झारखण्ड झारभूमि भूलेख पोर्टल 2024 | @Jharbhoomi.nic.in, Land Record Jharkhand Benefit, झारखण्ड ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड

झारखण्ड झारभूमि पोर्टल | भूमि जानकारी झारखंड | मौजा का नाम चुने | Jharbhoomi bhulekh portal in Hindi | Jharkhand Bhumi 2023-2024 |

झारभूमि पोर्टल झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के लोगो को जमीन संबधी जानकारी प्राप्त करने व जमीन का अन्य डेटा देखने के लिए बनाया गया है। झारखण्ड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राष्ट्रीय सूचना विज्ञानं केंद्र (nic) की सहायता से बनाया गया है। अन्य राज्यों की तरह bhulekh jharkhand में भी पुरे राज्य के जमीन का विवरण जैसे झारखण्ड भूलेख खतौनी, झारखण्ड भूलेख खसरा एवं झारखण्ड भू नक्शा आदि सेवाएं उपलब्ध करवाई गयी है। झारखण्ड के लोगो को खतियान देखना है, या भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गयी अन्य कोई जानकारी। इन सभी सेवाओं के बारे में हम नीचे विस्तृत रूप से जानेंगे, कृपया पूरा आर्टिकल पढ़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

झारखण्ड भूलेख खतौनी 2024

आज के डिजिटल युग में पूरी दुनिया काफी देश डिजिटलीकरण की इस रेस में भारत से काफी आगे है।लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भारत में इसमें काम नहीं हो रहा है। भारत की सरकारे भी इस और काफी ध्यान दे रही है। केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी अपने कामकाज को तेजी से ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ले जा रही है। अलग अलग विभाग से संबधित अलग पोर्टल बनाये जा रहे है।

Join Our WhatsApp Group!
Jharbhoomi.nic.in

इसकी क्रम में झारखंड सरकार द्वारा अन्य राज्यों के भूलेख पोर्टलों जैसे उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल, उत्तराखंड भूलेख एवं राजस्थान का e dharti portal आदि की तरह अपना झारभूमि भूलेख पोर्टल बनाया है। सरकार द्वारा इस पोर्टल को राज्य के लोगो की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके माध्यम से किसान या अन्य कोई भी झारखण्ड निवासी अपने राज्य के अंदर का सभी भूमि रिकॉर्ड आसानी से देख सकते है।

Jharbhoomi bhulekh portal 2024 overivew

पोर्टल का नामझारभूमि भूलेख portal
किसके द्वारा शुरू किया गयाराजस्व विभाग, झारखंड सरकार
आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/
किसके सहयोग द्वारा तैयार कियाNIC Jharkhand
उद्देश्यराज्य के सभी निवासियों के भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
लाभार्थी झारखण्ड के लोग
प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाएँ
भू अभिलेख, खतौनी, खसरा, रजिस्ट्री विवरण, भू नक्शा आदि

Jharbhoomi भूलेख झारखण्ड उपलब्ध ऑनलाइन जिलों की लिस्ट :-

jharbhoomi land record, jharkhand में झारखण्ड के सभी जिलों का ऑनलाइन डेटा उपलब्ध करवाया गया है। हमने उन सभी जिलों का विवरण नीचे दिया गया है, जिनका भूलेख डेटा ऑनलाइन झारभूमि पोर्टल पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए इन जिलों का भूलेख विवरण जैसे खतौनी, अपना खाता विवरण, खसरा ऑनलाइन को आप jharbhoomi.nic.in login करके देख व डाउनलोड कर सकते है।

गढवा (Garhwa)सिमडेगा (Simdega)
धनबाद Dhanbad)राँची (Ranchi)
कोडरमा (Koderma)पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum)
लातेहार (Latehar)पश्चिमी सिंहभूम (East Singhbhum)
चतरा (Chatra)झारभूमि भूलेख खुटी (Khunti)
हजारीबाग (Hazaribagh)दुमका (Dumka)
गोड्डा (Godda)जामताड़ा (Jamtara)
पलामू (Palamu)सराइकेला खरसावाँ (Saraikela Kharsawan)
गुमला (Gumla)पाकुड़ (Pakur)
रामगढ़ (Ramgarh)देवघर (Deoghar)
बोकारो (Bokaro)साहिबगंज (Sahebganj)
गिरीडीह (Giridih)लोहरदग्गा (Lohardaga)

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश भूलेख

झारखण्ड भूलेख

बिहार भूलेख

पंजाब भूलेख

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

झारभूमि भूलेख पोर्टल झारखण्ड पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाएं।

दोस्तों झारभूमि भूलेख पोर्टल भारत के अन्य राज्यों के भूलेख पोर्टलों से अलग है। हमने अन्य राज्यों के भूलेख पोर्टल में लगभग समानता देखीं है। उनमे केवल सीमित सेवाएं ही उपलब्ध करवाई गयी है। लेकिन झारभूमि इन सभी राज्यों के पोर्टलों से एकदम अलग है। इसमें कहीं सरे ऑप्शन उपलब्ध है। केवल खसरा, खतौनी, भू नक्शा के अलावा रेजिस्ट्री, विवाद सम्बन्धी विवरण शिकायत सहित कहीं सारे विकल्प मौजूद है। जमीन विवरण से संबधित झारखण्ड भूलेख जमाबंदी पोर्टल पर निम्न ऑनलाइन सेवाएं देख सकते है।

  • अपना खाता अभिलेख
  • खतियान
  • रजिस्टर 2
  • jharbhoomi naksha
  • झारखण्ड भूमि सुधार रजिस्टर २
  • झारखण्ड भूमि रिकॉर्ड आदि

Jharbhoomi पोर्टल में अकाउंट लॉगिन कैसे करें?

दोस्तों सबसे पहले हम जानेंगे कि झारखण्ड भूलेख पोर्टल झारभूमि पर लॉगिन कैसे किया जाता है? इसका विवरण नीचे स्टेप बाई स्टेप दिया गया है। कृपया सभी चरण का अनुसरण करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

स्टेप 1 – स्टेप वन में आपको सबसे पहले झारभूमि भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.nic.in पर जाना है। मुख्य पृष्ठ पर आकर आपको बायीं तरफ दिए गए लॉग इन विकल्प पर क्लिक करना है।

jharbhoomi

स्टेप 2 – लॉगिन विकल्प पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जायेंगे। यहां पर आपको एक फॉर्म भरने को मिलेगा। फॉर्म में मांगी गयी सभी आवश्यक डिटेल्स को सावधानी से भरें।

स्टेप 3 – डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लीक करें। इस प्रकार झारभूमि भूलेख पोर्टल पर आपका खाता बन जायेगा।

में अपना खाता ऑनलाइन चेक / डाउनलोड कैसे करें ?

स्टेप 1 – स्टेप 1 में आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाना है। यहां पर आपको बाएं तरफ स्क्रॉल में अपना खाता देखें विकल्प पर क्लिक करना होगा।

jharbhoomi jharkhand

स्टेप 2 – अपना खाता विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने झारखण्ड का सम्पूर्ण नक्शा दिखाई देगा। पुरे राज्य का में सभी जिलों के नाम उनकी लोकेशन पर लिखे मिलेंगे। आपको अपने जिले पर क्लिक करना है।

jharbhoomi

स्टेप 3 – अब आपने मान लीजिये की आपका झारखण्ड में रांची है, तो आप रांची पर क्लिक करेंगे। रांची पर क्लिक करते ही, रांची जिले का नक्शा दिखाई देगा, जिसमे जिले की सभी तहसीले दी रहेगी।

jharbhoomi

स्टेप 4 – अब आपको अपने तहसील पर क्लिक करना है। तहसील पर क्लिक करते ही आप अब नए पेज पर आ जायेंगे, यहां पर आपसे अब कुछ विवरण माँगा जायेगा, जैसे – हल्का नंबर, किस्म जमीन क्या है?, मौजा का नाम आदि

स्टेप 5 – इन सभी विवरण को भरने के बाद आप खाता खोजने के लिए हल्का, किस्म जमीन तथा मौजा चुनें आदि विवरण को चुने। सभी विवरण भरने के बाद खाता खोजे विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 6 – आपने खोजे विकल्प पर क्लिक किया है, क्लिक करते ही आपके सामने खाता का अधिकार अभिलेख खुल जायेगा। आप इसे प्रिंट कर सकते है। यदि आप कंप्यूटर पर देख रहे है कण्ट्रोल प्लस पी दबाकर प्रिंट कमांड दे दें।

ये भी पढ़ें

अपना खाता पंजाब

उत्तर प्रदेश भूलेख

उत्तराखंड भूलेख

हिमांचल भूलेख

राजस्थान ई धरती, अपना खाता

भूलेख हरियाणा

jharkhand bhulekh portal से जमीन का खतियान कैसे देखें या डाउनलोड करें?

दोस्तों आप झारखण्ड भूमि खतियान को आसानी से निकाल सकते है। तो आप नीचे दी गयी स्टेप को फॉलो करें। हमने आपको नीचे स्टेप बाई स्टेप बताया है कि कैसे आप आसानी से खेत का खतियान देख सकते है या डाउनलोड सर सकते है।

स्टेप एक – आधिकारिक वेबसाइट पर जाना।

झारखण्ड भूलेख पोर्टल से खेत का खतियान निकलने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको बायीं ओर खाता एवं रजिस्टर-II का ऑप्शन दिखाई देगा। आप वहाँ क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आप अगले पेज पर चले जायेंगे।

jharkhand bhulekh portal

स्टेप दो – खतियान विकल्प को को चुनना

अगले पेज पर आने के बाद आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। यहां पर आपको खतियान व रजिस्टर विकल्प मिलेंगे। आपको खतियान विकल्प पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद अब नीचे की तरफ कुछ विकल्प मिलेंगे। वहाँ पर पहुँच जायेंगे।

jharkhand bhulekh

स्टेप तीन- जिला, अंचल नाम, हल्का नाम, मौजा नाम, खाता नंबर व जमीन किस्म के प्रकार के विकल्प को चुने।

खतियान का विकल्प का चुनने के बाद अब आपको कुछ और विकल्प भरने को मिलेंगे। जिला विकल्प के सामने अपने जिले को चुनना है, उसके बाद आपके अंचल का नाम चुनना है, अंचल का नाम चुनने के बाद आपको हल्का नाम, मौजा नाम, खाता नंबर व किस्म जमीन को चुने। सभी विकल्प भरने के बाद आप खतियान विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप चार – खतियान डाउनलोड करना।

ऊपर दी गयी सभी सूचनाओं को भरने के बाद खतियान विकल्प को दबाने के बाद आप एक नए पेज पर आ जायेंगे। नए पेज पर आपके सामने खतियान डाउनलोड हो चूका है। आप इसे अब अपने कंप्यूटर पर सेव कर सकते है एवं साथ ही यदि प्रिंट निकलना चाहते है तो प्रिंट भी निकल सकते है।

jharkhand bhulekh khatiyan

झारखण्ड भूलेख रजिस्टर 2 कैसे देखें व डाउनलोड करें

दोस्तों झारखण्ड आप भूलेख पोर्टल पर रजिस्टर दो कैसे देख सकते है, इसे हम आपको नीचे स्टेप टू स्टेप बताने जा रहे है। कृपया सभी स्टेप्स का अनुसरण करें।

स्टेप 1 – खाता एवं रजिस्टर-II विकल्प को चुनना |

भूलेख झारखण्ड पोर्टल पर रजिस्टर-2 देखने के लिए आपको सबसे पहले झारभूमि झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर jharbhoomi.nic.in पर जाना होगा। आप मुख्य पृष्ठ पर आने के बाद बायीं और कहीं सारे विकल्प मिलेंगे। खाता एवं रजिस्टर-II विकल्प पर क्लिक करना है।

स्टेप 2 – रजिस्टर II विकल्प का चयन करना

खाता व रजिस्टर II विकल्प का चयन करने के बाद आप नए पेज पर आ जायेंगे। नए पेज पर आपको खतियान एवं रजिस्टर II दो विकल्प मिलेंगे। आपको रजिस्टर दो विकल्प को चुनना। है रजिस्टर दो विकल्प को चुनने के बाद आपको कुछ और विकल्पों को भरना होगा। जैसे – जिला, अंचल नाम, हल्का नाम, मौजा नाम, खाता नंबर, जमीन की किस्म को चुने। अंत में सबसे नीचे दिए गए विकल्प रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3 – रजिस्टर 2 दस्तावेज को डाउनलोड / प्रिंट करना

जैसे ही आप रजिस्टर-2 विकल्प पर क्लीक करेंगे। तो आपके सामने एक नया पेज आ जायेगा। यही नया पेज आपका रजिस्टर-2 की नक़ल है। अब आप इसकी प्रति को प्रिंट निकाल सकते है। साथ ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर सुरक्षित रख सकते है।

झारभूमि नक्शा

झारखण्ड सरकार द्वारा ऑनलाइन भू नक्शा निकलने की व्यस्था की है। आप अपने जमीन का या खेत का नक्शा ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर से केवल कुछ स्टेप का अनुसरण करके निकल सकते है।

jharkhand bhu naksha
  • भू नक्शा झारखंड देखने के लिए आपको सबसे पहले भू नक्शा झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • झारखण्ड भू नक्शा के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कुछ विकल्प मिलेंगे। जैसे – जिले का नाम, सर्कल, मौजा, हल्का व शीट संख्या।
  • आपको सबसे पहले अपने जिले को चुनना है। जिले का चयन करते ही आपके सर्कल का विकल्प खुल जायेगा।
  • आप अपना सर्कल चुने, इसके बाद हल्का व मौजा चुने।
  • अंत में अपनी शीट संख्या को चुने।
  • इस प्रकार विकल्पों के बराबर में आपको नक्शा दिखाई देगा। इस प्रकार आप केवल दो मिनट में झारखण्ड भू नक्शा देख सकते है।

झारखण्ड भूमि खेसरा का सम्पूर्ण विवरण कैसे देखें ?

झारखण्ड के भूमि संबधित कहीं कहीं दस्तावेजों के बारे में हमने अब तक आपको बताया है, अब हम आपको झारखण्ड के खेसरा का समपूणर विवरण को देखने का तरीका बताएँगे। आप इसका विवरण केवल कुछ स्टेप को फॉलो (अनुसरण) करके आसानी से देख सकते है।

  • खेसरा का सम्पूर्ण विवरण देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको बायीं ओर नीचे कहीं विकल्प मिलेंगे। आपको खेसरा का सम्पूर्ण विवरण विकल्प पर क्लिक करना है।
jharkhand bhoomi
  • आपके सामने अब सम्पूर्ण झारखण्ड का नक्शा खुल जायेगा। आपको नक़्शे में अपने जिले को ढूंढना है। उसके बाद अपने जिले पर क्लिक करें।
jharkhand bhoomi
  • जिले पर क्लिक करने के बाद अब आपके जिले की सभी तहसील / ब्लॉक खुल जाएगी। आपको अपनी तहसील / ब्लॉक पर क्लिक करना है।
jharkhand bhoomi
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे, नए पेज पर आपसे कुछ डिटेल्स (विवरण) माँगा जायेगा। जैसे – हल्का का नाम, मौजा आदि।
  • हल्का व मौजा का का चयन करने के बाद अब आपको नीचे समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें पर क्लिक करना है।
jharkhand bhoomi
  • अब कैप्चा कोड भरकर सर्च बटन पर क्लिक करना है। इस प्रकार अब आपके सामने नीचे की तरफ एक सूची खुल जाएगी।
  • अब आप अपनी रैयत के सामने देखें बटन पर क्लीक कर दें।
jharkhand bhoomi
  • इस प्रकार अब एक नए पेज पर आपके सामने आपका खेसरा का सम्पूर्ण विवरण खुल (ओपन) हो जायेगा। आपका खेसरा का सम्पूर्ण विवरण अब आपके सामने है।

झारखण्ड भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन बकाया कैसे देंखे?

online lagan jharkhand: झारखण्ड भूलेख पोर्टल द्वारा लगान का बकाया आप ऑनलाइन देख सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • ऑनलाइन लगान बकाया देखने के लिए आपको सबसे पहले झारखंड झारभूमि पोर्टल की आधिकारिक लिंक पर जाना होगा।
  • ऑफिशल पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद आपको ऑनलाइन लगान विकल्प को चुनना है।
jharkhand lagan
  • लगान विकल्प को चुनने के बाद अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। यहां आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे। आपको इसमें से बकाया देखें विकल्प पर क्लिक करना है।
jharkhand lagan
  • नए पेज पर आपको कुछ विवरण भरना होगा, जैसे – अपने जिले का नाम, अंचल का नाम, हल्का का नाम, मौजा आदि का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको भाग बर्तमान, पृष्ट संख्या बर्तमान, रैयत नाम से खोजे, प्लाट नंबर से खोजे, खाता नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनें। (आपके पास जो भी विवरण उपलब्ध हो उसे चुने।)
  • यदि आपके पास ऊपर दिए गए विकल्पों में से कोई भी विवरण उपलब्ध नहीं है तो आप समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें विकल्प पर टिक कर दें।
jharkhand lagan
  • विकल्प का चयन करने के बाद कैप्चा कोड भरकर खोजें विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने इसी स्क्रीन पर नीचे की तरफ खाता संख्या, भाग वर्त्तमान, पृष्ठ संख्या वर्त्तमान की सूची खुल जाएगी। आपको सूची में से अपने खाते को ढूंढना है। अपने खाते के सामने देखें विकल्प पर क्लिक कर दें।
jharkhand lagan
  • अब आपके सामने आपका विवरण, प्लाट का विवरण व लगान का विवरण खुल जायेगा।
  • इसके बाद लगान का विवरण सेक्शन में नीचे की तरफ आपको बकाया देखें विकल्प दिख जायेगा। आपको उस पर क्लिक करना है। आपको इस पर क्लिक करना है।
jharkhand lagan
  • इस प्रकार अब आपके सामने लगान का विवरण दिख जायेगा। इस तरह आप झारभूमि पोर्टल से लगान का बकाया विवरण देख सकते है।
jharkhand lagan

झारभूमि पोर्टल टोल फ्री नंबर

यदि आपको झारभूमि पोर्टल / झारखण्ड भूलेख से संबधित कोई भी समस्या आ रही है, तो सरकार द्वारा कुछ टोल फ्री नंबर जारी किये गए है। आप इन नुम्बरो पर अपने सवाल पूछ सकते है।

टोल फ्री नंबर+91 0651-2401716
ईमेल[email protected]

झारभूमि भूलेख पोर्टल किस राज्य ने शुरू किया है?

Jharbhoomi portal jharkhand राज्य द्वारा भूमि रिकॉर्ड के लिए शुरू किया गया भूलेख पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से खसरा, खतौनी, जमीन रेजिस्ट्री विवाद सम्बन्धी विवरण आदि जानकारी उपलब्ध है।

झारभूमि की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

झारखण्ड के भूमि रिकॉर्ड से संबधित राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.nic.in है। आप पोर्टल पर झारखण्ड के किसी भी जगह का भूमि रिकॉर्ड देख सकते है।

क्या मोबाइल द्वारा हम झारभूमि पोर्टल की सेवाओं को देख सकते है ?

हाँ, आप मोबाइल फ़ोन द्वारा ही झारभूमि पोर्टल की सभी सर्विस को ऑनलाइन देख सकते है। इसके लिए आप ऊपर दी गयी आर्टिकल की लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको पूरा स्टेप बाई स्टेप बताया गया है।

झारखंड जमीन का खतियान

4 thoughts on “झारखण्ड झारभूमि भूलेख पोर्टल 2024 | @Jharbhoomi.nic.in, Land Record Jharkhand Benefit, झारखण्ड ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड”

Leave a Comment

error: Content is protected !!