झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना 2024 | Jharkhand e Kalyan Scholarship Yojana Online Application

Jharkhand e Kalyan Scholarship: झारखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी मेट्रिक पास मेधावी छात्रों के लिए झारखंड ई कल्याण छात्रवृति योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को Jharkhand E Kalyan Scholarship प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से दसवीं पास छात्र एवं छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप के रूप में ₹19,000 से लेकर ₹90,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

Jharkhand e Kalyan Scholarship

राज्य के ऐसे इच्छुक लाभार्थी जो इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। साथ ही हम आपको झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप क्या है, इसके लाभ (Benefits), उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज आदि के बारे में भी संपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो कृपया आप हमारे इस झारखण्ड ई कल्याण स्कालरशिप आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना 2024

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के दसवीं पास छात्र-छात्राओं के लिए झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उन सभी छात्र-छात्राओं को मिलेगा जो आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। Jharkhand e Kalyan Scholarship का लाभ उठाने के लिए राज्य के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।

Join Our WhatsApp Group!

झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना

Jharkhand E Kalyan Scholarship 2024 Overview

योजना का नामझारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना
किसने शुरू किया झारखण्ड सरकार
संबंधित विभागई कल्याण विभाग, झारखंड
लाभार्थीराज्य के 10वीं पास विद्यार्थी
उद्देश्यविद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
वर्ष 2024
राज्यझारखण्ड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटekalyan.cgg.gov.in

झारखंड ई कल्याण छात्रवृति योजना का उद्देश्य

राज्य के सभी एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के छात्र छात्राओं को जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और जो अपने आगे की पढ़ाई करने में असमर्थ है, उन्हें झारखंड सरकार द्वारा झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना के तहत स्कॉलरशिप की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

Jharkhand E Kalyan Scholarship के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थी ही ई-कल्याण स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं।
  • झारखंड सरकार द्वारा ई-कल्याण पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से राज्य के विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • e-Kalyan स्कॉलरशिप के माध्यम से अब बच्चों को आगे की पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। अब उन्हें आर्थिक तंगी के वजह से पढ़ाई छोड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों के पास अपना एक बैंक अकाउंट होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

झारखंड विधवा पेंशन योजना

झारखंड ई कल्याण छात्रवृति योजना के लिए पात्रता

यदि आप Jharkhand E Kalyan Scholarship 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको नीचे दिए गए पात्रताओं को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। इन सभी पात्रता को पूरा करने के बाद ही आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

  • ई कल्याण स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाला विद्यार्थी झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थी ही पात्र होंगे।
  • सामान्य वर्ग के विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • और यदि आवेदक पिछड़ी जाति से संबंध रखता है, तो उनके परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपए से अधिक नही होनी चाहिए।
  • लाभार्थी पहले से किसी अन्य स्कॉलरशिप योजना का लाभ नहीं ले रहे होने चाहिए।
  • आवेदक का बैंक अकाउंट आधार नंबर से लिंक किया हो।
  • ऐसे विद्यार्थी जो झारखंड के बाहर राज्य के विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से सामान्य स्नातक या कोई अन्य डिप्लोमा कोर्स कर रहे हैं वह इस छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

झारखण्ड फ्री मोबाइल टेबलेट योजना

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

ई कल्याण झारखंड स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज

E Kalyan Scholarship 2024 के लिए आवेदन करने से पहले आपके पास इन सभी दस्तावेजों (Documents) का होना आवश्यक है, जो इस प्रकार है –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • दसवीं की मार्कशीट
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

झारखंड राज्य के वैसे इच्छुक विद्यार्थी जो ई कल्याण स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उनके लिए सरकार द्वारा ई कल्याण पोर्टल जारी किया गया है, जिसके माध्यम से वह आवेदन कर सकते हैं। E Kalyan Scholarship Jharkhand के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ई कल्याण की ऑफिशियल वेबसाइट https://ekalyan.cgg.gov.in/ पर जाना होगा।
Jharkhand e Kalyan Scholarship
  • यदि आप इस पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड है, तो आपको बस लॉगइन करना होगा।
  • और यदि आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको Scholarship Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको स्टूडेंट लॉगइन रजिस्ट्रेशन फॉर पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन के सामने Registration / Sign-up के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर ई कल्याण रजिस्ट्रेशन Form खुल जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको पूछे गए सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा। 
  • सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आपको आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार आप ई कल्याण स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेगें।

ई कल्याण पोर्टल पर स्टूडेंट लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप ई कल्याण पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर आपको Student Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नए पेज पर स्टूडेंट लॉगइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको यहां तीन विकल्प दिखाई देगा –
    • Student/Login Name 
    • Email 
    • Mobile 
  • इन तीन विकल्पों में से आपको अपने सुविधा अनुसार किसी एक का चयन करना होगा।
  • अब आपको चयन किए गए विकल्प से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी। 
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर साइन इन के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आपके E Kalyan Student Login की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

e-Kalyan Portal Contact Info

Contact Helpdesk No’s: 040-23120591,040-23120592,040-23120593 

E-mail: [email protected]

(10:30AM To 5:00PM Monday to Saturday Working Days Only)

झारखण्ड वृद्धा पेंशन योजना

Conclusion

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया एवं E Kalyan Scholarship Jharkhand से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि आज का यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा और आप इसे अपने अन्य मित्रों के साथ भी जरूर साक्षा करें।

धन्यवाद !

FAQ – Jharkhand E Kalyan Scholarship 2024

प्रश्न 1. झारखंड ई-कल्याण स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर. ई कल्याण स्कॉलरशिप झारखंड के लिए केवल झारखंड राज्य के 10वीं पास अनसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र ही आवेदन कर सकते है।

प्रश्न 2. झारखंडी कल्याण छात्रवृति योजना के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. ई कल्याण छात्रवृत्ति योजना के लिए झारखंड सरकार ने e-Kalyan पोर्टल ekalyan.cgg.gov.in को लॉन्च किया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!