उत्तर प्रदेश ई पड़ताल योजना 2024 | UP E Padtal Yojana फसल खराब हो जाने पर भी मिलेगा पूरा मुआवजा

UP E Padtal Yojana: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने ई पड़ताल योजना (UP E Padtal Yojana) के नाम से एक नई योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाना है। इस सर्वेक्षण की मदद से किसान भाइयों और उनकी फसल का सारा डाटा सरकार एकत्रित करेगी और जो भी किसान जिस योजना का पात्र होगा, उस तक उस योजना का लाभ जल्द से जल्द पहुंचाएगी।

UP E Padtal Yojana

ई पड़ताल करके सरकार प्राकृतिक आपदा से बर्बाद होने वाली फसल का भी पूरा जायजा लेगी और उसकी सही कीमत भी किसानों तक पहुंचाई जाएगी। अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के किसान हैं तो आपको भी ई पड़ताल योजना की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। यहाँ हम आपको ई पड़ताल योजना क्या है, इसके लाभ एवं विशेषताएं, उद्देश्य, क्रियान्वयन और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले है। E Investigation Yojana 2024 का लाभ किसानों तक किस प्रकार पहुंचेगा, इसकी अधिक जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

ई पड़ताल योजना 2024

ई पड़ताल योजना एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम है, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना को राज्य के पूरे 75 जिलों में दो चरणों में संचालित किया जाना है जिसका पहला चरण 21 जिलों में 10 अगस्त से 15 सितम्बर तक संपन्न होगा। E-Padtal Yojana वह योजना है जिसके माध्यम से सरकार राज्य के सभी फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण करेगी और फसलों से जुड़ी सारी जानकारियां इकठ्ठा करेगी।

Join Our WhatsApp Group!

जैसे कि राज्य में किस फसल का कितना उत्पादन हुआ है और कितनी फसल प्राकृतिक आपदा के कारण बर्बाद हुई है। इसके बाद सरकार बर्बाद हुई फसल का मुआवजा भी किसानों तक समय पर पहुंचा सकेगी जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्था का सामना नहीं करना पड़ेगा और जीवन स्तर बेहतर बनेगा।

UP E Padtal Yojana 2024 Overview

E – Investigation Scheme का लाभ राज्य के प्रत्येक किसानों को मिलेगा और अब उन्हें फसल के खराब होने की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि किसानों तक बर्बाद हुई फसल की कीमत भी समय पर डिजिटल सर्वेक्षण के माध्यम से पहुंच जाएगी। ई पड़ताल की संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित है –

योजना का नामई पड़ताल योजना
शुरू किया गयायोगी आदित्यनाथ जी द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यराज्य के सभी फसलों का डाटा एकत्रित करना
लाभकिसानों को बर्बाद हुई फसल का भी समय पर मुआवजा दिया जायेगा।
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाआवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

ई पड़ताल स्कीम का उद्देश्य क्या है?

उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा राज्य में फसलों का डाटा एकत्रित करने के लिए ई पड़ताल योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य के सभी प्रकार की फसलों जैसे कि खरीफ, रबी और जायद आदि का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा ताकि बर्बाद हुई फसल का डाटा भी उन तक पहुंच सके और सरकार ऐसे किसानों तक बर्बाद होने वाली फसल का मुआवजा भी समय पर पहुंचा सके।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाते हुए उनकी आय में वृद्धि करना और सब्सिडी जैसी विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र किसानों तक पहुंचाना है। उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 70% कृषि कार्य करके ही अपनी आजीविका कमाते हैं इसलिए उनकी आय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस योजना का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना

ई-पड़ताल योजना का क्रियान्वयन कैसे होगा?

ई पड़ताल योजना एक सर्वेक्षण योजना है जिसे राज्य के पूरे 75 जिलों में आयोजित किया जाएगा। यह योजना 2 चरणों में पूरी होगी जिसके दोनों चरणों में अभियान चलाए जाएंगे। 10 अगस्त से 15 सितम्बर तक इसके लिए अभियान चलाए जाने हैं। ई पड़ताल के पहले चरण में 21 और दूसरे चरण में 54 जिलों में फसलों का सर्वेक्षण किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सरकार द्वारा जिले और तहसील स्तर पर मुख्य रूप में से चार कमेटी बनाई गई है ताकि योजना का संचालन सुचारू रूप से हो सके। इन कमेटियों के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। इस योजना की खासियत ये है कि इससे किसानों और फसलों का पूरा डाटा सरकार के पास होगा लेकिन इसके अलावा जो E-Padtal Yojana की विशेषता है, वह यह है कि इस योजना को पूरी तरह सफल बनाने के लिए 6 पॉइंट में फ्रेमवर्क तैयार किए जाएंगे।

जो भी डाटा सरकार के पास पहुंचेगा, उस डाटा के अनुसार सरकार किसानों तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी तुरंत पहुंचा सकेगी क्योंकि उस डाटा से योजनाओं के पात्र किसानों की जानकारी प्राप्त करने में बड़ी सुविधा मिलेगी। फसलों की जानकारी सरकार तक जिले स्तर और तहसील स्तर से पहुंचाई जाएगी।

सरकार इस योजना के तहत सभी जिलों और तहसीलों में जिला मास्टर ट्रेनर्स और तहसील मास्टर ट्रेनर्स का चुनाव किया जाएगा जो सरकार तक फसलों की फोटो और उनसे संबंधित अन्य आंकड़े पहुंचाएगी। इन ट्रेनर्स को पहले लखनऊ में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

ई-पड़ताल योजना उत्तर प्रदेश के लाभ एवं विशेषताएं

उत्तर प्रदेश राज्य के ज्यादातर नागरिक अपनी आजीविका के लिए कृषि कार्य पर निर्भर हैं, ऐसे में अगर उनकी फसल का किसी प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान हो जाए तो उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन किसानो को आर्थिक लाभ देने और बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने के लिए सरकार कई योजनाओ का संचालन कर रही है लेकिन इसमें भी एक समस्या यह आती है कि इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों तक नहीं पहुंच पाता है।

इन समस्यायों को देखते हुए यूपी सरकार द्वारा ई पड़ताल योजना की शुरुआत की गई है ताकि किसानो की फसलों का सारा डाटा सरकार के पास हो और उस डाटा के जरिए सरकार पात्र किसानों को पहचान कर उन तक तुरंत मुआवजा पहुंचा सके जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो पाए। केवल इतना ही नहीं, इस योजना के और भी कई लाभ और विशेषताएं आपको देखने को मिलेंगे जैसे कि –

  • उत्तर प्रदेश राज्य के वे किसान जिनकी फसल प्राकृतिक आपदा जैसे कि बाढ़ आदि से खराब हो गई हो, उन्हें सरकार की ओर से बर्बाद होने वाली फसल के लिए मुआवजा मिलेगा।
  • ई पड़ताल योजना के माध्यम से सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी करने का प्रयास कर रही है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को रबी, खरीफ जैसी फसलों पर मुआवजा दिया जाएगा।
  • इससे किसानो की आय तो बढ़ेगी ही, साथ ही उन्हें सब्सिडी और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।
  • ई पड़ताल एक सर्वेक्षण योजना है जिससे सरकार के पास राज्य के सभी फसल की जानकारी उपलब्ध होगी और इस जानकारी के माध्यम से वे ऐसे किसानों तक अपनी पहुंच बना पाएंगे जिन्हें नुकसान का सामना करना पड़ा है।
  • यह सर्वे पूरी तरह से डिजिटल होगा।
  • यह सर्वे कार्य खरीफ फसल से शुरू होगा।
  • इसके बाद रबी और जायद फसल का भी सर्वेक्षण किया जाएगा।
  • E-Padtal Yojana 2024 को दो चरणों में सफल बनाया जाएगा जिसमें पहले चरण में 15 सितंबर से अभियान चलाया जाएगा और 21 जिलों में सर्वेक्षण होगा।
  • इसके बाद दूसरे चरण में सरकार 54 जिलों का सर्वेक्षण करेगी।
  • फसलों की जानकारी प्राप्त करने के लिए हर जिले और तहसील में मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए जाएंगे जो अन्य ट्रेनर्स को ट्रेनिंग देंगे और फसलों की जानकारी सरकार तक पहुंचाएंगे।
  • किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए सरकार एक फ्रेमवर्क तैयार करेगी।

ई पड़ताल योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के किसान हैं और प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों के नुकसान की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे ई-पड़ताल योजना 2024 के तहत आपको बर्बाद होने वाली फसल का भी मुआवजा मिल जाएगा और इसके लिए आपको कहीं जाकर आवेदन करने की भी जरूरत नहीं है।

राज्य के हर जिले में इस योजना का संचालन किया जाएगा और इसके लिए मास्टर ट्रेनर्स और तहसील में तहसील मास्टर ट्रेनर्स होंगे, जो सरकार तक फसलों से संबंधित सारी जानकारी पहुंचाएंगे। इन जानकारियों के माध्यम से सरकार बर्बाद हुई फसल का मुआवजा किसानों तक पहुंचाएगी।

FAQs – Uttar Pradesh E-Padtal Yojana 2024

प्रश्न 1. ई पड़ताल योजना क्या है?

उत्तर: E-Padtal Yojana योगी सरकार की एक किसान कल्याण योजना है। जिसके तहत सरकार सभी किसानों की फसलों का ऑनलाइन सर्वेक्षण करेगी और प्राकृतिक आपदा के कारण जिन किसानों को नुकसान हुआ होगा, उसकी भरपाई करेगी। इस योजना का उद्देश्य किसानों का एक डाटा बेस तैयार करना है और राज्य में फसलों के रकबे का आंकड़ा इकट्ठा करके समय पर किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

प्रश्न 2. ई पड़ताल योजना का लाभ क्या होगा?

उत्तर: ई पड़ताल योजना के माध्यम से सरकार के पास सारी फसलों का आंकड़ा मौजूद होगा जिससे सरकार उन किसानों की पहचान कर सकेगी जिन्हें प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान झेलना पड़ा है। इस तरह सरकार किसानो तक जल्दी नुकसान हुए फसल की कीमत पहुंचा कर उनकी आय सुनिश्चित बना पाएगी और उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

प्रश्न 3. क्या मैं ई पड़ताल योजना के तहत आवेदन कर सकता हूँ?

उत्तर: E-Padtal Yojana के तहत आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार की योजना के आधार पर राज्य के हर जिले में मास्टर ट्रेनर्स और तहसील में तहसील मास्टर ट्रेनर्स होंगे जो सरकार तक फसलों की फोटो और उनसे संबंधित जानकारी पहुंचाने का कार्य करेंगे और उसी जानकारी के आधार पर सरकार समय पर सभी पात्र किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!