बिहार वोटर लिस्ट 2024 : Bihar Voter List Kaise Download Karen, Jilewar Suchi pdf Download.

बिहार वोटर लिस्ट Bihar Voter List Download karen: बिहार राज्य के किसी भी ग्राम पंचायत / वार्ड की वोटर लिस्ट को अब आप ऑनलाइन अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देख सकते है। वोटर लिस्ट वह सूची है, जिसमे नाम होने पर ही कोई भी व्यक्ति मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकता है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां किसी भी लोकतान्त्रिक प्रतिनिधि को चुनने के लिए जनता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाता है, मताधिकार का प्रयोग करने वाले लोगों की सूची वोटर लिस्ट नाम से जानी जाती है।

bihar voter list

किसी भी राज्य की वोटर लिस्ट की समय समय पर समीक्षा की जाती है, जिसके नए वोटर को शामिल किया जाता है, जबकि कुछ लोगों का नाम हटाया जाता है, जैसे – व्यक्ति की मृत्यु होने पर, किसी लड़की की शादी होने पर, किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे देश की नागरिकता लेने पर आदि। इस आर्टिकल के माध्यम से हम बिहार वोटर लिस्ट के बारे में बताने जा रहे है। जैसे – बिहार वोटर लिस्ट क्या है, वोटर लिस्ट में आप अपना नाम कैसे देख सकते है, आपकी ग्राम पंचायत / वार्ड के सभी वोटरों का विवरण आदि। इन सभी की जानकारी के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Bihar Voter List Dekhen 2024

किसी भी राज्य के चुनाव के लिए वोटर आईडी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जैसा कि आप जानते ही होंगे कि हमारे देश में कहीं तरह के चुनाव होते रहते है, जैसे – पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव आदि। ये सभी ऐसे चुनाव है, जिसमे सीधे जनता द्वारा मतदान किया जाता है, इन चुनावों में 18 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति मतदान कर सकता है, लेकिन उस व्यक्ति का नाम उस ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में नाम होना आवश्यक है।

Join Our WhatsApp Group!

यदि वोटर लिस्ट में नाम नहीं होगा तो ऐसी स्थिति में कोई भी मतदान नहीं किया जा सकता है। इसीलिए समय समय पर समीक्षा कर लेना अति आवश्यक है कि किसी व्यक्ति का नाम रह तो नहीं गया है।

झारखण्ड मतदाता सूची

बिहार वोटर आईडी कार्ड 2024 संक्षिप्त विवरण

आर्टिकल नामबिहार वोटर लिस्ट / Bihar Voter List
संबधित राज्य बिहार
लाभार्थी कौन है बिहार के लोग
उद्देश्यऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड /
लिस्ट उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइटceobihar.nic.in
साल / वर्ष2024

वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप पहली बार स्वयं से वोटर आईडी कार्ड बनवाने जा रहे है, तो आपके पास निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड।
  • राशन कार्ड।
  • बैंक पासबुक।
  • फोटोग्राफ
  • 10th मार्कशीट / प्रमाण पत्र।

उत्तर प्रदेश वोटर आईडी लिस्ट

बिहार वोटर कार्ड लिस्ट के उदेश्य

बिहार वोटर आईडी कार्ड लिस्ट के द्वारा बिहार के मतदाता अपना नाम वहां की वोटर लिस्ट में ऑनलाइन देख पाएंगे। बिहार वोटर लिस्ट के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आप इसे अपने घर बैठे अपने मोबाइल से या लैपटॉप के मध्यम से चेक कर पाएंगे।

 बिहार वोटर आईडी कार्ड व वोटर लिस्ट के लाभ / फायदे

  • यदि आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, तो आप आप किसी भी चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र हो जाते है। जिसके लिए आपका एक वोटर आईडी कार्ड जारी किया जाता है। वोटर आईडी कार्ड के कहीं फायदे है।
  • यदि आपका वोटर आईडी कार्ड बन गया है, तो आप इसका प्रयोग पहचान पत्र के रूप में कर सकते है, आप इसका प्रयोग कहीं जगह कर सकते है। जैसे – स्कूल में बच्चो का एडमिशन, गैस कनेक्शन, बिजली बिल कनेक्शन, टेलीफ़ोन कनेक्शन, राशन कार्ड आदि बनवाने में आदि।
  • वोटर लिस्ट जारी करने से सभी पात्र मतदान के लिए पात्र लोग अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है, इससे यदि आपका नाम इसमें नहीं रहता है, तो आप इसे जुड़वाँ भी सकते है।
  • पहचान पत्र के अलावा आप वोटर आईडी का प्रयोग और कहीं जगह कर सकते है, जैसी बैंक से ऋण लेने, क्रेडिट कार्ड बनवाने, किसी भी प्रॉपर्टी खरीदने आदि के लिए, मोबाइल सिम खरीदने आदि में आप इसका प्रयोग कर सकते है।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट

Bihar Voter List kya hai 2024

वोटर कार्ड के महत्त्व को आप सभी जानते ही होंगें, इसका प्रयोग हम मतदान करने के लिए करते है, यदि किसी भी व्यक्ति का नाम उनके ग्राम पंचायत या वार्ड के लिस्ट में नहीं होता है, तो ऐसी स्थिति में फिर वह मतदान नहीं कर सकते है। इसीलिए आपको अपने ग्राम पंचायत / वार्ड की लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए, अन्यथा आप अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।

हमने इस आर्टिकल में बिहार वोटर लिस्ट के बारे में बताया है, वोटर आईडी कार्ड का अपना एक बड़ा महत्त्व है, देश में हर समय कोई न कोई चुनाव चलता रहता है, और चुनाव के लिए सबसे जरुरी दस्तावेज / सूची यदि कोई है, तो वह वोटर लिस्ट है, आपको पता होना चाहिए कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है, या नहीं।

उत्तराखंड वोटर लिस्ट

बिहार वोटर आईडी कार्ड फाइनल लिस्ट pdf कैसे डाउनलोड करें?

बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके होम पेज पर आने के बाद आपको नीचे दी गयी स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते है।

  • Office Of the Chief Electoral Officer की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको कहीं विकल्प मिलेंगे। यहां पर आपको सर्च ई रोल (Search in e-Roll) विकल्प पर क्लिक करना होगा।
bihar voter list
  • विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने एक नया वेब पेज ओपन हो जायेगा, यहां पर आपको मुख्यतः दो विकल्प मिल जायेंगें, पहला पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए एवं दूसरा ई-रोल द्वारा सर्च करने के लिए। आप यहां पर सर्च इन पीडीएफ विकल्प को चुनें।
bihar voter list
  • पीडीएफ विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने पुनः एक नया पेज आ जायेगा, यहां पर आपको अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र एवं मतदान केंद्र का चयन करना है। एवं कैप्चा कोड भरकर show बटन को दबा देना है।
  • इस प्रकार आपके कंप्यूटर या मोबाइल पर मतदान / वोटर लिस्ट pdf डाउनलोड हो जाएगी।

बिहार वोटर लिस्ट 2024 कैसे डाउनलोड करें?

ऊपर हमने वोटर लिस्ट पीडीएफ को डाउनलोड करने का तरीका बताया, अब हम आपको वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करने का दूसरा तरीका बताएँगे,

  • सबसे पहले आप बिहार चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आएं, या आप यहां दी गयी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आसानी से इसके होम पेज पर आ जायेंगे।
  • होम पेज पर आने के बाद नीचे की तरफ आपको “Search Electoral in Roll” विकल्प पर क्लिक करना है।
bihar voter list
  • नए पेज में आपको Search in e-Roll विकल्प पर क्लिक करना होगा, अब आपके सामने वोटर कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे, पहला विवरण देकर एवं दूसरा EPIC Number द्वारा।
bihar voter list
  • यदि आपके पास epic नंबर नहीं है, तो आप यहां पर माँगा गया विवरण जैसे – नाम, पिता का नाम, उम्र, लिंग, राज्य, जिला एवं निर्वाचन क्षेत्र आदि देना होगा।
bihar voter list
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर खोजे / सर्च विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपके सामने आपका वोटर आईडी कार्ड दिखाई देगा।

हरियाणा वोटर लिस्ट

बिहार नगरपालिका वोटर लिस्ट फाइनल रोल पीडीएफ लिस्ट डाउनलोड करें

  • इसके लिए भी आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको सर्च इन पीडीएफ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अब आप नगरपालिका लिंक पर क्लिक करें, नगरपालिका विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक न्य पेज ओपन हो जायेगा।
  • नए पेज पर आपको अपना जिला, शहरी लोकल बॉडी, वार्ड व बूथ आदि का चयन करना होगा।
  • इसके बाद नीचे दिए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपके सामने नगरपालिका वोटर लिस्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी।

ई पी आई सी (EPIC) नंबर द्वारा वोटर लिस्ट में नाम देखना।

  • इसके लिए पहले आप office of the chief electoral officer की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर Search e Roll विकल्प को चुनें।
  • Search by EPIC Number विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना EPIC Number दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आपके वोटर आईडी का विवरण दिखाई देगा।

सर्च इन पीडीएफ वोटर लिस्ट

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर आने के बाद Search in PDF विकल्प को चुनें।
  • माँगा गया विवरण चुनें।
  • इसके बाद view बटन पर क्लिक करें।
  • आपके कंप्यूटर अथवा मोबाइल में pdf फाइल ओपन हो जाएगी।

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट

Direct Links for CEO Bihar Voter List 2024 Download

बिहार वोटर लिस्ट डाउनलोडयहां क्लिक करें

FAQs – बिहार वोटर लिस्ट 2024

प्रश्न 1 : क्या में अपने मोबाइल से बिहार वोटर लिस्ट 2024 डाउनलोड कर सकता हूँ?

उत्तर: हाँ, आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन बिहार वोटर आईडी लिस्ट डाउनलोड कर सकते है।

प्रश्न 2 : मेरा अभी तक बिहार वोट कार्ड नहीं बना है, क्या में इसे बनवा सकता हूँ?

उत्तर: यदि आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है, तो आप अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते है, आप अपने नजदीकी निर्वाचन कार्यालय या ऑनलाइन इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बनवा सकते है।

प्रश्न 3 : क्या में फोटोयुक्त बिहार वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकता हूँ?

उत्तर: फोटोयुक्त वोटर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको बिहार निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, यहां पर आप फोटोयुक्त वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।

<<राजस्थान वोटर लिस्ट>>

Leave a Comment

error: Content is protected !!