उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट 2024 | UP Gram Panchayat Voter List Online Download, Check Status

UP Gram Panchayat Voter List : उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे वयस्क नागरिक जो आने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में अपना वोट देना चाहते हैं तो वह सभी उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट 2024 में अपना नाम देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत चुनाव मतदाता सूची को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। जिसके माध्यम से राज्य के सभी नागरिक आसानी से अपना और अपने परिवार का नाम UP Gram Panchayat Voter List में चेक कर सकते हैं। साथ ही वह इस पोर्टल के माध्यम से मतदाता पर्ची डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Gram Panchayat Voter List

आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसके अलावा हम आपको ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी बताएंगे। यदि आप Uttar Pradesh Gram Panchayat Voter List से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट 2024

जैसा कि आपको पता है उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है जहां 75 जिले, 350 तहसील और 58036 ग्राम पंचायतें है। यूपी में ग्राम पंचायत के चुनाव हर 5 वर्ष के बाद शुरू की जाती है। पिछली बार 2015 में यूपी ग्राम पंचायत चुनाव किए गए थे और इस बार की चुनाव प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करनी शुरू कर दी गई है, इस मतदाता सूची में कुछ लोगों का नाम जोड़ा जाएगा और कुछ मतदाताओं का नाम हटाया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group!

यूपी के ऐसे नागरिक जो ग्राम पंचायत चुनाव में अपना मतदान देना चाहते है उन्हें सबसे पहले State Election Commission Uttar Pradesh की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना होगा। जिन लोगों का नाम यूपी ग्राम पंचायत मतदाता सूची में होगा वह सभी ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान करने के योग्य होंगे। पिछली बार 2015 के पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या लगभग 11.74 करोड़ थी। लेकिन इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़कर 12.50 करोड़ हो गई है। 

उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट

Uttar Pradesh Gram Panchayat Voter List Overview

आर्टिकल का नामयूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट 
जारी की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
चुनावग्राम पंचायत 
लाभार्थीयूपी के नागरिक 
उद्देश्यग्राम पंचायत मतदाता सूची चेक करने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान करना 
राज्य उत्तर प्रदेश 
चेक करने की प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttp://sec.up.nic.in/

यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट 2024 के लाभ

  • राज्य के ऐसे वयस्क नागरिक जो मतदान करना चाहते हैं वह उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है और उन्होंने वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन किया है तो वे सभी नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
  • वोटर आईडी कार्ड के मदद से आप सरकारी योजना का भी लाभ ले सकते हैं। साथ ही आप अपनी इच्छा अनुसार वोट भी डाल सकते हैं।
  • राज्य के नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • अब आप आसानी से घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से UP Gram Panchayat Voter List में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • यदि आपके वोटर आईडी कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि जैसे आपके नाम या पता में कोई गलती होती है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चुनाव आयोग द्वारा सभी त्रुटियों को सुधारा जाएगा।
  • Uttar Pradesh Gram Panchayat Voter List को ऑनलाइन जारी करने से मतदान में होने वाले भ्रष्टाचार को रोका जा सकेगा।
  • उत्तर प्रदेश के नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से यूपी ग्राम पंचायत मतदाता सूची को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • यह सुविधा यूपी सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

यूपी ग्राम पंचायत मतदाता सूची 2024 में अपना नाम कैसे देखें

राज्य के ऐसे नागरिक जो UP Gram Panchayat Voter List 2024 में अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का नाम देखना चाहते हैं तो वह नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

  • इसके लिए सबसे पहले आपको स्टेट इलेक्शन कमीशन उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल वेबसाइट http://sec.up.nic.in/ पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंचायत इलेक्शन का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  • यहाँ आपको PRI Voter Search/Voter Slip के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको अपने जनपद क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको मतदाता का नाम, पिता / पति का नाम, मतदाता की आयु और मकान संख्या भरना होगा।
  • सभी विवरण दर्ज कर लेने के बाद Search/खोजें के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी। 
  • इस लिस्ट में आपको अपने नाम की खोज करनी होगी और उसके आगे प्रिंट स्लिप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने वोटर पर्ची आ जाएगी, जिसे आप Pdf फाइल में save भी कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आप कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट में अपना और अपने परिवार का नाम देख सकते है।

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें

दोस्तों यदि आप उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत मतदाता सूची की Pdf डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप स्टेट इलेक्शन कमिशन उत्तर प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। यहां आप Election विकल्प पर Download Voter List पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नए पेज पर आपको कुछ आवश्यक जानकारी जैसे निकाय का प्रकार, जिला, निकाय का नाम, वार्ड का नाम और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के पश्चात आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Generate OTP के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया page खुलेगा। इस पेज पर आपको कैप्चा कोड एंटर करके Download के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके समक्ष यूपी ग्राम पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट खुलकर आ जाएगा।

उत्तर प्रदेश भूलेख

उत्तर प्रदेश भू नक्शा

आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया (Application Status)

ऐसे उम्मीदवार जो अपने आवेदन की स्तिथि चेक करना चाहते हैं, वह नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • Application Status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको स्टेट इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट http://sec.up.nic.in/ पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको वोटर सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको Track Application Status के लिंक पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें आपको प्राप्ति रसीद संख्या / आवेदन क्रमांक और फोटो में प्रदर्शित कैप्चा कोड भरना होगा।
  • सभी डिटेल्स भर लेने के बाद Get Status के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

Panchayat Voter Search करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप स्टेट इलेक्शन कमीशन के अधिकारिक पोर्टल पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको इलेक्शन के सेक्शन पर जाकर पंचायत वोटर सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगली स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन होगा। 
  • इस form में आपको पूछे गए सभी जानकारी जैसे जनपद, विकासखंड, ग्राम पंचायत, मतदाता का नाम, माता / पिता / पति का नाम, मकान संख्या आदि भरना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आपको यहां दिए गए कैप्चा कोड को भी फील कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Search के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।

Election Result देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को स्टेट इलेक्शन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इस वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। यहां आपको Election के सेक्शन पर जाकर Election Result के विकल्प का चयन करना होगा।
  • इलेक्शन रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
  • इस form में आपको पूछे गए जानकारी जैसे निर्वाचन का नाम, नगरीय निकाय प्रकार, पद, जिला आदि का चयन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Click to View All General Election Result के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर इलेक्शन रिजल्ट खुलकर आ जाएगा। आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

UP Gram Panchayat Voter List से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें?

उत्तर. यदि आप ग्राम पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने इसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बता दी है।

प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट http://sec.up.nic.in/ है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!