हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 | Haryana Voter List Pdf, रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स डाउनलोड, मतदाता सूची में नाम देखने की प्रक्रिया

Haryana Voter List Pdf Download 2024: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए सभी मतदाताओं की सूची ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता सूची को समय समय पर निर्वाचन अधिकारियों द्वारा चुनाव से पहले अपडेट किया जाता है, एवं नई मतदाता सूची तैयार की जाती है। इस मतदाता सूची में आप अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इसमें मतदाता के सभी विवरण जैसे नाम, बूथ संख्या, भाग संख्या, मतदाता केंद्र का नाम आदि शामिल होता है। राज्य के ऐसे नागरिक जो आने वाले चुनाव में अपना वोट देना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 में अपना नाम चेक कर लेना चाहिए। 

Haryana Voter List

अन्यथा वह चुनाव हेतु अपात्र हो जायेंगें। यहां हमने ऑनलाइन वोटर लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया बताई है। आज के इस लेख में हम आपको Haryana Voter List 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे – हरियाणा वोटर लिस्ट क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, हरियाणा वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, नई मतदाता सूची, वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड, हरियाणा वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कैसे करे आदि। प्रिय मित्रों यदि आप हरियाणा मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

विषय सूची

हरियाणा वोटर लिस्ट 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य के जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक है, वे सभी नागरिक आगामी चुनाव में अपना मतदान कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें हरियाणा मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करनी होगी। इस मतदाता सूची में जिन नागरिकों के नाम मौजूद होंगे केवल वही आने वाले चुनाव में अपना वोट दे सकते है। अब राज्य के लोगों को वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इसके लिए राज्य सरकार ने एक ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च किया है।

Join Our WhatsApp Group!

आप मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट ceoharyana.gov.in पर जाकर अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का नाम हरियाणा मतदाता सूची में देख सकते हैं। इस वेबसाइट में वोटर लिस्ट से संबंधित अन्य सेवाएं भी उपलब्ध है। राज्य सरकार द्वारा वोटर लिस्ट से संबंधित सभी सेवाएं आपको मुफ्त में प्रदान की गई है। जिससे आपके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी। हरियाणा मतदाता सूची से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इस लेख को आगे पढ़े। 

हिमाचल वोटर लिस्ट

हरियाणा मतदाता सूची 2024 के संक्षिप्त विवरण

आर्टिकल का नामहरियाणा वोटर लिस्ट 
किसने जारी किया हरियाणा सरकार 
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक 
उद्देश्यवोटर लिस्ट की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना 
राज्य हरियाणा 
वर्तमान वर्ष2022 – 23
हेल्पलाइन नंबर1950 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ceoharyana.gov.in/ 

Haryana Voter List 2024 का उद्देश्य

जैसा कि आप सभी जानते हैं पहले राज्य के लोगों को वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सरकारी दफ्तर एवं कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब सरकार द्वारा सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है जिससे नागरिकों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वह घर बैठे अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके Haryana Voter List में अपना नाम चेक कर सकते है और आगामी चुनाव में अपना वोट दे सकते है। 

हरियाणा वोटर लिस्ट का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन वोटर लिस्ट की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि नागरिकों के पैसे एवं समय दोनों की बचत हो सके एवं प्रणाली में पारदर्शिता आए। जिससे भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी और लोगों का सही वोट शामिल हो पाएगा।

हरियाणा वोटर लिस्ट के लाभ व विशेषताएं

  • राज्य सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा मतदाता सूची को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है।
  • राज्य के लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • अब आप घर बैठे ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके Haryana Voter List में अपने नाम की जाँच कर सकते हैं।
  • निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर लिस्ट समय-समय पर अपडेट किया जाता है, जिसके बाद एक नई मतदाता सूची जारी की जाती है।
  • यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल रहता है, तो आप आने वाले लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में अपना मतदान कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • एवं वोटर लिस्ट से संबंधित अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर सभी सुविधाएं मुफ्त प्रदान की जाती है जिससे नागरिकों के पैसे के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।
  • इससे भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी और लोगों का सही वोट शामिल हो पाएगा।

उत्तराखंड वोटर लिस्ट

हरियाणा मतदाता सूची में अपना नाम देखने की प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य के ऐसे इच्छुक लाभार्थी जो हरियाणा वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं वह नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके हरियाणा मतदाता सूची 2022 में अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट https://ceoharyana.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको Check Your Name in Voter List के लिंक पर क्लिक कर लेना होगा।
Haryana Voter List check name
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए By Details या By Voter ID में से किन्ही एक विकल्प का चयन कर लेना है।
  • यदि आप By Details के विकल्प का चयन करते हैं, तो आपको जिला का नाम, विधानसभा क्षेत्र का नाम, अपना नाम, पिता / पति का नाम, उम्र, जेंडर आदि विवरण दर्ज कर लेना होगा।
Haryana Voter List check name by
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद दिए गए Search के बटन पर क्लिक कर दें।
  • यदि आप By Voter ID के विकल्प का चयन करते हैं, तो आपको वोटर कार्ड नंबर डालकर Search के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आपके सामने मतदाता सूची खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • आप चाहे तो पीडीएफ डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके हरियाणा वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते हैं।

हरियाणा चुनाव नामावली डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको सीईओ हरियाणा के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको नीचे की ओर Final Electoral Roll का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
Haryana Voter List final electrol roll
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया page ओपन होगा।
  • इस पेज पर आपको पूछे गए सभी जानकारी जैसे – जिला का नाम, विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र, अनुभाग संख्या आदि दर्ज कर लेना है।
Haryana Voter List final electrol roll 1
  • सभी विवरण दर्ज कर लेने के बाद आपको कैप्चा कोड भरकर Get Roll के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पीडीएफ फाइल खुल जाएगा, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट

वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले CEO, हरियाणा के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होम पेज पर आने के बाद आपको Voter Corner के सेक्शन में क्लिक करना है।
  • अब आपको इस सेक्शन में Forms के विकल्प का चयन कर लेना है।
  • अब आपके सामने Forms For Voter Registration की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • यहां से आप अपने आवश्यकता अनुसार किसी भी फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएलओ जानने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप सीईओ हरियाणा के अधिकारिक वेबसाइट ceoharyana.gov.in पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर आपको Voter Corner के सेक्शन में क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको Know Your BLO के विकल्प का चयन कर लेना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको ईपीआईसी नंबर दर्ज करके Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार बीएलओ का विवरण आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आप सीईओ हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर नीचे आपको Download Voter Helpline App from Play Store का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर ले।
  • इसके बाद आपके सामने एक नए पेज पर वोटर हेल्पलाइन एप की डिटेल्स ओपन हो जाएगी।
  • अब आपको यहां Install के बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर लेना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा वोटर लिस्ट संपर्क विवरण / हेल्पलाइन नंबर

हरियाणा मतदाता सूची 2022 से संबंधित सभी जानकारी हमारे द्वारा इस आर्टिकल में उपलब्ध करा दी गई है। लेकिन फिर भी यदि आप किसी अन्य प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या आपको किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप नीचे दिए गए संपर्क विवरण के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

  • पता: चीफ इलेक्टोरल ऑफिस 30 बेज बिल्डिंग, सेक्टर 17, चंडीगढ़
  • फोन: +91-072-2701200
  • मेल: hry_elect@yahoo.com
  • हेल्पलाइन नंबर: 1950

राजस्थान वोटर लिस्ट

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको हरियाणा वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखे एवं Haryana Voter List 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूँ की यह पोस्ट आपको बेहद पसंद आया होगा और आप इसे अपने अन्य मित्रों के साथ भी जरूर साझा करेंगे। धन्यवाद !

Haryana Voter List 2022 से संबंधित FAQ

प्रश्न 1. हरियाणा वोटर लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें?

उत्तर. Haryana Voter List Pdf Download करने के लिए आपको सबसे पहले सीईओ हरियाणा के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जिसके बाद की पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में बता दी गई है। जिसे पढ़कर आप आसानी से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न 2. Haryana Voter List से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. हरियाणा वोटर लिस्ट से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट ceoharyana.gov.in है।

प्रश्न 3. हरियाणा वोटर हेल्पलाइन ऐप कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर. वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करने के लिए आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। ऐप डाउनलोड की प्रक्रिया इस आर्टिकल में उपलब्ध करा दी गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!