पेट्रोल पंप कैसे खोले 2024 | Petrol Pump Kaise Khole, आवेदन कैसे करें।

Petrol Pump Kaise Khole 2024 (पेट्रोल पंप कैसे खोले पूरी जानकारी): दोस्तों लगातार गाड़ियों की डिमांड दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है और इसी चीज को देखते हुए जो कंपनियां है वह नई नई कार और बाइक को लांच कर रही है। गाड़ियों के ताबड़तोड़ बिक्री को ही देखते हुए सरकार पेट्रोल पंप खोलने की परमिशन दे रही है। ऐसे में अगर आप पेट्रोल पंप खोलने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है।

पेट्रोल पंप को आप ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में खोल सकते हैं। वर्तमान समय में सड़कों पर गाड़ियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए पेट्रोल पंप खोलना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप किसी भी क्षेत्र में पेट्रोल पंप स्थापित करके अच्छी आमदनी कर सकते हैं। लेकिन अब आप यह सोच रहे होंगे कि पेट्रोल पंप कैसे खोले? तो इस लेख को पढ़ने के बाद आपको पेट्रोल पंप खोलने से संबंधित सभी सवालों के जवाब मिल जायंगे।

Petrol Pump Kaise Khole
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आज के इस लेख में आपको पेट्रोल पंप खोलने के लिए क्या-क्या करना पड़ेगा? इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। यहां हम आपको बताएंगे कि आप ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल पंप कैसे खोल सकते हैं? पेट्रोल पंप डीलरशिप रजिस्ट्रेशन के लिए फीस कितनी है, पेट्रोल पंप खोलने में खर्च कितना आएगा, पेट्रोल पंप में प्रॉफिट और मार्जिन कितना होगा, किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी एवं पेट्रोल पंप खोलने के लिए डीलरशिप हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें आदि। विस्तृत जानकारी के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

पेट्रोल पंप कैसे खोलें (Petrol Pump Kaise Khole) 2024

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको लाइसेंस लेना सबसे जरूरी होता है। पेट्रोल पंप लाइसेंस आप विभिन्न सरकारी और प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देशभर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा समय-समय पर नए Petrol Pump खोलने हेतु डीलरशिप देने के लिए विज्ञापन जारी किए जाते हैं। इच्छुक व्यक्ति किसी भी पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष पर अधिकतम 55 वर्ष होनी चाहिए। तभी आपको पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आपको कंपनियों की कुछ नियम व शर्तों को भी पूरा करना होता है। पेट्रोल पंप खोलने के लिए अगर आपके पास खुद का जमीन है तो यह आपके लिए काफी अच्छा होगा। अगर आपके पास खुद का जमीन नहीं है तो आप जमीन किराए पर भी ले सकते हैं लेकिन इसके लिए किराए पर ली गई जमीन का एग्रीमेंट होना जरूरी है। 

भारत के 10 प्रमुख पेट्रोल कंपनियों के नाम

अगर आप सोच रहे है की पेट्रोल पंप खोलने के लिए डीलरशिप देने वाली कौन कौन सी पेट्रोलियम कंपनियां है, तो हम आपको भारत के ऐसे 10 प्रमुख पेट्रोल कंपनियों के नाम बताने जा रहे हैं जिस कंपनी की डीलरशिप लेकर आप पेट्रोल पंप खोल सकते हैं।

  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन
  • ऑयल इंडिया लिमिटेड
  • भारत पैट्रोलियम
  • ओएनजीसी
  • टाटा पेट्रोडाइन
  • रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड
  • एक्सप्लोरेशन लिमिटेड
  • अदानी वेलस्पन
  • इंडियन ऑयल कारपोरेशन
  • केयर्न इंडिया एस्सार ऑयल लिमिटेड

पेट्रोल पंप डीलरशिप रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन शुल्क कितना है

यहां हम आपको बताएंगे कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए पेट्रोल पंप खोलने हेतु आवेदन शुल्क कितना है? हम आपको बता दें कि अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए यानी एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के नागरिकों के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए

  • पिछड़े वर्ग के नागरिकों को Petrol Pump Dealership हेतु आवेदन शुल्क ₹4000 देना होगा।
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए पेट्रोल पंप हेतु आवेदन शुल्क ₹2000 है।
  • सामान्य वर्ग के नागरिकों को Petrol Pump की डीलरशिप लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ₹7000 देना होगा।

शहरी क्षेत्रों के लिए

  • सामान्य वर्ग / जेनरल केटेगरी के नागरिकों को Petrol Pump Dealership हेतु आवेदन शुल्क 10,000 लगेगा।
  • पिछड़े वर्ग के इच्छुक उम्मीदवारों को पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए आवेदन शुल्क ₹5000 देना होगा।
  • यदि आवेदक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंध रखता है तो उन्हें पेट्रोल पंप डीलरशिप हेतु ₹3000 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

पेट्रोल पंप खोलने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  • स्टेट हाईवे या नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको 1200 वर्ग मीटर से लेकर 1600 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता पड़ेगी।
  • अगर किसी अन्य क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो कम से कम 800 वर्ग मीटर जमीन होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार के पास खुद का जमीन होना चाहिए। और जमीन के कागजात भी उपलब्ध होने चाहिए।
  • पेट्रोल पंप के लिए ऐसी जमीन उपयुक्त मानी जाती है जहां बिजली की सुविधा आसानी से हो सके।
  • अगर खुद का जमीन नहीं है तो जमीन लंबे समय के लिए लीज पर लिया हुआ होना चाहिए। इसके साथ ही सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स / लीज एग्रीमेंट होना आवश्यक है।
  • यदि जमीन आपके परिवार के ही किसी सदस्य के नाम पर है तो आपको एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) या एफिडेविट की आवश्यकता पड़ेगी।

Petrol Pump खोलने में खर्च कितना आता है

यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने की सोच रहे हैं तो आपको 15 लाख से 20 लाख रुपए तक का खर्च आएगा। वहीं अगर आप शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपको 30 से 35 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। Petrol Pump खोलने के लिए आप बैंक से लोन ले सकते हैं।

पेट्रोल पंप में कितना फायदा होता है

  • पेट्रोल पंप खोलने के बाद ऑयल कंपनी द्वारा प्रति लीटर पेट्रोल बेचने पर 3.5 रुपए का कमीशन मिलता है। वहीं डीजल की बिक्री पर प्रति लीटर ₹2 का कमीशन प्राप्त होता है।
  • अगर आप प्रतिदिन 3000 लीटर पेट्रोल भी बेचते हैं तो आपकी प्रतिदिन की कमाई ₹10500 होगी। इस प्रकार आप महीने के 3 लाख तो आराम से कमा लेंगे।
  • इस बिजनेस में आपको जोखिम काफी कम देखने को मिलेगा।
  • यदि आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं और आपके पास ज्यादा पैसे नहीं है तो आप बैंक से 50 हजार रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकते हैं।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए पात्रता (Eligibility)

  • Petrol Pump स्थापित करने के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए जमीन और पैसा होना आवश्यक है।
  • आवेदक के पास खुद का जमीन होना चाहिए और यदि जमीन किराए पर लिया गया है तो उसका एग्रीमेंट होना चाहिए।
  • Petrol Pump खोलने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं पास होनी चाहिए।
  • यदि उम्मीदवार शहरी क्षेत्र में Petrol Pump खोलना चाहता है तो इसके लिए उनके पास कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है।
  • पेट्रोल पंप खोलने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की जमीन ब्लैक लिस्टेड क्षेत्रों में नहीं होनी चाहिए।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन हेतु लगने वाले डाक्यूमेंट्स

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन करना चाहते हो, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी –

  • आधार कार्ड 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • पैन कार्ड 
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • भूमि लीज एग्रीमेंट से जुड़े डाक्यूमेंट्स 
  • भूमि के नक्शे से जुड़े डाक्यूमेंट्स

पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन ऐसे करे

यदि आप ऊपर बताए गए सभी पात्रताओं को पूरा करते हैं और पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • पेट्रोल पंप डीलरशिप हेतु आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पैट्रोल पंप डीलर चयन के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इस वेबसाइट के home page पर आपको Register Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
petrol pump kaise khole 1
  • अब आपकी स्क्रीन पर अकाउंट क्रिएट करने के लिए एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
  • इस registration form में आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, पैन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
petrol pump registration
  • सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आपको दिए गए Send OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। जिसे आपको खाली बॉक्स में भरकर सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपका पासवर्ड ईमेल आईडी के द्वारा आपको प्राप्त हो जाएगा।
  • अब आपके सामने एप्लीकेंट लॉगइन पैनल खुले कर आ जायेगा।
petrol pump dealer chayan applicant login
  • यहां आपको अपना ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • लॉगइन करने के पश्चात आपको दो विकल्प दिखाई देंगे –
  • Available Advertisement
  • Applied Advertisement
  • आपको इन दोनों विकल्पों में से अवेलेबल एडवर्टाइजमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको Petrol Pump Company और State का चयन करना होगा।
  • चयन करने के बाद आपको View Details के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके स्क्रीन पर एडवर्टाइजमेंट से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।
  • अब आपको जिला ग्रामीण / शहरी क्षेत्र और कैटेगरी का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको एडवर्टाइजमेंट के सामने दिखाई दे रहे Apply Now के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
  • इसके बाद आपको अपना फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अब आप को दिए गए Proceed and Pay के बटन पर क्लिक करके शुल्क का भुगतान कर देना है।
  • इस प्रकार आप पेट्रोल पंप डीलरशिप हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन बनेगा करोड़पति शो रजिस्ट्रेशन

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट में पेट्रोल पंप डीलरशिप लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को 2024 में पेट्रोल पंप कैसे खोले? पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितना खर्च आता है? कितना प्रॉफिट है एवं पेट्रोल पंप से जुड़े और भी कई सारी जानकारियां दी गई है। उम्मीद करता हूं कि आज का यह पोस्ट पढ़कर आपको Petrol Pump खोलने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिल गई होगी। यदि आपके कोई प्रश्न हो तो आप निचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

FAQs – Petrol Pump Kaise Khole 2024

प्रश्न 1. ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितनी जमीन चाहिए?

उत्तर: यदि आप ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपको कम से कम 800 वर्ग मीटर से लेकर 1200 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होगी।

प्रश्न 2. पेट्रोल पंप खोलने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?

उत्तर: पेट्रोल पंप डीलरशिप हेतु आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, भूमि के नक्शे से जुड़े दस्तावेज, भूमि / लीज एग्रीमेंट से जुड़े दस्तावेज आदि की आवश्यकता पड़ेगी।

प्रश्न 3. पेट्रोल पंप खोलने के लिए बैंक से कितना लोन मिल सकता है?

उत्तर: यदि आप Petrol Pump खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आप बैंक से ₹50000 से लेकर 2 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकते हैं।

प्रश्न 4. पेट्रोल पंप खोलने के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर: पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु कम से कम 21 इस वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष होनी चाहिए।

प्रश्न 5. पेट्रोल पंप डीलर चयन की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर: पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित पैट्रोल पंप डीलर चयन की अधिकारिक वेबसाइट petrolpumpdealerchayan.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!