राजीव गाँधी शहरी ओलिंपिक खेल 2023 | Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 | खेल लिस्ट , पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel: राजस्थान सरकार द्वारा पिछले साल राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का आयोजन करवाया गया था। ग्रामीण इलाके में रहने वाले नागरिकों ने इन खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया। सरकार ने इसकी सफलता को ध्यान में रखकर शहरों में भी यह खेलों का आयोजन करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल का आयोजन करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए इस समय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। शहर में रहने वाला कोई भी नागरिक इन खेलों में हिस्सा ले सकता है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं। अगर आप इस खेल में हिस्सा लेना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया हेतु आपको आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

राजीव गाँधी शहरी ओलिंपिक खेल क्या है?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा शहरी क्षेत्रों में भी ओलंपिक खेल का आयोजन करवाने की घोषणा की गई है। कुछ समय पहले ग्रामीण क्षेत्रों में इस खेल का आयोजन करवाया गया था जो बहुत ही सफल रहा था। शहरी क्षेत्र में होने वाले इन ओलंपिक खेलों के अंदर बच्चों से लेकर 100 साल के बुजुर्ग तक भी भाग ले सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group!

इस समय शहरी ओलंपिक खेल 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। हम आपको नीचे राजस्थान अर्बन ओलंपिक खेल के उद्देश्य, उसकी लाभ और विशेषताएं, पात्रता और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं।

राजीव गाँधी शहरी ओलिंपिक खेल के उदेश्य

राजस्थान सरकार का उद्देश्य है कि शहरों में रहने वाले नागरिकों की खेल प्रतिभा को निखारा जाए और उसे बढ़ावा दिया जाए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यही है कि इसमें हर उम्र और पुरुष और महिला समान रूप से हिस्सा ले सकते हैं।

अगर आपके अंदर किसी भी प्रकार की खेल प्रतिभा है तो आप उसको निखार सकते हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पहले वार्ड स्तर, उसके बाद जिला स्तर, राज्य स्तर पर खेल आयोजित करवाए जाएंगे। आप एक टीम के रूप में अथवा व्यक्तिगत रूप से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

राजीव गाँधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल

राजीव गाँधी शहरी ओलिंपिक खेल 2023 के लाभ

  • ग्रामीण ओलंपिक खेलों के अनुसार ही शहरी ओलंपिक खेल का आयोजन करवाया जा रहा है।
  • वार्ड स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर 7 प्रकार के खेलों का आयोजन करवाया जाएगा
  • बालक और बालिका वर्ग में टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक जैसे खेलों का आयोजन होगा। वहीं बालिका वर्ग में खो-खो के मुकाबले होने वाले हैं।
  • राज्य का कोई भी नागरिक इस में आसानी से हिस्सा ले सकता है।
  • इस प्रतियोगिता में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर 100 साल की बुजुर्ग भी हिस्सा ले सकते हैं।
  • इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

कौन-कौन से खेल शामिल है

राजीव गांधी से रियो ओलंपिक खेलों में कुल 7 प्रकार के खेलों का आयोजन करवाया जाएगा। इसमें 6 खेल बालक और बालिकाओं दोनों के लिए है वही एक खेल सिर्फ बालिका वर्ग के लिए है।

  • फुटबॉल
  • वॉली बॉल
  • कबड्डी
  • बास्केट बॉल
  • टेनिस बॉल क्रिकेट
  • खो-खो (केवल बालिका वर्ग)
  • एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर)

पात्रता

  • राजस्थान के मूल निवासी है Rajasthan Urban Olympic Khel में हिस्सा ले सकते हैं।
  • शहरी क्षेत्र में रहने वाले नागरिक इसमें आवेदन कर सकते हैं।
  • स्कूल में पढ़ने वाली छोटे बच्चों से लेकर 100 साल की उम्मीदवार भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

Documents Required

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • आवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel के लिए रजिस्टर कैसे करें?

अगर आप Rajasthan Urban Olympic Khel के तहत रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो नीचे हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बता रहे हैं। जिसे आप को ध्यान पूर्वक फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • यहां पर आपको होम पेज पर Player Registration का विकल्प मिल जाएगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां पर आप से कई प्रकार की जानकारी पूछी जाएगी।
  • आपको सभी जानकारी दर्ज करने के बाद में सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Search के विकल्पों पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपके जनाधार में सभी सदस्यों की लिस्ट आ जाएगी।
  • आप जिस व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं उसकी ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपसे कई प्रकार की जानकारी पूछी जाएगी जो आप को ध्यान पूर्वक दर्ज करना है।
  • अभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सरकार से आपका आसानी से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल के तहत रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

सारांश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

हमने आज आपको इस आर्टिकल में Rajasthan Urban Olympic Khel के बारे में जानकारी दी है। हमने आपको बताया है कि इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की पात्रता क्या है और आप किस प्रकार से इसमें आवेदन कर सकते हैं। अगर आप शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं तो इसमें ऊपर बताई गई जानकारी से लाभ उठा सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!