झारखंड विधवा पेंशन योजना 2024 | Jharkhand Widow Pension Yojana Online Apply, Check Status Online

Jharkhand Widow Pension Yojana 2024: झारखंड सरकार द्वारा राज्य के विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए झारखंड विधवा पेंशन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही सभी विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। Jharkhand Vidhwa Pension Yojana के माध्यम से राज्य की 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लाभार्थी महिला को हर महीने 1000 रूपये की पेंशन राशि दी जाएगी। 

Jharkhand Widow Pension Yojana

यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन राशि प्राप्त करना चाहती है, तो आपको Jharkhand Vidhwa Pension Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इस आर्टिकल में हमने आपको झारखण्ड विधवा पेंशन योजना क्या है, इस योजना के लाभ, इसके उद्देश्य, इस योजना में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी दी है। इसलिए कृपया आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

झारखंड विधवा पेंशन योजना 2024

जैसा कि आप सभी जानते हैं जिन महिलाओं के पति का असमय निधन हो जाता है, उन्हें कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। समाज में भी उन्हें भेदभाव की नजर से देखा जाता है और उनकी आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे खराब होती जाती है। उन्हें अपनी छोटी-छोटी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी दूसरों पर आश्रित रहना पड़ता है। विधवा महिलाओं की इन्हीं सभी कठिनाइयों को देखते हुए झारखंड सरकार ने विधवा पेंशन योजना झारखंड को शुरू किया है ताकि ऐसी महिलाओं को एक सहारा मिल सके। 

Join Our WhatsApp Group!

इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को हर महीने ₹1000 की पेंशन राशि प्रदान दी जाती है जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए विधवा महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए एवं उनके पास पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। Vidhwa Pension Yojana Jharkhand का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की प्रक्रिया एवं इस योजना से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस लेख को आगे पढ़ें।

Jharkhand Vidhwa Pension Yojana 2024 Overview

योजना का नामझारखंड विधवा पेंशन योजना
किसने शुरू कियाझारखंड सरकार 
लाभार्थीराज्य की विधवा महिलाएं 
उद्देश्यविधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता करना।
पेंशन राशि1000 रूपये प्रतिमाह 
राज्य झारखण्ड 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jharsewa.jharkhand.gov.in/

विधवा पेंशन योजना झारखंड का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। जैसा कि आप जानते है पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को अपने जीवन में कई तरह की सामाजिक एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को प्रत्येक महीने पेंशन की राशि दी जा रही है ताकि उन्हें दूसरों के सामने हाथ फैलाना ना पड़े और वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बने।

झारखंड विधवा पेंशन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
  • राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही सभी विधवा महिलाओं को इस योजना के तहत प्रतिमाह ₹1000 की पेंशन राशि दी जाएगी।
  • Jharkhand विधवा पेंशन योजना से मिलने वाली पेंशन राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ उठाकर विधवा महिलाओं को आर्थिक तंगी का सामना करना नही पड़ेगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगी।

Jharkhand Widow Pension Scheme 2024 के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए विधवा महिलाएं झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए विधवा महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • विधवा महिला के पास पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
  • यदि पति की मृत्यु के बाद कोई महिला दूसरी शादी कर लेती है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
  • विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी महिला के पास सभी जरूरी दस्तावेज होनी चाहिए।

Jharkhand Vidhwa Pension Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

राज्य की ऐसी इच्छुक महिला जो इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है वह निचे दिए गए Steps को फॉलो करके Jharkhand Vidhwa Pension Yojana Online Apply कर सकती है –

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको झारसेवा झारखंड की ऑफिशियल वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Register Yourself के विकल्प पर क्लिक करना है।
Jharkhand Widow Pension Yojana register yourself
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन form खुलेगा।
Jharkhand Widow Pension Yojana registration form
  • इसमें आपको पूछे गए सभी जानकारी जैसे – आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके जिला का नाम सेलेक्ट कर लेना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड एंटर करके सबमिट कर देना है। अब आप इस पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे।
  • इसके पश्चात आपको पोर्टल के होम पेज पर जाकर लॉगइन के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने एक लॉगइन फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको लॉगइन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगइन कर लेना है।
  • लॉग इन करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा। जिसमें आपको Apply For Services के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं की सूची खुल जाएगी।
  • इसमें से आपको Jharkhand Social Security Pensions के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने झारखंड विधवा पेंशन योजना आवेदन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
  • अब इस आवेदन फॉर्म में आपको पूछे गए सभी विवरण दर्ज कर लेना है। साथ ही इसमें मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी अपलोड कर दें।
  • अब अंत में आपको सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार आप विधवा पेंशन योजना झारखंड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड विधवा पेंशन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना के लिए एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करके आप झारखंड विधवा पेंशन योजना एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट भी निकाल लेना है।
  • अब इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी जैसे – आवेदक का नाम, पिता / पति का नाम, पता, आयु, बीपीएल नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर लेना है।
  • सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आप इस form के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर ले।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को संबंधित विभाग में जाकर जमा कर देना होगा।
  • इसके बाद विभाग के कर्मचारियों द्वारा आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा। जिसके पश्चात आपको योजना के तहत लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

आवेदन की स्थिति / एप्लीकेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप झारसेवा झारखंड (Jharsewa) के अधिकारीक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको Know Status of Your Application के विकल्प पर क्लिक करना है।
Jharkhand Widow Pension Yojana tracking application
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको एप्लीकेशन रिफरेंस नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करना होगा।
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपके सामने आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

FAQ – Jharkhand Vidhwa Pension Yojana 2024

प्रश्न 1. झारखंड विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कितनी राशि दी जाती है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर. इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी लाभार्थी महिला को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।

प्रश्न 2. विधवा पेंशन योजना झारखंड के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर. Jharkhand विधवा पेंशन योजना के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़े। इस आर्टिकल में आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!