मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 | Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Online Application Form

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2023: जैसा कि आप सभी जानते हैं एक किसान कितनी मेहनत से खेती करता है और ऐसे में कई बार प्राकृतिक आपदाओं के कारण उन्हें भारी नुकसान हो जाता है। इसलिए झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के जिन किसानों का फसल सूखे के कारण बर्बाद हो गया है उन्हें सरकार द्वारा 3500 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana

अगर आप भी झारखंड राज्य में रहने वाले एक किसान है और आप सूखा प्रभावित क्षेत्र में रहते हैं तो आपको अवश्य ही इस योजना के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना क्या है? इस योजना के लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इन सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृपया आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा सुखा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को शुरू किया गया है। हेमंत सरकार द्वारा झारखंड के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इस स्थिति में इन सभी प्रखंडों के किसानों की सहायता हेतु राज्य सरकार द्वारा ₹3500 मुआवजा की राशि दी जाएगी। यह राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इससे सूखे से प्रभावित किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी।

Join Our WhatsApp Group!

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana का लाभ राज्य के करीब 30 लाख किसान परिवारों को प्रदान किया जाएगा। झारखंड राज्य के ऐसे किसान जो इन 22 जिलों के अंतर्गत आते हैं और सुखा से प्रभावित है तो वह सूखा राहत योजना का लाभ उठाने के लिए इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट msry.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आपको नहीं पता है कि इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा या इसके लिए आवेदन कैसे करें तो हम आपको आगे इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। कृपया इस पोस्ट को आगे अंत तक पढ़े।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2023 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
राज्यझारखण्ड
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यसूखा से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
वर्ष2023
किसान हेल्पलाइन नंबर18001231136
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmsry.jharkhand.gov.in

मुख्यमंत्री सूखाड़ राहत स्कीम का उद्देश्य क्या है

झारखंड सरकार द्वारा Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे जिले जहां के किसान सूखा से प्रभावित हैं उन्हें मुआवजा प्रदान करना है। झारखंड में ऐसे कई जिले हैं जहां अक्सर किसानों का फसल सूखा के कारण बर्बाद हो जाता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। किसानों की इसी परेशानी को देखते हुए हेमंत सरकार ने सूखा से राहत दिलाने के लिए इस योजना के जरिए 3500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना 2033 के लाभ तथा विशेषताएं

  • झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने किसानों को सूखा से राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • झारखंड सरकार द्वारा राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखा घोषित किया गया है। इन सभी जिलों के किसान परिवार इस योजना के अंतर्गत शामिल है।
  • ऐसे में इन सभी जिलों में रहने वाले सुखा से प्रभावित किसानों को इस योजना के तहत ₹3500 की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य के तकरीबन 30 लाख किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • ऐसे किसान जो सुखा के कारण बुवाई नहीं कर पाए हैं या जिन किसानों की फसल 33% से अधिक खराब हो चुकी है वे सभी किसान इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • MSRY योजना में पंजीकृत किसानों को बीमा कंपनी द्वारा मुआवजे की राशि का भुगतान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा बैंकों को जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
  • ऐसे लाभार्थी किसान जिन्होंने इस योजना में आवेदन कर दिया है उनके खाते में जल्द ही योजना के तहत सूखा राहत राशि भेज दिया जाएगा।
  • इस योजना के जरिए सूखा के कारण फसल में नुकसान होने वाले किसान परिवारों को थोड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए पात्रता (Eligility)

इस योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित की गई कुछ पात्रताओं को पूरा करना होगा। जो इस प्रकार नीचे दिए गए हैं –

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी किसान झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • MSRY योजना का लाभ केवल किसानों को ही प्रदान किया जाएगा।
  • जो किसान इस प्रकार की किसी अन्य बीमा योजना का लाभ ले रहे हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

झारखंड सुखाड़ राहत योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

झारखंड के ऐसे किसान जो इस योजना में आवेदन करने के इच्छुक है उनके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए तभी वह आवेदन कर पाएंगे।

  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • किसान आईडी कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • खेत का खाता नंबर 
  • खसरा नंबर 
  • बैंक खाता विवरण 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

झारखंड राज्य के ऐसे किसान जो इस योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो वह नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Online Apply कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखंड सरकार के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको पंजीकरण करें का एक विकल्प दिखाई देगा।
mukhyamantri sukhad rahat yojana 2
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है। जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको यूजरनेम या ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
sukhad rahat yojana jharkhand
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को बॉक्स में भरकर दिए गए Sign in के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • साइन इन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना (MSRY) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको आधार नंबर दर्ज करके Proceed के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका संपूर्ण विवरण खुल जाएगा। जैसे नाम मोबाइल नंबर आधार नंबर डेट ऑफ बर्थ आदि।
  • आपको इन सभी विवरणों को एक बार चेक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपको दिए गए Register के बटन पर click कर देना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको सुखाड़ की स्थिति का चयन करके फाइनल सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार आपका मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हो जाएगा।

झारखंड सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत लॉगिन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट msry.jharkhand.gov.in पर चले जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज के मेन्यू बार में दिखाई दे रहे आवेदक लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक लॉगइन फॉर्म खुलेगा।
login
  • इस फॉर्म में आपको मोबाइल नंबर, पासवर्ड और Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • लॉगइन डीटेल्स दर्ज कर लेने के बाद आपको दिए गए Login बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप सुखाड़ राहत योजना झारखंड के अंतर्गत लॉगिन हो जाएंगे।

FAQs – Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2023

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना क्या है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर: Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana झारखंड सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए शुरू किया गया एक लाभकारी योजना है। जिसके तहत सूखा से प्रभावित किसानों को ₹3500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। यह राशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

प्रश्न 2. मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: राज्य के ऐसे किसान जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत स्कीम के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में बता दी गयी है।

प्रश्न 3. मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभार्थी किसानों को कितना मुआवजा राशि मिलेगा?

उत्तर इस योजना के अंतर्गत सूखा से प्रभावित किसानों को राज्य सरकार द्वारा 3500 रुपए की मुआवजा राशि दी जाएगी।

प्रश्न 4. मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर: इस योजना के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट msry.jharkhand.gov.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!