मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना बिहार 2023 | Mukhymantri Balika Snatak Protsahan Yojana Online Application

Mukhymantri Balika Snatak Protsahan Yojana 2023: केंद्र सरकार व राज्य सरकारें द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, उनके भविष्य व आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहती है, इसके लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के योजनाएं भी चलाई जाती है। इसी क्रम में बिहार सरकार द्वारा राज्य के बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थी बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा ₹25000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Mukhymantri Balika Snatak Protsahan Yojana

आज के इस लेख में हम आपको Mukhymantri Balika Snatak Protsahan Yojana 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं, ताकि आप भी इस योजना में आवेदन करके प्रोत्साहन राशि का लाभ ले सकें। मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में भी हम आपको संपूर्ण जानकारी देने वाले है इसलिए कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

विषय सूची

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना बिहार 2023

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार सरकार द्वारा बालिकाओं के विकास के लिए एवं उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देने हेतु मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त कर चुकी बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए ₹25000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में हस्तांतरित कर दी जाएगी। इस योजना को बिहार सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शुरू किया है। इससे बेटियों की उच्च शिक्षा (Higher Education) को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया इस लेख को आगे पढे।

Join Our WhatsApp Group!

बिहार फ्री लेपटॉप योजना।

Mukhymantri Balika Snatak Protsahan Yojana 2023 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना 
किसने शुरू किया बिहार सरकार
लाभार्थीराज्य की स्नातक पास बालिकाएं
उद्देश्यबालिकाओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देना
प्रोत्साहन राशि25,000 रूपये 
वर्तमान वर्ष2023
राज्यबिहार
स्टेटसActive
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटedudbt.bih.nic.in

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी स्नातक डिग्री प्राप्त कर चुकी बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन स्किम के तहत सरकार द्वारा ₹25000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • इस योजना को बिहार सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की बालिकाएं उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित होंगी।
  • इस योजना के द्वारा राज्य की बेटियां आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगी।
  • इस योजना से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से बेटियों के जीवन स्तर में भी काफी सुधार होगा।

Mukhymantri Balika Snatak Protsahan Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन स्किम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना एवं उन्हें Higher Education प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। इसलिए सरकार द्वारा ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने वाली बालिकाओं को ₹25000 की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है ताकि वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें और आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें। इसके अलावा उनके जीवन स्तर में भी काफी सुधार आएगा।

बिहार मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिकाएं बिहार राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त बालिकाओं को ही मिलेगा।
  • इस योजना के तहत एक छात्र को यह छात्रवृति केवल एक बार ही मिलेगी। 

 इस योजना के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान आपको अपने विश्वविद्यालय का नाम चयन करना होता है यदि आपके महाविद्यालय का नाम इस लिस्ट में नहीं है, तो इस स्थिति में आप अपने महाविद्यालय के रजिस्ट्रार से संपर्क कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में छात्रा को 200 * 230 पिक्सल यानी 50 केबी से कम साइज का फोटो अपलोड करना होगा।
  • एवं हस्ताक्षर की कॉपी 140 * 260 पिक्सल यानी कि 20 केबी का होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली छात्रा को अपना आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों के ब्लैक एंड वाइट फोटो को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। जिसके फाइल का साइज 500 केबी से कम होना चाहिए।
  • ध्यान रहे कि आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आप फॉर्म में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं कर सकते हैं।
  • इसलिए आप आवेदन फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरें एवं पुनः जांच लेना लें तभी सबमिट करें।

इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया

वे सभी इच्छुक बालिकाएं जो इस योजना के लिए पात्र हैं और इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं। वह नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना बिहार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको ई कल्याण की ऑफिशियल वेबसाइट edudbt.bih.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको Click Here To Online Apply देखकर लिंक पर क्लिक करना होगा।
Mukhymantri Balika Snatak Protsahan Yojana
  • इसके बाद आपके सामने एक Application Form खुलकर आ जाएगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भर लें।
  • सभी जानकारी भर लेने के बाद आपको मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। अब आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से Mukhymantri Balika Snatak Protsahan Scheme के लिए आवेदन कर पाएंगे।

Conclusion

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना बिहार 2023 के बारे में सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि ऊपर दी गई जानकारी को पढ़कर आपको इस योजना के बारे में अच्छे से समझ आ गया होगा। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि वह भी इस योजना से लाभान्वित हो सके। धन्यवाद!

FAQ – Mukhymantri Balika Snatak Protsahan Yojana 2023

प्रश्न 1. इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थीयों को कितनी राशि दी जाएगी?

उत्तर. बिहार मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन स्किम के अंतर्गत सरकार द्वारा राज्य के स्नातक पास बालिकाओं को ₹25000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

प्रश्न 2. Mukhymantri Balika Snatak Protsahan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर. यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में दी है।

प्रश्न 3. मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन स्किम के लिए अधिकारी वेबसाइट क्या है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर. इस योजना के लिए अधिकारिक वेबसाइट edubdt.bih.nic.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!