MP Voter List Pdf Download: मध्य प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा राज्य के मतदाताओं की मतदाता सूची को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी अन्य राज्यों की तरह ही अपने राज्य के लोगों को ऑनलाइन वोटर लिस्ट की सुविधा प्रदान करने के लिए एक अलग ऑफिशियल पोर्टल लांच की है। इस पोर्टल पर राज्य के सभी मतदाताओं की सूची उपलब्ध है। अब राज्य के लोगों को मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए किसी भी कार्यालय के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। राज्य के सभी इच्छुक लोग मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिशियल वेबसाइट mplocalelection.gov.in पर विजिट करके अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते है।

इस लेख में हम आपको Madhya Pradesh Voter List 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। इस लेख को पढ़कर आप मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, मध्य प्रदेश मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें, ग्राम पंचायत मतदाता सूची PDF, मध्य प्रदेश फोटो युक्त वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड आदि के बारे में पता चल जायेगा। यदि आप MP Voter List 2023 से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट 2023
यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं, और आने वाले चुनाव में अपना वोट देना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपना नाम एमपी वोटर लिस्ट में चेक कर लेना चाहिए। यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है और आप वोट देते है, तो आपका वोट रद्द कर दिया जाएगा, अर्थात आपके वोट का कोई मोल नहीं होगा। इसलिए कृपया आप MP Voter List 2023 में अपना नाम जरुर चेक कर लें। इसके लिए आपको किसी भी सरकारी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं है।
आप घर बैठे ही अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में अपने नाम की जांच कर सकते हैं। और आने वाले ग्राम पंचायत एवं विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करके मतदान कर सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आप एमपी फोटो युक्त वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते हैं। जिसकी सुविधा आपको मुक्त में प्रदान की जाती है।
एमपी मतदाता सूची 2023 के संक्षिप्त विवरण
आर्टिकल का नाम | मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट |
किसने जारी किया | मध्य प्रदेश राज्य सरकार |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | नागरिकों को वोटर लिस्ट से संबंधित सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-2330-1950 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mplocalelection.gov.in/ |
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट का उद्देश्य
MP Voter List 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को वोटर लिस्ट की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है ताकि प्रदेश के किसी भी नागरिक को वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए परेशान होना ना पड़े। जैसा कि आप जानते हैं पहले वोटर लिस्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे, जिससे उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था एवं उनके समय की भी खपत होती थी। लेकिन अब राज्य के नागरिक घर बैठे निर्वाचन आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एमपी मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन ढूंढ सकते हैं।
Madhya Pradesh Voter List के लाभ एवं विशेषताएं
- एमपी मतदाता सूची को राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन जारी कर दिया गया है।
- अब प्रदेश के नागरिकों को वोटर लिस्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की आवश्यकता नहीं है।
- मध्य प्रदेश के नागरिक अब घर बैठे अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से MP Voter List 2023 में अपना नाम देख सकते हैं।
- राज्य के जिन नागरिकों की उम्र 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक है, वह सभी वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- वोटर आईडी कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाता है।
- चाहे कोई दस्तावेज बनाना हो या सरकारी योजना में आवेदन करना हो, हर जगह Voter ID Card का इस्तेमाल किया जाता है।
- राज्य सरकार द्वारा लांच किये गये आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप वोटर आईडी कार्ड से संबंधित सभी सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
- ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा आप फोटो युक्त वोटर लिस्ट की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑनलाइन सुविधा हो जाने से आप अपने समय एवं पैसे दोनों की बचत कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश मतदाता सूची (नगरीय निकाय) में अपना नाम कैसे देखें
राज्य के सभी इच्छुक नागरिक जो एमपी मतदाता सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, वह नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके CEO Madhya Pradesh Voter List 2023 में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mplocalelection.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
- अब इसके होम पेज पर आपको “मतदाता” के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप नगरीय निकाय > मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढे के विकल्प पर क्लिक कर ले।

- अब अगले पेज पर आपको आपको वोटर लिस्ट सर्च करने के लिए दो विकल्प मिलेंगें।
- पहला – विवरण खोजें द्वारा,
- दूसरा – EPIC नंबर द्वारा।
प्रथम – खोजें विकल्प
- आप ऊपर खोजें विकल्प का चयन करें, व इसके बाद मांगी गयी जानकारी जैसे जिला, शहरी / ग्रामीण, मतदाता का नाम, पिता /माता /पति का नाम, लिंग, आयु आदि विवरण दर्ज कर लेना है।

- सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
दूसरा – इपिक (EPIC) नंबर द्वारा
- यदि आप ईपिक नंबर द्वारा सर्च करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Search By EPIC No. के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- जिसके बाद आपको जिला और ईपिक संख्या दर्ज करके खोजें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने मतदाता सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप मतदाता सूची (नगरीय निकाय) में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
एमपी मतदाता सूची (पंचायत) में अपना नाम देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप मध्य प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको “मतदाता” के सेक्शन पर क्लिक कर लेना है।
- इसके पश्चात आप पंचायत > मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढे के विकल्प पर क्लिक कर ले।

- अब आपके समक्ष एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें आपको मतदाता सूची में अपना नाम सर्च करने के लिए दो विकल्प दिखाई देगें –
- विवरण द्वारा खोज / Search By Details
- पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज / Search By EPIC No.
- विवरण द्वारा खोज के विकल्प का चयन करने पर आपको जिला, शहरी / ग्रामीण, मतदाता का नाम, पिता/माता/पति का नाम, लिंग, आयु आदि विवरण दर्ज करना होगा।

- सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको खोजें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- Search By EPIC No. के विकल्प का चयन करने पर आपको जिला और ईपिक संख्या दर्ज करके खोजें के बटन पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर मतदाता सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप अपना नाम ग्राम पंचायत मतदाता सूची में ढूंढ सकते हैं।
मतदान केंद्र (नगरीय निकाय) जानने की प्रक्रिया
- इसके लिए सर्वप्रथम आप मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट mplocalelection.gov.in पर चले जाएं।
- अब इसके होम पेज पर आपको नगरीय निकाय > अपना मतदान केंद्र जाने के विकल्प का चयन कर लेना है।
- अब एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको जिला और एरिया सिलेक्ट कर लेना है।
- इसके पश्चात आपको मतदान केंद्र जाने के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर संबंधित जानकारी ओपन हो जाएगी।
मतदान केंद्र (पंचायत) जानने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट mplocalelection.gov.in पर जाना होगा।
- इसके होम पेज पर आपको पंचायत > अपना मतदान केंद्र जाने के विकल्प का चयन कर लेना है।
- अब आपके समक्ष एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको जिला और एरिया सिलेक्ट कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको मतदान केंद्र जाने के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके स्क्रीन पर संबंधित जानकारी खुल कर आ जाएगी।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश के अधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको संपर्क करें के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपके सामने संपर्क विवरण का पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपके सामने नंबरों की पूरी सूची प्रदर्शित हो जाएगी, जिसके द्वारा आप संपर्क कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट हेल्पलाइन नंबर
एमपी मतदाता सूची 2023 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी हमने इस लेख में उपलब्ध करा दी है। लेकिन फिर भी यदि आपको कोई अन्य प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है या आपको किसी प्रकार की समस्या आती है, तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं जो इस प्रकार है –
- मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग
- 58, अरेरा हिल्स, भोपाल, पिन कोड – 462011
- फैक्स: 0755-2553623
- नियंत्रण कक्ष: 0755-2551076
- हेल्पलाइन नंबर: 1800-2330-1950
- ईमेल: mpsec@mp.gov.in
Conclusion
दोस्तों आज के इस पोस्ट के माध्यम से मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें एवं ग्राम पंचायत मतदाता सूची 2023से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा और आप इसे अन्य व्यक्ति के साथ भी अवश्य शेयर करेंगे। धन्यवाद !
Madhya Pradesh Voter List 2023 से संबंधित FAQ
प्रश्न 1. मध्य प्रदेश मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?
उत्तर. एमपी मतदाता सूची 2023 मैं अपना नाम देखने के लिए आपको निर्वाचन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आगे की प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में बता दी है। आप इस लेख को पढ़कर आसानी से वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
प्रश्न 2. मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
उत्तर. MP Voter List से संबंधित किसी भी सेवा का लाभ उठाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mplocalelection.gov.in है।