इंदिरा गाँधी महिला सम्मान निधि योजना 2024 | Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana में महिलाओं को मिलेंगे 1500 रूपये हर महीने

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana 2024: महिलाओं के लिए सरकार कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाती रहती है। हिमाचल प्रदेश की सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिलाने हेतु और उनको आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास लेकर इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना शुरू कर चुकी है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में पैसा मिलने वाला है। इसका उपयोग वह अपने दैनिक खर्चों में कर सकती हैं।

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने वाला हूं। मैं आपको बताऊंगा कि इस योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया क्या है। इसके लिए आपको आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

इंदिरा गाँधी महिला सम्मान निधि योजना क्या है?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से आवेदन करने वाली पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस पैसे का उपयोग महिलाएं अपने दैनिक जीवन के खर्चे पूरे करने के लिए कर सकती हैं। महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान देने के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।

Join Our WhatsApp Group!

महिलाएं परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। ऐसे में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े यही सोचकर सरकार सीधे उनके बैंक खाते में यह राशि भेजने वाली है। महिलाएं अगर इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो उन्हें इस योजना में आवेदन करना होगा।

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana – Highlights

Name of SchemeIndira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana
Scheme Started BySukhwinder Singh Sukkhu
Department NameSocial Justice Empowerment Department
BenefitRs. 1500 per Month
StateHimachal Pradesh
Apply ModeOffline

Objectives of Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश राज्य के अंदर उपस्थित बौद्धिक, भिक्षुणी और स्पीती क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। राज्य में करीब 48% आबादी स्पीती महिलाओं की है। ऐसे में सरकार इस योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे। इसी योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को शुरुआती 4 महीनों में हर महीने यह किश्त की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाएगी। उसके बाद प्रत्येक 6 महीने में ₹9000 की राशि एक साथ उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट की जाएगी। यह राशि उनको दैनिक खर्चों में मदद करने के लिए प्रदान की जा रही है।

Features and Benefits of Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

  • इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की पात्र महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता सीधे ही उनके बैंक अकाउंट में दी जाएगी।
  • शुरुआत में 4 महीने तक हर महीने ₹1500 की किस्त अकाउंट में क्रेडिट होगी। उसके बाद प्रत्येक 6 महीने पर ₹9000 की राशि बैंक अकाउंट में क्रेडिट की जाएगी।
  • सरकार द्वारा इस योजना को अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा जिसमें पहला चरण जिला लाहौल और स्पीति क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना का लाभ देना है।
  • जून 2023 से सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना शुरू किया जाएगा।
  • इस योजना का संचालन हिमाचल सरकार के सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग द्वारा किया जा रहा है।
  • निधि योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं अपने दैनिक जीवन के खर्चा को पूरा करने के लिए कर सकती हैं।
  • इस योजना के माध्यम से सहायता राशि मिलने के बाद महिलाओं को अपने खर्चों के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

Eligibility Criteria of Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

  • इस योजना का लाभ सिर्फ हिमाचल प्रदेश की मूलनिवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
  • योजना में आवेदन करने के लिए 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में उम्र होना आवश्यक है।
  • बौद्ध, भिक्षु ने और स्पीती क्षेत्र की महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति इनकम टैक्स केटेगरी में नहीं होना चाहिए।
  • महिला का बैंक अकाउंट होना आवश्यक है जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • इस योजना में किसी भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिड डे मील की वर्कर, फौजी, विधवा अथवा महिला सामाजिक सुरक्षा द्वारा पेंशनभोगी महिलाओं को लाभ नहीं दिया जाएगा।

Documents Required for Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • बौद्ध, भिक्षुणी होने का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

इंदिरा गाँधी महिला सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के अंतर्गत अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी ऑफलाइन आवेदन करना होगा। अभी तक सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की है। नीचे मैं आपको आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया बता रहा हूं।

  • सबसे पहले आपको अपने तहसील कल्याण कार्यालय में जाना होगा।
  • यहां पर जाने के बाद आपको अधिकारियों को बताना होगा कि आप हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना में आवेदन करना चाहते हैं।
  • उसके बाद आपको इस योजना का आवेदन फॉर्म दिया जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में जो भी जानकारी आप से पूछी जाती है आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करनी है।
  • उसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म को तहसील कल्याण कार्यालय में अधिकारियों को जमा करवा देना है।
  • आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी और तभी दस्तावेजों को सत्यापित किया जाएगा।
  • अगर आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाता है तो आपको कुछ ही समय में इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • इस प्रकार से आप हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Conclusion

मैंने आज आपको इस आर्टिकल में हिमाचल प्रदेश Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana के बारे में जानकारी दी है। मैंने आपको बताया है कि किस प्रकार से आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही इनफॉर्मेटिव खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहिए।

प्रश्न 1 – इंदिरा गाँधी महिला सम्मान निधि योजना का सम्बन्ध किस राज्य से है?

उत्तर – इंदिरा गाँधी महिला सम्मान निधि योजना का सम्बन्ध हिमाचल राज्य से है।

राजस्थान इंदिरा रसोई योजना

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल

राजस्थान महिला निधि योजना

Leave a Comment

error: Content is protected !!