मुख्यमंत्री किसान सोलर पंप योजना 2024 | Mukhyamantri Solar Pump Yojana UP Online Registration

Mukhyamantri Solar Pump Yojana UP in Hindi | उत्तर प्रदेश किसान उदय सोलर पंप योजना के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स |

UP Solar Pump Yojana 2024: मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना  प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए शुरू की है। बढ़ते डीजल, पेट्रोल व सीएनजी के दामों के कारण किसानों को सिंचाई के लिए काफी ज्यादा खर्च करना पड़ता है, लेकिन इस योजना के माध्यम सरकार किसानों को सोलर पंप खरीद हेतु सब्सिडी देगी, एक बार सोलर पंप लग जाने के बाद किसानों का बिजली व ईंधन का खर्च बच जायेगा। यह योजना किसानों के लिए एक बहुत ही फायदेमंद योजना है।

Mukhyamantri Solar Pump Yojana
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

गावों में आज भी बिजली एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है, जिस वजह से किसान अपने फसलों की समय से सिंचाई नहीं कर पाते है। किसान यदि डीजल पंप द्वारा सिंचाई करने की सोचते है, तो उन्हें इसके लिए बहुत महंगा ईंधन जैसे डीजल, पेट्रोल आदि खरीदना पड़ता है। लेकिन किसान यदि अपने खेतों पर सोलर पंप लगा लेते है, तो उन्हें इसके लिए न तो बिजली की आवश्यकता होगी, और न ही डीजल व पेट्रोल की होगी।

सोलर पंप सौर ऊर्जा से संचालित होता है, जिसके लिए बिजली की आवश्यकता नहीं होती है। इस पंप में सोलर पैनल लगे होते है, जिसके साथ इसका एक पूरा मेकेनिजम होता है, जिसके माध्यम से यह पंप चलता है। इस प्रकार फिर किसान मुफ्त में अपने खेतों की सिंचाई कर पाते है।

Join Our WhatsApp Group!

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना

विषय सूची

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2024

उत्तर प्रदेश सोलर पंप स्कीम की शुरुआत प्रदेश सरकार द्वारा 14 मार्च 2016 को की गयी थी। किसानों को इस योजना के तहत 2 – 3 हॉर्स पावर के सोलर पंप हेतु 70% तक की सब्सिडी दी जाएगी, जबकि 5 HP के सोलर पंप के लिए 40% सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना को बहुत फायदा होने वाला है, क्यूंकि इस प्रोजेक्ट में किसानों को केवल एक बार खर्च करना होगा, जिसमे एक बड़ी राशि सब्सिडी के रूप में सरकार द्वारा भी दी जा रही है। इसके बाद किसानों को सिंचाई हेतु कोई पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है।

यूपी सरकार की योजना है कि प्रदेश के 10000 गावों तक सोलर पंप योजना का लाभ पहुँचाया जाए, किसानों के खेतों में सोलर पंप लग जाने से इसके आस पास के किसानों को भी इसका लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आप इससे बिजली बल्ब भी जला सकते है। यदि आप उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना का लाभ लेना चाहते है, तो इस आर्टिकल में हमने बताया है, जैसे आप सोलर पंप स्कीम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं, इसके लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता आदि। इसीलिए कृपया सोलर पंप यूपी आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

कुसुम सोलर योजना

राष्ट्रीय गोकुल मिशन

Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2022 quick Details

योजना का नामMukhymantri Solar Pump Yojana
किसने शुरू किया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा।
योजना की शुरुआत 14 मार्च 2016
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसान
उद्देश्यसिंचाई हेतु सोलर पंप उपलब्ध कराना
आधिकारिक वेबसाइटhttp://upagriculture.com/

प्रधानमंत्री सोलर पंप योजना के लाभ

  • उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना के माध्यम से सोलर पंप लग जाने के बाद आपको बिजली के ऊपर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
  • किसान जब चाहे अपने खेतों पर फसल की सिंचाई कर सकते है, सरकार सोलर पंप के साथ – साथ इस योजना के तहत एक स्मार्ट किट भी देगी।
  • बढ़ते पेट्रोल, डीजल के दामों के कारण किसानों का फसल उत्पादन खर्च काफी ज्यादा बढ़ गया था, लेकिन सोलर पंप के लिए किसानों को केवल वन टाइम इन्वेस्टमेंट करना होगा। एक बाद सोलर पंप इनस्टॉल हो जाने के बाद किसानों का सिंचाई का खर्च बच जायेगा।
  • आप कभी अपनी फसल की सिंचाई कर पायेंगें, इसके साथ ही सोलर पंप अन्य पम्पों की तुलना में 35% कम बिजली खर्च होगी।

उत्तर प्रदेश पत्रकार पेंशन योजना

UP CM Solar Pump के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का पहचान पत्र 
  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि के कागजात खसरा / खतौनी आदि।
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो।
  • बैंक पासबुक (Bank Passbook)।

उत्तर प्रदेश सीएम सोलर पंप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।

यदि आप एक उत्तर प्रदेश किसान है, और आप अपने खेतों में सिंचाई हेतु सोलर पंप लगवाना चाहते है तो आपको इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, इसके लिए आप नीचे दी गयी प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते है।

  • सोलर पंप यूपी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सबसे पहले यूपी पारदर्शी की आधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको सोलर पंप योजना हेतु बुकिंग करें पर क्लिक करने का विकल्प मिलेगा। आप इस ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा, यहां पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगें।
    • पहला – सोलर पंप हेतु यहां क्लिक करें।
    • दूसरा – इनसीटू (INSITU) योजना पर कृषि यन्त्र बुकिंग हेतु यहाँ क्लिक करें।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana
  • आपको यहां पर सोलर पंप विकल्प पर क्लिक करना है, इसके बाद आप फिर से एक नए पेज पर आ जायेंगें।
  • नए पेज पर आपको कहीं विकल्प दिखाई देंगें।
    • सोलर पंप हेतु बुकिंग करें।
    • सोलर पंप के लिए टोकन जारी करें।
    • सोलर पंपवार रिपोर्ट
Mukhyamantri Solar Pump Yojana
  • आप यहां पर सोलर पंप हेतु बुकिंग विकल्प पर क्लिक करें। अब आप अगले पेज पर आएंगे जहाँ पर आपको पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पम्प अनुदान हेतु बुकिंग करें।
    • यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
    • इसके बाद otp भेजें विकल्प पर क्लिक करें।
    • आपके मोबाइल पर एक otp प्राप्त होगा आप उसे सत्यापित कर लें।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana
  • आपके सामबे अब योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा। फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारियां सावधानी पूर्वक भर लें।
  • अब सभी विवरण भरने के बाद अंत में सबमिट बटन दबा दें। इस प्रकार आपकी सोलर पंप हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा योजना

यूपी सोलर पंप योजना हेतु टोकन कैसे जारी करें।

  • उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना का टोकन जारी करने के लिए आपको पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आप ‘सब्सिडी पर कृषि यंत्रो / सोलर पम्प हेतु बुकिंग व टोकन जनरेट करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप अगले पेज पर सबसे नीचे सोलर पंप हेतु टोकन विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको सोलर पंप टोकन डाउनलोड करने का विकल्प मिल जायेगा, यहां पर आप माँगा गया विवरण दें व सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप सोलर पंप टोकन को डाउनलोड कर सकते है।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना हेतु ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

यूपी सोलर पंप योजना के लिए आप ऑफलाइन आवेदन हेतु नीचे दी गयी निम्न प्रक्रिया अपनाकर आवेदन कर सकते है।

  • सीएम सोलर पंप योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने ब्लॉक या जिले के कृषि कार्यालय जाना होगा।
  • कार्यालय से आप सोलर पंप योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गयी सभी आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक भर लें।
  • सोलर पंप फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज (डाक्यूमेंट्स) सलग्न कर वही कार्यालय में जमा कर दें।
  • इस प्रकार आपका आवेदन फॉर्म कार्यालय में जमा हो जायेगा।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश

Conclusion

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने उत्तर प्रदेश सीएम सोलर पंप योजना के बारे में बताया है, जैसे सोलर पंप योजना उत्तर प्रदेश क्या है, सोलर पंप युपर के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे, आदि। आशा करता हूँ कि आपको सोलर पंप से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी मिल गयी होगी। यदि आपको आर्टिकल पसंद आया हो तो दोस्तों के बीच जरूर शेयर करें।

FAQ – Mukhyamantri Uttar Pradesh Solar Pump Yojana 2022

में एक किसान हूँ, क्या में उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना का लाभ ले सकता हूँ?

हाँ, यूपी सोलर पंप योजना को राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए ही शुरू किया गया है। इसके लिए आप अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आपको सोलर पंप खरीद हेतु आपको सत्तर प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।

यूपी सोलर पंप योजना की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के लिए http://upagriculture.com/ है। आप इस वेबसाइट पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यूपी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना (Kisan Uday Yojana) के तहत सरकार किसानों के लिए कितनी क्षमता तक के सोलर पंप देगी?

सोलर पंप किसान उदय योजना के तहत राज्य सरकार किसनों को 5 से 7.5 हॉर्स पावर तक के सोलर पंप देगी।

यूपी सरकार द्वारा कुल कितने किसानों को सोलर पंप योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा है?

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के लगभग दस लाख किसानों को किसान उदय सोलर पंप योजना का लाभ देने का लक्ष्य है।

किसान उदय योजना में सोलर पंप वितरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुल कितने बजट का प्रावधान रखा है?

प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए कुल 70 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना

1 thought on “मुख्यमंत्री किसान सोलर पंप योजना 2024 | Mukhyamantri Solar Pump Yojana UP Online Registration”

Leave a Comment

error: Content is protected !!