सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2024 | Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Registration Form

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2024: झारखंड राज्य सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया है जिसके तहत 19 साल की आयु पूर्ण होने तक बालिकाओं को ₹40,000 की अनुदान राशि दी जा रही है। इस योजना का लाभ उन बालिकाओं को मिलेगा जो योजना की पात्रता मापदंड को पूरा करेंगी। योजना के तहत विभिन्न स्तरों पर किस्तों में अनुदान की राशि सीधे बालिकाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

आज के इस आर्टिकल में हम आपको योजना से संबंधित सारी जानकारी जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है? इस योजना के लाभ एवं विशेषताएं, इसका उद्देश्य, आवेदन हेतु निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। इसलिए कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है?

झारखंड राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana है। इस योजना के तहत सभी पात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना को साल 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के रूप में जारी किया गया था। किंतु साल 2022 में इसका नाम संशोधित करके सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना रखा गया।

Join Our WhatsApp Group!

योजना के तहत सरकार लाभार्थी छात्राओं को 19 वर्ष की आयु पूर्ण होते तक ₹40,000 तक की अनुदान राशि प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ अलग-अलग स्तर पर किस्तों में बालिकाओं तक पहुंचाया जा रहा है और यह अनुदान राशि सीधे बालिकाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इस योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करना आवश्यक है।

सुकन्या समृद्धि योजना

बालिका समृद्धि योजना

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2024 Overview

योजना का नामसावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
शुरू किया गयाझारखंड राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की बालिकाएं
उद्देश्यछात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
लाभछात्राएं अनुदान प्राप्त करने उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम होंगी।
राज्यझारखण्ड
रजिस्ट्रेशन प्रोसेसऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.jharkhand.gov.in/

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को शुरू करने का उद्देश्य

झारखण्ड सरकार द्वारा Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं का भविष्य उज्जवल बनाना है। ऐसी कई बालिकाएं हैं जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती या गरीबी के कारण विवाह में कठिनाई आती है। सरकार इन बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहती है ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बना सके। साथ ही योजना का उद्देश्य बाल विवाह को रोकना भी है। चूंकि विवाह योग्य आयु से कम आयु में बालिका का विवाह करने पर उस परिवार को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा अतः परिवार के लोग योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं बाल विवाह के विरुद्ध होंगे।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के तहत ऐसे मिलेगा अनुदान

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत सरकार विभिन्न स्तरों पर छात्राओं को अनुदान देगी। इस योजना के तहत 19 वर्ष की आयु तक विभिन्न स्तर पर 40 हजार रूपए तक अनुदान दिया जायेगा, इसका विवरण कुछ इस प्रकार है –

स्तरअनुदान राशि
8 वीं2500 रुपए
9 वीं2500 रुपए
10 वीं5000 रुपए
11 वीं5000 रुपए
12 वीं5000 रुपए
19 साल की आयु तक20,000 रुपए
कुल40,000 रुपए

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ (Benefits)

झारखंड राज्य सरकार द्वारा जारी Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के माध्यम से सरकार आवेदकों को कई सारे लाभ प्रदान कर रही है, जो कि निम्नलिखित है –

  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के रूप में की गई थी जिसे 2022 में संशोधित करके सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना रख दिया गया।
  • इस योजना को राज्य की किशोरी छात्राओं के लिए जारी किया गया है।
  • योजना के तहत लाभार्थी बालिकाओं 8 वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत आवेदिका को ₹40000 तक की छात्रवृत्ति 19 साल की उम्र पूर्ण होने तक प्राप्त होगी।
  • प्राप्त अनुदान का उपयोग छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा या विवाह के लिए कर सकेंगी।
  • SECC-2011 की जनगणना में शामिल परिवार की बालिकाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
  • विभिन्न स्तरों पर बालिकाओं को अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी।
  • सरकार इस योजना के तहत करीब 37 लाख परिवारों को लाभान्वित करेगी जहां 27 लाख परिवार SECC- 2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल है और 10 लाख परिवार अंत्योदय कार्ड धारक है।
  • बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
  • इस योजना के तहत अनुदान की राशि सीधे बालिका के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • उपयुक्त योजना में आवेदन करने की इच्छुक बालिका आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकती है।
  • योजना की नई शर्त के अनुसार अब बालिकाओं को जन्म प्रमाण पत्र सबमिट करने की आवश्यकता नहीं होगी अर्थात अनाथ बालिकाओं को जन्म प्रमाण पत्र की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी जिससे ज्यादा से ज्यादा बालिकाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
  • ऐसी बालिकाएं जिनके पास उच्च शिक्षा के लिए धन नहीं है, वे इस योजना से प्राप्त अनुदान राशि की सहायता से अपनी शिक्षा पूर्ण करके अपना भविष्य उज्जवल बनाने में सक्षम हो पाएंगी।
  • योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी परिवार जागरूक होंगे और बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर रोक लगेगी।

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्रता

किशोरी समृद्धि योजना झारखंड के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मापदंड को पूरा करना आवश्यक है –

  • सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना के तहत झारखंड का मूल निवासी आवेदन कर सकता है।
  • 2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल परिवार की बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिका इस योजना के तहत लाभ उठाने के पात्र हैं।
  • योजना का लाभ 8 वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ 19 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक छात्राओं को मिलेगा।
  • यदि लाभार्थी छात्रा की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है तो वह इस योजना के तहत लाभ नहीं ले सकती।
  • आवेदिका के पास बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • आवेदिका का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप समृद्धि योजना झारखंड के तहत आवेदन करने के बारे में सोच रही हैं तो उसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अति आवश्यक है –

  • आधार कार्ड
  • अंत्योदय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र (मार्कशीट आदि)

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन कैसे करे?

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2024 के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आपको योजना के तहत आवेदन करना होगा और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए गई चरणों का अनुसरण करना होगा –

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • इसके बाद सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के आवेदन पत्र की मांग करनी होगी।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको इसमें मांगी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
  • फिर इस आवेदन फार्म के साथ सारे जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • उसके बाद इस आवेदन पत्र और दस्तावेजों को प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
  • आपके आवेदन पत्र और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और सब कुछ सही पाए जाने पर आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।

<नोट> इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसे प्रिंट करके मांगी गई सारी जानकारी भरकर संबंधित कार्यालय में जमा करने के बाद आपको इस योजना का लाभ मिलने लगेगा।

FAQs – Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

प्रश्न 1. झारखंड में सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है?

उत्तर: झारखंड राज्य सरकार द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया है जिसके तहत 19 साल पूरे होने तक छात्राओं को ₹40000 तक की अनुदान राशि विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत 8वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।

प्रश्न 2. किशोरी समृद्धि योजना में कितना पैसा मिलता है?

उत्तर: किशोरी समृद्धि योजना झारखंड में छात्राओं को ₹40000 तक का अनुदान दिया जाता है। योजना के तहत 8 वीं और 9 वीं कक्षा में छात्राओं को ₹2500 का अनुदान मिलता है, उसके बाद 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में ₹5000 की छात्रवृत्ति दी जाती है, इसके पश्चात 19 साल की आयु पूर्ण होने के बाद छात्राओं को ₹20,000 तक की एकमुश्त राशि प्राप्त होती है।

प्रश्न 3. झारखंड किशोरी समृद्धि योजना का लाभ क्या है?

उत्तर: Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का सबसे बड़ा लाभ है कि जिन छात्रों के पास उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पैसे नहीं है उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी। 19 साल की आयु पूर्ण होने तक उन्हें सरकार की ओर से ₹40000 की आर्थिक सहायता छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त होगी जिसका उपयोग वे अपने उच्च शिक्षा या विवाह के लिए कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्राओं का सर्वांगीण विकास होगा और वह सशक्त बनेंगे और साथ ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा बंद होगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!