यूपी कन्या विद्या धन योजना 2024 : आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, Download Application Form

यूपी कन्या विद्या धन योजना 2024: सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को लेकर समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। ताकि लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना ना पड़े। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के राज्य सरकार ने यूपी कन्या विद्या धन योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी ताकि लड़कियां 12वीं के बाद भी उच्च शिक्षा (Higher Education) प्राप्त कर सकें।

यूपी कन्या विद्या धन योजना

हमारे देश में ऐसे कई राज्य हैं जहां आज भी लड़कियों की शिक्षा को लेकर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता है, जिससे लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती है। इसलिए सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य की सभी गरीब वर्ग की लड़कियों के लिए उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना लाभकारी साबित होगी। 

इस लेख में आगे हम आपको बताने वाले हैं, कि कैसे आप UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2024 का लाभ प्राप्त कर सकती हैं साथ ही हम आपको इस योजना से संबंधित अन्य जानकारी भी प्रदान करेंगे। जैसे – यूपी कन्या विद्या धन योजना क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, इस योजना के लिए निर्धारित की गई पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया आदि। यदि आप इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक हैं, तो कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

यूपी कन्या विद्या धन योजना 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की गरीब परिवार की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए यूपी कन्या विद्या धन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य की वे सभी मेधावी छात्राएं जो यूपी बोर्ड, सीबीएससी बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड या मदरसा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होती है और जिन छात्राओं का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है। उन सभी छात्राओं को सरकार द्वारा ₹30,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी छात्रा के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना के लिए सरकार द्वारा 300 करोड़ रूपये का बजट पारित किया गया है। 

राज्य की गरीब परिवार की लड़कियां अपनी आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती है। इसलिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है की UP Kanya Vidya Dhan Yojana के माध्यम से सभी गरीब परिवार की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु आर्थिक मदद पहुँचाया जाएगा। ताकि राज्य की सभी लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके एवं उनका भविष्य उज्जवल हो।

देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना

बालिका समृद्धि योजना

UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2024 Overview

योजना का नामयूपी कन्या विद्या धन योजना 
शुरू की गईउत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थी12वीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्राएं 
उद्देश्यछात्रओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना 
सहायता राशि30,000 रूपये 
राज्य उत्तर प्रदेश 
वर्ष2024
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://up.gov.in/ 

UP कन्या विद्या धन योजना का उद्देश्य

आज के समय में सभी के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी हो गया है, फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की। कई जगहों पर यह देखा जाता है कि लड़कियों की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है वह दसवीं, 12वीं तक ही सीमित रह जाती है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसी उद्देश्य के साथ यूपी कन्या विद्या धन योजना को शुरू किया गया की लड़कियां भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें और उन्हें आगे की पढ़ाई करने में किसी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना करना ना पड़े। इस योजना के माध्यम से राज्य की बालिकाएं Higher Education प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगी। साथ ही लड़कियां अपना भविष्य भी बेहतर कर पाएंगी।

यूपी कन्या विद्या धन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के जरिए लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। ताकि लड़कियां भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाली सभी छात्राओं को सरकार द्वारा ₹30000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जिन छात्राओं का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा, उन सभी को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता राशि प्रदान किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी छात्रा के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • इस योजना के जरिए अब राज्य की सभी छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगी।
  • अब लड़कियों को अपनी आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह इस योजना का लाभ उठाकर आगे की पढाई जारी रख पाएंगी।
  • इस योजना के माध्यम से लड़कियों का शिक्षा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना 2024 के लिए पात्रता

इस योजना में आवेदन करने के लिए बालिकाओं को नीचे दी गई पात्रताओं को पूरा करना होगा। तभी वह इस योजना के लिए पात्र होगीं।

  • आवेदन करने वाली छात्रा उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी छात्रा 12वीं की कक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • साथ ही छात्रा का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल गरीब परिवार की बालिकाओं को ही प्राप्त होगा।
  • लाभार्थी छात्रा के परिवार की सालाना आय ₹48000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

UP Kanya Vidya Dhan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने वाली छात्रा के पास नीचे दी गई सभी दस्तावेज उपलब्ध होनी चाहिए –

  • छात्रा का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

किस जिलें में कितनी छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्या धन योजना का लाभ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यूपी कन्या विद्या योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की लगभग 89,100 छात्राओं को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लाभार्थियों की संख्या आप नीचे दी गई सूचि में देख सकते है – 

  • आगरा – 1930
  • मथुरा – 1106
  • अलीगढ़ – 1375
  • इलाहाबाद – 3493
  • गाजियाबाद – 1096
  • औरया – 856
  • आजमगढ़ – 3316
  • बदायु – 605
  • बुलंदशहर – 1224
  • कासगंज – 411 
  • अलीगढ़ – 1375
  • गौरखपुर – 2396
  • देवरिया – 2342
  • हाथरस – 641
  • अमेठी – 610
  • अमरोहा – 801
  • अम्बेडकर नगर – 1657
  • मैनपुरी – 984
  • एटा – 783
  • बागपत – 493
  • बहराइच – 909
  • बरेली – 1261
  • बलिया – 2152
  • बस्ती – 1374
  • बिजनौर – 1564
  • भदोही – 905
  • बलरामपुर – 340
  • बांदा – 578
  • बाराबंकी – 963

यूपी कन्या विद्या धन योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UP Kanya Vidya Dhan Yojana Form Pdf डाउनलोड कर लेना होगा।
  • इसके बाद इस एप्लीकेशन फॉर्म का print out निकाल लें।
  • अब इस form में पूछे गए सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक सही-सही भर लेना है।
  • फॉर्म को भरने के बाद एक बार पुनः चेक कर लें ताकि कोई गलती ना हो।
  • आवेदन फॉर्म भर लेने के बाद इसमें मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न कर ले।
  • इसके बाद इस Application Form को स्कूल, कॉलेज, DIOS कार्यालय या जिला विद्यालय निदेशक के पास जाकर जमा कर दें।
  • इस प्रकार आप यूपी कन्या विद्या धन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

UP Kanya Vidya Dhan Yojana related FAQ

यूपी कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कितनी राशि दी जाएगी?

इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी लाभार्थी छात्राओं को ₹30000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?

इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की 12वीं कक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाली सभी मेधावी छात्राओं को प्रदान किया जाएगा। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!