निरोगी हरियाणा योजना 2023 | Nirogi Haryana Yojana Online Application Form

Nirogi Haryana Yojana 2023: हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को अच्छी सेहत और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरोगी हरियाणा योजना को शुरू किया गया है। सरकार द्वारा इस योजना के प्रथम चरण में 30,59,566 अंत्योदय परिवारों के 1,21,54,119 सदस्यों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कराने का लक्ष्य रखा गया है। इतने बड़े पैमाने पर व्यापक स्वास्थ्य जाॅंच (Health Checkup) करने वाला हरियाणा भारत का पहला राज्य है।

Nirogi Haryana Yojana

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप निरोगी हरियाणा योजना 2023 के तहत मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ कैसे ले सकते हैं। साथ ही हम आपको इस योजना से संबंधित अन्य जानकारी जैसे निरोगी हरियाणा योजना क्या है? इस योजना के लाभ एवं विशेषताएं, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसलिए हमारा आपसे अनुरोध है कि कृपया आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

निरोगी हरियाणा योजना 2023

Nirogi Haryana Yojana का शुभारंभ भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने 29 नवंबर 2022 को कुरूक्षेत्र से किया था। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा में रहने वाले लोगों का निशुल्क हेल्थ चेक अप किया जाएगा। साथ ही आवेदक द्वारा कराए गए हेल्थ चेकअप का डिजिटल रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा जाएगा। ताकि भविष्य में कभी जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। इस योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए लाभार्थियों को 6 वर्गों में बांटा गया है।

Join Our WhatsApp Group!

निरोगी हरियाणा योजना के पहले चरण में 30 लाख 59 हजार 566 गरीब परिवारों के 1 करोड़ 21 लाख 54 हजार 119 सदस्यों का हेल्थ चेकअप मुफ्त में किया जाएगा। हेल्थ चेकअप कराने पर यदि किसी व्यक्ति के मेडिकल रिपोर्ट में कोई बीमारी निकलती है तो सरकार द्वारा उनका मुफ्त में इलाज भी करवाया जाएगा। इस योजना के तहत 1.80 लाख या इससे कम वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवारों को निशुल्क चेकअप की सुविधा प्रदान करने के लिए शामिल किया गया है।

Nirogi Haryana Yojana 2023 Overview

योजना का नामनिरोगी हरियाणा योजना
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
राज्यहरियाणा
लाभार्थीराज्य के गरीब परिवार
उद्देश्यनागरिकों को मुफ्त हेल्थ चेकअप की सुविधा प्रदान करना।
वर्ष2023
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटharyanahealth.gov.in/nirogi

निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य क्या है

हरियाणा सरकार द्वारा Nirogi Haryana Yojana 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लोगों के घरों में जाकर उनका हेल्थ चेकअप किया जाएगा। जिससे नागरिकों को अस्पतालों में जाकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

बहुत से लोग पैसों की तंगी के वजह से अपना हेल्थ चेकअप नहीं करवा पाते हैं जिससे समय पर उनकी बीमारी भी पकड़ में नहीं आ पाती है और बाद में उन्हें कई सारी दिक्कतें होने लगती है। इसलिए सरकार द्वारा इस योजना को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है ताकि राज्य के गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सके और उनका सही समय पर सही इलाज हो सके। इससे अस्पतालों में होने वाले खर्चे की भी बचत होगी।

निरोगी हरियाणा योजना के तहत लाभार्थियों को इन 6 वर्गों में बांटा गया

इस योजना के तहत हरियाणा में रहने वाले लोगों को उपचार हेतु 6 वर्गों में बांटा गया है। परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य जांच सुचारू रूप से करने के लिए इसे आयु के हिसाब से विभिन्न वर्गों में बांटा गया है। ताकि आयु के अनुरूप संक्रमण और गैर संक्रमण रोगों की जांच आसानी से की जा सके। आयु के हिसाब से 25 से अधिक परीक्षण की संख्या निर्धारित की गई है –

  • 0 से 6 साल तक
  • 6 महीने से 59 महीने तक
  • 5 से 18 साल तक
  • 18 से 40 साल तक
  • 40 से 60 साल तक और
  • 60 से अधिक आयु के लोग।

निरोगी हरियाणा योजना के तहत हेल्थ चेकअप

इस योजना के तहत हर एक वर्ग के लाभार्थियों को अलग-अलग रंग के ओपीडी कार्ड प्रदान किए जाएंगे। हेल्थ चेकअप में सभी सामान्य शारीरिक जांच, शारीरिक माप ऊंचाई वजन पल्स बीपी, दातों और आंखों की जांच को शामिल किया गया है। इसके अलावा लाभार्थियों का लैब टेस्ट भी किया जाएगा। यह टेस्ट डॉक्टरों की सलाह के बाद किया जाएगा और इन सभी टेस्ट की रिपोर्ट उपचार्य संबंधित आशा या एनएनएम (NNM) द्वारा अगले 2 दिनों के अंदर दे दी जाएगी।

इस योजना के प्रथम चरण में 32 चिकित्सा संस्थानों को किया गया शामिल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

निरोगी हरियाणा योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में 32 चिकित्सा संस्थानों को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इस योजना को सफल बनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पंचायती राज विभाग की भागीदारी रहेगी। इन्हीं चिकित्सा संस्थानों में राज्य के लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Nirogi Haryana Yojana 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए Nirogi Haryana Yojana के तहत राज्य के सभी लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से हरियाणा के सभी लोगों के घर घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा।
  • यदि चेकअप के बाद किसी व्यक्ति में कोई बीमारी पाई जाती है तो उनका पूर्ण रूप से निशुल्क उपचार भी करवाया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के पहले चरण में 30,59,566 अंत्योदय परिवारों के 1,21,54,119 सदस्यों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
  • इन सभी परिवारों के सदस्यों का निशुल्क हेल्थ चेकअप 2 वर्षो में एक बार करने का प्रावधान है।
  • इस योजना का लाभ सभी उम्र के लोगों को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के शुरू होने से अब राज्य के नागरिकों को अस्पतालों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • नागरिकों के स्वास्थ्य जांच निशुल्क होने से उनके पैसे एवं समय दोनों की बचत होगी।
  • इस योजना को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा 32 चिकित्सा संस्थानों को शामिल किया गया है।
  • Nirogi Harayan Scheme के अंतर्गत लाभार्थियों को 6 श्रेणियों में बांटा गया है। 
  • इस योजना के तहत आयु के हिसाब से 25 से अधिक चिकित्सा परीक्षण की संख्या निर्धारित की गई है।
  • इस योजना के जरिए हरियाणा के सभी अंत्योदय परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य जाँच निशुल्क किया जा सकेगा।
  • इस योजना के माध्यम से हरियाणा के नागरिकों को स्वास्थ्य से संबंधित काफी लाभ मिलेगा।

निरोगी हरियाणा योजना के लिए पात्रता क्या है

इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रताएं निर्धारित की गई है जो निम्न प्रकार है –

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक Haryana राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है यानि सभी उम्र के नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

निरोगी हरियाणा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • लाभार्थी का आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक के पास स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है। जिससे यह पता चलेगा कि आप हरियाणा के स्थाई निवासी है।
  • आवेदक को अपना मोबाइल नंबर देना होगा। इससे योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर आसानी से प्राप्त हो सकेगी।
  • लाभार्थी नागरिक को अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करना होगा।

निरोगी हरियाणा योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया

राज्य सरकार द्वारा निरोगी हरियाणा योजना में आवेदन करने की कोई प्रक्रिया जारी नहीं की गई है क्योंकि इस योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक घरों में स्वास्थ्य चिकित्सा कर्मचारियों की टीम को भेजा जाएगा। 

इन्हीं चिकित्सा कर्मचारियों की टीम द्वारा घर घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा। इससे नागरिकों को योजना में आवेदन करने के झंझट से मुक्ति मिलेगी और उन्हें आसानी से इस योजना के तहत मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।

FAQ – Nirogi Haryana Yojana 2023

प्रश्न 1. निरोगी हरियाणा योजना से राज्य के नागरिकों को क्या लाभ मिलेगा?

उत्तर. इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप की सुविधा प्रदान की जाएगी।

प्रश्न 2. Nirogi Haryana Yojana का लाभ कैसे मिलेगा?

उत्तर. हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक घरों में चिकित्सा कर्मचारियों की टीम भेजी जाएगी। इन्हें चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा सभी नागरिकों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा और रिपोर्ट में कोई बीमारी निकलने पर उनका मुफ्त इलाज भी करवाया जाएगा।

प्रश्न 3. निरोगी हरियाणा योजना 2023 को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

उत्तर. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा।

हरियाणा आय प्रमाण पत्र

HRMS Haryana 2023 Employee Login

हरियाणा रोजगार पोर्टल

सरल हरियाणा पोर्टल

हरियाणा धान खरीद पंजीकरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!