UP Kisan Uday Yojana 2023 | उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना ऑनलाइन आवेदन

UP Kisan Uday Yojana in Hindi | यूपी किसान उदय योजना 2023 | किसान उदय योजना आवेदन फॉर्म | यूपी किसान उदय सोलर पंप योजना क्या है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में UP Kisan Uday Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को फ्री सोलर पम्प वितरित किये जाएंगे | उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के तहत राज्य के किसानों को फ्री सोलर ऊर्जा उपलब्ध करवाएगी। इससे किसानों की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। इस योजना के माध्यम से किसानों को खेती के लिए सोलर पम्पों की सहायता से सिचाई हेतु पानी की पूर्ति सुनिश्चित हो पायेगी। इस आर्टिकल में हमने इस सोलर योजना के लिए क्या प्रक्रिया है, योजना के लाभ और उद्देश्य आदि के बारे में बताया है, कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

विषय सूची

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना 2023

उदय योजना की शुरुआत यूपी के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों के लिए शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई के लिए पंप वितरण किये जाएंगे | इन पम्पों के इस्तेमाल से बिजली का खर्चा कम किया जा सकेगा, ये पंप सोलर लाइट द्वारा चलेंगे। सोलर पम्प वितरित करने के पीछे राज्य सरकार का मकसद किसानों की कृषि लागत को कम करना एवं दुरस्त क्षेत्रों तक विधुत निर्बाद आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

UP Kisan Uday Yojana

इस योजना से बिजली के बिलों में कमी होगी, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा, किसान इस राशि का उपयोग किसी अन्य आवश्यक कार्य हेतु कर पाएंगे। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा | इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन आईडी बनवानी होगी तभी इस योजना के लिए किसान पंजीकरण करवा पाएंगे | 

उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा सहायता योजना।

UP Kisan Uday Yojana Highlights 2023

योजना किसान उदय योजना 
राज्य उत्तर प्रदेश 
उद्देश्य किसानों को फ्री में सोलर पम्प उपलब्ध करवाना 
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com 

उदय योजना के फायदे / लाभ 

  • योजना के तहत राज्य द्वारा किसानों के बिजली खर्च को कम करना एवं निर्बाद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
  • योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई सोलर पम्प उपलब्ध करवाए जाएंगे |
  • उत्तर प्रदेश सरकार की योजना वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक राज्य के किसानों को पम्प वितरित करना है।
  • किसानों को सोलर पम्प उपलब्ध कराये जाएंगे, यह एक ग्रीन एनर्जी है, एवं यह प्रदुषण रहित है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार किसानों को मुफ्त में 5 – 7.5 हॉर्स पावर (hp) के सोलर पम्प उपलब्ध कराएगी, इनके रखरखाव का खर्चा भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के लिए लगभग 70 करोड़ खर्च करेगी।
  • इस योजना को विभिन्न चरणों में लागू किया जाएगा | पहले चरण में आने वाले जिले इस प्रकार है: गाजीपुर, वाराणसी, गोरखपीर, मथुरा, अलीगढ, और आंबेडकर नगर इत्यादि |
  • किसानों को पम्प उपलब्ध कराने के अलावा सरकार स्मार्ट किट भी वितरित करेगी।
कुसुम सोलर पैनल योजना

यूपी उदय योजना के उद्देश्य 

  • उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है, कि किसान देश अन्नदाता है, उन्हें इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है |
  • राज्य सरकार ने किसानों के उत्थान के लिए इस योजना की शुरुआत की है, ताकि किसानों को खेती करने हेतु पम्प उपलब्ध करवाया जा सकें।
  • देश में बिजली के उत्पादन से ज्यादा खपत है, जिस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में काफी कम बिजली मिल पति है, लेकिन सोलर पंप लग जाने से किसानों की बिजली के ऊपर निर्भरता नहीं रहेगी। किसान फसल की जरुरत के अनुसार सिचाई कर पाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को लगभग 10 लाख सोलर पम्प बितरित किये जायेंगे।

उत्तर प्रदेश उदय योजना की पात्रता 

  • योजना का लाभ लेने के लिए किसान का यूपी का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी किसान ने पहले से किसी भी सरकारी योजना से सोलर पंप नहीं लिया हो।
  • यह योजना किसान भाइयों के लिए है, इसलिए सिर्फ जरूरतमंद किसान को ही इस योजना लाभ मिलना चाहिए।
  • यदि किसान केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य सोलर पम्प योजना से पहले से ही जुड़े हुए है, तो वे किसान उदय योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते | 
  •  इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास कृषि भूमि होनी चाहिए।

उत्तराखंड सोलर वाटर हीटर योजना

ई-पड़ताल योजना

किसान उदय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • किसान विकास पत्र 
  • खेती की जमीन के कागजात 
  • बैंक खाते की जानकारी
  • बैंक की पासबुक 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना

किसान सूर्योदय योजना

राष्ट्रीय बागवानी मिशन

राष्ट्रीय गोकुल मिशन

यूपी किसान उदय योजना के आवेदन की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तावित है | किसानों को इस प्रक्रिया के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा: 

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com पर जाना होगा | 
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पर आने के बाद लॉग इन आईडी बनानी होगी | 
  • लॉगिन आईडी बनाने के लिए जनपद के ऑप्शन  उस पर क्लिक करे | 
  • अब अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करे, जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन को दबाएं।
  • यहां पर आपको एक पंजीकरण संख्या मिल जाएगी।
  • पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। 
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरनी है, सभी जानकरी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दे | 
  • इस प्रकार आपका आवेदन फॉर्म संबधित विभाग को चला जायेगा।
  • इसके बाद जांच करने के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारी द्वारा आपसे संपर्क किया जाएगा |
  • आपके आवेदन स्वीकृत हुआ है, या नहीं। कुछ दिनों बाद आपको सूचित कर दिया जायेगा।
यूपी सरकार की योजनाएं।

यूपी किसान उदय योजना से सम्बंधित प्रश्न

प्र.1: उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना के तहत प्रदेश भर में कितने पम्प उपलब्ध कराये जाएंगे?

उत्तर: इस योजना के तहत किसानों को 10 लाख सोलर पम्प उपलब्ध कराये जाएंगे, जिससे किसान किसी भी मौसम में बिना किसी परेशानी के खेती कर पाएंगे। किसानों को पानी के लिए वर्षा जल या बिजली पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।

प्र.2: क्या यूपी किसान उदय योजना से अन्य राज्य के किसान लाभान्वित होंगे?

उत्तर: नहीं, इस योजना में केवल उत्तर प्रदेश के किसान ही लाभान्वित होंगे।

प्र.3: क्या किसान अन्य किसी योजना जो किसानों के हित में राज्य या केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही है, उसमें भाग ले रहे है, वे उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना का लाभ ले सकते है?

उत्तर: नहीं, जो किसान पहले से ही सोलर पंप से संबधित योजना का लाभ ले रहे है, वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon
error: Content is protected !!