झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2024 | Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana kya hai

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2024: झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाती है, जिससे किसान भाइयों को किसी तरह की समस्या का सामना करना ना पड़े, किसानों का जीवन स्तर अच्छा हो सकें एवं साथ ही किसानों की आय को दुगुना किया जा सकें। झारखण्ड सरकार द्वारा भी इसी क्रम में झारखंड वैकल्पिक खेती योजना की शुरुआत की गयी है। दोस्तों किसानों को प्रति वर्ष किसी न किसी तरह की आपदाओं का जैसे अत्यधिक बारिश, सूखा, जंगली जानवरों से नुकसान आदि। राज्य सरकार द्वारा किसानों की इसी समस्या को देखते हुए Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2024 को शुरू किया है।

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana

आज के इस आर्टिकल में हम आपको झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं ताकि आप भी इसका लाभ उठा सकें। झारखंड वैकल्पिक खेती योजना क्या है, इसके लिए आवेदन कैसे करें, इसके लाभ (Benefits), उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज आदि के बारे में जानने के लिए कृपया हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2024

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन राज्य सरकार के कृषि विभाग के द्वारा किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से धान की खेती करने वाले किसानों को धान के साथ-साथ अरहर, उरद, कुलथी, मक्का, मूंग, तोरिया, ज्वार और मडुआ जैसे छोटी अवधि सुखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज, (जो कम बारिश में भी प्रभेद सफल होने की क्षमता रखते हैं) को अनुदान पर दिए जाएंगे। इससे खरीफ फसल करने वाले किसानों को सूखा पड़ने के कारण हुए नुकसान की भरपाई हो पाएगी।

Join Our WhatsApp Group!

झारखंड राज्य कृषि निदेशक निशा उरांव के द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है की तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सदस्य किसान FPO के CEO प्रिय रंजन से समन्वय स्थापित कर ब्लॉक चैन प्रणाली में पंजीकरण करा ले एवं बीज की खरीदारी अतिशीघ्र कर लें।

उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि कृषि विभाग झारखंड सरकार द्वारा वैकल्पिक खेती योजना के तहत खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के FPO तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड के पास सुखा प्रतिरोधी कम अवधि उरद प्रभेद PU-31 बीज 50% अनुदानित दर पर ₹64 प्रति किलो पर प्रदान किया जा रहा है।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2024 Overview 

योजना का नामझारखण्ड वैकल्पिक खेती योजना
किसके द्वारा शुरू किया गयाझारखण्ड सरकार, कृषि विभाग द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
उद्देश्यराज्य के किसानों को वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना
वर्ष2024
राज्यझारखण्ड
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट अभी लांच नहीं
झारखण्ड कृषि विभाग वेबसाइटhttps://kccjharkhand.in/

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana के उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत किसानों को दलहनी, तिलहनी एवं सब्जियों की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 5 लाख किसानों को सूखा रोधी नस्ल के बीज अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस योजना के द्वारा राज्य में सूखा की स्थिति में भी खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ झारखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी किसानों को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • एवं उन्हें दलहन, तिलहन एवं सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को धान की खेती के साथ-साथ अरहर, उरद, कुरथी, मक्का, मूंग, तोरिया, ज्वार एवं मडुवा जैसे छोटी अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीच अनुदान पर प्रदान किया जाएगा।
  • Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana के तहत प्रदान किए जाने वाले बीज कम बारिश में भी प्रभेद सफल होने की क्षमता रखते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को सूखा पड़ने का कारण हुए नुकसान की भरपाई हो पाएगी। एवं इस योजना से फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के एफपीओ तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड के पास सुखा प्रतिरोधी कम अवधि उरद प्रभेद PU-31 बीज 50% अनुदानित दर पर ₹64 प्रति किलो पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

झारखंड पुरानी पेंशन योजना

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana के लिए पात्रता

इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इन सभी पात्रता एवं मानडंडो को पूरा करना होगा। 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल राज्य के किसानों को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना मे आवेदन करने के लिए आपके पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों (Documents) का होना आवश्यक है।

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों (Documents) का होना अनिवार्य है – 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2024 का शुभारंभ कृषि विभाग झारखंड सरकार द्वारा राज्य में उत्पन्न सूखे की स्थिति के कारण खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड राज्य के ऐसे इच्छुक किसान जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वह नीचे बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

  • सबसे पहले किसान भाइयों को तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड सदस्य की FPO के CEO प्रिय रंजन से समन्वय स्थापित करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना पंजीकरण ब्लॉक चैन प्रणाली में करवाना होगा।
  • पंजीकरण करवा लेने के बाद आप अनुदानित छोटी अवधि सुखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज खरीद सकते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है ताकि आपको भी इस योजना का लाभ मिल सके। उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपको काफी पसंद आया होगा और आप इसे अन्य किसान भाइयों के साथ भी जरूर साझा करेंगे। धन्यवाद !

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना

FAQ – Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2024

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के लिए लगने वाले दस्तावेज क्या है?

इस योजना के लिए आपके पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2024 का उद्देश्य क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand वैकल्पिक खेती योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!