राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2023 | Rajasthan Udyog Mitra Portal Online Registration, पावती जमा

Rajasthan Udyog Mitra Portal: राजस्थान सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार के प्रोग्राम और योजनाएं लाती रहती है। सरकार ने हाल ही में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए Udyog Mitra Portal का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से सभी बिजनेस करने वाले लोगों को बहुत मदद मिलती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको Udyog Mitra Portal के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि आप इस Udyog Mitra Portal का किस प्रकार से उपयोग कर सकते हैं। इसके क्या लाभ है और इसको उपयोग करने के लिए किस प्रकार के दस्तावेज और पात्रता की आपको जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2023

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान सरकार ने एक टैगलाइन “सरकार का हाथ, उधमी के साथ” इस पोर्टल का शुभारंभ करने के दौरान उपयोग की है। इस पोर्टल का मुख्य काम बेरोजगार नागरिकों को रोजगार उपलब्ध करवाना है। जब आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हैं तो एक पावती प्रमाण पत्र आपको मिलता है। इस प्रमाण पत्र की मदद से 3 साल तक आपको अनुमोदन और निरीक्षण में छूट मिलती है।

इस पोर्टल की मदद से व्यापार शुरू करने के लिए भी सरकार आपकी मदद करती है। पोर्टल की वजह से आप घर बैठे ही एक जगह सभी प्रकार के आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार सरकारी ऑफिसों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Join Our WhatsApp Group!

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल के उदेश्य

राजस्थान सरकार ने बेरोजगार नागरिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने और उनका खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए इस Udyog Mitra Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल की मदद से बेरोजगार युवा रोजगार प्राप्त करेंगे और आत्मनिर्भर और सशक्त बनकर अपना जीवन यापन कर सकेंगे। प्रदेश के सभी नागरिक इस पोर्टल की मदद से इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आप घर बैठे ही इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिससे आपको सरकारी ऑफिसों को चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

Rajasthan Udyog Mitra Portal के लाभ

  • सरकार ने यह पोर्टल राजस्थान के व्यापारियों के लिए शुरू किया है।
  • इस पोर्टल की मदद से सरकार व्यापारियों का साथ निभाने की बात कर रही है।
  • अगर कोई बेरोजगार युवा अपना रोजगार स्थापित करना चाहता है तो उसे इस पोर्टल की मदद से कई प्रकार के लाभ मिलेंगे।
  • जब आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं तो आपको एक पावती प्रमाण पत्र मिलता है जिसकी मदद से 3 साल तक आप राज्य के सभी कानूनों में निरीक्षण से छूट और अनुमोदन प्राप्त करते हैं।
  • खुद का रोजगार शुरू करने के लिए भी इस पोर्टल की मदद से सहायता की जाएगी।
  • आप घर बैठे ही इस पोर्टल की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन बिल्कुल निशुल्क रखा गया है।

Eligibility of Rajasthan Udyog Mitra Portal

  • आप इस पोर्टल पर उसी उद्योग को रजिस्टर कर सकते हैं जो MSMED 2006 के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु अथवा मीडियम साइज के बिजनेस में आते हैं।
  • 4 मार्च 2019 के बाद कोई भी स्टार्टअप शुरू हुआ है तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है।
  • इसके अलावा 4 मार्च 2021 के बाद स्थापित हुए नए उद्योग इसका लाभ ले सकेंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं?

अगर आप राजस्थान Udyog Mitra Portal पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो नीचे हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बता रहे हैं। जिसे आप को ध्यान पूर्वक फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको इस पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • यहां पर होम पेज पर आपको Sign Up का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने SSO Rajasthan Portal खुल जाएगा जहां पर आपको अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको अपना बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर या उद्योग आधार दर्ज करके आगे बढ़ना है।
  • आपके सामने उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपसे कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी पूछी जाएगी। आपको सभी जानकारी सही प्रकार से दर्ज करनी है।
  • उसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड करनी है।
  • इस प्रकार से आपका राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर साइन अप की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड मिल जाएगा जिसे अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आपको इस Username और Password का उपयोग करके एसएसओ राजस्थान पर लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Udyog Mitra Portal पर जाकर Registration के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जहां पर आपसे जो भी जानकारी पूछी जा रही है आपको दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को ऑनलाइन अपलोड कर देना है।
  • अंत में आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार से Udyog Mitra Portal पर आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

IGRS RAJASTHAN

राजस्थान किसान मित्र ऊर्जा योजना

Rajasthan Udyog Mitra Portal पर लॉगिन कैसे करें

  • Udyog Mitra Portal पर लॉगइन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • यहां पर होम पेज पर आपको Sign In का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आपकी उद्योग मित्र पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

How to Submit Query

  • इसके लिए आपको सबसे पहले उद्योग मित्र पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • होम पेज पर ही आपको Query का विकल्प आ जाएगा उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने एक क्वेरी फॉर्म खुलेगा इसमें जो भी जानकारी आप से पूछी जा रही है आपको दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपको क्वेरी को सबमिट कर देना है।

How to Track Query

  • क्वेरी को ट्रैक करने के लिए आपको Udyog Mitra Portal पर विजिट करना होगा।
  •  होम पेज पर ही आपको Query का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको Query Tracking का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना क्वेरी नंबर अथवा टिकट नंबर दर्ज करना है।
  • उसके बाद सबमिट करेंगे तो आपके सामने स्क्रीन पर आपकी क्वेरी की स्टेटस नजर आ जाएगी।

HelpDesk

हमने आज आपको इस आर्टिकल में Udyog Mitra Portal के उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। फिर भी ऐसा हो सकता है कि आपको किसी अन्य प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आप उद्योग मित्र पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी पर अपनी समस्या भेज कर उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Important Links

Official Website Udyog Mitra Portal – Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!