राजस्थान आपकी बेटी योजना 2023 | Rajasthan Aapki Beti Yojana Online / Offline Apply Procedure

Rajasthan Aapki Beti Yojana 2023: राजस्थान राज्य की सरकार द्वारा राज्य की गरीब और जरूरतमंद लड़कियों को शिक्षा हेतु आर्थिक मदद देने के लिए राजस्थान आपकी बेटी योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य की जरुरतमंद और निर्धन लड़कियों को शिक्षा हेतु प्रेरित किया जाता है और उन्हें आर्थिक मदद दी जाती है ताकि वो अपनी पढाई पूरी कर सके। राजस्थान राज्य की ऐसी लडकियां जिनके माता पिता या दोनों में किसी एक की मृत्यु हो चुकी है और वो लड़की पढना चाहती है तो उस लड़की को पढ़ाने हेतु सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है।

Rajasthan Aapki Beti Yojana

राज्य की सरकारी या अर्द्ध सरकारी स्कूल में पढने वाली छात्राओं द्वारा इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। इस आर्टिकल में आपको राजस्थान आपकी बेटी योजना के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है, जैसे राजस्थान आपकी बेटी योजना क्या है, आपकी बेटी योजना की पात्रता क्या है, आप राजस्थान आपकी बेटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है? आदि। कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

राजस्थान आपकी बेटी योजना 2023

राजस्थान राज्य की सरकार बालिका शिक्षा को काफी बढ़ावा दे रही है, इसीलिए इस योजना को राजस्थान सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमे लड़कियों की पढाई हेतु आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2004-05 में की गई थी। लेकिन इसे बीच के वर्षों में बंद आकर दिया गया था। लेकिन बाद में इसे पुनः शुरू किया गया है। इससे ऐसी लडकियां जो सरकारी और अर्द्ध सरकारी स्कूल में अध्यन कर रही है, और जिन्हें इसकी सख्त आवश्यकता है, वह इस योजना का लाभ ले पा रही है।  

Join Our WhatsApp Group!

राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल

Rajasthan Aapki Beti Yojana 2023 Quick Details

योजना का नामराजस्थान आपकी बेटी योजना
किसके द्वारा संचालित की जा रही हैराजस्थान सरकार
योजना के लाभार्थीराजस्थान की छात्राएं
योजना का उद्देश्य’बालिकाओं को शिक्षा हेतु प्रेरित करना
आधिकारिक वेबसाइटयहा क्लिक करे
साल2023
आवेदन का प्रकारऑफलाइन मोड़ से

राजस्थान आपकी बेटी योजना में कौन आवेदन कर सकते है ?

Rajasthan Aapki Beti Yojana में आवेदन करने हेतु यह कुछ निम्न पात्रताओं का होना जरुरी है – 

  • राजस्थान की मूल निवासी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा इसमें आवेदन कर सकती है। 
  • वर्तमान में जो छात्राएं पढ़ रही है, वो ही इस योजना में आवेदन कर सकती है। 
  • ऐसी छात्रायें जिनके माता-पिता या दोनों में से कोई एक नही है, वो इस योजना हेतु पात्र है। 
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकती है। 

राज्य में बालिकाओं को शिक्षा हेतु प्रेरित करने हेतु लागू की गई इस योजना हेतु यह उक्त पात्रताएं है। 

इस योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि 

राजस्थान राज्य सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली इस योजना में निम्न तरह से रूपये दिए जायेंगे।

कक्षावित्तीय सहायता
कक्षा 1 Rs 2100/- की सहायता राशि
कक्षा 2Rs 2100/- की सहायता राशि
कक्षा 3Rs 2100/- की सहायता राशि
कक्षा 4Rs 2100/- की सहायता राशि
कक्षा 5Rs 2100/- की सहायता राशि
कक्षा 6Rs 2100/- की सहायता राशि
कक्षा 7Rs 2100/- की सहायता राशि
कक्षा 8Rs 2100/- की सहायता राशि
कक्षा 9Rs 2500/- की सहायता राशि
कक्षा 10Rs 2500/- की सहायता राशि
कक्षा 11Rs 2500/- की सहायता राशि
कक्षा 12Rs 2500/- की सहायता राशि

उक्त तालिका में बताई गई राशि हर छात्रा को उनकी कक्षा के आधार पर दी जाती है। इस योजना में छात्राओं को दी जाने वाली राशि सीधे उन्हें खाते में भेजी जाती है।

राजस्थान पेमेनजर पोर्टल

आपकी बेटी योजना में आवेदन कैसे करे?

राजस्थान में इस योजना में केवल ऑफलाइन मोड से ही आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए यह कुछ जरुरी बातें है, जिनके बारे में ध्यान रखना जरुरी है –

  • Step 1 – सबसे पहले छात्राओं को इस योजना से जुड़ा फॉर्म डाउनलोड करना होता है। ( यह फॉर्म आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है ) 
  • Step 2 – इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इस फॉर्म में पूछी गई जरुरी जानकारी को भरना होता है और उसके साथ कुछ जरुरी दस्तावेज लगाने होते है। 
rajasthan aapki beti yojana
  • Step 3 – इस फॉर्म को पूरा करके इसके अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या हेडमास्टर से वेरीफाई करवाना होता है। 
  • Step 4 – इसके बाद जैसे ही आप इस फॉर्म को पूरा करवा लेते है तो उसे अपने स्कूल में ही जमा करवाना होता है। 
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस तरह से ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। इस फॉर्म को अपने स्कूल के प्रिंसिपल या प्रधानाध्यापक से वेरीफाई करवाना होता है। फॉर्म वेरीफाई होने के बाद ही इस योजना का लाभ दिया जाता है। 

राजस्थान आपकी बेटी योजना में आवेदन हेतु दस्तावेज – 

आवेदक अगर कोई इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उन्हें इन सभी दस्तावेजों की सहायता होगी। इन दस्तावेजों को आवेदिका को फॉर्म के साथ जमा करवाना होता।

  • आवेदिका का आधार कार्ड।
  • आवेदिका का एक पहचान पत्र जैसे मार्कशीट, वोटर आईडी कार्ड या कोई भी एक पहचान पत्र। 
  • माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र। अगर माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु हुई है तो उसका प्रमाण पत्र।
  • राजस्थान की निवासी होने का मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • लड़की के परिवार का बीपीएल कार्ड जिसमे लड़की का नाम होना जरुरी है। 
  • पिछले कक्षा की मार्कशीट।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो। 
  • मोबाइल नंबर। 
  • बैंक की पासबुक

यह सभी दस्तावेज फॉर्म के साथ लगाने जरुरी है। इन सब दस्तावेजों को फॉर्म के साथ लगाना होता है। जिसके बाद इन सभी दस्तावेजों की जांच की जाती है। 

राजस्थान आपकी बेटी योजना के लाभ-

राजस्थान की राज्य सरकार द्वारा लागू की गई इस योजना के यह कुछ निम्न फायदे है – 

  • राजस्थान में जरूरतमंद लड़कियों को शिक्षा हेतु आर्थिक लाभ देना और उन्हें शिक्षा की और प्रेरित करना। 
  • इस योजना की मदद से छात्रा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेगी। 
  • इस योजना के तहत कक्षा अनुसार अलग – अलग राशि का भुगतान किया जाएगा जिसमे 9 से 12 तक की छात्रा को एक साल का 25 हजार दियाज जाएगा। 
  • इस योजना का संचालन बालिका शिक्षा फाउंडेशन की सहायता से सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। 

इसके अलावा और भी कई अप्रत्यक्ष फायदे है इस योजना के। 

राजस्थान आपकी बेटी योजना के उद्देश्य – 

राजस्थान आपकी बेटी योजना के यह कुछ निम्न उद्देश्य है – 

  • राज्य की ऐसी छात्राओं को जो पढ़ना चाहती है परन्तु उनकी आर्थिक स्तिथि कमजोर है, उन्हें पढाई हेतु आर्थिक सहायता देना। 
  • छात्राओं को पढाई की और प्रेरित करना। 
  • ऐसी छात्राएं जो सरकारी या अर्द्ध-सरकारी स्कूल में पढाई कर रही है, उन्हें इस योजना का लाभ देना। 

राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना का पुनः शुरू किया गया है। वर्तमान में यह योजना संचालित है।

राजस्थान अनुप्रति योजना

FAQ: Rajasthan Aapki Beti Yojana से सम्बंधित प्रश्न

प्रश्न 1 – राजस्थान आपकी बेटी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर – यदि आप राजस्थान आपकी बेटी स्कीम के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

प्रश्न 2 – राजस्थान आपकी बेटी योजना को शुरू करने का उदेश्य क्या था?

उत्तर – राजस्थान के गरीब परिवार की ऐसी बेटियां जिनके माता पिता / अभिभावकों की किसी कारणवश असमय मृत्यु हो गयी है, उनके राजस्थान शिक्षा पूरी करवाने हेतु आर्थिक सहायता देना है। जिससे ऐसी बेटियां आगे पढ़कर आत्मनिर्भर हो सकें।

प्रश्न 3 – आपकी बेटी योजना का सँचालन किनके द्वारा किया जाता है?

उत्तर – बालिका शिक्षा संस्था द्वारा आपकी बेटी योजना का सँचालन किया जाता है।

प्रश्न 4 – इस योजना के तहत बालिका को क्या लाभ दिए जाते है?

उत्तर – बेटी योजना के लिए राजस्थान सरकार द्वारा ऊपर आर्टिकल में दिए चार्ट अनुसार क्लास 1 से क्लास 8 तक 2100/- रूपये एवं कक्षा 9 से 12वीं की छात्र को 2500/- रूपये की राशि दी जाती है।

प्रश्न 5 – इस योजना के लिए कौन सी छात्राएं पात्र है?

उत्तर – राजस्थान की स्थाई निवासी छात्राएं जो गरीब परिवारों से आती है, जिनके अभिभावकों / माता ,पिता का किसी कारणवश निधन हो गया है, ऐसे छात्राएं इस योजना के लिए पात्र है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!