झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2024 | Jharkhand Kisan Karj Mafi List Online Check, Application Status, grievance

Jharkhand Kisan Karj Mafi List: झारखंड सरकार द्वारा किसानों के कर्ज को माफ करने हेतु झारखंड किसान कर्ज माफी योजना लाने की घोषणा की है। राज्य के ऐसे किसान जो झारखण्ड कर्ज माफी स्कीम के तहत आवेदन कर इसका लाभ उठाना चाहते है, उन्हें इसके लिए सबसे पहले  Jharkhand Kisan Karj Mafi List 2024 में अपना नाम देखना होगा। यदि इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है। 

Jharkhand Kisan Karj Mafi List

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, झारखण्ड ऋण माफ़ी के लिए पात्रता क्या है, ऋण माफ़ी झारखण्ड हेतु आवेदन कैसे करें, इसके लाभ (Benefits), उद्देश्य, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया हैं। यदि आप किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं और इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो कृपया हमारे इस झारखण्ड खर्ज माफ़ी लिस्ट आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

विषय सूची

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना को झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा 15 अगस्त 2020 को शुरू की गयी थी। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसानों के छोटे कर्ज माफ किये जायेंगे। राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों का इस योजना के अंतर्गत किसानों के 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। किसान कर्ज माफी योजना के लिए झारखंड सरकार ने 2000 करोड़ रुपए का बजट पारित किया है। इस योजना का लक्ष्य किसानों के सर से कर्ज का बोझ हटाना है ताकि वह बिना किसी चिंता के अपना कृषि कार्य कर सकें एवं अपना जीवन यापन अच्छे से कर पाए।

Join Our WhatsApp Group!

झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

Jharkhand Kisan Karj Mafi List 2024 Overview

योजना का नामझारखण्ड किसान कर्ज माफी लिस्ट 
घोषणा की गयीमुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थीझारखण्ड राज्य के किसान
उद्देश्यराज्य के किसान भाइयों के कर्ज को माफ़ करना।
योजना के लिए बजट2000 करोड़ रूपये।
कर्ज माफ़ी की राशि50 हजार रूपये तक।
वर्ष2024
राज्यझारखण्ड
आधिकारिक वेबसाइटjkrmy.jharkhand.gov.in

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट का उद्देश्य

जैसा कि हम सभी जानते हैं किसानों को अपने फसल के लिए ऋण लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। लेकिन अगर फसल अच्छी ना हो तो वह कर्ज नहीं चुका पाते है, जिससे उनके सामने आत्महत्या करने जैसी स्थिति आ जाती है। इसलिए झारखंड सरकार ने झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट के जरिए उन सभी किसानों के कर्ज माफ करने की योजना बनाई है। 

इस लिस्ट में जिन किसानों का नाम आएगा, उन्हें किसान कर्ज माफी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। यानि उनके 50 हजार रूपये तक का कर्ज माफ़ कर दिया जायेगा। झारखण्ड राज्य के किसानों की स्थिति सुधारने एवं उनका जीवन बेहतर बनाने के उद्देश्य के साथ झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है। 

झारखण्ड वैकल्पिक खेती योजना

Jharkhand किसान कर्ज माफी लिस्ट 2024 के लाभ

  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसानों को प्राप्त होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों के 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। यह कर्ज बैंको को सरकार द्वारा देय होगा।
  • ऐसे किसान जो आयकर दाता है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • Kisan Karj Mafi योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। जिससे वह कर्ज की चिंताओं से मुक्त हो पाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से कृषि क्षेत्र में भी विस्तार होगा और किसान अधिक उत्पादन करके अच्छी आमदनी प्राप्त कर पाएंगे।
  • राज्य के किसानों को अब अपने कृषि कार्य को छोड़कर किसी अन्य व्यापार में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • जो किसान भाई अपना ऋण माफ करवाना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले Kisan Karj Mafi List Jharkhand 2022 में अपना नाम देखना होगा।

किसान कर्ज माफी योजना 2024 Jharkhand के लिए पात्रता

झारखंड राज्य के किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ पात्रताओं को पूरा करना होगा, जो इस प्रकार है –

  • इस योजना के लिए आवेदक किसान का झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना आवश्यक है, अन्यथा वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • लाभार्थी किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • यदि राज्य के किसान किसी भी सरकारी नौकरी में कार्यरत है या सरकारी पेंशन लेते है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • आवेदक किसान के पास वैध आधार नंबर होना चाहिए।
  • एक परिवार से केवल एक ही ऋण धारक सदस्य पात्र होंगे।
  • झारखंड राज्य के छोटे एवं सीमांत किसान ही इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • केवल ऋण धारक किसान ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड ई-उपार्जन पोर्टल

किसान कर्ज माफी योजना झारखण्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने से पहले आपको इन सभी दस्तावेजों को एकत्रित कर लेना होगा –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखण्ड पुरानी पेंशन योजना

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

राज्य के जिन किसानों का नाम किसान कर्ज माफी लिस्ट 2024 Jharkhand में आएगा। केवल उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। यदि इस लिस्ट में आपका नाम जारी किया जाता है, तो आपके ऋण का ₹50,000 तक का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें – 

  • सबसे पहले आपको झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप झारखण्ड ऋण माफी वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आ जाएंगे।
  • यहां आपको झारखंड किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट का एक विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछे गए सभी जानकारियों को ध्यान से भर लेना है।
  • सभी जानकारी भर लेने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इस प्रकार अब आपके सामने झारखंड किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट खुल जाएगी।

झारखण्ड ऋण माफी स्कीम का एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?

  • झारखण्ड ऋण माफ़ी योजना के एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ऋण माफ़ी झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऋण माफी झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको Application Status विकल्प पर क्लिक करना है।
Jharkhand kisan credit card mafi yojana application status
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा, यहां पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर व किसान क्रेडिट कार्ड योजना का ऋण खाता संख्या डालना होगा।
Jharkhand kisan credit card mafi yojana application status
  • विवरण दर्ज करने के बाद search विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रकार झारखण्ड किसान क्रेडिट कार्ड ऋण माफ़ी के आवेदन फॉर्म का स्टेटस आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।

मध्य प्रदेश जय किसान ऋण माफ़ी योजना

संपर्क विवरण (Contact Details) देखने की प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस पोस्ट के द्वारा हमने झारखण्ड ऋण माफी (किसान कर्ज माफी लिस्ट 2024) से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। लेकिन फिर भी यदि आपको इस योजना से जुड़ी कोई भी समस्या आती है तो आप नीचे बताए गए प्रोसेस/कॉन्टेक्ट को फॉलो करके संपर्क विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आप झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के आधिकारिक वेबसाइट jkrmy.jharkhand.gov.in पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको Contact Us के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Jharkhand Kisan Karj Mafi yojana contact
  • इसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको योजना से संबंधित संपर्क विवरण प्राप्त हो जाएगा।
  • इसके अलावा पोर्टल से संबंधित तकनीकी सहायता के लिए आप ईमेल आईडी helpdesk.jkrmy@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

झारखण्ड गोधन न्याय योजना

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 में अपना नाम कैसे देखें एवं इससे संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि आज का यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा और आप इसे अन्य किसान भाइयों के साथ भी जरूर साझा करेंगे। धन्यवाद !

FAQ – Jharkhand Kisan Karj Mafi List 2024

प्रश्न 1. किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत कितने रुपए की कर्ज माफी की जाएगी?

उत्तर. झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत किसानों का ₹50000 तक का कर्ज सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा।

प्रश्न 2. झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. इस योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर या टोल फ्री नंबर 1800-123-1136 है।

प्रश्न 3. किसान कर्ज माफी योजना झारखण्ड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. इस योजना के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jkrmy.jharkhand.gov.in है।

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फूले कर्ज माफी लिस्ट

Leave a Comment

error: Content is protected !!