मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2024 | Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan Online Registration Form

Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan 2024: मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ निश्चित रूप से पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर 2022 को किया गया था। जिसके पहले चरण की समाप्ति 31 अक्टूबर 2022 को हुई थी। इस योजना के तहत दूसरे चरण की शुरुआत भी साल 2023 में की गई है जिसके तहत उन सभी नागरिकों को पंजीकृत किया जाएगा जिन्हें पहले चरण में योजना का लाभ नहीं मिल पाया।

Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan

अगर आप इस अभियान के तहत पंजीकृत हो जाते हैं तो आपको भी निश्चित रूप से उन सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिसके आप पात्र हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तवेज, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसलिए इस अभियान से जुड़ी सभी आवश्यक बातों को जानने के लिए हमारे आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan 2024

जन सेवा अभियान मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी वह कार्यक्रम है जिसके तहत भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी हितग्राहियों तक पहुंचाया जाना है, इस अभियान के तहत सरकार सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाना चाहती है ताकि कोई भी किसी सरकारी योजना का पात्र होने के बाद भी लाभ पाने से वंचित ना रहे। इसके कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group!

इस योजना को विभिन्न चरणों में सफल बनाया जाना है। योजना का पहला चरण 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक चलाया गया था जिसके तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जो पात्र नागरिक अभियान के लाभ से वंचित रह गए हैं उन्हें अभियान के तहत दूसरे चरण में लाभ प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2024 की संक्षिप्त जानकारी

योजना के नाममुख्यमंत्री जन सेवा अभियान
शुरू किया गयामध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीएमपी राज्य के नागरिक
उद्देश्यसरकारी योजनाओं का लाभ सभी हितग्राहियों तक पहुंचाना।
लाभभारत सरकार और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ निश्चित रूप से मिलेगा।
राज्यमध्य प्रदेश
रजिस्ट्रेशन प्रोसेसऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटcmhelpline.mp.gov.in

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का उद्देश्य क्या है

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ सभी हितग्राहियों तक पहुंचाना है ताकि कोई भी लाभार्थी सरकारी योजनाओ के लाभ से वंचित ना रह जाए और योजना का लाभ हितग्राहियों के अतिरिक्त किसी और को ना मिले। इस अभियान के पहले चरण में 14 विभागों की 33 योजनाओं का लाभ ग्रामीण और शहरी लोगों तक पहुंचाया जाना था, वहीं दूसरे चरण में 16 विभागों के 67 योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को पहुंचाया जाना है।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के लाभ और विशेषताएं

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी जन सेवा कार्यक्रम का लाभ सीधे एमपी के नागरिकों को मिलेगा, आइए जानते हैं कि इस योजना से जुड़ी कौन सी खास बातें मालूम होनी चाहिए –

  • Jan Sewa Abhiyan Madhya Pradesh के प्रथम चरण की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को की गई थी।
  • पहला चरण 31 अक्टूबर 2022 तक चलाया गया था।
  • इस योंजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के निवासियों को लाभ मिलेगा।
  • अभियान के पहले चरण में जिन लोगों ने पंजीकरण किया, उनके आवेदनों की स्वीकृति के बाद 5 फरवरी 2023 से पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलना दिया गया।
  • मई 2023 से अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जाना है जिसे Jan Sewa Abhiyan 2.0 कहा जाता है।
  • योजना के तहत सरकार चिन्हित हितग्राहियों के गांव जा – जाकर उनके विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ देगी।
  • इस अभियान का नेतृत्व प्रत्येक जिले में कलेक्टर के द्वारा किया जाएगा।
  • जिला कलेक्टर द्वारा जिले के प्रभारी मंत्री के मार्गदर्शन के माध्यम से अभियान की रूप रेखा तैयार की जाएगी।
  • इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के लिए जिला मुख्यालय के आयुक्त, नगर पालिका निगम/अपर कलेक्टर/मुख्य नगरपालिका अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
  • इस जन सेवा अभियान के लिए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल जारी की गई है जहां से योजना की सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • अधिकारियों और नागरिक पृथक रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • इस अभियान में राज्य के नागरिकों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं के लिए चयन करके 100% योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया जायेगा।
  • इससे विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।
  • सरकार द्वारा योजनाओं को सही व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लक्ष्य बनाए गए हैं जिसके अनुसार योजना का संचालन होगा।
  • राज्य के प्रत्येक जिले के ग्राम और शहरी वार्ड में सर्वे दल का गठन किया जाएगा जो उन नागरिकों की पहचान करेगी जिन्हें चिन्हित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया, इसके बाद उन हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • जिला कलेक्टर ही इन सर्वे दलों का गठन करेंगे।
  • ये सर्वे दल घर – घर जाकर पात्र लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
  • जिला कलेक्टर सर्वे के पर्यवेक्षण के लिए जिला एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे।
  • समस्त अधिकारियों को पोर्टल पर एंट्री करने का प्रशिक्षण जिला स्तर पर प्राप्त होगा।
  • जन सेवा अभियान के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं प्रत्येक शहरी वार्ड स्तर पर 2 शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
  • शिविर की जानकारी जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा स्थानीय स्तर पर दी जाएगी।
  • जिला कलेक्टर शिविर आयोजन का निर्धारण करेंगे।
  • शिविर आयोजन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर एक शिविर प्रभारी तथा सहयोगी दल का गठन होगा।
  • सिरोही मॉनिटरिंग करने के लिए सेक्टर अधिकारी की नियुक्त होगी।
  • शिविर आदि की जानकारी सभी हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर भी लगातार प्रचार प्रसार किया जाएगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट से नागरिक शिविरों में पंजीकरण कर पाएंगे।
  • शिविर का चयन करने की सुविधा नागरिकों को दी जाएगी।
  • आवेदन के सत्यापन के बाद आवेदक को तत्काल निराकरण कर मौके पर ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • प्रथम शिविर के बाद दूसरा शिविर भी उसी स्थान पर लगाया जाएगा जहां पर पहला शिविर लगा था, इस शिविर में पात्र आवेदकों स्वीकृति पत्र/हित लाभ प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आपको Jan Sewa Abhiyan MP का लाभ लेना है तो उसके लिए आवेदन करना होगा और आवेदन करते समय कुछ दस्तावेजों को सबमिट करना होगा जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक आदि।

Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan Online Registration कैसे करें?

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान मध्य प्रदेश के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए आसान से चरणों का अनुसरण करें –

  • सबसे पहले आप CM Jan Sewa Abhiyan Portal पर चले जाइए जिसका डायरेक्ट लिंक cmhelpline.mp.gov.in है। 
Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan
  • इस लिंक पर क्लिक करके आप ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे जहां पर आपको “शिविर में अपना पंजीयन करें” का विकल्प मिलेगा, इस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी जैसे कि –
    • समग्र आईडी
    • नाम
    • मोबाइल नंबर
    • जिला
    • शहर
    • वार्ड/ग्राम
    • विभाग
    • योजना आदि।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan Madhya Pradesh के तहत आवेदन की प्रक्रिया कंप्लीट हो जाएगी।

Jan Sewa Abhiyan MP के तहत शिविर की जानकारी कैसे प्राप्त करें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

MP Jan Sewa Abhiyan के तहत लगने वाले शिविरों की जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर जारी की जाती है, इसे देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए –

  • सबसे पहले आप जन सेवा अभियान पोर्टल पर विजिट कीजिए।
  • इस पोर्टल पर आपको “शिविर की जानकारी” का विकल्प मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होकर आएगा, इस पेज में आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी जो कि निम्नलिखित हैं –
    • दिनांक से दिनांक तक
    • जिला
    • विधानसभा
    • शहरी और ग्रामीण क्षेत्र ( जिस क्षेत्र में आप निवास करते हैं उसकी जानकारी दें) के लिए नगरी निकाय
    •  ब्लॉक, तहसील आदि।
  • इसके बाद दिए गए Show के बटन पर क्लिक करें, आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें शिविर संबंधित सारी जानकारी होगी।

FAQs – Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan 2024

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान क्या है?

उत्तर: मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान मध्य प्रदेश राज्य सरकार की योजना है जिसके तहत सरकार राज्य के सभी हितग्राहियों का ब्यौरा लेगी और उन तक केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाए जाने वाले हर योजना का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाएगी। इस योजना के तहत शिविर का आयोजन करके सरकार उन लोगो तक पहुंचेगी जो केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी योजनाओं के हितग्राही हैं।

प्रश्न 2. Mukhyamantri Jan Sewa Abhiyan 2.0 क्या है?

उत्तर: Mukhyamantri Jan Sewa Abhiyan 2.0 मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा स्तर है जिसकी शुरुआत मई 2023 में होनी है। इस स्तर पर 16 विभागों की 67 योजनाओं को पात्र नागरिक तक पहुंचाया जाना है। योजना का पहला स्तर 17 सितम्बर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक चलाया गया था।

प्रश्न 3. मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कब शुरु हुआ था?

उत्तर: मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान मध्यप्रदेश की शुरुआत 17 सितम्बर 2022 को हुई थी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!