ગુજરાત મતદાર યાદી 2024 | Gujarat Voter List Pdf Download, Electoral Roll | गुजरात वोटर लिस्ट

Gujarat Voter List Pdf Downlaod: गुजरात सरकार द्वारा राज्य के सभी मतदाताओं की सूची (Voter List) ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। मतदान करना देश के प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार होता है। मतदान करने के लिए निर्धारित उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक रखी गई है अर्थात 18 साल पूरा होने के बाद ही कोई भी व्यक्ति मतदान कर सकता है। मतदान करने के लिए वोटर लिस्ट में आपका नाम होना आवश्यक होता है। अब मतदाताओं को गुजरात वोटर लिस्ट 2024 में अपना नाम देखने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर या कार्यालय में जाने की आवश्यकता नही है।

ગુજરાતીમાં વાંચોઅહીં ક્લિક કરો
Gujarat Voter List

राज्य के सभी मतदाता अब निर्वाचन अधिकारी गुजरात की ऑफिशियल वेबसाइट ceo.gujarat.gov.in पर जाकर गुजरात मतदाता सूची (Gujarat Voter List) में अपना नाम देख सकते है। आज के इस लेख में हम आपको गुजरात वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड से जुड़ी जानकारियाँ देने वाले है। जैसे – गुजरात वोटर लिस्ट क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, Gujarat Voter List Pdf Download With Photo, नई मतदाता सूची आदि। यदि आप वोटर लिस्ट गुजरात से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

गुजरात वोटर लिस्ट 2024

ગુજરાત મતદાર યાદી: वोटर कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिसकी जरूरत आपको हर क्षेत्र में पड़ती है। वोटर कार्ड के द्वारा ही हम मतदान कर पाते है, साथ ही हमारा नाम वोटर लिस्ट में आ पाता है। भारत के चुनाव आयोग के द्वारा ही गुजरात वोटर लिस्ट जारी की जाती है। जिसमे आपका नाम मौजूद रहने पर ही आप चुनाव में मतदान कर पाते है। पहले की तरह अब मतदाताओं को गुजरात वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए किसी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नही है। 

Join Our WhatsApp Group!

बल्कि आप बड़ी ही आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करके मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिशियल वेबसाइट ceo.gujarat.gov.in पर विजिट करके गुजरात मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते है। सरकार द्वारा ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने से अब नागरिको के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।

बिहार वोटर लिस्ट

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना

गुजरात मतदाता सूची 2024 के संक्षिप्त विवरण

आर्टिकल का नामगुजरात वोटर लिस्ट 
किसने जारी कियागुजरात राज्य सरकार
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक 
उद्देश्यनागरिकों को वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना 
राज्यगुजरात 
वर्तमान वर्ष2023
हेल्पलाइन नंबर1950
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ceo.gujarat.gov.in/

Gujarat Voter List 2024 का उद्देश्य

गुजरात मतदाता सूची का मुख्य उद्देश्य गुजरात के सभी मतदाताओं की सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने की प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है। अब राज्य के किसी भी नागरिक को अपना नाम वोटर लिस्ट में देखने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके गुजरात मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इससे आपके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी और व्यवस्था में पारदर्शिता भी आएगी।

Gujarat Voter List 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य के सभी नागरिक गुजरात वोटर लिस्ट 2024 में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते है। 
  • Gujrat Voter List भारत के चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा जारी की जाती है।
  • 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिकों का ही नाम गुजरात वोटर लिस्ट में आता है।
  • अगर आप मतदान करना चाहते है, तो आपका नाम मतदाता सूची (Voter List) में होना अनिवार्य है।
  • गुजरात मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए अब राज्य के नागरिकों को किसी सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।
  • अब आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गुजरात वोटर लिस्ट 2022 में अपना नाम देख सकते है।
  • ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करने से आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • सारी जानकारियाँ ऑनलाइन उपलब्ध मिल जाने से व्यवस्था में पारदर्शिता भी आएगी।

छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट

गुजरात वोटर आईडी बनवाने के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक Gujarat राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

गुजरात वोटर लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे देखे

Search Your Name in Voter List: यदि आप गुजरात मतदाता सूची में अपना नाम देखना चाहते है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके Gujarat Voter List में अपना नाम देख सकते है –

  • इसके लिए सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, गुजरात स्टेट की आधिकारिक वेबसाइट https://ceo.gujarat.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको For Voter के सेक्शन में चले जाना है।
  • इसके बाद आपको “Search Your Name in The Voter’s List” के विकल्प पर click क्लिक कर लेना होगा।
Gujarat Voter List search by namee
  • अब आपके सामने नीचे दिए गए दो विकल्प आ जाएंगे, जिनमें से आपको अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प को सेलेक्ट करना है –
    • विवरण द्वारा खोजें / Search By Details
    • पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोजें / Search By EPIC No
Gujarat Voter List search by name
  • इसके बाद आपको अपना नाम, लिंग, जन्म तिथि, आयु, राज्य, जिला, विधान सभा क्षेत्र, ईपीआईसी नंबर आदि सारी जानकारियों को भर लेना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Search के बटन पर क्लिक कर लें।
  • इस प्रकार आप मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते है।

गुजरात वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें

यदि आप गुजरात मतदाता सूची पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे बताएगा प्रोसेस को फॉलो करके Gujarat Voter List 2022 Pdf with Photo Download कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको सीईओ गुजरात के अधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Electoral Roll 2022 के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
Gujarat Voter List electrol roll
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको जिला एवं विधानसभा का चयन करना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड भरना है। आपके सामने अब नीचे पोलिंग स्टेशन की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
Gujarat Voter List electrol roll search
  • आप अपने पोलिंग स्टेशन को चुने व show बटन पर क्लिक करें।
Gujarat Voter List electrol Roll Online
  • अब आपके सामने गुजरात वोटर लिस्ट पीडीएफ विथ फोटो ओपन हो जाएगा। इस pdf को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

मतदाता के लिए फॉर्म डाउनलोड कैसे करें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप मतदाता के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करना चाहते है, तो आगे हम आपको इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से बताने वाले है :-

  • सबसे पहले आपको CEO की आधिकारिक वेबसाइट https://ceo.gujarat.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको For Voter का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद Forms For Voter के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • अब अगले पेज पर आपके सामने फॉर्म की लिस्ट खुल जाएगी।
  • इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार संबंधित विकल्प पर क्लिक कर लें। 
  • अब आपके सामने फॉर्म pdf फॉरमेट में ओपन हो जाएगा। यहाँ पर आपको डाउनलोड का विकल्प मिल जाता है। 
  • इस प्रकार आप मतदाता के लिए फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।  

इलेक्शन रिजल्ट देखने की प्रक्रिया

यदि आप राज्य में हुए किसी भी वर्ष के चुनाव के रिजल्ट (Election Result) देखना चाहते हैं तो नीचे बताएगा स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सर्वप्रथम आप सीईओ गुजरात के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Election Result के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
  • आपके next page पर आपके सामने वर्ष के अनुसार लिस्ट आ जाएगा।
  • आप जिस वर्ष के चुनाव का रिजल्ट देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करके देख सकते हैं।

Voter Helpline App डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर गुजरात स्टेट के ऑफिशियल वेबसाइट ceo.gujarat.gov.in पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको Mobile Application विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब एक नए पेज पर Voter Helpline App की डिटेल्स ओपन हो जाएगी।
  • यहां आप Install के बटन पर क्लिक करके वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन की स्थिति (Application Status) कैसे देखें

  • सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, गुजरात स्टेट की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • इसके होम पेज पर आपको Know Your Application Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया वेबसाइट ओपन हो जाएगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Track Application Status के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको State और Reference Id दर्ज कर लेनी है।  
  • इसके बाद आप Track Status के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • अब आपके स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति आ जायेगी। 

मतदान केंद्रों की लिस्ट कैसे देखे 

  • सर्वप्रथम आपको Chief Electoral Officer, Gujarat State की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • इसके होम पेज पर आपको दिए गए List Of Polling Stations के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर आपको अपने डिस्ट्रिक्ट और असेम्बली का चयन करना होगा।
  • इसके बाद Generate Report के बटन पर क्लिक कर लें।
  • अब आपके सामने मतदाता केंद्रों की सूची ओपन हो जाएगी।

Conclusion

आज के इस लेख में हमनें आपको गुजरात वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड एवं गुजरात मतदाता सूची 2022 से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ प्रदान की है ताकि आप भी Gujarat Voter List से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सके। उम्मीद करता हूँ कि आपको यह लेख जरूर पंसद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर साझा करेंगे। धन्यवाद !

Gujarat Voter List 2024 से संबंधित FAQ

प्रश्न 1. गुजरात वोटर लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. गुजरात मतदाता सूची देखने के लिए जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट https://ceo.gujarat.gov.in/ है।

प्रश्न 2. Gujarat Voter List से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यदि आप गुजरात वोटर लिस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या आपको किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते है।

<<ગુજરાત ભુલેખ પોર્ટલ>>

Leave a Comment

error: Content is protected !!