यूपी धान खरीद 2024 | UP Dhan Kharid Registration Online रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं

UP Dhan Kharid Registration 2024: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से किसानों की फसल को सरकार द्वारा खरीदा जा सकेगा। किसान अपनी धान की फसल को बेचने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के सभी किसान इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। राज्य के सभी किसान घर बैठे अपनी धान की फसल को ऑनलाइन माध्यम से बेच सकते हैं।

UP Dhan Kharid

यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के किसान हैं और यूपी धान खरीद ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं तो आज के इस लेख में हम आपको यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। साथ ही हम आपको यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन क्या है, इसके लाभ क्या है, पंजीकरण के लिए निर्धारित की गई पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि के भी बारे में बताने वाले है। इसलिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2024

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किसानों को धान बेचने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ किया गया है। अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मंडी जाने की आवश्यकता नहीं है वह घर बैठे उचित मूल्य पर अपनी फसल को ऑनलाइन बेच सकते हैं। किसानों की फसलों को सीधे सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। साथ ही सरकार द्वारा किसानों की फसल के लिए उचित मूल्य भी उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group!

किसान भाइयों को अपने धान की फसल को बेचने के लिए सबसे पहले खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट eproc.up.gov.in पर जाकर यूपी धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए किसान का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस लेख को आगे पढ़ें।

UP Dhan Kharid Registration 2024 Overview

योजना का नामयूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 
शुरू किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 
लाभार्थीयूपी के सभी किसान 
उद्देश्यकिसानों को फसल (धान) बेचने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान करना 
राज्यउत्तर प्रदेश 
वर्ष2024 
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://eproc.up.gov.in/ 

उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन योजना को किसानों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है।
  • इसके माध्यम से राज्य के किसान भाई अपने धान की फसल को ऑनलाइन बेच पाएंगे।
  • सरकार द्वारा किसानों की फसल को उचित मूल्य पर खरीदा जाएगा। यह मूल्य सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • अब किसानों को अपने धान की फसल को बेचने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • किसान भाई घर बैठे सरकार को अपनी फसल बेचकर उस फसल का सही मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके लिए राज्य के किसानों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
  • उत्तर प्रदेश राज्य के सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  • धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार को 6 स्टेप्स में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • सबसे पहले आपको पंजीकरण का प्रारूप डाउनलोड करना होगा। इसके पश्चात आपको इसका प्रिंट निकाल लेना होगा।
  • पंजीकरण करते समय आपको धान की फसल के लिए प्रयोग किये जाने वाले भूमि का विवरण दर्ज करना होगा।
  • भूमि विवरण में आपको सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है। जैसे खतौनी खाता संख्या, प्लाट / खसरा संख्या, भूमि का रकबा (हेक्टेयर में), फसल धान का रकबा (हेक्टेयर में) आदि।
  • किसान पंजीकरण करते समय आपको आधार नंबर भी दर्ज करना होगा।
  • अब आप ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रख ले।
  • इसके पश्चात आप पंजीकरण फॉर्म में दर्ज की गई सूचनाओं की जांच कर ले। आप पंजीकरण नंबर एवं मोबाइल नंबर की सहायता से पंजीकरण ड्राफ्ट का प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
  • पंजीकरण संशोधन के विकल्प पर जाकर पंजीकरण नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से आप अपने पंजीकरण में किसी भी प्रकार का संशोधन कर सकते हैं।
  • यदि पंजीकरण में संशोधन की आवश्यकता नहीं है तो आप आवेदन को लॉक कर दें। आवेदन को लॉक करने के बाद पंजीकरण में किसी भी प्रकार का संशोधन करना संभव नही है।
  • इसके पश्चात आप आवेदन को फाइनल सबमिट कर दें और इसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख ले।
  • हम आपको बता दें कि किसान पंजीकरण को फाइनल लॉक करने के बाद ही आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।

UP धान खरीद पंजीकरण के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक किसान उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • केवल किसानों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक किसान का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

UP Dhan Kharid Registration हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • जोतबही / खाता नंबर अंकित कंप्यूटराइज्ड खतौनी

ई-क्रय प्रणाली उत्तर प्रदेश

यूपी धान खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

राज्य के ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जो UP Dhan Kharid Registration ऑनलाइन कराना चाहते हैं, वे सभी नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके धान खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको खाद एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • पंजीकरण प्रक्रिया आपको कुल 6 चरणों में पूरा करना होगा।
  • पहले चरण में आपको पंजीकरण प्रारूप को डाउनलोड करके form को पूरा भर लेना है।
  • दूसरे चरण में पंजीकरण प्रपत्र के विकल्प पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपको एक नए पेज पर अपना मोबाइल नंबर पर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। 
  • अब आप जैसे ही आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके समक्ष पंजीकरण आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज कर लेना होगा।
  • तीसरे चरण में आप आवेदन पत्र में दर्ज की गई संपूर्ण जानकारी को पंजीकरण ड्राफ्ट में देख सकते हैं।
  • चौथे चरण में यदि आपके द्वारा पंजीकरण पत्र में दर्ज की गई किसी भी जानकारी को सही करना है या कुछ ऐड करना है तो आप पंजीकरण संशोधन कर सकते हैं।
  • पांचवें चरण में यदि फॉर्म में दर्ज की गई सभी जानकारी सही है तो पंजीकृत जानकारी को लॉक करे।
  • इसके बाद आप आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख ले।
  • अब छठे चरण में आपको फार्मर आईडी, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर लेना है।
  • अब अंत में आपको इस पंजीकरण फॉर्म को सबमिट करने के लिए फाइनल लॉक कर देना है।
  • इस प्रकार आपके यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप यूपी धान खरीद की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको एक लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस लॉगिन फॉर्म में आपको शाखा और यूजरटाइप का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर Submit के बटन पर click कर देना है।
  • इस प्रकार का आप यूपी धान खरीद पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. यूपी धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

उत्तर. यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के किसान है और यूपी धान खरीद ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में दी गई है।

प्रश्न 2. यूपी धान खरीद पंजीकरण के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट eproc.up.gov.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!