मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना 2023 | Mukhyamantri Covid-19 Bal Seva Yojana ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 

Mukhyamantri Covid-19 Bal Seva Yojana 2022: कोरोना काल के समय हमारे देश ने एक ऐसा बुरा वक्त देखा था, जिसमें बहुत सारे लोगों के प्रियजनों ने अपनी जान गंवा दी थी। कई लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई। बहुत सारे ऐसे बच्चे है जिन्होंने अपने माता-पिता या इनमें से किसी एक को Covid-19 के कारण खो दिया था, जिस कारण आज उन्हें कई प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने उन बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना की शुरुआत की है।

Mukhyamantri Covid-19 Bal Seva Yojana
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना के अंतर्गत कोविड-19 के समय अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक एवं खाद्य सुरक्षा प्रदान की जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Covid-19 Bal Seva Yojana क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आदि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने वाले है। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

विषय सूची

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना 2023

इस योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई है जिसका उद्देश्य Covid-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक एवं खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत 1 मार्च 2021 से लेकर 30 जून 2021 के बीच प्रदेश के जिन बच्चों के माता-पिता या माता / पिता में से किसी एक कि मृत्यु Covid-19 के कारण हुई है उन्हें राज्य सरकार द्वारा प्रति महीने 5,000 रुपयों की आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाएगी और यह राशि बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक दी जाएगी।

इसके अलावा एमपी मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को योजना के प्रावधानों के अंतर्गत नियुक्त उनके संरक्षक को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मासिक राशन भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही साथ प्रत्येक लाभार्थी बच्चे को स्कूल शिक्षा , उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, विधि शिक्षा आदि के लिए इस योजना के अनुसार निःशुल्क शिक्षा प्रथम कक्षा से लेकर स्नातक तक प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Covid-19 Bal Kalyan Yojana 2023 Overview

आर्टिकल का नाममुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना।
किसने आरंभ कीमध्य प्रदेश सरकार।
लाभार्थीराज्य के ऐसे बच्चे जिनके माता पिता की कोरोना से मृत्यु हो गयी है।
उद्देश्यकोविड से अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता करना।
आधिकारिक वेबसाइट
पेंशन की राशि₹5000/- प्रति माह।
भत्ता₹1500 गुजरा भत्ता व ₹500 वाहन भत्ता।
आवेदन का प्रकारऑनलाइन / ऑफलाइन।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य कोविड 19 के कारण प्रभावित हुए परिवार के बच्चों को आर्थिक सहायता, खाद्य सुरक्षा और शिक्षा की सुविधा प्रदान करना है ताकि अनाथ बच्चों को अपने गुजर बसर के लिए किसी दूसरे पर आश्रित न रहना पड़े। इस योजना के द्वारा प्रति महीने 5000 रूपये की आर्थिक सहायता और निःशुल्क राशन मिलने से बच्चों के जीवन स्तर में सुधार होगा। इसके साथ ही साथ इस योजना के द्वारा सरकार बच्चों के कक्षा 1 से लेकर स्नातक की पढ़ाई की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध करवाएगी ताकि उच्च शिक्षा प्राप्त करके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सकें।

वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड

Mukhyamantri Covid-19 Bal Seva Yojana के लाभ

  • इस योजना के द्वारा कोविड 19 के कारण प्रभावित हुए परिवार के बच्चों को प्रति महीने 5000 रुपयों की आर्थिक मदद राशि उनके 21 साल होने तक प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत बच्चों को पहली कक्षा से लेकर स्नातक तक की शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
  • इसके साथ ही साथ बच्चों को प्रति महीने निःशुल्क राशन भी प्रदान किया जाएगा ताकि बच्चे अपना भरण पोषण करके एक स्वस्थ जीवन बिता सकें। 
  • इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से किया जा सकता है।
  •  इस योजना के द्वारा कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सकेगा।

MP मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के लिए निर्धारित पात्रता

  • इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • आवेदक के माता – पिता दोनों या माता / पिता में से किसी एक कि मृत्यु 1 मार्च 2021 से लेकर 30 जून 2021 के बीच हुई हो।
  • 21 साल या इससे कम उम्र के बच्चों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • यदि किसी बच्चे के माता पिता की मृत्यु पहले ही हो गई है लेकिन बच्चे के कानूनी अभिभावक की मृत्यु कोविड – 19 के कारण हुई है तो उन बच्चों को भी मुख्यमंत्री covid – 19 बाल सेवा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • आवेदक को इस योजना का लाभ तभी प्राप्त होगा जब उसके माता पिता किसी सरकारी पेंशन का लाभ न प्राप्त कर रहे हों।

Mukhyamantri Covid-19 Bal Seva Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • कोविड-19 के कारण माता पिता या अभिभावक की मृत्यु होने का मेडिकल प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 

अगर आप भी मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप Mukhyamantri Covid-19 Bal Seva Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:- 

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना, मध्यप्रदेश शासन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक http://covidbalkalyan.mp.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर आपको आवेदन करें का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद दिए गए Register के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • अब आपको लॉगिन करने के लिए Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहाँ पर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद आप मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना 2022 के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • अब आपके सामने इस योजना के  आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारियों जिनमें आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि को दर्ज कर लेना है।
  • अब इस आवेदन फॉर्म में मांगे गये सारे आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर लें और अंत में Submit के बटन पर क्लिक कर दे।
  • इस प्रकार आप Mukhyamantri Covid-19 Bal Seva Yojana में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना, मध्यप्रदेश शासन की ऑफिशियल वेबसाइट covidbalkalyan.mp.gov.in पर जाना होगा ।
  • इसके होम पेज पर आपको आवेदन देखें का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने एक लॉगिन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को इसके स्थान पर दर्ज कर लेना होता है। 
  • इसके बाद आप Submit के ऑप्शन पर क्लिक ले। 
  • अब आपके सामने Mukhyamantri Covid-19 Bal Seva Yojana आवेदन की स्थिति आ जायेगी।

Conclusion

इस प्रकार आज के लेख में हमनें आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना 2022 से संबंधित सभी डिटेल्स देने की कोशिश की है ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सकें। आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा।

FAQ: Mukhyamantri Covid-19 Bal Seva Yojana 2023

प्रश्न 1. मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना का लाभ किन बच्चों को प्राप्त होगा?

उत्तर :- 1 मार्च 2021 से लेकर 30 जून 2021 के बीच, मध्यप्रदेश के जिन बच्चों के माता-पिता दोनों या फिर माता / पिता में से किसी एक कि मृत्यु Covid-19 के कारण हुई है उन्हें ही इस योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा।

प्रश्न 2. इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि किस प्रकार बच्चों को प्रदान की जाएगी?

उत्तर :-  इस योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी बच्चों के बैंक खाते में जमा करवा दी जाएगी। लाभार्थी बच्चे के आयु 18 वर्ष से कम होने की स्थिति में यह मदद राशि चिन्हांकित संरक्षक के संयुक्त खाते में जमा करवा दी जाएगी जो 18 वर्ष की आयु पूरा कर लेने के बाद बच्चे के व्यक्तिगत खाते में जमा की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon
error: Content is protected !!