झारखण्ड भू नक्शा कैसे चेक करें? | Jharkhand bhu naksha, Benefit, Download @jharbhunaksha.nic.in | 2024

bhu naksha jharkhand 2024 @jharbhoomi.nic.in login in Hindi 2023 | Jharkhand Jameen Naksha

Jharkhand bhu naksha 2024 : झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के लोगों के लिए ऑनलाइन भू नक्शा पोर्टल की शुरुआत की है। राज्य के लोग अब अपने मोबाइल या लेपटॉप से अपने खेत का नक्शा व प्लाट का नक्शा डाउनलोड कर सकते है। जमीन से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा भू नक्शा के अलावा झारखण्ड झारभूमि पोर्टल भी शुरू किया है। झारखण्ड भू नक्शा पोर्टल क्या है, इसके क्या फायदे है, राज्य के लोग इसका लाभ कैसे उठा सकते है, आदि के बारे में बताया गया है। आप से निवेदन है कि कृपया पूरा आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ें।

झारखण्ड भू नक्शा पोर्टल 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

झारखण्ड भू नक्शा पोर्टल से आप केवल अपने खेत का नक्शा या अन्य कोई भी जमीन का नक्शा डाउनलोड कर सकते है एवं देख सकते है। इसके अलावा यदि आपको जमीन से जुडी अन्य जानकारिया जैसे खसरा खतौनी, जमाबंदी, पंजी 2 विवरण आदि प्राप्त करना है तो आप झारभूमि पोर्टल से प्राप्त कर सकते है। भू नक्शा पोर्टल शुरू होने से झारखंड के लोगों को इसका सीधा – सीधा लाभ मिल रहा है।

Join Our WhatsApp Group!
Jharkhand bhu naksha

राज्य के लोग अपना कोई भी छोटा बड़ा जमीनी मसला अपने घर पर ही सुलझा सकते है। किसी भी ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से लोगों के समय में काफी बचत होती है। बेवजह पैसों की बर्बादी नहीं होती है। सरकारी कार्यालयों के कामों में पारदर्शिता आती है। ऐसे कहीं फायदे रहते है।

बिहार भूमि नक्शा

Jharkhand bhu naksha Overview 2024

पोर्टल का नामझारखण्ड भू नक्शा
संबधित राज्य झारखंड सरकार
लाभार्थीराज्य के लोग
उद्देश्यजमीन का नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइटझारखण्ड भू नक्शा
साल2023 – 24
टोल फ्री नंबर / हेल्प लाइन नंबर यहां क्लिक करें
Email id, NIC Jharkhand State Centre loukesh.kumar@nic.in

झारखण्ड भू नक्शा के लाभ

झारखण्ड राज्य के अंदर कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन की एकदम सही सही भौगोलिक स्थिति के लिए एक महत्वपूर्ण पोर्टल है। आप इससे यह पता लगा सकते है, कि आपकी जमीन धरातल पर कहाँ है। राज्य का किसान व अन्य कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल व लेपटॉप से अब यह मालूम कर सकता है कि जो जमीन उसके नाम है, उसका एक्चुअल नक्शा क्या है। ऑनलाइन पोर्टल के बन जाने से आपको बार बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आप घर बैठे ही अपने जमीन का नक्शा देख आसक्ति है। इस प्रकार आप झारखण्ड के जमीन के नक़्शे से संबधित जानकारियां घर बैठे प्राप्त कर पाएंगे।

झारखण्ड भूलेख

झारखण्ड के जिलों की जिलों की सूची

झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के सभी जिलों का नक्शा ऑनलाइन उपलब्द करवा दिया है। राज्य के सभी जिलों के लोग अपना नक्शा ऑनलाइन चेक कर सकते है। राज्य के सभी जिलों की सूची नीचे दी गयी है –

लातेहार (Latehar)देवघर (Deoghar)
राँची (Ranchi)गढवा (Garhwa)
सिमडेगा (Simdega)पलामू (Palamu)
हजारीबाग (Hazaribagh)सराइकेला खरसावाँ (Saraikela Kharsawan)
कोडरमा ( Koderma)पश्चिमी सिंहभूम (East Singhbhum)
खुटी (Khunti)जामताड़ा (Jamtara)
पाकुड़ (Pakur)लोहरदग्गा (Lohardaga)
रामगढ़ (Ramgarh)चतरा (Chatra)
दुमका Dumka)पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum)
धनबाद (Dhanbad)गिरीडीह (Giridih)
साहिबगंज (Sahebganj)गुमला (Gumla)
बोकारो (Bokaro)गोड्डा Godda)

ये भी पढ़ें –

मध्य प्रदेश भू नक्शा

उत्तर प्रदेश भू नक्शा

बिहार भू नक्शा

झारखण्ड भू नक्शा

राजस्थान भू नक्शा

झारखण्ड भू नक्शा ऑनलाइन चैक व डाउनलोड करें?

झारखण्ड भू नक्शा पोर्टल से नक्शा देखने व डाउनलोड करने के चरणवार प्रक्रिया आपको हम बताने जा रहे है। आप नीचे दी गयी प्रोसेस को फॉलो करके अपने जमीन का भू नक्शा डाउनलोड कर सकते है। भू नक्शा झारखण्ड देखने, डाउनलोड करने व प्रिंट करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया हम आपको बताएँगे। झारखण्ड सरकार द्वारा जमीन से जुडी जानकारियां प्राप्त करने के लिए एकल वेबसाइट लांच की है। आप झारभूमि पोर्टल वेबसाइट पर जाकर भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट तक पहुँच सकते है। इसके अलावा आप सीधे अपने ब्राउज़र में इसकी आधिकारिक वेबसाइट jharbhunaksha.nic.in पर जाकर देख सकते है। भू नक्शा झारखण्ड को ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया निम्न है –

भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड करें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

स्टेप 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर जाना।

इसके लिए आप सबसे पहले सीधे Jharkhand bhu naksha की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या अपने मोबाइल या लेपटॉप पर क्रोम या अन्य ब्राउज़र ओपन करके गूगल पर झारखण्ड भू नक्शा सर्च करें। गूगल सर्च रिजल्ट में आप आधिकारिक वेबसाइट की पहचान करें। एवं उस पर क्लिक करें। आप अब भू नक्शा के होम पेज पर आ जायेंगे। (लिंक – भू नक्शा झारखण्ड)

स्टेप 2 – जिला, सर्कल, हल्का, मौजा व स्ट्रीट नंबर का चयन करना।

होम पेज पर आने के बाद आपको कुछ विकल्प मिलेंगे। आपको इसे क्रमवार भरना है।

  • जिला – सबसे पहले अपने जिले का चयन करें। जिले का चयन करते ही आपके सामने सर्कल विकल्प खुल जायेगा।
  • सर्कल – इसके बाद आप अपना सर्कल का चयन करें। अब सर्कल का चयन करने के बाद आपके सामने अगला विकल्प ओपन हो जायेगा।
  • हल्का – अब हल्का संख्या लिखे।
  • मौजा – इसके बाद मौजा संख्या लिखे।
  • स्ट्रीट नंबर – इसके बाद स्ट्रीट नंबर लिखे।
झारखण्ड भू नक्शा

स्टेप 3 – नक़्शे में अपने जमीन का खसरा संख्या का चयन करना।

ऊपर दिए सभी विकल्प को भरने के बाद अब आपके मोबाइल या लैपटॉप के स्क्रीन पर एक तरफ आपके द्वारा भरा गया विवरण आएगा। दूसरी और आपके गांव का नक्शा खुल जायेगा। आपको नक़्शे पर अलग खसरे नंबर दिखाई देंगे। आपको अपने खसरा नंबर पर क्लिक करना है।

झारखण्ड भू नक्शा

स्टेप 4 – प्लाट की सुचना।

खसरा संख्या पर क्लिक करते है आपके सामने बायीं और आपके प्लाट का विवरण plot info दिखाई देगा। आप अपने भू नक्शा का विवरण चेक कर सकते है। अब आप अपने प्लॉट या खेत का नक़्शे का प्रिंट भी निकाल सकते है।

झारखण्ड भू नक्शा की मैप रिपोर्ट कैसे देखें?

भू नक्शा को अपने मोबाइल पर देखने की प्रक्रिया अभी हमने आपको बताई। अब आपको हम बताएँगे कि भू नक्शा पोर्टल से आप map report को कैसे डाउनलोड व देख सकते है। इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया को अपनाना होगा।

मध्य प्रदेश भू नक्शा
  • झारखण्ड भू नक्शा मैप रिपोर्ट देखने के लिए आप सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आप अपना डिस्ट्रिक्ट, सर्कल, हल्का, मौजा व स्ट्रीट नंबर को चुने।
झारखण्ड भू नक्शा
  • अब दायी ओर दिख रहे नक़्शे में अपना खसरा सांख्य चुने एवं उस पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन के बायीं और plot info दिखाई देगा।
jharkhand bhunaksha
  • प्लाट इन्फो में आपको कहीं विवरण दिखाई देंगे। प्लाट इन्फो के सबसे नीचे आपको map report का विकल्प दिखाई देगा।
  • मैप रिपोर्ट पर क्लिक करते ही आपके सामने भू नक्शा की रिपोर्ट खुल जाएगी।
jharkhand bhunaksha

भू नक्शा रिपोर्ट पीडीएफ फाइल डाउनलोड

  • भू नक्शा रिपोर्ट को पीडीएफ फाइल में डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएँ।
  • अपना जिला, सर्किल, हल्का, मौजा आदि भरें।
  • नक़्शे पर अपना खसरा संख्या चुने।
  • plot info विकल्प के सबसे नीचे map रिपोर्ट विकल्प को चुने।
  • अगले पेज पर show report pdf विकल्प पर क्लीक करें।
  • अब आपके सामने भू नक्शा रिपोर्ट की पीडीएफ फाइल ओपन हो चुकी है।
jharkhand bhunaksha 3

भू नक्शा रिपोर्ट कैसे प्रिंट करें ?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद अपने जिले, सर्किल, हल्का व मौजा आदि का चयन के बाद नक़्शे पर खसरा संख्या को चुने।
  • plot info विकल्प पर सबसे नीचे plot info विकल्प पर जाये।
  • show report पीडीऍफ़ विकल्प को चुने।
  • आप अब अगले पेज पर आ जायगें।
  • यहां पर प्रिंट कमांड का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें – बिहार भूलेख

bhu naksha jharkhand 5

झारखण्ड भू नक्शा मोबाइल ऐप

भू नक्शा झारखण्ड को अब आप मोबाइल व लैपटॉप में देखने के साथ ही अब आप अपने मोबाइल फ़ोन में एंड्राइड एप्लीकेशन को डाउनलोड करके भी देख सकते है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर में भू नक्शा झारखण्ड के कहीं ऐप मिल जायेंगे। हालाँकि अभी तक झारखण्ड भू नक्शा से संबधित कोई आधिकारिक एप्लीकेशन लांच नहीं किया गया है। लेकिन फिर भी आपको ये एप्लीकेशन भू नक्शा देखने में मदद कर सकते है। गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी।

  • अपने मोबाइल का प्ले स्टोर खोलें।
  • प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में bhu naksha jharkhand लिखे, एवं सर्च बटन को दबाये।
  • आपके सामने सर्च रिजल्ट में कहीं सारे इससे संबधित ऐप आ जायेंगे।
  • आपको अपने लिए ऐप का चयन करना है।
  • चयन करके उस पर क्लिक करें। और डाउनलोड बटन दबाएं।
  • आपके मोबाइल में एप्लीकेशन इनस्टॉल हो जायेगा।

इस प्रकार आप भू नक्शा झारखण्ड का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते है।

FAQ: झारखण्ड भू नक्शा से संबधित प्रश्न

भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें ?

झारखण्ड भू नक्शा को आप झारखण्ड राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवल कुछ विवरण भरकर मात्र दो मिनट में निकल सकते है।

हमें ऑनलाइन प्लाट का नक्शा या खेत का नक्शा निकलने के लिए किन – किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है ?

मोबाइल व लेपटॉप से ऑनलाइन भू नक्शा निकलने लिए हम केवल अपने जिला, सर्कल, हल्का व मौजा संख्या को चयन कर आप अपने प्लाट या खेत का नक्शा निकाल सकते है। इसके लिए आपको अलग से कोई दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं है।

इस प्रकार हमने आपको भू नक्शा झारखण्ड के को देखने, डाउनलोड करने व प्रिंट करने का आसान तरीका बताया। उम्मीद करता हूँ कि आपको यह निकलना आ गया होगा। यदि आपको झारखण्ड का भू नक्शा निकलने में अभी भी कोई समस्या आ रही है। तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

1 thought on “झारखण्ड भू नक्शा कैसे चेक करें? | Jharkhand bhu naksha, Benefit, Download @jharbhunaksha.nic.in | 2024”

Leave a Comment

error: Content is protected !!