मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना उत्तराखंड 2024 | Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana, 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाये जाने का लक्ष्य

Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana Application Form 2024: उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए व बेरोजगारों को उद्यम से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक एक लाख पच्चीस हजार स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana

इस आर्टिकल में हमने उत्तराखंड लखपति योजना के बारे में बताया है, जैसे उत्तराखंड लखपति योजना क्या है, लखपति दीदी योजना के उदेश्य क्या है, इसके लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि। इसीलिए लखपति दीदी योजना के बारे में अधिक जानकरी के लिए आर्टिकल अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी द्वारा 4 नवंबर 2022 को राज्य की महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। इस योजना का सञ्चालन राज्य के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जायेगा। इस योजना के लिए वर्ष 2025 तक सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुडी तीन लाख से अधिक महिलाओं में से एक लाख से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर लखपति बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार राज्य में गरीबी रेखा से जीवन यापन कर रही महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार में लाया जा सकेगा।

Join Our WhatsApp Group!

गौरा देवी कन्या धन योजना

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 संक्षिप्त विवरण

योजना का नामMukhymantri Lakhpati Didi Yojana
घोषणा की गईउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा
घोषणा की तिथि4 नवंबर 2022 को
लाभार्थीउत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएं।
उद्देश्य2025 तक एक लाख से अधिक महिलाओं को लखपति बनाना।
आवेदन प्रक्रियाअभी शुरू नहीं हुई है
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लांच होगी 

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के उदेश्य

राज्य सरकार द्वारा सीएम लखपति दीदी योजना को विशेष उदेश्य से शुरू किया गया है, इस योजना के माध्यम से राज्य की लाखों महिलाओं को लखपति बनाने की योजना बनायीं गयी है। राज्य की ऐसी महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह से जुडी है, उन्हें आजीविका के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। इस प्रकार बीस हजार नए सेल्प हेल्प ग्रुप भी बनाये जाने की योजना है। सरकार की यह योजना यदि वास्तविक रूप से जमीन पर उतरती है, तो इससे राज्य की लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा।

सुकन्या समृद्धि योजना

मुख्यमंत्री लखपति दीदी स्कीम के लाभ व विशेषताएं

  • उत्तराखंड सरकार द्वारा 4 नवम्बर 2022 को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है, इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को सक्षम व आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।
  • राज्य की तीन लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को आजीविका के माध्यम से लखपति बनाया जाने का लक्ष्य रखा है।
  • इस योजना के माध्यम से वर्ष 2025 तक एक लाख पच्चीस हजार महिलाओं को लखपति बनायें जाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इस योजना से राज्य में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगें, जिससे उनके आय में वृद्धि होगी।
  • लखपति योजना के तहत राज्य में समूहों से जुडी महिलाओं को ट्रेनिंग, मार्गदर्शन आदि के लिए सरकार द्वारा कोर्डिनेटर बनाये जायेंगे।

उत्तराखंड रोजगार पंजीकरण

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना से संबधित महत्वपूर्ण बिंदु

  • लखपति दीदी योजना के तहत राज्य में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को आजीविका प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जायेगा।
  • इस योजना का नाम लखपति दीदी योजना रखा गया है, क्यूंकि सरकार का उदेश्य है, कि राज्य की महिलाएं न्यूनतम एक लाख रुपये की कमाई कर सकें।
  • महिलाएं समूह बनाकर कुछ बचत कर सकती है, इसके साथ इस योजना के लिए सरकार से भी अनुदान व बैंक से ऋण भी ले सकते है।
  • समूह की महिलाएं प्राप्त अनुदान व ऋण राशि को किसी व्यवसाय व अन्य ऐसे कार्यों में लगाती है, जहां से उसे लाभ हो।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को ट्रेनिंग हेतु ब्लॉक एवं जिलास्तर पर कोर्डिनेटर नियुक्त किये जायेंगें।
  • वर्तमान में उत्तराखंड के कुल 95 ब्लॉकों में लगभग 39 हजार सेल्फ हेल्प ग्रुप में लगभग तीन लाख पचास हजार महिलाएं जुडी हुई है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए सबसे पहली शर्त आवेदक महिला राज्य की मूल / स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको गांव में बनाये जाने वाले समूह (स्वयं सहायता समूह) से जुड़ना होगा।
  • लखपति योजना उत्तराखंड के लिए केवल राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर पाएंगी।

उत्तराखंड होप पोर्टल

Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक / विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के लिए आवेदन प्रक्रिया

दोस्तों मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना उत्तराखंड की घोषणा हाल ही में 4 नवंबर कोई राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है, इस योजना के तहत राज्य की एक लाख से अधिक महिलाओं को वर्ष 2025 तक लखपति बनाना है। इस योजना के लिए फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट नहीं बनायीं गयी है, इसका विस्तृत विज्ञापन राज्य सरकार द्वारा जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप उत्तराखंड आजीविका मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे। सरकार द्वारा योजना हेतु आवेदन की प्रक्रिया का विज्ञापन जारी करने के बाद हम आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया यहां पर बता देंगें।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत कौन से राज्य सरकार ने की है?

लखपति दीदी योजना की शुरुआत उत्तराखंड सरकार द्वारा की गयी है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के द्वारा 2025 तक कितनी महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है?

राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक एक लाख पच्चीस हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!