फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2024 | Phoolo Jhano Aashirwad Yojana, पात्रता, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लाभार्थी सूची

Phoolo Jhano Aashirwad Yojana 2024: सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया जाता है ताकि देश की महिलाओं को किसी पर आश्रित रहना ना पड़े। आज भी हमारे देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां ग्रामीण इलाकों में हड़िया दारु बेच कर महिलाएं अपना जीवन यापन करती है। इन सभी महिलाओं को बेहतर आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा फूलो झानो आशीर्वाद योजना को शुरू किया गया है।

Phoolo Jhano Aashirwad Yojana

इस योजना के तहत महिलाओं को आजीविका के लिए अन्य सम्मानजनक व्यवसाय के साधन प्रदान किए जाएंगे ताकि उन्हें हड़िया दारू को बनाने (उत्पादन) एवं बेचने का कार्य करने के लिए मजबूर होना ना पड़े। इस लेख को पढ़कर आप Phoolo Jhano Aashirwad Yojana 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने वाले है। क्योंकि इस लेख में फूलो झानो आशीर्वाद योजना क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया आदि से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। इसीलिए कृपया आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा प्रदेश की महिलाओं के हित के लिए फूलो झानो आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया है। आज के समय में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली कई ऐसी महिलाएं है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपना घर चलाने के लिए मजबूरन हड़िया दारु का बनाने एवं बेचने का कार्य करती है। सरकार द्वारा ऐसी महिलाओं को चिन्हित करके इस योजना के तहत सम्मानजनक आजीविका के लिए व्यवसाय के अन्य विकल्प प्रदान किए जाएगें। इन सभी चयनित महिलाओं की काउंसलिंग की जाएगी। 

Join Our WhatsApp Group!

सरकार द्वारा अब तक हड़िया दारु (शराब) के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी 15000 से अधिक महिलाओं का सर्वेक्षण मिशन नवजीवन के अंतर्गत चयन किया जा चुका है। इस योजना का लाभ राज्य के 17 लाख ग्रामीण परिवारों को दिये जाने का लक्ष्य रखा गया है। अब राज्य के किसी भी महिला को हरिया दारु बेचने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

Phoolo Jhano Aashirwad Yojana 2024 Overview

योजना का नामफूलो झानो आशीर्वाद योजना 
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने
लाभार्थीहड़िया दारू के निर्माण एवं बिक्री के कार्य से जुडी महिलाएं 
उद्देश्यमहिलाओं को सम्मानपूर्वक आजीविका के साधन प्रदान करना। 
राज्यझारखण्ड
वर्ष2024
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cm.jharkhand.gov.in/ 

झारखण्ड फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2024 का उद्देश्य

हेमंत सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों की ऐसी महिलाएं जो अपना घर चलाने के लिए मजबूरन हड़िया दारु का निर्माण एवं बेचने का कार्य करती हैं उन्हें सम्मानजनक आजीविका प्रदान करना है। झारखंड सरकार द्वारा ऐसी महिलाओं का सर्वे किया जाएगा। जिसके बाद सर्वे में चयनित महिलाओं की काउंसलिंग करके उन्हें आजीविका के अन्य विकल्प प्रदान किए जाएंगे। 

अब राज्य की महिलाओं को हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री के कार्य को छोड़कर आजीविका के लिए स्वरोजगार के अन्य विकल्पों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। जिससे वह सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर पाएंगी। इस योजना के जरिये राज्य में रोजगार के अवसर में भी वृद्धि होगी और बेरोजगारी की दर में कमी आएगी। साथ ही इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगी और उनके परिवार का विकास होगा।

फूलो झानो आशीर्वाद योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना को झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा शुरू किया गया है।
  • महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हेमंत सोरेन सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं जो हरिया दारु के निर्माण एवं बेचने का कार्य करती है, उन्हें बेहतर आजीविका के लिए स्वरोजगार के विभिन्न साधन प्रदान किये जाएंगे। 
  • इस योजना के तहत सर्वे के माध्यम से ऐसी सभी महिलाओं का चयन किया जाएगा। 
  • एवं सर्वे में चयनित महिलाओं को काउंसलिंग करके रोजगार के अन्य अवसरों से जोड़ा जाएगा।
  • फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत हड़िया दारु बेचने वाली महिलाओं को ₹10000 का ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के शुरू होने से अब राज्य के किसी भी महिला को हड़िया दारु बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के साथ ही हेमंत सरकार ने पलाश ब्रांड एवं आजीविका संवर्धन हुनर अभियान को भी लांच किया है।
  • इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर पाएंगी।
  • इस योजना के जरिये राज्य में नए-नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे, जिससे बेरोजगारी की दर में कमी आएगी।
  • इस योजना के माध्यम से अब राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

झारखण्ड आजीविका संवर्धन हुनर अभियान

Phoolo Jhano Aashirwad Yojana के लिए पात्रता

यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए पात्रता एवं मानदंडों को पूरा करना होगा तभी आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • केवल राज्य की महिलाएं ही इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होगीं। 
  • हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक महिला के पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

Phoolo Jhano Aashirwad Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों (Documents) की भी आवश्यकता पड़ती है जो इस प्रकार नीचे सूची में दी गई है –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखण्ड फूलो झानो आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप झारखंड राज्य के निवासी है और इस योजना के लिए पात्र हैं, तो अब हम आपको फूलो झानो आशीर्वाद स्कीम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में बताने वाले है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके राज्य की सभी पात्र महिलाएं इस योजना में आवेदन कर सकती हैं –

  • इसके लिए सबसे पहले आपको चीफ मिनिस्टर ऑफिस, झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट https://cm.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको फूलो झानो आशीर्वाद योजना के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में आपको पूछे गए जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता आदि भर लेना है।
  • इसके बाद आप मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

संपर्क विवरण / हेल्पलाइन नंबर

इस लेख में हमने आपको Phoolo Jhano Aashirwad Yojana से संबंधित पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। लेकिन फिर भी अगर आप इससे संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या आपको किसी प्रकार की समस्या आती है, तो आप झारखंड मुख्यमंत्री कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

  • पता:- झारखंड सीएम ऑफिस, 1st फ्लोर, प्रोजेक्ट बिल्डिंग, सीएमओ, रांची, झारखंड
  • टेलीफोन नंबर: 0651-2281400, 0651-2281500
  • फैक्स नंबर: 0651-2205100
  • ईमेल आईडी[email protected]

Conclusion 

दोस्तों आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि इस लेख को पढ़कर आपको Phoolo Jhano Aashirwad Yojana से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो, तो कृपया इसे अन्य लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करें और यदि आपके कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके पूछ सकते हैं। धन्यवाद !

FAQ – Phoolo Jhano Aashirwad Scheme 2024

प्रश्न 1. फूलो झानो आशीर्वाद योजना का लाभ किन्हें प्रदान किया जाएगा?

उत्तर. झारखंड राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली ऐसी महिलाएं जो हड़िया दारू का निर्माण एवं बेचने का कार्य करती हैं, केवल उन्हें ही इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न 2. Phoolo Jhano Aashirwad Yojana के लिए अधिकारीक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://cm.jharkhand.gov.in/ है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!