रदेश के अनाथ बच्चों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के अनाथ बच्चों को राज्य सरकार के तरफ से आर्थिक, शैक्षणिक, चिकित्सा और व्यावसायिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए एमपी राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।

Join Our WhatsApp Group!

एमपी मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत उन सारे अनाथ बच्चों को लाभ मिलेगा, जिनके माता पिता की मृत्यु किसी भी कारण से हुई है और वर्तमान समय में उन बच्चों की देख रेख किसी संस्था या सगे संबंधियों द्वारा की जा रही है। आपको बता दें कि इस योजना को दो भागों में विभाजित किया गया है जिनमें 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना और 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए आफ्टर केयर योजना को शामिल किया गया है। 

मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना संक्षिप्त विवरण

योजना नामMukhyamantri Baal Aashirwad Yojana
किसने शुरू कियामध्य प्रदेश सरकार
उदेश्यशिक्षा के लिए 5 हजार रुपए आर्थिक सहायता
लाभार्थीमध्यप्रदेश के अनाथ बच्चे
आधिकारिक वेबसाइटअभी उपलब्ध नहीं

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राशि 

आपको बता दे कि MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana 2024 को दो भागों में बांटा गया है जिसके अंतर्गत प्रदेश के अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। आगे हम आपको इसके दोनों भागो के बारे में विस्तार से बताने वाले है :-

ऑफ्टर केयर योजना 

  • इसके अंतर्गत उन अनाथ बच्चों को लाभ प्रदान किया जाएगा जो बाल संरक्षण संस्थानों से 18 वर्ष के आयु के बाद अपने आगे के जीवन यापन के लिए निकलते है।
  • राज्य सरकार के तरफ से उन बच्चों को प्रतिष्ठित संस्थानों और आद्योगिक संस्थानों में इंटर्नशिप करवाकर उसी संस्थान में नौकरी दिलाई जाएगी।
  • इसके साथ ही साथ उन्हें 1 साल की अवधि तक या फिर इंटर्नशिप की अवधि तक प्रति महीने 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाएगी। 
  • इसके अलावा उन्हें पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, आईटीआई, नर्सिंग, पैरामेडिकल, हॉटेल मैनेजमेंट, टूरिज्म आदि का व्यावसायिक प्रशिक्षण संबंधित विभाग द्वारा निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
  • इस दौरान दो वर्षों तक या व्यावसायिक प्रशिक्षण अवधि तक भी उन्हें प्रति महीने 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 
  • साथ ही इस योजना के अंतर्गत जो भी बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेना चाहते है, उन्हें प्रति महीने 5 से 8 हजार रुपयों की आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत 24 साल तक बच्चों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाएगी।

सपॉन्सरशिप योजना 

  • इस योजना के अंतर्गत उन अनाथ बच्चों को लाभ प्रदान किया जाएगा जिनकी उम्र 18 वर्ष या इससे कम की है।
  • इस योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाएगा जिनके माता पिता के गुजरने के बाद उनकी देखभाल सगे संबंधियों / संरक्षक के द्वारा की जा रही है।
  • इस योजना के माध्यम से उन बच्चों को प्रति महीने 4 हजार रुपयों की आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाएगी। 
  • आपको बता दें कि यह धनराशि बच्चों के देख रेख करने वाले संबंधी या संरक्षक के संयुक्त बैंक खाते में जमा की जाएगी।
  • इस योजना के द्वारा मिलने वाली राशि को पूरे 1 साल तक प्रदान किया जाएगा और अगर बच्चे या परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार नही होता है तो जरूरत के अनुसार इस समय-सीमा को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
  • इसके अलावा बच्चों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान की जाएगी, जिसके लिए बच्चों का आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाएगा।
  • आपको बता दें कि सरकार के तरफ से मिलने वाली सहायता राशि का लाभ बच्चों को केवल 18 वर्ष तक ही प्रदान की जाएगी। 

MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अनाथ बच्चों को आर्थिक मदद पहुंचाना है ताकि वे भी पढ़ लिखकर आगे बढ़ सके। इस योजना के द्वारा अनाथ बच्चों को अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने का मौका मिलेगा। सरकार के तरफ से मिलने वाली मदद राशि से बच्चों को जीवन निर्वाह या शिक्षा के लिए आर्थिक तंगी का सामना नही करना पड़ेगा।

लाड़ली लक्ष्मी योजना

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के द्वारा राज्य के अनाथ बच्चों को प्रति महीने आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के लाभार्थी बच्चों को चिकित्सा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिसके अंतर्गत बच्चों का आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाएगा।
  • इस योजना के तहत अनाथ बच्चों को आर्थिक, शैक्षणिक, चिकित्सा और व्यावसायिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत बालगृह छोड़ने वाले 18 वर्ष के अधिक उम्र के बच्चों को 5 हजार रुपये प्रति महीने की आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाएगी।
  • उन्हें 1 साल की अवधि तक या फिर इंटर्नशिप की अवधि तक यह राशि प्रदान की जाएगी।
  • इसके साथ ही संबंधियों / संरक्षक के साथ जीवन निर्वाह कर रहे अनाथ बच्चों को प्रति महीने 4000 रुपयों की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के द्वारा प्राप्त राशि को पूरे 1 वर्ष तक प्रदान किया जाएगा और अगर बच्चे या परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार नही आता है तो इसकी अवधि को आगे भी बढ़ाया जाएगा। 
  • इस योजना के द्वारा अनाथ बच्चे भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे और अपने लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।

Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाले बच्चे को मध्यप्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल वही बच्चे पात्र होंगे जिनके माता पिता का निधन हो गया है।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

अगर आप मुख्यमंत्री बाल आशिर्वाद योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो हम आपको बता दें कि अभी केवल इस योजना की घोषणा की गई है। राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया या ऑफिशियल वेबसाइट से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी नही दी गई है। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया या मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए किसी वेबसाइट के बारे में बताया जाएगा, उसकी जानकारी हम आपको अपने लेख में अपडेट करके अवश्य ही बताएंगे। लेकिन तब तक के लिए आपको थोड़ा सा इंतज़ार करना पड़ेगा।

Conclusion

इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमनें आपको मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना 2023 -24 से जुड़ी सभी प्रकार की डिटेल्स देने की कोशिश की है ताकि आपको भी इस योजना से संबंधित सभी जानकारियाँ मिल सकें। आशा करते है कि आपको यह लेख अवश्य ही पसंद आया होगा।

FAQ : MP Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2024

प्रश्न 1 – इस योजना के लिए लगने वाले दस्तावेज कौन-कौन से है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर: अभी तक केवल इस योजना की घोषणा की गई है। इस योजना से संबंधित अन्य जानकारियाँ जल्द ही राज्य सरकार की ओर से साझा की जाएगी। 

प्रश्न 2 – Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस योजना को शुरू करने का मध्य प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!