ગુજરાત ભુલેખ પોર્ટલ 2024 | Gujarat Bhulekh Land Record ऑनलाइन डाउनलोड व चेक कैसे करें? | गुजरात भूलेख

राजस्व विभाग गुजरात भूलेख भू नक्शा पोर्टल | Bhulekh Gujarat online download | जमीन सर्वे नंबर Gujarat, gj bhulekh

Gujarat Bhulekh: यदि गुजरात भूमि रिकॉर्ड नक्शा से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त करना चाहते है, तो अब आपको किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन गुजरात भूलेख की जानकारी प्राप्त कर सकते है। आज के इस पोस्ट में हम आपको भूलेख गुजरात 2024 से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने वाले है, जैसे – gj bhulekh क्या है, आप गुजरात भूलेख खतौनी कैसे देखा सकते है आदि। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप Online Gujarat Bhulekh को देखने में आसानी होगी। इसीलिए कृपया भूलेख गुजरात आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

ગુજરાતીમાં વાંચોઅહીં ક્લિક કરો
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Anyror Gujarat Bhulekh 2024

ગુજરાત ભુલેખ પોર્ટલ: गुजरात सरकार की Anyror की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा आप गुजरात के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के भूमि के रिकॉर्ड की डिटेल्स प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल को गुजरात के राजस्व विभाग के द्वारा शुरू किया गया है, जहाँ से राज्य का कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अपने भूमि के रिकॉर्ड की जानकारियाँ हासिल कर सकता है।

Join Our WhatsApp Group!
Gujarat Bhulekh Land Record

गुजरात सरकार 225 तालुका एवं 26 जिलों का भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध करा रही है। आप AnyRoR की ऑफिशियल वेबसाइट के द्वारा भूमि का क्षेत्रफल, भूमि का स्वामित्व, भूमि के प्रकार जैसी डिटेल्स देख सकते है।

AnyRoR Gujarat Land Records 2024 Overview

पोर्टल का नामगुजरात भूलेख (AnyRoR)
किसने लांच कियागुजरात सरकार
राज्यगुजरात
लाभार्थीगुजरात के सभी नागरिक
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को जमीन से संबंधित जानकारी पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराना
माध्यमऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर1070
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://anyror.gujarat.gov.in/

गुजरात भूलेख नक्शा ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य

  • Gujarat Bhulekh Naksha Online Portal का मुख्य उद्देश्य जमीन की खरीद बिक्री में होने वाली धोखाधड़ी को रोकना है।  
  • आप घर बैठे आसानी से Gujarat Bhulekh Portal के माध्यम से ऑनलाइन जमीन से जुड़ी जानकारियों को प्राप्त कर सकते है।
  • यह गुजरात राजस्व विभाग द्वारा संचालित ऑनलाइन पोर्टल है।
  • Bhulekh Gujarat AnyRoR Portal के द्वारा समय की बचत होती है। जैसे कि पहले आपको भूमि से संबंधित जानकारियों को प्राप्त करने के लिए पटवारी खाने या लेखपाल के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन भू नक्शा गुजरात पोर्टल के द्वारा आप भूमि से संबंधित रिकॉर्ड्स जैसे खसरा, खतौनी, भू लेख, भू नक्शा, जमाबंदी आदि को ऑनलाइन देख सकते है।
  • इसके द्वारा गुजरात के नागरिक AnyRoR की वेबसाइट के द्वारा लैंड रिकार्ड्स चेक कर सकते है।
  • गुजरात के किसान घर बैठे बैठे अपना खसरा नंबर प्राप्त कर सकते है।
  • अगर आप फसल का बीमा करवाना या बैंक से लोन लेना चाहते है तो आपको भूलेख की जरूरत पड़ती है। 

Gujarat Bhulekh Portal Anyror के लाभ 

  • इस पोर्टल के द्वारा आप घर बैठे ऑनलाइन अपनी जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • गुजरात भूलेख पोर्टल पर आपको किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता है।
  • लैंड रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी के लिए आपको किसी विभाग या कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • Anyror Gujarat पोर्टल के द्वारा सरकार और राज्य के नागरिकों के बीच एक पारदर्शिता आएगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आप सही एवं वास्तविक रूप में रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं।
  • गुजरात राजस्व विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आपको सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है। जिससे आपके पैसे एवं समय दोनों की बचत होती है।

गुजरात ग्रामीण क्षेत्र भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक कैसे करें 

अगर आप भूलेख गुजरात ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप बड़ी ही आसानी से 7/12 Land Record Online Check कर सकते है। 

  • गुजरात भूलेख ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको Revenue Department Gujrat (राजस्व विभाग गुजरात) की आधिकारिक वेबसाइट https://anyror.gujarat.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • इसके लिए होम पेज पर आपको ऊपर की तरफ View Land Record – Rural का विकल्प दिखेगा, जिसमें आपको क्लिक कर लेना है। 
  • क्लिक करते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें आपको संबंधित जानकारी जैसे जिला, तालुका, गावं आदि का चयन कर लेना है। 
  • इसके बाद कैप्चा कॉर्ड डालकर Get Record Details के विकल्प पर क्लिक कर दें। 
  • इसके बाद आपके सामने चुने गए ब्लॉक / सर्वे नंबर का भूलेख डिटेल्स खुल जायेगा।
  • भूलेख विवरण देखने के लिए View Pdf के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 7/12 लैंड रिकॉर्ड खुल जायेगा। यहाँ आपको जमीन, प्लाट और खेत का पूरा विवरण दिख जाएगा।

उत्तर प्रदेश भूलेख

गुजरात शहरी क्षेत्र भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक कैसे करें 

अगर आप अर्बन एरिया भूलेख गुजरात 7/12 रिकॉर्ड ऑनलाइन देखना चाहते है तो आगे हम आपको इसका पूरा प्रोसेस स्टेप वाइज बताने वाले है जिसे फॉलो करके आप आसानी से शहरी क्षेत्र भूमि विवरण (Land Record) ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। 

  • इसके लिए आपको गुजरात राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://anyror.gujarat.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर आपको View Land Record – Urban के विकल्प पर क्लिक कर लेना है। अब आप एक नए पेज पर आ जायेंगे। 
Gujarat Bhulekh
  • यहाँ आपको Select Any One पर अपने आवश्यकता अनुसार विकल्प का चयन कर लेना है। 
  • इसके बाद आपको पूछी गयी जानकारी जैसे जिला का नाम, सर्वे ऑफिस, वार्ड, सर्वे नंबर, शीट नंबर आदि दर्ज कर देना है। 
Gujarat Bhulekh
  • सभी जानकारियां भर लेने के बाद आपको कैप्चा कॉर्ड डालकर Get Record Detail पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद अगले पेज पर इससे सम्बंधित सभी जानकारी खुल जाएगी।  

मध्य प्रदेश भूलेख

Gujarat Online Property Search कैसे करें 

यदि आप अपनी संपत्ति (Property) का रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो आप खसरा खतौनी नाम अनुसार सर्च कर सकते है, निचे हमने आपको इसका पूरा प्रोसेस बता दिया है। 

  • इसके लिए आपको AnyRoR की आधिकारिक वेबसाइट https://anyror.gujarat.gov.in/  पर जाना होगा। 
  • इसके होम पेज पर आपको कई प्रकार के विकल्प मिल जाते है, जिनमें से आपको Property Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Gujarat Bhulekh 1
  • अब एक नया पेज खुल जायेगा यहाँ आपको प्रॉपर्टी नंबर, प्रॉपर्टी नाम के अनुसार एवं डॉक्यूमेंट नंबर ईयर वाइज में से किसी एक का चयन कर लेना है।  
  • अब आगे आपको कुछ जानकारियां जैसे जिला, रजिस्टर ऑफिस, संपत्ति/भूमि का प्रकार, आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर Send Verification Code पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर Verification Code (OTP) प्राप्त हो जाएगा, जिसे आपको दिए गए बॉक्स में भरकर Search के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने प्रॉपर्टी विवरण की पूरी जानकारी खुल जायेगी।

Office Login करने की पूरी प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप गुजरात राजस्व विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट anyror.gujarat.gov.in चले जाएँ। 
  • इसके बाद यहाँ आपको Office Login के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा। 
  • यहाँ आपको यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कॉर्ड दर्ज करके Login पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रकार आप आसानी से इसके आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिस लॉगिन कर सकते है। 

AnyRoR Gujarat Land Records मोबाइल ऐप्प डाउनलोड कैसे करें

  • सर्वप्रथम आपको अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन कर लेना है। 
  • अब आपको यहाँ सर्च बॉक्स में Anyror Gujarat Land Records सर्च कर लेना है। 
  • अब आपके सामने Anyror Gujarat 7/12 App आ जायेगा। 
  • यहाँ आपको Install पर क्लिक करके इस ऐप्प को डाउनलोड एवं इनस्टॉल कर लेना है। 
  • अब आप Anyror Gujarat App को ओपन करके इसका इस्तेमाल कर सकते है। 

Gujarat Bhulekh – Important Link

ग्रामीण क्षेत्र भूमि रिकॉर्डClick Here
शहरी क्षेत्र भूमि रिकॉर्डClick Here
ऑफिस लॉगिनClick Here
ऑफिशियल वेबसाइटClick Here

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमनें आपको गुजरात भूलेख 2022 (Gujrat Bhulekh) के बारे में बताया है। उम्मीद करता हूँ कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

धन्यवाद ! 

FAQ – AnyRoR Gujarat Bhulekh Portal 2022 23

क्या गुजरात सरकार द्वारा गुजरात भू नक्शा से जुड़ी जानकारियों के लिए कोई टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है?

जी हां, इसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070 जारी की गई है।

AnyRoR का उद्देश्य क्या है?

गुजरात सरकार द्वारा इस पोर्टल को बनाने का मुख्य उद्देश्य जमीन के विक्रेताओं और खरीददारों के बीच पारदर्शिता प्रदान करना है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!