Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2024: केंद्र सरकार द्वारा कृषि की गुणवत्ता बढ़ाने और इससे जुड़े क्षेत्रों के विकास के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं का निर्माण करके कृषि क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। इस योजना के तहत आवेदन करके राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कृषि विकास के लिए अपने अनुसार विकास गतिविधियों का चुनाव कर सकते हैं।

आप राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का लाभ कैसे ले सकते है और इस योजना से जुड़े सभी प्रकार की जानकारी आपको इस लेख में उपलब्ध करवाई जाएगी। जैसे राष्ट्रीय कृषि विकास योजना क्या है? इस योजना के लाभ क्या है, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि की पूरी जानकारी दी जाएगी। यदि आप इस योजना की अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Rashtriya Krishi Vikas Yojana (RKVY) क्या है?
RKVY (Rashtriya Krishi Vikas Yojana) केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई एक ऐसी योजना है, जिसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह अधिकार दिया गया है कि वह कृषि क्षेत्र संबंधित उद्योगों के समग्र विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का चुनाव कर सकते हैं और अपने स्तर पर विभिन्न प्रोजेक्ट स्थापित कर सकते हैं। इस योजना के तहत राज्य स्तर पर विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा ताकि कृषि क्षेत्र का विकास हो सके और इससे जुड़े हर नागरिक को लाभ मिल सके।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा मिलकर कृषि विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और जो प्रोजेक्ट राज्य में बनेंगे उनके लिए लगने वाले खर्च का वहन भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा मिलकर किया जाएगा। इस योजना के तहत कृषि बुनियादी ढांचे तैयार किए जाएंगे और कृषि क्षेत्र की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास होंगे।
Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2023 Overview
योजना का नाम | राष्ट्रीय कृषि विकास योजना |
शुरू किया गया | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | कृषि क्षेत्र से जुड़े नागरिक |
उद्देश्य | कृषि और कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमों का समग्र विकास |
लाभ | राज्य में कृषि और कृषि संबंधित प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र की गुणवत्ता बढ़ेगी। |
वर्ष | 2023-24 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rkvy.nic.in/ |
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का उद्देश्य क्या है?
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य कृषि और कृषि से संबंधित क्षेत्र का समग्र विकास करना है। कृषि और कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी व्यवसाय को इस योजना के तहत बढ़ावा दिया जाएगा। जिसके माध्यम से कृषि क्षेत्र से जुड़े हर समिति और आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से कृषि बुनियादी ढांचे तैयार किए जाएंगे और कृषि क्षेत्र की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इनपुट, भंडारण, बाजार सुविधा आदि की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। कृषि क्षेत्र में किसानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं का निर्माण होगा जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना समिति
Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2023 के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न प्रकार की समिति का गठन किया गया है, जिसका विवरण कुछ इस प्रकार है –
#स्टेट लेवल प्रोजेक्ट स्क्रीनिंग कमेटी
प्रत्येक राज्य द्वारा राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसके जरिए प्रोजेक्ट प्रपोजल का मूल्यांकन होगा। इस कमेटी का संचालन एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर या नॉमिनेटेड ऑफिसर द्वारा होगा और स्टेट चीफ सेक्रेटरी द्वारा इस कमेटी के लिए मेंबर बनाए जाएंगे।
#स्टेट लेवल सैंक्शनिंग कमेटी
प्रत्येक राज्य द्वारा राज्य स्तरीय सैंक्शनिंग कमेटी का भी गठन होगा जिसके अध्यक्ष स्टेट चीफ सेक्रेटरी होंगे। स्टेट लेवल प्रोजेक्ट ट्रेंनिंग कमेटी द्वारा प्रोजेक्ट प्रपोजल का मूल्यांकन करने के बाद सैंक्शनिंग कमेटी के द्वारा प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया जाएगा और उसके बाद उस प्रोजेक्ट को अप्रूवल मिलेगा।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से जुड़े तथ्य
राष्ट्रीय कृषि विकास स्कीम के तहत कई सारी योजनाओं का संचालन किया जाएगा जैसे कि –
- फसल पूर्व बुनियादी ढांचे की स्थापना
- कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे की स्थापना
- राज्य मूल्यवर्धन कृषि व्यवसाय परियोजना
- कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों की नवीन गतिविधियों के लिए परियोजना
- राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुसार विभिन्न उप योजनाएं संचालित होंगी।
- सूखा ग्रस्त क्षेत्रों में तत्काल ध्यान दिया जाएगा।
- फसल कटाई के बाद के प्रबंधन को प्रोत्साहित किया जाएगा।
- सूक्ष्म सिंचाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
- कृषि उद्यमियों के लिए इस योजना के तहत अलग से बजट तैयार करके उनके भी समग्र विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
- फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन का प्रमोशन किया जाएगा और इसके लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन होगा।
- एसपीओ को सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।
Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2024 के लाभ तथा विशेषताएं
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को साल 2007 में लॉन्च किया गया था, ताकि कृषि और कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमों का समग्र विकास सुनश्चित हो सके।
- इस योजना के माध्यम से राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी कृषि और कृषि उद्योगों की विकास गतिविधियों को स्वयं चुन सकते हैं।
- इस योजना को 11वीं पंचवर्षीय योजना एवं 12वीं पंचवर्षीय योजना में जारी किया गया था जहां 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत राज्यो को 22408.76 करोड़ एवं 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 3148.44 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे।
- 11वीं योजना के दौरान राज्यों में 5768 परियोजनाओं को लागू किया गया था।
- 12वीं पंचवर्षीय योजना में राज्यो में 7600 परियोजनाएं लागू की गई थी।
- साल 2015-16 में इस योजना के तहत केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच योजना की लागत को 60:40 अनुपात में बांटा गया।
- योजना के तहत राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जो भी परियोजना बनाना चाहेंगे, उनके लिए पहले राज्यो को केंद्र सरकार द्वारा दिए गए फॉर्मेट के अनुसार डिटेल प्रोजेक्ट तैयार करनी होगी।
- कृषि और कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी उद्यमों के लिए राज्य स्तर पर योजनाएं बनेंगी जिससे इस क्षेत्र का विकास होगा।
- कृषि क्षेत्र का विकास होने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि होगी और साथ ही वे सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना फंडिंग
Rashtriya Krishi Vikas Yojana के संचालन में जो भी खर्च होगा उसे राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच 60: 40 अनुपात में विभाजित किया गया है यानि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 60% राशि खर्च की जाएगी, वहीं राज्य सरकार 40% खर्च का वहन करेगी। इसके अलावा नॉर्थ ईस्टर्न एवं पहाड़ी राज्यों की स्थिति में केंद्र सरकार द्वारा 90% खर्च का वहन किया जाएगा और राज्य सरकार केवल 10% खर्च का वहन करेगी। यदि बात की जाए केंद्र शासित प्रदेशों की तो इनके लिए केंद्र सरकार 100% खर्च का वहन करेगी।
Rashtriya Krishi Vikas Yojana Eligibility: कृषि संबंधित विभाग
कृषि क्षेत्र से संबंधित हर व्यक्ति राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आवेदन करने का पात्र है। कृषि संबंधित विभाग निम्नलिखित है जो इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं –
- क्रॉप हसबेंडरी
- डेयरी डेवलपमेंट
- सॉइल एंड वॉटर कंजर्वेशन
- फूड स्टोरेज एंड वेयरहाउसिंग
- हॉर्टिकल्चर
- अदर एग्रीकल्चरल प्रोग्राम एंड कोऑपरेशन
- एनिमल हसबेंडरी एंड फिशरीज
- पात्रता एवं इंटर स्टेट फंड एलोकेशन
- अदर एग्रीकल्चरल प्रोग्राम एंड कोऑपरेशन
- एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन
- एग्रीकल्चरल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन
- फॉरेस्ट्री एंड वाइल्डलाइफ
- प्लांटेशन एंड एग्रीकल्चरल मार्केटिंग
- देश के सभी राज्य
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत लगने वाले दस्तावेज
राष्ट्र कृषि विकास योजना कृषि क्षेत्र के समग्र विकास की योजना है। कृषि क्षेत्र से जुड़ा हर व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है लेकिन इसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो निम्नलिखित है –
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
यदि आप कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और Rashtriya Krishi Vikas Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना के तहत आवेदन करना होगा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें –
- सबसे पहले आप Krishi Vikas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद “Apply Now” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपके सामने एक न्यू पेज ओपन होगा, इस पेज में आपको कुछ जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होगी।
- जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको सारे जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- फिर जैसे ही आप “सबमिट” के बटन पर क्लिक करेंगे, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2023 के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
स्टेट नोडल ऑफिसर की सूची देखने की प्रक्रिया क्या है?
अगर आप RKVY पोर्टल के तहत स्टेट नोडल अधिकारी की सूची देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –
- सबसे पहले तो आप Rashtriya Krishi Vibhag Yojana की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद “स्टेट नोडल ऑफिसर” के विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें स्टेट नोडल ऑफिसर की सूची देखी जा सकती है।
FAQs – Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2024
प्रश्न 1. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का उद्देश्य कृषि बुनियादी ढांचे तैयार करके कृषि क्षेत्र की गुणवत्ता बढ़ाना और इनपुट, भंडारण, बाजार, कम जोखिम आदि सुविधा की पहुंच सुनिश्चित करना है।
प्रश्न 2. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना कब शुरू हुई?
उत्तर: Rashtriya Krishi Vikas Yojana की शुरुआत साल 2007 में हुई थी।
प्रश्न 3. कृषि विकास कार्यक्रम क्या है?
उत्तर: कृषि विकास कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने अनुसार कृषि विकास संबंधित गतिविधियों को चुन कर विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण कर सकते हैं।