cg Bhuiyan : छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख पोर्टल 2024 @bhuiyan.cg.nic.in | छत्तीसगढ़ भूलेख बी-1 एवं पी-2 खसरा रिपोर्ट ऑनलाइन डाउनलोड | B-1 Khatoni Report Download

cg Bhuiyan 2024, बी 1 खसरा ऑनलाइन | छत्तीसगढ़ भुइयां नक्शा | छत्तीसगढ़ भूलेख पोर्टल | Bhulekh Chattisgarh | B-1 Khatoni Report Download | भूलेख बी-1 एवं पी-2 खसरा रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ की जमीनों के ऑनलाइन रिकॉर्ड देखने के लिए छत्तीसगढ़ भुइयाँ या सीजी भुइयाँ पोर्टल का शुभारम्भ किया है। इस पोर्टल पर कई तरह की ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त की जा सकती है, जैसे- छत्तीसगढ़ राज्य की जमीनों का विवरण, छत्तीसगढ़ भू-नक्शा, B1 खसरा, P11 खतौनी रिपोर्ट इत्यादि।

cg Bhuiyan

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित डिजिटल इंडिया कैंपेन को आगे बढ़ाने में सहयोग करते हुए राज्य सरकार ने कृषि भूमि से जुड़े सभी रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ भुइयां के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराये है इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार ने इस पोर्टल का शुभारम्भ किया है। अपनी भूमि से सम्बंधित सभी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ऑफिशियल पोर्टल https://bhuiyan.cg.nic.in पर लॉगिन कर सकते | इस आर्टिकल में आपको सीजी भुइयां से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी दी गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

सीजी भुइयां क्या है?

सीजी भुइया छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के लोगों के लिए भूमि रिकॉर्ड देखने के लिए Bhuiyan Chhattisgarh Land Records (cglrc) Portal बनाया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ भारत के ऑनलाइन भू रिकॉर्ड करवाने वाले राज्यों में शामिल हो गया है, क्यूंकि छत्तीसगढ़ भी ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने वाले राज्यों की लिस्ट में आ गया है। यह छत्तीसगढ़ सरकार का ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड कम्पट्रीकृत प्रोग्राम है, भुइयां छत्तीसगढ़ को दो भागों में बांटा गया है, इनके दो भागों में पहला – सीजी भुइयां अथवा Chattisgarh Bhulekh व दूसरा भु-नक्ष है। इसका पहला भाग यानि भुइयां पर भूमि के खसरा व खाते से संबधित विवरण उपलब्ध करवाया जाता है, जबकि भू-नक्ष भूमि नक्शा विवरण के लिए बनाया गया एक कंप्यूटर प्रोग्राम है।

Join Our WhatsApp Group!

सीजी भुइयां छत्तीसगढ़ राज्य के भूमि अभिलेखों का डिजिटल प्रोगाम है | इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक अपनी भूमि से सम्बंधित भू-नक्शा और खतौनी का विवरण ऑनलाइन देख सकते है क्योंकि राज्य सरकार ने डिजिटल इंडिया कैंपेन का सहयोग करते हुए भूमि अभिलेखों को डिजिटल करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की जनता का काम आसान कर दिया है | सीजी भुइयां के दो भाग है: भुइयां और भू-लेख | इस पोर्टल पर उपलब्ध भू जानकारी को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है | 

cg (cglrc) Bhuiyan Highlights 2024

पोर्टल का नाम सीजी भुइयां पोर्टल
राज्य छत्तीसगढ़ 
लाभ भूमि सम्बन्धी विवरण घर बैठे ऑनलाइन देखना  
उद्देश्य नागरिकों तक भूमि सम्बन्धी जानकारी पहुँचाना 
डिपार्टमेंट रेवेन्यू डिपार्टमेंट 
स्टेटस ऑनलाइन 
विकसित किया गया राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र 
साल 2024
आधिकारिक वेबसाइट http://bhuiyan.cg.nic.in

सीजी भुइयां के लाभ 

  • इस पोर्टल के द्वारा राज्य के लोग अब घर बैठे ही अपनी भूमि सम्बन्धी जानकारी ऑनलाइन देख सकते है।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत सभी भूमि अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध है।
  • इस पोर्टल की सहायता से भू-नक्शा अनुभाग के तहत नक़्शे से सम्बंधित जानकरी प्राप्त की जा सकती है।
  • अब छत्तीसगढ़ के लोगों को अपनी जमीनों का विवरण प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी ऑफिस या तहसील या पटवारी के ऑफिस के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
  • अब सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से राज्य में चोरबाजारी भी कम होगी।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत ही सरल है और हर कोई इस पोर्टल का प्रयोग आसानी से कर सकता है।
  • अब सीजी भुइयां पोर्टल का एप भी उपलब्ध है। राज्य के नागरिक गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सभी प्रकार की सुविधाएं ले सकते है।

अपना खाता पंजाब

उत्तर प्रदेश भूलेख

उत्तराखंड भूलेख

हिमांचल भूलेख

राजस्थान ई धरती, अपना खाता

सीजी भुइयां: B1 खसरा P-11 नकल रिपोर्ट ऑनलाइन डाउनलोड करना 

अगर आप B1 खसरा P11 नकल रिपोर्ट ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सीजी छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप नीचे दी गयी स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते है-

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ भुइयां की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • आपके सामने होम पेज ओपन होगा, यहां पर आपको आवेदन विकल्प पर कर्सर ले जाना होगा, इसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देंगे, यहां पर आपको डिजिटल हस्ताक्षरित B1 / P11 आवेदन विकल्प पर क्लिक करना है।
cg Bhuiyan
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा, यहां पर आपके सामने दो विकल्प दिखाई देंगे- पहला ग्राम चुनें व दूसरा ग्राम क्रमांक दें।
cg Bhuiyan
  • आप अपने आवश्यकतानुसार ग्राम चुनें या ग्राम क्रमांक विकल्प का चयन करें।
  • यदि आपके पास ग्राम क्रमांक है, तो ग्राम क्रमांक का चयन करें अन्यथा ग्राम चुनें विकल्प को चुनें।
  • हमने यहां पर ग्राम चुनें विकल्प को चुना है, विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने जिला, तहसील व ग्राम के चयन के लिए विकल्प खुल जायेंगे।
    • पहले अपना जिला चुनें।
    • तहसील का चयन करें।
    • ग्राम का चयन करें।
cg Bhuiyan
  • जिला, तहसील व ग्राम का चयन करने के बाद आपके सामने अब दो विकल्प दिखाई देंगे। पहला – खसरा वार व दूसरा नाम वार।
  • आप यहां पर किसी भी विकल्प का चयन कर सकते है, यहां पर हमने खसरा वार विकल्प को चुना है।
  • खसरा वार विकल्प का चयन करने पर आपके सामने पुनः दो विकल्प दिखाई देंगें, पहला – खसरा संख्या प्रविष्ट करें, व दूसरा खसरा चुनें
cg Bhuiyan
  • आपके पास यदि खसरा संख्या है, तो पहला विकल्प चुनें अन्यथा दूसरा खसरा चुनें विकल्प पर क्लिक करें। हमनें यहां पर दूसरा विकल्प चुना है।
  • खसरा चुनें विकल्प पर क्लिक करने के बाद अपना खसरा संख्या चुनें। अब आपको इसके नीचे बॉक्स में आपका नाम, पिता का नाम व जमीन विवरण दिखाई देगा, उसका सत्यापन कर लें।
  • इसके बाद अब आपको बी-1 खतौनी रिपोर्ट या पी-2 खसरा रिपोर्ट में से आपको अपनी रिपोर्ट को चुनना है।
cg Bhuiyan
  • आपको अब नीचे नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी प्रविष्ट करने के लिए विकल्प मिलेगा। यहां अपना विवरण दर्ज करें, व सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको बी-1 खतौनी रिपोर्ट pdf या पी-2 खसरा रिपोर्ट pdf डाउनलोड करने की लिंक का विकल्प मिल जायेगा।
cg Bhuiyan
  • आप रिपोर्ट लिंक पर क्लिक करें। इस प्रकार आपके मोबाइल पर बी – 1 खतौनी डाउनलोड हो जाएगी।
cg Bhuiyan
  • आप बी-1 खतौनी का प्रिंट निकाल सकते है, या अपने कंप्यूटर पर सेव भी कर सकते है।

सीजी भुइयां: ऑनलाइन भू-नक्शा चेक करना 

  • सीजी भुइयां पर ऑनलाइन भू-नक्शा छत्तीसगढ़ (खसरा नक्शा) चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने सीजी भुइयां नक्शा का होम पेज खुल जायेगा।
  • अब इस पेज आपको अपना जिला, तहसील, RI, और ग्राम चुनना है, यह सभी जानकारी देने के बाद आपके सामने नक्शा खुलेगा।
  • इस नक़्शे में आपको खसरा नंबर वाले नक़्शे पर क्लिक करना है।
  • अब आपको खसरा नंबर नक्शा दिखाई देगा | यहाँ आप अपने प्लॉट की जानकारी देख सकते है।
  • अगर आप अपना भू-नक्शा डाउनलोड करना चाहते है तो आप मैप रिपोर्ट पर क्लिक करके प्लॉट रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते है।

सीजी भुइयां: ऑनलाइन भू-अभिलेख जिलों की लिस्ट 

बालोद कांकेर 
बलोदा बाजार कोंडागांव 
बलरामपुर कोरबा 
बस्तर कोरिया 
बेमेतरा महासमुन्द 
बीजापुर मुंगेली 
भू नक्शा छत्तीसगढ़ बिलासपुरनारायणपुर 
दंतेवाड़ा रायगढ़ 
धमतरी रायपुर 
दुर्ग राजनांदगांव 
गरियाबंद सुकमा 
जांजगीर-चाम्पा सूरजपुर 
जशपुर सुरगुजा 
कबीरधाम 

भूलेख हरियाणा

मध्य प्रदेश भूलेख

झारखण्ड भूलेख

बिहार भूलेख

पंजाब भूलेख

महाराष्ट्र महाभूमि

सीजी भुइयां: भुइयां एप डाउनलोड करना 

छत्तीसगढ़ भूलेख रिकॉर्ड (BCLR) को अपने मोबाइल पर quick रूप से देखने के लिए इसका आधिकारिक भुइया एप्प डाउनलोड इनस्टॉल कर सकते है।

  • अगर आप पोर्टल का उपयोग नहीं करना चाहते तो आप सीजी भुइयां एप का भी उपयोग कर सकते है।
  • सीजी भुइयां एप डाउनलोड करने के लिए आप अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ।
  • गूगल प्ले स्टोर पर भुइया कार्यक्रम मोबाइल एप सर्च करें और फिर उसे डाउनलोड कर ले।
  •  एप डाउनलोड करने के बाद इसे अपने मोबाइल में इंस्टाल कर ले।
  • अब आप अपनी भू-लेख रिपोर्ट, खसरा, खतौनी रिपोर्ट आदि देख सकते है।

सीजी भुइयां पर भूमि अभिलेखों को अपडेट करने की प्रक्रिया

अगर आप अपनी भूमि के अभिलेख के अपडेट्स के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको निम्न चरणों का पालन करने की आवश्यकता है: 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ, आपके सामने इसके आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • भुइयां के होम पग पर आपको “अभिलेख दुरुस्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया वेबपेज खुलेगा।
  • यहाँ आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी है जैसे:
    • नामांतरण का आधार 
    • नामांतरण कारण 
    • ई-पंजीयन संख्या 
    • नामांतरण सम्बंधित दस्तावेज 
    • जिला 
    • तहसील 
    • ग्राम 
    • खसरा 
    • ई-पंजीयन दिनांक 
  • सभी विवरण सही प्रकार भरे और सबमिट बटन पर क्लिक कर ले।
  • आपका आवेदन भूमि अभिलेखों में परिवर्तन के लिए सीजी भुइयां पोर्टल पर जमा हो गया है।

cg Bhuiyan: दस्तावेज क्रमांक से पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले सीजी भुइयां की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब होमपेज पर दस्तावेज क्रमांक से पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा | जहाँ आपको “दस्तावेज क्रमांक डाले” के ऑप्शन में अपना दस्तावेज क्रमांक दर्ज करना है।
  • दस्तावेज क्रमांक डालने के बाद डाउनलोड के बटन पर क्लिक कर ले।
  • डाउनलोड बटन पर क्लिक करने के बाद आपका दस्तावेज pdf फॉर्म में डाउनलोड हो जायेगा।

प्रश्न 1 – सीजी भुइयां क्या है?

उत्तर – सीजी भुइयां पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का लैंड रिकॉर्ड पोर्टल है, इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोग अपने भूमि रिकॉर्ड से संबधित विभिन्न रिपोर्ट देख सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!