Online Form sukanya samriddhi yojana in Hindi 2022 | SSY Scheme में जमा करने पर कितना मिलेगा? | सुकन्या समृद्धि योजना चार्ट | सुकन्या समृद्धि योजना PDF 2021 – 2022 |
आपके घर में एक नन्ही बिटिया ने जन्म लिया है, क्या आप बेटी के भबिष्य के लिए जैसे – पढाई, उच्च शिक्षा एवं शादी आदि के लिए चिंतित है। केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को इसी उदेश्य से बनाया गया है। यह स्कीम केवल बेटियों के लिए ही बनायीं गयी है। sukanya samriddhi yojana केंद्र सरकार की बालिकाओं के लिए एक छोटी बचत योजना है। जो बेटियों भविष्य में होने वाले खर्च की पूर्ति करेगा।
सरकार इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतगर्त शुरू की गयी है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के नाम से माता पिता या उनके लीगल अभिभावक द्वारा यह खाता खुलवाया जा सकता है। जो 250/- रुपये से शुरू होकर 1.50 लाख हो सकता है। इसका उद्देश्य भविष्य में बच्ची के पढाई व शादी आदि में होने वाले खर्च की पूर्ति के लिए बचत एकत्रित करना है।
विषय सूची
Sukanya Samriddhi Yojana Overview -2022
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
वर्ष | जनवरी 2022 |
लाभार्थी | 0 से 10 वर्ष की बालिकाएं |
निवेश राशि | न्यूनतम 250/- अधिकतम निवेश – 150000/- कुल अवधि – 14 वर्ष |
आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
परिवार में कुल कितने खाते खुलवा सकते है। | केवल 2 बालिकाओं के। |
सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन फॉर्म | SSY Form Download |
परिपक्वता अवधि (मेट्यूरिटी) | 14 वर्ष। |
सुकन्या समृद्धि योजना 2022
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) सरकार द्वारा शुरू की गयी है? सरकार का इसे शुरू करने का मुख्य मकसद इस योजना के माध्यम से देश के बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना है। यह योजना का खाता परिवार का कोई भी सदस्य जैसे माता पिता या अन्य कोई अभिभावक आदि खुलवा सकता है। योजना के तहत केवल बेटियों का खाता खोला जाता है। आप सुकन्या समृद्धि योजना का खाता अपने किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक जाकर खुलवा सकते है।
sukanya samriddhi yojana details -2022
- इस योजना हेतु बालिका की अधिकतम प्रवेश आयु 10 वर्ष है।
- सालाना न्यूनतम निवेश राशि रू. 1000/- है। एवं अधिकतम राशि 150000/- है।
- ssy scheme में कुल 14 वर्ष तक प्रीमियम राशि जमा करनी होती है। जिसकी परिपक्वता अवधि 21 वर्ष है।
- वर्तमान में इसकी interest rate 7.60 % है।
- प्रीमियम यदि आप मासिक दे रहे है, तो प्रत्येक माह के 1 तारीख और यदि सालाना जमा करते है, तो प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को जमा की जाएगी।
- बालिका को 18 वर्ष पुरे होने पर उसकी उच्च शिक्षा की पढाई हेतु 50 प्रतिशत राशि निकालने का विकल्प है।
- सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप दूसरी जगह भी ट्रांसफर करवा सकते है।
- योजना का लाभ दत्तक पुत्री (जिसे गोद लिया हो) के लिए भी लिया जा सकता है।
- यदि लड़की बलिक होने के बाद अपना खुद चलाना चाहती है, तो उसे यह विकल्प है।
सुकन्या समृद्धि योजना हेतु प्रीमियम राशि की गणना कैसे करें
sukanya samriddhi yojana calculator : नीचे सुकन्या योजना का चार्ट दिया गया है, जिसमे प्रति माह रू.10000/- व सालाना 120000/-रुपये जमा होंगे। इस प्रकार 21 वर्षो तक की interest दी गयी है। उदारहण के लिए माना किसी बालिका का जन्म 2015 में हुआ था, उसके माता-पिता द्वारा उनके नाम से प्रतिमाह रू.10000/- इस योजना के तहत जमा करने शुरू कर दिए है। इस प्रकार उसे कुल 14 वर्षो तक (2028) प्रीमियम देना होगा। जिसका कुल प्रीमियम रुपये 140000/- जमा होगा। जिसके 7 बाद वर्षो बाद 2035 में यह खाता Mature हो जायेगा। 2035 में इस बालिका को कुल रुपये 6253047/- की धनराशि प्राप्त होगी। विस्तृत चार्ट निचे दिया गया है।
सुकन्या समृद्धि योजना कहाँ से करवाए
सुकन्या योजना के खाते मुख्यतः पोस्ट ऑफिस से खुलवाए जाते है। इसके साथ-साथ लगभग सभी सरकारी बैंको से भी इस योजना का खाता खुलवाकर इसमें निवेश शुरू किया जा सकता है। नीचे कुछ प्रमुख बैंकों के नाम निम्न है –
- भारतीय स्टेट बैंक
- बैंक ऑफ़ बड़ोदा
- पंजाब नेशनल बैंक
- बैंक ऑफ़ इंडिया
- इंडियन बैंक
- पोस्ट ऑफिस
सुकन्या योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
यदि आप अपने बिटिया के भविष्य के लिए सुकन्या योजना के तहत कुछ जमा करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। आप इन दस्तावेजो को लेकर बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर खाता खुलवा सकते है।
- ssy scheme में खाता खोलने के लिए बालिका का जन्म संबंधी प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- माता पिता का आधार कार्ड, पेन कार्ड।
- बालिका की आयु 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें –
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
- प्रधानमंत्री आवास योजना
- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना
- पीएम किसान योजना
- प्रधानमंत्री मानधन योजना
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
- प्रंधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा कैसे जमा करें
सुकन्या समृद्धि योजना में 14 वर्ष तक पैसा जमा होने वाला है। इसीलिए आपको यह पता होना चाहिए की पैसा कैसे जमा होगा। यदि आपकी क़िस्त मासिक है, तो साल में 12 न्यूनतम किस्ते जमा करनी पड़ेगी। और सालाना में एक क़िस्त जमा होगी। इसीलिए हम आप इन सब भागदौड़ से बचने के लिए जमा करने के सभी साधनो के अलावा कुछ ऐसे आसान तरीके भी बतायंगे जिसमे आप घर बैठे आसानी से जमा कर सकते हो।
- नगद
- चेक
- डिमांड ड्राफ्ट
- ऑनलाइन (ई-ट्रांसफर) *यदि उपलब्ध हो।
ई-ट्रांसफर एक ऐसा माध्यम है जिसमे आप घर बैठे आसानी से क़िस्त जमा कर सकते है। और आप क़िस्त जमा करनी मिस भी नहीं करेंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना टोल फ्री नंबर
18002666868 यदि आपको सुकन्या समृद्धि स्कीम से संबधित कोई भी अन्य जानकारी लेनी है, तो सरकार द्वारा इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किये गए है। आप अपना सवाल टोल फ्री नंबर 18002666868 पर पूछ सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1- सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा ?
उत्तर – सुकन्या समृद्धि योजना में बिटिया के नाम मासिक 1000 रूपये जमा करने पर परिपक्वता राशि को ऊपर आर्टिकल में पूरा चार्ट दिया है। आप चार्ट को देखकर किसी भी उम्र व राशि के मेट्योरिटी राशि को जान सकते है।
प्रश्न 2- सुकन्या समृद्धि योजना खाता हम कितने पैसे से शुरू कर सकते है ?
उत्तर – यदि आप अपने बेटी का ssy scheem में खाता खोलने जाते है। तो आपके दिमाग में हमेशा हमे कितना पैसा जमा करना पड़ेगा। हमने इसकी जानकारी ऊपर आर्टिल्स में दी है। आप न्यूनतम 250 से लेकर 150000 रुपये तक सुकन्या योजना के तहत जमा कर सकते है।
प्रश्न – 3 क्या हम सुकन्या समृद्धि योजना Online खाता खोल सकते है ?
उतर – यदि आप सुकन्या समृद्धि में ऑनलाइन खाता खोलना चाहते है, तो यह सुविधा फ़िलहाल उपलब्ध नहीं है। आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर इस स्कीम में अपने बेटी का खाता खुलवा सकते है।
प्रश्न 4 – सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान क्या है ?
उत्तर – सुकन्या समृद्धि योजना का खाता केवल 10 वर्ष तक की लड़कियों का खोला जा सकता है। यदि इसकी सीमा 15 वर्ष होती तो इस योजना में अधिक लड़कियां शामिल हो सकती थी।
प्रश्न 5 क्या सुकन्या योजना पर ऋण लिया जा सकता है?
उत्तर – सुकन्या योजना पर ऋण का विकल्प (Loan Option) नहीं है। एक बार आपने जमा कर देने के बाद केवल 18 पर 50% निकला जा सकता है और बाकि 21 वर्ष के बाद ही निकाला जा सकता है।
प्रश्न 6 सुकन्या योजना क्या है? इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर – सुकन्या योजना बालिकाओं के लिए केंद्र साकार द्वारा शुरू की गयी एक बचत योजना है। इसके लिए 0 से 10 वर्ष तक की लड़कियां आवेदन कर सकती है।
bahot pasand Aaya mughe mai v isi hafte karma lunga
🙏 bahot Achha he mai v karwa raja hu Agle hafte
Bahut achhi jankari hai aapka Dil se dhanyawaad
ji bhout achi jankari hai, itni achi jankari hetu apka dhaynwad,
मैं राजकुमार श्री ओम प्रकाश हरियाणा हिसार मैं यह जो श्री हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने गुड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए एक अवतार के रूप में कन्याओं को वरदान दिया है मैं तहे दिल से पूरी भाजपा सरकार और और इस योजना का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं मेरी भी एक गुड़िया है इस योजना के जरिए मैं मेरी गुड़िया का आने वाले भविष्य की तरफ से निश्चिंत हो जाऊंगा मैं मोदी सरकार का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं नमस्कार 🙏🙏🙏💐
इसमे किस्त की तरह जमा करना पड़ेगा जितना हो सके उतना कर सकता हूँ
यदि जुड़वां कन्या हैं तो कम से कम मासिक राशि क्या होगी और अन्त में कितनी राशि मिलेगी
पदमेन्द्र सिंह रावत