राजस्थान तारबंदी योजना 2023 | Rajasthan Tarbandi Yojana Online Application Form

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023: किसान जब खेती करते हैं तो उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आवारा पशुओं की वजह से किसान की फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार किसानों की अनुपस्थिति में जब आवारा पशु खेत में घुस जाते हैं तो बहुत ही मेहनत से तैयार की गई फसल को बर्बाद कर देते हैं। किसानों की इस समस्या को राजस्थान सरकार ने पहचाना और Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 की शुरुआत की।

तारबंदी योजना की मदद से किसान अपने खेत के अंदर फसल की आवारा पशुओं से सुरक्षा कर सकते हैं। तारबंदी के लिए जितना भी खर्चा आ रहा है सरकार उसमें आपको सब्सिडी प्रदान कर रही है। आप इस योजना का फायदा किस प्रकार से उठा सकते हैं और इसके क्या लाभ और पात्रता है? इसके बारे में आज आपको आर्टिकल में जानने को मिलेगा, इसके लिए आपको अंत तक पढ़ना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

राजस्थान तारबंदी योजना क्या है?

खेती के दौरान बहुत सारे आवारा पशु जैसे नीलगाय, खरगोश और अन्य आवारा पशु फसलों को खराब कर देते हैं। फसलों की सुरक्षा के लिए सरकार ने इस तारबंदी योजना की शुरुआत की है, जिससे किसान की कड़ी मेहनत से तैयार की गई फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सके।

Join Our WhatsApp Group!

किसानों को सरकार द्वारा तारबंदी के लिए आर्थिक मदद की जा रही है। तारबंदी लगाने में किसानों को जितना भी खर्चा आने वाला है सरकार उसका वहन खुद करेगी। इस योजना का विशेष लाभ, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य जाति के किसानों को दिया जाएगा।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 – Highlights

Name of SchemeRajasthan Tarbandi Yojana 2023
Department NameRajasthan Agriculture Investment
Year2023
BeneficiaryFarmers of Rajasthan
Apply ModeOnline
Official WebsiteClick Here

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 का उद्देश्य

किसान की फसलों को सबसे ज्यादा खतरा आवारा पशु जैसे नीलगाय, खरगोश आदि की वजह से होता है। अगर किसान तारबंदी कर देता है तो फसलो को बचाया जा सकता है। जिन किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी है वह अपने खेत के चारों तरफ तारबंदी कर लेते हैं। लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति वाले किसान ऐसा नहीं कर पाते हैं। सरकार का उद्देश्य उन सभी किसानों के लिए तारबंदी की व्यवस्था करना है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।

आवारा पशुओं का आतंक बहुत ज्यादा होता है। कई बार किसान जब रात के समय सोता रहता है उस समय आवारा पशु खेत में घुस जाते हैं और बहुत ज्यादा फसल को नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में तारबंदी के माध्यम से फसलों को सुरक्षित रखा जा सकता है और किसान को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लाभ

  • सरकार द्वारा चलाई जा रही इस Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के अंतर्गत छोटे लघु और सीमांत किसानों को लाभ दिया जाएगा।
  • ऐसे किसान जिनके पास तीन हेक्टेयर से लेकर 5 हेक्टेयर तक भूमि है वह इसका लाभ उठा सकते हैं।
  • किसानों को इसके लिए ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, सरकार उन्हें खर्चा देगी।
  • एक किसान को अधिकतम 400 मीटर तक की तारबंदी करने के लिए राजस्थान सरकार आर्थिक सहायता दे रही है।
  • किसानों को यह आर्थिक सहायता एकमुश्त सीधे ही उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
  • एक बार तारबंदी हो जाने के बाद किसान के मन से आवारा पशुओं का डर खत्म हो जाएगा जिससे वह अपना ध्यान खेती पर केंद्रित कर पाएगा।
  • राजस्थान सरकार किसानों को तारबंदी करने के लिए 50% तक का अनुदान जिसमें अधिकतम ₹40000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • फसलें जब सुरक्षित होंगी तो किसान की इनकम में बढ़ोतरी होगी।

राजस्थान तारबंदी योजना की पात्रता

  • राजस्थान के स्थाई निवासी किसान ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • लघु और सीमांत किसान योजना के पात्र हैं।
  • ऐसे किसान जिनके पास कम से कम आधा हेक्टेयर भूमि खेती योग्य है वह इसमें आवेदन कर सकते हैं।
  • एक किसान को अधिकतम 400 मीटर तारबंदी के लिए ही योजना का लाभ मिलेगा।
  • आवेदक किसान का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक किसान का आधार कार्ड
  • आवेदक किसान का निवास प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • खेत की जमीन से जुड़े हुए सभी दस्तावेज
  • राशन कार्ड
  • बैंक अकाउंट की डिटेल
  • शपथ पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राजस्थान तारबंदी योजना में आवेदन कैसे करें

राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 में आप नीचे बताई की प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाना होगा।
  • जहां पर आपको बताना होगा कि आप राजस्थान तारबंदी योजना में आवेदन करना चाहते हैं।
  • आपको अपने सभी दस्तावेज ई-मित्र संचालक को जमा करवाने होंगे।
  • ईमित्र संचालक आपके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरेगा और आपके सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड भी करेगा।
  • जब आपका आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरा जाएगा तो इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर आप को दिया जाएगा।
  • आवेदन करने के बाद आपके एप्लीकेशन फॉर्म को संबंधित अधिकारियों द्वारा चेक किया जाएगा।
  • अगर सब कुछ सही पाया जाता है तो आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से तारबंदी योजना में आवेदन कर सकते हैं।

सारांश

मैंने आज आपको इस आर्टिकल में Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के बारे में जानकारी दी है। इस योजना का लाभ उठाकर किसान अपनी फसलों को सुरक्षित कर सकते हैं और खेत के चारों तरफ तारबंदी कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए नियमित रूप से हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Rajasthan Work From Home Yojana

राजस्थान आपकी बेटी योजना

राजीव गाँधी शहरी ओलिंपिक खेल

Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana

Leave a Comment

error: Content is protected !!