मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल 2024 | MP Bhulekh Portal | ऑनलाइन खसरा खतौनी नाम अनुसार, भू नक्शा एमपी, Khatauni Fard Download

MP Bhulekh portal | मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल | एम पी लैंड रिकॉर्ड 2023-2024 | भू नक्शा मध्यप्रदेश | Bhulekh mp In Hindi | fard nakal download

खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन 2024: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब आप मध्य प्रदेश के किसी भी जिले से संबधित लैंड रिकार्ड्स को घर बैठे देख सकते है। अब आपको मध्य प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में छोटी-छोटी सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए बार बार जाना नहीं पड़ेगा। यदि आपको भूलेख पर जानकारी देखने में समस्या आ रही है, तो हमने इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में स्टेप बाई स्टेप बताया है कि mp bhulekh को कैसे चैक किया जाता है।

MP Bhulekh Portal
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल 2024

भूलेख एम पी पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार का जमीन का डेटा उपलब्ध करवाने से संबधित एक महत्वपूर्ण पोर्टल है। राज्य साकार के इस Bhu abhilekh पोर्टल पर भूलेख नक्शा, खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन विवरण, जमाबंदी नक़ल, अपनी भूमि जानकारी, खेत का नक्शा, विवादित भूमि का विवरण बैनामा आदि की ऑनलाइन जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। राज्य के लोग एम पी भूलेख लेंड रिकॉर्ड पोर्टल से ऑनलाइन घर बैठे इन सभी कार्यो को आसानी से कर सकते है।

Join Our WhatsApp Group!

एमपी-भूलेख खसरा खतौनी की नक़ल

राज्य सरकार के इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसानो को बहुत सुविधा हुई है। किसानो को खतौनी व खसरा को निकलने के लिए बार – बार तहसील नहीं जाना पड़ता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार भी अन्य राज्यों की तरह आज के इस डिजिटल युग में अपने सभी कामों को तेजी से ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ले जा रही है। सरकार द्वारा लैंड रिकॉर्ड को भी अन्य विभागों के तर्ज पर लोगों को ऑनलाइन सेवा उपलब्ध करवाने के लिए विकसित किया है।

मध्य प्रदेश भू नक्शा कैसे देखें?

राज्य सरकार इस तरह के अन्य पोर्टल भी बनाये गए है, इनमे कुछ जैसे – एम पी रोजगार पोर्टल, विमर्श पोर्टल आदि। राज्य सरकार भूलेख पोर्टल के माध्यम से लोगो को ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए इस पोर्टल को सिंपल इन्टरपेस के साथ विकसित किया है। जिससे राज्य कम पढ़े लिखे लोग भी इसे आसानी से एक्सेस कर सकें। पोर्टल से खसरा नक़ल व खतौनी नक़ल मुख्य रूप से निकली जाती है।

MP Bhulekh Land Record short Summary 2024

पोर्टल का नाम MP Bhulekh Portal
संबधित राज्य मध्य प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइट landrecords.mp.gov.in
उपलब्ध सेवाएं ऑनलाइन खसरा, खतौनी, भू नक्शा, जमाबंदी, अपना खाता आदि
टोल फ्री नंबर / ईमेल आई डी[email protected] / 0751-2441200

मध्य प्रदेश भू अभिलेख पोर्टल के लाभ

Bhulekh mp पोर्टल के बनने से राज्य के लोगो को कहीं लाभ प्राप्त हो रहे है। इसका लाभ मुख्यतः प्रदेश के किसानो को मिल रहा है। खसरा, खतौनी आदि की ज्यादातर जरुरत किसानो को ही पड़ती है। किसान अक्सर किसान क्रेडिट कार्ड ऋण लेने के लिए खतौनी के लिए तहसील के चक्कर लगाते रहते थे। लेकिन अब यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध हो जाने से लोग घर बैठे आसानी से इस देख सकते है। इसके अलावा नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर इसका प्रिंट भी निकल सकते है।

  • किसानों को बार बार तहसील नहीं जाना पड़ता है, जिस कारण उनका आने जाने का खर्च बच जाता है।
  • राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने भू रिकॉर्ड को ऑनलाइन आसानी से देख सकता है।
  • ऑनलाइन प्लेटफार्म के आ जाने से तहसील प्रशासन के कार्यो में पारदर्शिता आयी है।
  • मध्य प्रदेश के लोग खसरा अपने मोबाइल से डाउनलोड कर सकते है। उनके समय की काफी बचत होगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान ई धरती, अपना खाता

भूलेख हरियाणा

झारखण्ड भूलेख

बिहार भूलेख

पंजाब भूलेख

मध्य प्रदेश के वे सभी जिले जिनका भूलेख रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है।

अनूपपुर (Anuppur)नीमच (Neemuch)
बालाघाट (Balaghat)पन्ना (Panna)
अलीराजपुर (Alirajpur)राजगढ़ (Rajgarh)
बैतूल (Betul)खरगौन (Khargone)
अशोकनगर (Ashok Nagar)मुरैना (Morena)
आगर मालवा (AgarMalwa)नरसिंहपुर (Narsinghpur)
बुरहानपुर (Burhanpur)मंदसौर (Mandsaur)
भोपाल (Bhopal)निवाड़ी (Niwari)
बड़वानी (Barwani)मंडला (Mandla)
सिंगरौली (Singrouli)भिण्‍ड (Bhind)
दमोह (Damoh)रायसेन (Raisen)
धार (Dhar)सीहोर (Sehore)
देवास (Dewas)इंदौर (Indore)
छतरपुर – (Chhatarpur)रतलाम (Ratlam)
छिंदवाड़ा (Chhindwara)रीवा (Rewa)
होशंगाबाद (Hoshangabad)शिवपुरी (Shivpuri)
दतिया (Datia)सतना (Satna)
हरदा (Harda)जबलपुर (Jabalpur)
झाबुआ (Jhabua)सिवनी (Seoni)
डिंडौरी (Dindori)शहडोल (Shahdol)
गुना (Guna)शाजापुर (Shajapur)
टीकमगढ़ (Tikamgarh)सागर (Sagar)
ग्वालियर (Gwalior)कटनी (Katni)
उज्जैन (Ujjain)उमरिया (Umaria)
विदिशा (Vidisha)सीधी (Sidhi)
खण्‍डवा (Khandwa)श्योपुर (Sheopur)

ये भी पढ़ें –

मध्य प्रदेश भू नक्शा

उत्तर प्रदेश भू नक्शा

बिहार भू नक्शा

झारखण्ड भू नक्शा

राजस्थान भू नक्शा

मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी कैसे देखें व डाउनलोड करें ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Bhulekh mp portal द्वारा खसरा खतौनी कैसे देखी जाती है। इसे हम आसान तरीके से उदहारण के साथ स्टेप बाई स्टेप बताएँगे। कृपया सभी सटेप का अनुसरण (फॉलो) करें।

स्टेप-1 सबसे पहले आपको Bhulekh MP Land Record की आधिकारिक वेबसाइट landrecords.mp.gov.in के होम पृष्ठ पर पर जाना होगा। होम पेज मध्य प्रदेश का नक्शा दिखाई देगा। नक़्शे में मध्य प्रदेश के सभी जिलों को दिखाया गया होगा। आपको सबसे अपना जिला चुनना है। वहां पर माउस का कर्सर ले जाकर उस पर क्लिक करें। जब आप नक़्शे पर अपने जिले पर क्लिक करेंगे तो आप नए पेज पर आ जायेंगे।

mp bhulekh

स्टेप-2 अब आप Bhulekh mp की नई वेबसाइट mpbhulekh.gov.in/Login.do पर रेडिरेक्ट हो जायेंगे। आपको एम पी भूलेख की वेबसाइट पर अब कहीं विकल्प मिलेंगें, जैसे – वर्तमान/पूर्व वर्ष भू नक्शा, वर्तमान/पूर्व वर्ष खतौनी, भू भाग नक्शा, भूमि बंधक, दृष्टिबंधक जैसे कहीं विकल्प मिलेंगे। यहां पर आपको खतौनी विकल्प पर क्लिक करना है, क्लिक करने के बाद एक सन्देश खुलेगा।

mp bhulekh

सन्देश की फोटो नीचे दी गयी यही। आपको फोटो में दिए गए पहले yes विकल्प पर क्लिक करना है।

स्टेप-तीन (स्टेप-3) जिला, तहसील व गांव का चयन करना।

अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। यहां पर आपको अपने जिले का चयन करना है, जिले का चयन करने के बाद तहसील, हल्का संख्या, गांव को चुनना है। इसके बाद उस किसान या व्यक्ति का नाम लिखना है, जिसकी जमीन है। सभी विवरण भरने के बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट/विवरण देखें बटन को दबा दें। आपको आगे एक विकल्प दिखाई देगा खसरा या भू नक्शा, जहां आपको क्लिक करना है। अब आपका खसरा प्रिंट या सेव करने के लिए डाउनलोड हो चूका है। आप इसका प्रिंट निकाल सकते है

mp bhulekh

स्टेप-3 अब आपके सामने एक नया पेज भू अभिलेख (खसरा / खतौनी / भू नक्शा) खुल जायेगा। यहां आपको यहां पर जिला, तहसील व गांव का चयन करने के बाद भूस्वामी, खसरा संख्या व प्लाट संख्या में से आपको खसरा संख्या पर क्लिक करना है। इसके बाद ब्लॉक/खसरा संख्या का चयन करना है। इसके बाद कैप्चा कोड सामने बॉक्स में भरकर विवरण देखें विकल्प पर क्लिक करना है।

mp bhulekh

स्टेप-4 जैसे ही आप विवरण देखें विकल्प पर क्लिक करेंगे। स्क्रीन के नीचे फोटो में दी गयी स्क्रीन आपके कंप्यूटर या मोबाइल में खुल जाएगी। आपको खसरा के नीचे बने व्यू आइकॉन (नीचे दर्शाया गया है।) पर क्लिक करना है। जैसे ही आप यह क्लिक करेंगे। एक नया पेज खुल जायेगा।

mp bhulekh

स्टेप-5 नए पेज में आपका खसरा आपके सामने खुल चूका है। आप इसे अब अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर सेव कर सकते है। इसे आप प्रिंट भी कर सकते है।

mp bhulekh

एमपी भूलेख पोर्टल पर खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे चेक करें?

मध्य प्रदेश के ऐसे लोग जो स्वयं अपना ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड द्वारा खसरा खतौनी डाउनलोड व प्रिंट करना चाहते है। लेकिन उन्हें ऐसा करने में समस्य आ रही है। आपके लिए हमने नीचे स्टेप बाई स्टेप आसान तरीके से बताया है कि आप खसरा खतौनी कैसे प्रिंट/देख सकते है।

स्टेप-एक (step-1) MP Land Record वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आना।

मध्य प्रदेश खसरा खतौनी देखने के लिए सबसे पहले आपको mp land record की ऑफिसियल वेबसाइट mpbhulekh.gov.in/Login.do के मुख्य पृष्ठ पर जाना होगा। मुख्य पृष्ठ पर आने के बाद आपको Free Services विकल्प (ऑप्शन) दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप-दो (step-2) खसरा / नक्शा प्रतिलिपि विकल्प को चुनना

आपके ऊपर दिए गए फ्री सर्विसेज विकल्प पर क्लिक करने के बाद अब आप एक नए पेज पर आ जायेंगे। नए पेज पर आपको कहीं ऑप्शन दिखाई देंगे। लेकिन आपको खसरा / नक्शा प्रतिलिपि विकल्प को चुनना है। इस पर क्लिक करते ही आप पुनः एक नए पेज पर आ जायेंगे।

ये भी पढ़ें

अपना खाता पंजाब

उत्तर प्रदेश भूलेख

उत्तराखंड भूलेख

हिमांचल भूलेख

महाराष्ट्र महाभूमि

mp bhulekh portal पर आबादी सर्वे रिकॉर्ड निकालने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर आबादी सर्वे रिकॉर्ड देखने के लिए आपको नीचे दिए कुछ निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • पहले आप मध्य प्रदेश भूलेख के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आबादी सर्वे अभिलेख विकल्प पर क्लिक करें।
mp bhulekh
  • अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे। पहला – क्या आप अभिलेख अधिकार खोजना चाहते है, दूसरा – क्या आप प्रमाणित प्रति खोजना चाहते है।
  • आपको यहां पर पहला विकल्प चुनना है। (प्रमाणित प्रति आप केवल अधिकृत कर्मचारियों द्वारा ही प्राप्त कर सकते है।) पहले विकल्प पर बने yes विकल्प को क्लिक करने के बाद आप नए पेज पर आ जायेंगे।
mp bhulekh
  • नए पेज पर आप जिला, तहसील व गांव को चुने। इसके बाद आप भू स्वामी / ब्लॉक संख्या / प्लाट संख्या में से एक विकल्प को चुने।
  • भू स्वामी का नाम या ब्लॉक / प्लाट संख्या डालकर कैप्चा कोड भरें। इसके बाद विवरण देखें विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको भूस्वामी और खसरा का वास्तविक विवरण पेज पर लिस्ट दिखाई देगी।
mp bhulekh
  • लिस्ट में विवरण में देखें विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपके सामने अधिकार अभिलेख की अप्रमाणित प्रति खुल जाएगी।

भूलेख एमपी पोर्टल पर भूमि बंधक की स्थिति कैसे जानें?

मध्य प्रदेश पोर्टल पर जाकर आप ऑनलाइन भूमि बंधक की स्थिति पता कर सकते है। भूमि बंधक किसी विशेष स्थिति में की जाती है, (जैसे – यदि आपने बैंक से ऋण लेने पर, प्रशासन द्वारा किसी विशेष परिस्थिति के कारण आदि।) आपकी जमीन पर बंधक प्रभार है या नहीं इसका पता आप ऑनलाइन मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर जाकर देख सकते है।

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर आपको मध्य भाग में भूमि बंधन विकल्प मिलेगा, वहां पर क्लिक करें।
  • आपके सामने अब एक पॉपअप पेज खुल जायेगा। आपको यहां पर दो विकल्प प्रमाणित व अप्रमाणित प्रति का विकल्प मिलेगा।
  • आप ऑनलाइन केवल अप्रमाणित प्रति निकाल सकते है, यहां पर आप अप्रमाणित प्रति विकल्प पर yes पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज आपसे कुछ व्यक्तिगत विवरण व लैंड रिकॉर्ड माँगा जायेगा। सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन को प्रेस कर दें।
  • आपके सामने भूमि बंधन का विवरण खुलकर सामने आ जायेगा।
  • इस प्रकार आप भूमि बंधन का विवरण देख सकते है।
उत्तराखंड भूलेख

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल बंदोबस्त अधिकार अभिलेख को कैसे देखें ?

मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर आप बंदोबस्त अधिकार अभिलेख को ऑनलाइन देख सकते है। केवल कुछ स्टेप्स को फॉलो करके / अनुसरण करके इसे देख सकते है।

  • बंदोबस्त अधिकार अभिलेख देखने के लिए आप सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। (आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां क्लिक करें।)
  • आपको होम पेज पर बंदोबस्त अधिकार अभिलेख का विकल्प मिल जायेगा, वहां पर क्लिक करें।
  • अब आपको नए पेज पर जिला, तहसील, गांव, अभिलेख, खसरा व अभिलेख क्रमांक विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन को दबा दें।
  • अब आपके सामने भूमि बंदोबस्त अभिलेख की प्रति स्क्रीन पर दिख जाएगी।

इस प्रकार आप बंदोबस्त अधिकार अभिलेख की प्रति को देख सकते है। आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर सेव कर लें। इसका प्रिंट भी निकाल सकते है।

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर बंदोबस्त निस्तार पत्रक की स्केन प्रति को कैसे देखें ?

मध्य प्रदेश भूलेख रिकॉर्ड पोर्टल पर आप बंदोबस्त निस्तार की स्केन प्रति को ऑनलाइन देख सकते है। बंदोबस्त निस्तार प्रति के लिए आपको नीचे दिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • बंदोबस्त निस्तार पत्रक की स्केन प्रति देखने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट – यहां क्लिक करें
  • mp bhulekh की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको बंदोबस्त निस्तार (स्केन) विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे।
    • पहला आप बंदोबस्त निस्तार की स्केन की प्रति खोजना चाहते है।
    • दूसरा आप बंदोबस्त निस्तार अभिलेख की प्रामाणिक प्रति चाहते है।
mp land record
  • यहां पर आपको केवल स्केन प्रति ही मिल पाएंगी। इसीलिए पहले विकल्प को चुने। (प्रमाणित प्रति आप तहसील जाकर प्राप्त कर सकते है।)
  • नए पेज पर अब आपको जिला, तहसील, गांव, अभिलेख, खसरा व अभिलेख क्रमांक विकल्प का चयन करना होगा।
mp land record
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट बटन को दबा दें।
  • अब आपके सामने भूमि बंदोबस्त निस्तार अभिलेख की स्केन प्रति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
mp land record

इस प्रकार आप एमपी भूलेख लैंड रिकॉर्ड पोर्टल से ऑनलाइन बंदोबस्त निस्तार अभिलेख की प्रति को देख सकते है। आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर सेव कर लें। इसका प्रिंट भी निकाल सकते है।

Bhulekh Mp Portal पर पजशला खसरा (स्केन) प्रति कैसे निकालें ?

  • सबसे पहले भूलेख एमपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद पजशला खसरा (स्केन) विकल्प को चुनना होगा।
  • अब आपके सामने विकल्प आएगा कि क्या आप पजशला खसरा (स्केन) प्रति खोजना चाहते है, आप यहां पर yes विकल्प पर क्लीक करें।
  • अब आप नए वेबपेज पर आ जायेंगे, जहां पर आपको अपना जिला, तहसील, गांव, अभिलेख, खसरा, पृष्ठ क्रमांक का चयन करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने पजशला खसरा (स्केन) की प्रति दिखाई देगी।

मध्य प्रदेश भूलेख पर पब्लिक यूजर कैसे रजिस्टर करें?

भूलेख एमपी पोर्टल पर पब्लिक यूज़र रजिस्टर के लिए आप नीचे दी गयी निम्न प्रक्रिया को अपनाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

  • पब्लिक यूज़र रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सबसे पहले Bhulekh mp की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको Register as public user विकल्प पर क्लिक करना होगा।
mp bhulekh
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा। जिसे आपसे कुछ सामान्य जानकारी व पत्राचार की जानकारी मांगी जाएगी।
  • रेगिस्ट्रशन फॉर्म में सबसे नीचे आपको एक एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद मोबाइल नंबर के सामने get otp विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक otp प्राप्त होगा। उसे आपको यहां पर सत्यापित करना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर पंजीकृत (register) करें विकल्प पर क्लिक कर देना है।
mp bhulekh
  • Bhulekh MP Portal पर आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जायेगा। आपको यहां पर एक यूजर आईडी व पासवर्ड मिल जायेगा। जिसे आपको भविष्य में लॉगिन सेव कर लेना है।

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर शिकायत / ग्रीवेंस कैसे दर्ज करें?

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर आपको यदि किसी भी कार्य से संबधित कोई समस्या का सामना करना पढ़ रहा है, तो आप इसके लिए अपनी ऑनलाइन शिकायट दर्ज करवा सकते है। ऑनलाइन ग्रीवेंस दर्ज करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

  • एमपी भूलेख पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • मध्य प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको ग्रीवेंस का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
mp bhulekh portal
  • अब आपके सामने शिकायत का फॉर्म ओपन हो जायेगा, आपको यहां मांगी गयी सभी जानकारियां देनी होगी।
  • फॉर्म में आपको निम्न विवरण जैसे – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आवेदन का प्रकार, समस्या का प्रकार, समस्या, जिला, तहसील, गांव, शिकायत संबधी दस्तावेज एवं विस्तृत शिकायत का विवरण आदि देना होगा।
mp bhulekh portal
  • इसके बाद अंत में कैप्चा कोड भरकर आप नीचे otp भेजे विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, उसे दिए गए स्थान पर डालकर वेरीफाई बटन को दबा दें।
  • इस प्रकार आपके एमपी भूलेख से संबधित शिकायत सबमिट हो जाएगी। आपको यहां पर एक शिकायत संख्या मिल जाएगी।
  • आप शिकायत संख्या को अपने सुरक्षित रखे, बाद में आप इस शिकायत संख्या से इसकी स्थिति पता कर पाएंगे।

एमपी भूलेख से संबधित लोगो द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1 – मध्य प्रदेश ऑनलाइन भू अभिलेख (Bhulekh mp) देखने के लिए हमारे पास कौन सा दस्तावेज होना आवश्यक है ?

उत्तर – मध्य प्रदेश जमीन रिकॉर्ड देखने के लिए आप खसरा संख्या द्वारा या भू स्वामी के नाम द्वारा देख सकते है।

प्रश्न 2 – क्या हम ऑनलाइन मोबाइल द्वारा अपनी खतौनी निकल सकते है ?

उत्तर – हाँ, आप ऑनलाइन मोबाइल द्वारा ही भूलेख खतौनी आसानी से निकाल सकते है। इसके लिए आपको ऊपर दी गयी हमारे वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करना होगा। इस आर्टिकल में हमने खतौनी आसानी से निकलने का तरीका बताया है।

3 thoughts on “मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल 2024 | MP Bhulekh Portal | ऑनलाइन खसरा खतौनी नाम अनुसार, भू नक्शा एमपी, Khatauni Fard Download”

Leave a Comment

error: Content is protected !!